Friday, March 29, 2024
Advertisement

IPL 2018, MI vs RCB: मुंबई की हार का सिलसिला टूटा, बैंगलोर को 46 रन से हराया

मुंबई इंडियंस को 3 मैचों के बाद पहली जीत मिली।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: April 17, 2018 23:53 IST
मुंबई इंडियंस और रॉयल...- India TV Hindi
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

 

आखिरकार 3 मैचों की हार के बाद मुंबई की जीत का सिलसिला टूट गया। मुंबई ने अपने चौथे मुकाबले में बैंगलोर की टीम को 46 रनों से हरा दिया। 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विराट सेना सिर्फ 8 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी। बैंगलोर की तरफ से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 92 रनों की पारी खेली। कोहली के अलावा कोई और बल्लेबाज चल नहीं सका और एक छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। विराट के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका और जिसका खामियाजा टीम को हार के रूप में भुगतना पड़ा।

  • 23:39 IST बैंगलोर 46 रन से मैच हारा
  • 23:47 IST चौथी गेंद पर विराट ने शानदार छक्का जड़ा
  • 23:47 IST बुमराह पारी का आखिरी ओवर लेकर, दूसरी गेंद पर कोहली ने चौका लगाया
  • 23:45 IST ओवर में कुल 18 रन आए
  • 23:44 IST चौथी गेंद पर सिराज ने छक्का जड़ा
  • 23:41 IST सिराज की पहली गेंद पर पहला छक्का जड़ा
  • 23:39 IST बुमराह ने आखिरी गेंद पर उमेश को आउट किया
  • 23:36 IST बुमराह पारी का 18वां ओवर फेंकते हुए, तीसरी गेंद पर वोक्स आउट
  • 23:34 IST मैक्कलेनघन के ओवर में कुल 13 रन आए
  • 23:31 IST मैक्कलेनघन को गेंदबाजी में लाया गया, पहली पर छक्का
  • 23:29 IST वोक्स ने पांचवीं गेंद को छह रनों के लिए भेजा
  • 23:28 IST मुस्ताफिजुर रहमान की तीसरी गेंद  पर कोहली ने चौका जड़ा
  • 23:25 IST हार्दिक पंड्या के ओवर में सिर्फ 4 रन आए
  • 23:21 IST हार्दिक पंड्या को गेंदबाजी में लाया गया है
  • 23:20 IST मार्कंडेय ने पांचवीं गेंद पर सरफराज को आउट किया
  • 23:16 IST मार्कंडेय अपना आखिरी ओवर लेकर, पहली गेंद पर छक्का जड़ा
  • 23:13 IST सरफराज ने बुमराह की आखिरी गेंद पर चौका जड़ा, ओवर में कुल 7 रन
  • 23:12 IST ईशान किशन को चोट लग गई और आदित्य तारे विकेटकीपिंग में आए हैं
  • 23:05 IST क्रुणाल पंड्या ने सिर्फ 3 रन और 1 विकेट
  • 23:04 IST क्रुणाल पंड्या ने सुंदर को आउट किया
  • 23:00 IST मार्कंडेय का किफायती ओवर खत्म, सिर्फ 8 रन आए
  • 22:58 IST मार्कंडेय अपना तीसरा ओवर लेकर
  • 22:57 IST क्रुणाल के ओवर में 6 रन और 2 विकेट आए
  • 22:55 IST क्रुणाल ने अगली गेंद पर एंडरसन का विकेट लिया
  • 22:54 IST क्रुणाल पंड्या ने मनदीप को आउट किया
  • 22:52 IST क्रुणाल पंड्या गेंदबाजी जारी रखेंगे
  • 22:52 IST मार्कंडेय के ओवर में सिर्फ 5 रन आए
  • 22:48 IST मार्कंडेय गेंदबाजी जारी रखते हुए
  • 22:47 IST क्रुणाल के ओवर में सिर्फ 6 रन आए
  • 22:45 IST क्रुणाल पंड्या गेंदबाजी में आए हैं
  • 22:43 IST मार्कंडेय का किफायती ओवर, सिर्फ 4 रन आए
  • 22:41 IST गेंदबाजी में बदलाव, मार्कंडेय को लाया गया
  • 22:38 IST मुस्ताफिजुर के ओवर में कुल 11 रन आए
  • 22:36 IST तीसरी गेंद को मनदीप ने बाउंड्री के बाहर भेजा
  • 22:35 IST मुस्ताफिजुर की पहली गेंद पर कोहली ने चौका जड़ा
  • 22:33 IST मनदीप सिंह नये बल्लेबाज क्रीज पर आए हैं
  • 22:32 IST मैक्कलेनघन ने ओवर की चौथी गेंद पर डी विलियर्स को आउट किया
  • 22:30 IST डी विलियर्स क्रीज पर आए हैं
  • 22:28 IST मैक्कलेनघन मे पहली गेंद पर डी कॉक को आउट किया
  • 22:26 IST डी कॉक ने पांचवीं गेंद को छह रनों के लिए भेजा, ओवर में कुल 13 रन
  • 22:23 IST मुस्ताफिजुर की पहली गेंद को डी कॉक ने चौके के लिए भेजा
  • 22:22 IST कोहली ने आखिरी गेंद पर चौका जड़ा, ओवर में कुल 7 रन
  • 22:18 IST मिचेल मैक्कलेनघन को गेंदबाजी में लाया गया है
  • 22:16 IST तीसरी और पांचवीं गेंद पर भी कोहली ने चौका लगाया 
  • 22:16 IST क्रुणाल पंड्या की पहली गेंद पर डी कॉक ने चौका जड़ा
  • 22:15 IST पहले ओवर में बैंगलोर ने 7 रन निकाले
  • 22:14 IST कोहली, क्विंटन डी कॉक ओपनिंग में आए हैं
  • 22:03 IST हर कोई रोहित की तारीफ कर रहा है 

मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य रखा है। मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा ने (94), एविन लुईस ने (65), हार्दिक पंड्या ने (17) रनों की पारी खेली। बैंगलोर की तरफ से उमेश यादव, कोरे एंडरसन ने 2-2, क्रिस वोक्स ने 1 विकेट हासिल किया। विराट कोहली ने मुंबई को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया था। बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने पहले ओवर की पहली दो गेंदों पर ही दो विकेट खो दिए। लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा और एविन लुईस ने मिलकर पारी को संभाला और दोनों ने टीम को संकट से उबारा।

इसी बीच लुईस ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। हालांकि अर्धशतक लगाने के बाद लुईस आउट हो गए। लेकिन रोहित शर्मा ने रन बनाना जारी रखा। रोहित ने बेहद तेजी से रन बनाते हुए अपना अर्धशतक ठोक डाला। रोहित ने आखिरी ओवरों में बेहद तेज बल्लेबाजी की और लगने लगा कि वो अपना शतक भी पूरा कर लेंगे। लेकिन आखिरी ओवर में आउट हो गए। 

  • 21:51 IST मुंबई ने बैंगलोर को दिया 214 रनों का लक्ष्य
  • 21:51 IST पांचवीं गेंद पर रोहित आउट, शतक से चूके
  • 21:50 IST रोहित ने चौथी गेंद को चौके के लिए भेजा
  • 21:50 IST दूसरी गेंद को रोहित ने चौके और तीसरी को छक्के के लिए भेजा
  • 21:48 IST कोरे एंडरसन पारी का आखिरी ओवर कराते हुए
  • 21:47 IST वोक्स के ओवर में कुल 15 रन आए
  • 21:46 IST हार्दिक पंड्या ने तीसरी, चौथी गेंद पर छक्का जड़ा
  • 21:42 IST पहली गेंद पर पोलार्ड कैच आउट हुए
  • 21:41 IST वोक्स पारी का 19वां ओवर कराते हुए
  • 21:36 IST सिराज की तीसरी गेंद को रोहित ने लॉन्ग के ऊपर से छक्का जड़ा
  • 21:35 IST उमेश के ओवर में कुल 13 रन आए
  • 21:29 IST उमेश यादव की पहली ही गेंद को रोहित ने 6 रनों के लिए भेजा
  • 21:26 IST रोहित के चौके के साथ ही मुंबई के 150 रन पूरे
  • 21:25 IST क्रुणाल पंड्या रन आउट होकर पवेलियन लौटे
  • 21:24 IST रोहित से शतक की उम्मीद कर रहे हैं फैंस 
  • 21:23 IST मुंबई के बल्लेबाज अब तेजी से रन बना रहे हैं
  • 21:22 IST कोरे एंडरसन की पहली गेंद पर चौका जड़ा
  • 21:20 IST रोहित शर्मा अर्धशतक लगा चुके हैं
  • 21:19 IST आखिरी गेंद पर पंड्या ने चौका जड़ा, ओवर में कुल 15 रन आए
  • 21:18 IST रोहित शर्मा ने उमेश यादव की पहली गेंद पर छक्का, दूसरी पर चौका जड़ा
  • 20:50 IST रोहित और लुइस ने संभाली पारी... बैंगलोर पर दबाव बढ़ा
  • 20:46 IST लुइस का अर्धशतक पूरा
  • 20:35 IST लुइस क्रीज पर डटे... 25 गेंदों पर 38 रन बनाकर खेल रहे हैं
  • 20:28 IST 
  • 20:25 IST सिराज अपना पहला ओवर फेंक रहे हैं
  • 20:15 IST रोहित शर्मा, लुईस क्रीज पर हैं
  • 20:04 IST उमेश यादव ने लगातार दो गेंदों में दो विकेट लिए
  • 20:01 IST उमेश यादव पहला ओवर फेंकेंगे, सूर्यकुमार पहली गेंद पर आउट
  • 19:59 IST दोनों टीमें मैदान में उतर चुकी हैं
  • 19:57 IST हर किसी को मैच के रोमांचक होने की उम्मीद है 
  • 19:39 IST सचिन से सलाह लेते विराट कोहली 
  • 19:39 IST मुंबई की हालत बेहद खराब रही है 
  • 19:39 IST मुंबई की प्लेइंग इलेवन: सूर्यकुमार यादव, एविन लुईस, ईशान किशन, रोहित शर्मा, कायरन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, मिचेल मैकलेनिघन, मयंक मार्कंडेय, जसप्रीत बुमराह, मुस्ताफिजुर रहमान।
  • 19:39 IST रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक, विराट कोहली, एबी डी विलियर्स, मनीप सिंह, कोरे एंडरसन, सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर, क्रिस वोक्स, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज।
  • 19:36 IST रोहित शर्मा: मेरा मानना है कि पिच ज्यादा बदलेगी नहीं। हालांकि दूसरा हाफ बेहद मुश्किल होता है। हम अच्छे हालात में नहीं हैं लेकिन हमने पहले भी इस दौर को देखा है और हमें पता है कि इससे कैसे निकलना है।
  • 19:35 IST विराट कोहली: हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। हम चाहते हैं कि नई गेंद से हमारे गेंदबाजों को ज्यादा से ज्यादा से मौका मिले। 
  • 19:30 IST विराट कोहली ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला
  • 19:30 IST पिच रिपोर्ट: पिच को बल्लेबाजी के अनुकूल माना जा रहा है, गेंद बल्ले पर अच्छे से आएगी और रन बनाने में आसानी होगी
  • 19:28 IST क्रुणाल पंड्या के खिलाफ डी विलियर्स के आंकड़े 
  • 19:26 IST थोड़ी देर में टॉस होने वाला है
  • 19:23 IST 
  • 19:20 IST दोनों टीमें आज खुद को साबित करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी

IPL 2018 में आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला जाना है। वैसे तो दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला बेहद अहम है। लेकिन मुंबई इंडियंस को हर हाल में इस मैच को जीतना होगा। दरअसल, मुंबई की टीम को अब तक टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश है। लगातार 3 मैच हारने के बाद टीम का इरादा जीत का खाता खोलने का होगा। दूसरी तरफ बैंगलोर की टीम भी 3 में से सिर्फ 1 मैच ही जीती है। ऐसे में विराट कोहली का इरादा रोहित शर्मा के खिलाफ किसी भी कीमत पर जीत दर्ज करने का होगा।

​दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक स्टार हैं और ऐसे में जब दोनों टीमें मैदान पर उतरेंगी तो दोनों का ही इरादा सिर्फ और सिर्फ जीत का ही होगी। इतना तो तय है कि दर्शकों को आज बेहद ही कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement