Saturday, April 20, 2024
Advertisement

IPL 2018 DD VS KKR: कप्तान बदलते ही मिली दिल्ली को जीत, कोलकाता को 55 रनों से हराया

IPL 2018 DD VS KKR: कप्तान बदलते ही मिली दिल्ली को जीत, कोलकाता को 55 रनों से हराया

Shradha Bagdwal Reported by: Shradha Bagdwal
Updated on: April 27, 2018 23:37 IST
दिल्ली डेयरडेविल्स...- India TV Hindi
दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

कप्तान बदलते ही दिल्ली की किस्मत भी बदल गई और टीम को आखिरकार जीत मिल ही गई। दिल्ली ने कोलकाता को 55 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। 220 रनों के जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 164 रन ही बना सकी और मुकाबले को 55 रन से हार गई। कोलकाता की तरफ से आंद्रे रसेल ने (44), शुभमन गिल ने (37), सुनील नरेन ने (26) रनों की पारी खेली। लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। दिल्ली की तरफ से ट्रेंट बोल्ट, ग्लेन मैक्सवेल, आवेश खान, अमित मिश्रा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। कोलकाता की ये 7 मैचों में चौथी हार है। वहीं, दिल्ली की 7वें मैच में दूसरी जीत है।

DD 219/4 (20 Ovs)

KKR 164/9 (20 Ovs)

  • 23:32 IST कप्तान बदलते ही मिली दिल्ली को जीत, कोलकाता को 55 रनों से हराया
  • 23:24 IST कोलकाता नाइट राइडर्स का 9वां विकेट गिरा, चावला आउट
  • 23:23 IST आवेश खान ने भी शानदार ओवर फेंका। सिर्फ 2 रन और 1 विकेट
  • 23:22 IST कोलकाता की हार अब तय हो चुकी है। रसेल को आवेश खान ने चलता किया
  • 23:21 IST कोलकाता नाइट राइडर्स का सआठवां विकेट गिरा, रसेल आउट
  • 23:17 IST प्लंकेट के ओवर में भी कोलकाता का बल्लेबाज कुछ नहीं कर सके और ओवर में सिर्फ 2 रन आए 
  • 23:12 IST अमित मिश्रा ने बेहतरीन ओवर फेंका। ओवर में सिर्फ 1 रन और 2 विकेट
  • 23:11 IST कोलकाता नाइट राइडर्स का सातवां विकेट गिरा, मावी आउट
  • 23:08 IST कोलकाता की जीत की उम्मीदें लगातार कम हो रही हैं
  • 23:08 IST अमित मिश्रा के ओवर में शुभमन गिल रन आउट होकर पवेलियन लौटे
  • 23:07 IST कोलकाता नाइट राइडर्स का छठा विकेट गिरा, गिल आउट
  • 23:03 IST तेवतिया ने छक्का, चौका खाने के बाद अच्छी वापसी की और सिर्फ 11 रन दिए
  • 23:01 IST रसेल ने राहुल तेवतिया के ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का ठोका, तीसरी गेंद पर चौका लगाया।
  • 22:59 IST अमित मिश्रा के ओवर में कुल 11 रन आए, कोलकाता को रन रेट बढ़ाना होगा
  • 22:57 IST अमित मिश्रा की पहली गेंद पर गिल ने चौका जड़ा
  • 22:55 IST बोल्ट के ओवर में कुल 14 रन आए
  • 22:54 IST रसेल ने अगली गेंद को चार रनों के लिए भेजा
  • 22:53 IST रसेल ने बोल्ट के ओवर की दूसरी गेंद को गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्के के लिए भेजा
  • 22:51 IST रसेल शानदार लय में नजर आ रहे हैं
  • 22:50 IST रसेल ने आवेश खान के ओवर में आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के ठोके। ओवर में कुल 15 रन
  • 22:38 IST कोलकाता की टीम अब बैकफुट पर पहुंच चुकी है
  • 22:37 IST कोलकाता नाइट राइडर्स का पांचवां विकेट गिरा, कार्तिक आउट
  • 22:35 IST कोलकाता के बल्लेबाजों को अब रन रेट बढ़ाना होगा
  • 22:33 IST गिल ने शंकर के ओवर की तीसरी गेंद को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से 6 रनों के लिए भेजा
  • 22:28 IST अमित मिश्रा ने पारी का 8वां ओवर काफी कसा हुआ फेंका और सिर्फ 5 रन दिए
  • 22:23 IST कार्तिक ने प्लंकेट की चौथी गेंद पर छक्का जड़ा
  • 22:19 IST शुभमन गिल ने पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा, इसी के साथ कोलकाता के 50 रन पूरे
  • 22:17 IST नीतीश राणा को आवेश खान ने अपनी ही गेंद पर कैच किया
  • 22:16 IST कोलकाता नाइट राइडर्स का चौथा विकेट गिरा, नीतीश आउट
  • 22:15 IST पांचवें ओवर में लियाम प्लेंकट ने बल्लेबाजों को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया और सिर्फ 6 रन दिए
  • 22:10 IST कोलकाता का रन रेट तो सही है लेकिन टीम 3 विकेट खो चुकी है 
  • 22:06 IST कप्तान कार्तिक बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
  • 22:04 IST कोलकाता नाइट राइडर्स का तीसरा विकेट गिरा, नरेन आउट
  • 22:03 IST भले ही विकेट लगातार गिर रहे हों लेकिन लिन का धमाका जारी है, बोल्ट के ओवर की लगातार दो गेंदों पर दो छक्के लगाए
  • 22:00 IST कोलकाता नाइट राइडर्स का दूसरा विकेट गिरा, उथप्पा आउट
  • 21:57 IST कोलकाता नाइट राइडर्स का पहला विकेट गिरा, मैक्सवेल आउट
  • 21:57 IST नरेन ने मैक्सवेल की पहली गेंद पर छक्का जड़ा, लेकिन पांचवीं गेंद पर मैक्सवेल ने लिन को बोल्ड कर दिया 
  • 21:53 IST पहले ओवर में कोलकाता के बल्लेबाजों ने 6 रन जोड़े
  • 21:51 IST लिन ने बोल्ट के ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जड़ा
  • 21:49 IST कोलकाता की तरफ से लिन और नरेन ओपनिंग में उतर चुके हैं

दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने कोलकाता के सामने 220 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। दिल्ली की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने 40 गेंदों में 232.50 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 93 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में अय्यर ने 3 चौके और 10 छक्के लगाए। अय्यर के अलावा पृथ्वी शॉ ने (62), कॉलिन मुनरो ने (33) और ग्लेन मैक्सवेल ने (27) रन बनाए। कोलकाता की तरफ से पीयूष चावला, शिवम मावी और आंद्रे रसेल ने 1-1 विकेट झटका।

  • 21:37 IST कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 220 रनों का लक्ष्य
  • 21:35 IST आखिरी गेंद पर फिर से छक्का। ओवर में कुल 4 छक्के और 1 चौका आया। ओवर में कुल 29 रन आए।
  • 21:35 IST पांचवीं गेंद पर अय्यर ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से बाउंड्री के बाहर 4 रनों के लिए भेजा
  • 21:33 IST अय्यर ने चौथी गेंद पर भी छक्का जड़ा, ओवर का तीसरा छक्का
  • 21:32 IST दिल्ली डेयरडेविल्स का चौथा विकेट गिरा, मैक्सवेल आउट
  • 21:31 IST अय्यर ने दूसरी गेंद पर भी छक्का ठोका, मावी दबाव में
  • 21:30 IST मावी के ओवर की पहली गेंद पर अय्यर ने छक्का जड़ा
  • 21:26 IST मैक्सवेल ने जॉनसन के ओवर की दूसरी गेंद पर शानदार स्ट्रोक खेला और दिल्ली के खाते में 6 और रन जुड़ते हुए
  • 21:04 IST नरेन के ओवर की आखिरी गेंद को मैक्सवेल ने छह रनों के लिए भेजा। ओवर में कुल 18 रन।
  • 21:22 IST अय्यर ने नरेन के ओवर की तीसरी गेंद को छह रनों के लिए भेजा
  • 21:18 IST पांचवीं गेंद पर अय्यर ने फिर से छक्का जड़ा। पांचवीं गेंद मावी ने नो फेंकी। फ्री हिट में 1 रन। ओवर में कुल 18 रन आए।
  • 21:17 IST अय्यर को जीवनदान मिलता हुआ। उथप्पा ने अय्यर का कैच छोड़ा। गेंद 6 रनों के लिए चली गई।
  • 21:16 IST मैक्सवेल अब अपने हाथ खोलने की कोशिश कर रहे हैं
  • 21:12 IST चावला ने अपने आखिरी ओवर में काफी कसी हुई गेंदबाजी की और सिर्फ 3 रन दिए। 
  • 21:09 IST अय्यर कप्तानी पारी खेलते हुए। अय्यर ने रसेल की चौथी गेंद पर चौका और आखिरी पर छक्का जड़ा
  • 21:05 IST दिल्ली को जल्दी-जल्दी 2 झटके लग चुके हैं। कोलकाता वापसी की कोशिश में।
  • 21:05 IST दिल्ली डेयरडेविल्स का तीसरा विकेट गिरा, पंत आउट
  • 21:04 IST शॉ के आउट होने के बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए हैं
  • 21:03 IST शॉ ने शानदार बल्लेबाजी की और 44 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली। 
  • 21:02 IST दिल्ली डेयरडेविल्स का दूसरा विकेट गिरा, शॉ आउट
  • 20:59 IST पीयूष चावला के ओवर की पहली गेंद पर अय्यर ने गेंद को गेंदबाज के सिर के ऊपर से 6 रनों के लिए भेजा
  • 20:58 IST जॉनसन के ओवर की आखिरी गेंद पर शॉ ने स्क्वॉयर लेग के ऊपर से 6 रनों के लिए भेजा। ओवर में कुल 12 रन आए।
  • 20:56 IST अय्यर ने मिचेल जॉनसन की चौथी गेंद को चार रनों के लिए भेजा
  • 20:55 IST शॉ ने सिर्फ 18 साल, 169 दिनों में अर्धशतक जड़ा है, जो कि आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है
  • 20:51 IST अय्यर ने कुलदीप यादव की पहली गेंद पर छक्का जड़ा, दिल्ली के 100 रन पूरे
  • 20:48 IST रसेल के ओवर की तीसरी गेंद पर शॉ ने चौका जड़ा, चौथी गेंद पर 1 रन लेने के साथ ही शॉ का अर्धशतक भी पूरा हुआ
  • 20:46 IST नरेन ने अच्छा ओवर फेंका और बल्लेबाजों को बांधे रखा। ओवर में कुल 7 रन आए
  • 20:44 IST सुनील नरेन को गेंदबाजी में लाया गया है
  • 20:40 IST शॉ शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और दिल्ली ने अब तक अच्छा खेल दिखाया है। कप्तान अय्यर को भी अब अपने हाथ खोलने होंगे
  • 20:39 IST पृथ्वी शॉ ने जॉनसन की चौथी गेंद पर चौका और पांचवीं पर छक्का जड़ा। जॉनसन के ओवर में कुल 13 रन आए।
  • 20:31 IST कोलकाता के गेंदबाजों ने पिछले दो ओवरों से रनों पर अंकुश लगा दिया है और विकेट भी झटका है।
  • 20:31 IST कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
  • 20:29 IST शिवम मावी ने पारी के सातवें ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की। मावी ने ओवर की आखिरी गेंद पर मुनरो को क्लीन बोल्ड किया। कोलकाता को पहली सफलता मिलती हुई।
  • 20:24 IST दिल्ली की टीम को इन दोनों खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत दिलाई है। कोलकाता को मैच में वापस आने के लिए विकेट लेना होगा।
  • 20:23 IST शॉ ने जॉनसन के ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ा
  • 20:21 IST दिल्ली की टीम के 50 रन पूरे हो चुके हैं
  • 20:16 IST दिल्ली के ओपनर बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है
  • 20:07 IST चावला तीसरा ओवर डाल रहे हैं... पहली ही गेंद पर मनरो ने चौका जड़ा... दूसरी गेंद पर फिर जड़ा चौका... 18 रन आए ओवर से...काफी महंगा साबित हुआ ये ओवर
  • 20:04 IST कुलदीप यादव डाल रहे हैं दूसरा ओवर... चौथी गेंद पर मनरो ने जड़ा छक्का... 10 रन आए ओवर से
  • 20:00 IST लगातार दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया... खाता खोला पृथ्वी ने... तीसरी गेंद पर लिए 2 रन... 3 रन आए पहले ओवर से
  • 19:57 IST कॉलिन मनरो और पृथ्वी शॉ क्रीज पर... पहले ओवर डाल रहे हैं पीयूष चावला... गुगली से की शुरुआत... ये उनकी ताकत भी है
  • 19:51 IST दिल्ली डेयरडेविल्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, कोलिन मुनरो, ग्लेन मैक्सवेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), विजय शंकर, राहुल तेवातिया, लियाम प्लंकट, अमित मिश्रा, अवेश खान और ट्रैंट बाउल्ट
  • 19:50 IST कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान), क्रिस लिन, सुनील नरेन, रोबिन उथप्पा, नीतिश राणा, आंद्रे रसेल, शुभम गिल, मिशेल जॉनसन, पीयूष चावला, शिवम मावी और कुलदीप यादव।
  • 19:50 IST ​दिल्ली ने अंतिम एकादश में गौतम गंभीर के स्थान पर डान क्रिस्टिेन को शामिल किया है। इसके अलावा, विजय शंकर और कोलिन मुनरो को भी टीम में जगह मिली है। 
  • 19:40 IST इस मैच के लिए कोलकाता के अंतिम एकादश में एक बदलाव हुआ है। मिशेल जॉनसन को टॉम कुरान के स्थान पर शामिल किया गया है। 
  • 19:35 IST चोटिल क्रिस मौरिस के स्थान पर दिल्ली की टीम में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज जूनियर डाला को शामिल किया गया है। मौरिस पीठ की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। 
  • 19:34 IST श्रेयस आईपीएल में किसी टीम की कप्तानी संभालने वाले चौथे सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। इस सूची में श्रेयस से पहले विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और सुरैश रैना के नाम शामिल हैं। 
  • 19:33 IST ​इस मैच में दिल्ली अपने नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में खेलेगी। गौतम गंभीर ने टीम के खराब प्रदर्शन के कारण कप्तान पद छोड़ दिया और इसके बाद श्रेयस को दिल्ली की कमान सौंपी गई है। 
  • 19:32 IST ​चौथे स्थान पर काबिज कोलकाता ने छह मैचों में से तीन में जीत हासिल की है। 
  • 19:31 IST ​अंक तालिका में अंतिम आठवें स्थान पर काबिज दिल्ली की टीम को अब तक खेले गए छह मैचों में केवल एक जीत मिली है। 
  • 19:30 IST ​ कोलकाता ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement