Saturday, April 27, 2024
Advertisement

2019 विश्व कप से पहले उठा धोनी की फिटनेस से पर्दा, इन दो लोगों की वजह से धोनी है फिटनेस किंग

 37 साल के हो चुके महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस के पीछे दो महारथियों का हाथ बताया जा रहा है। जिसमें भारत के पूर्व ट्रेनर रामजी श्रीनिवासन और ग्रेगोरी एलन किंग के नाम शामिल हैं।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Published on: May 22, 2019 11:00 IST
महेंद्र सिंह धोनी- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGE महेंद्र सिंह धोनी, पूर्व कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम 

क्रिकेट के महासंग्राम आईसीसी विश्वकप के 12वें संस्करण में भारतीय टीम के पूर्व कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी सबसे उम्रदराज खिलाड़ी माने जा रहे हो। मगर फिटनेस के मामले में वो आज भी हार्दिक पांड्या जैसे एथलीट को 100 मीटर दौड़ में हराने का माद्दा रखते हैं। जैसा कि वो आज से 2 साल पहले भी 2017 में  हार्दिक पांड्या को 100 मीटर रेस में हरा चुके हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ था। 

ऐसे में 37 साल के हो चुके महेंद्र सिंह धोनी की दमदार फिटनेस से अब पर्दा उठ गया है। उनकी फिटनेस के पीछे दो महारथियों का हाथ बताया जा रहा है। जिसमें भारत के पूर्व ट्रेनर रामजी श्रीनिवासन और ग्रेगोरी एलन किंग के नाम शामिल हैं। इस संबंध से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि धोनी स्वाभिक तौर पर फिटे हैं लेकिन वह जब फिटनेस चार्ट और वार्कराउट रुटीन की बात आती है तो वह इन दोनों से सलाह लेते हैं।

उन्होंने कहा, “धोनी स्वाभाविक तौर पर फिट हैं। जो ऊर्जा उन्होंने बीते वर्षो में दिखाई है और उनका जो फिटनेस स्तर रहा है वो भी तब जब भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ी इस तरफ ज्यादा ध्यान नहीं देते थे, यह बताता है कि फिट रहने और पेशेवर खिलाड़ी की जरूरतों को लेकर उनका ज्ञान कितना है।”

उन्होंने कहा, “इससे अलावा, जब उन्हें किसी तरह के मार्गदर्शन की जरूरत पड़ती है तो वह रामजी और ग्रोगरी के पास जाते हैं और यह दोनों धोनी के लिए वो चार्ट बनाते हैं जो धोनी के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है। वह चीजों को सरल रखना पसंद करते हैं। बाकी के भारतीय खिलाड़ियों की तरह वह क्लीन एंड जर्क, पावरलिफ्टिंग नहीं करते। वह मजबूत करने वाली एक्सरसाइज करते हैं और मुक्केबाजी स्कील्स भी करते हैं। वह आमतौर पर उस तरह का काम करते हैं जो उन्हें मैच में काम देगा।”

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement