Thursday, April 25, 2024
Advertisement

World Cup 2019: विश्व कप में इतिहास के कुछ दिलचस्प आकड़ें, जिन पर है सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों का कब्जा

क्रिकेट के महासंग्राम विश्व कप में अगर भारतीय दिग्गजों द्वारा बनाये गए रिकार्ड्स पर नजर डालें तो कई दिलचस्प आकड़ें निकल कर सामने आते हैं।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: May 27, 2019 17:25 IST
भारतीय खिलाड़ी - India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGE विश्वकप के इतिहास में भारत के नाम शानदार रिकॉर्ड 

इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से क्रिकेट का महासमर विश्व कप शुरू होने वाल है। जिसमें दर्शकों को गेंद और बल्ले से भरपूर रोमांच देखने को मिलेगा। इंग्लैंड में इस बार आईसीसी वर्ल्ड कप की विकटों को क्रिकेट पंडित और दिग्गज खिलाड़ी सभी बल्लेबाजी के अनुकूल बता रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ दिन पहले आईसीसी के एक अधिकारी ने 300 या 400 नहीं बल्कि 500 तक रन बनने को आशंका जताई है। इस तरह विश्व कप 2019 के दौरान कई रिकॉर्ड बनते व टूटते नजर आ सकते हैं। जिसके चलते कुछ भारतीय खिलाड़ियों के कीर्तिमानो के टूटने का डर है तो दूसरी तरफ किसी अन्य भारतीय खिलाड़ी द्वारा इतिहास रचे जाने की उत्सुकता से भरी उम्मीद।

इस तरह क्रिकेट के महासंग्राम विश्व कप में अगर भारतीय दिग्गजों द्वारा बनाये गए रिकार्ड्स पर नजर डालें तो कई दिलचस्प आकड़ें निकल कर सामने आते हैं। जिनको आज तक विश्व में कोई भी बल्लेबाज तोड़ नहीं पाया है। वो आज तक भारतीय खिलाड़ियों के नाम है। चलिए डालते हैं विश्व कप में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा हासिल किए गए कुछ ख़ास कीर्तिमानों पर एक नजर:- 

सबसे ज्यादा शतक और रन सचिन के नाम 

विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को लोग क्रिकेट का भगवान मानते हैं। सचिन ने अपने 24 साल के करियर में कई कीर्तिमान अपने नाम किए। जिसमें क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट विश्वकप में भी सबसे ज्यादा रन और शतक मारने के रिकॉर्ड सचिन के नाम है। 2011 विश्वकप जीत के साथ अपना सपना पूरा करने वाले सचिन ने 6 विश्वकप खेले। जिसमें उनके नाम 45 मैचों में 56.95 की औसत से 2278 रन है।जबकि सबसे अधिक 6 शतक और 15 अर्धशतक है। तेंदुलकर के बाद पोंटिंग और संगकारा का नाम आता है जिन्होंने पांच शतक मारे हैं। इतना ही नहीं एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 673 रन बनाने का रिकॉर्ड भी सचिन के ही नाम है।

विश्व कप में पहली हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ी बने चेतन शर्मा 

1975 से खेले जा रहे क्रिकेट विश्व कप के चौथे एडिशन 1987 विश्व कप में भारत के तेज गेंदबाज चेतन शर्मा ने विश्वकप की पहली हैट्रिक लेकर ये कारनामा सबसे पहले अपने नाम किया था। विश्वकप के ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ चेतन शर्मा ने हैट्रिक ली। उन्होंने केन रदरफोर्ड, इयान स्मिथ और इवन चैटफील्ड को अपना शिकार बनाया था। इस तरह चेतन के बाद से अब तक कुल 7 लोग विश्व कप में हैट्रिक ले चुके हैं। जिनमें सक्लेन मुश्ताक (1999 बनाम जिम्बाब्वे) चमिंडा वास (2003 बनाम बांग्लादेश), ब्रेट ली (2003 बनाम केन्या), लसिथ मलिंगा (2007 बनाम दक्षिण अफ्रीका), केमार रोच (2011 बनाम नीदरलैंड), लसिथ मलिंगा (2011 बनाम केन्या), स्टीवन फिन (2015 बनाम ऑस्ट्रेलिया) और जेपी डुमिनी (2015 बनाम श्रीलंका) का नाम शामिल है। 

टीम इंडिया के हरफनमौला युवराज सिंह के नाम ख़ास रिकॉर्ड 

युवराज सिंह भारत के अभी तक के ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने विश्वकप के एक ही मैच में 5 विकेट और 50 रन बनाने का कारनामा अपने नाम किया है। 2011 विश्वकप में आयरलैंड के खिलाफ युवराज सिंह ने बेंगलुरु में खेले जा रहे मैच में 5 विकेट हासिल करने के अलावा अर्धशतकीय पारी भी जड़ी थी। जिससे टीम इंडिया ने आयरलैंड के 207 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था। युवराज ने इस मैच के अपने गोल्डन स्पेल में 10 ओवर डालते हुए 31 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। इतना ही नहीं उन्होंने पूरे विश्वकप के दौरान अपना हरफनमौला प्रदर्शन जारी रखा जिसके चलते उन्हें "मैन ऑफ द टूर्नामेंट" भी चुना गया। 

घर में विश्वकप उठाने वाला पहला देश बना भारत 

साल 1983 में इंग्लैंड से विश्वकप जीत कर आने के बाद 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत के विश्व कप जीत का सुखा 28 सालों बाद खत्म किया। इस विश्व कप में सभी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखा कर ना सिर्फ सवा सौर करोड़ भारतीयों का सपना पूरा किया बल्कि पिछले 20 सालों से एक ही सपने को ढोते चले आ रहे तेंदुलकर को उनके आखिरी विश्वकप में कप दिलाकर मास्टर ब्लास्टर के करियर की डायरी का आखिरी पन्ना भी सुनहरे लम्हों से भर दिया। इस विश्वकप में सबकी एक ही चाहत थी कि ये विश्वकप सचिन के लिए जीतना है। जिसे टीम इंडिया ने अपने घर में पूरा किया और अभी तक के विश्वकप इतिहास में घर में जीतने वाली पहली टीम का रिकॉर्ड भी बना डाला। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement