Saturday, April 27, 2024
Advertisement

‘‘मैं थोड़ा हैरान हूं कि उसकी इतने बड़े स्तर पर आलोचना की जा रही है’’ जाने विराट कोहली ने किसके लिए कहे ये शब्द

भारतीय कप्तान विराट कोहली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दौरान मिशेल स्टार्क की इतनी सारी आलोचनाओं से हैरान हैं और उन्होंने कहा कि इतने काबिल गेंदबाज का समर्थन किया जाना चाहिए, उसे हतोत्साहित नहीं करना चाहिए।  

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: January 07, 2019 21:13 IST
Virat Kohli- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Virat Kohli

सिडनी। भारतीय कप्तान विराट कोहली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दौरान मिशेल स्टार्क की इतनी सारी आलोचनाओं से हैरान हैं और उन्होंने कहा कि इतने काबिल गेंदबाज का समर्थन किया जाना चाहिए, उसे हतोत्साहित नहीं करना चाहिए।

 
कोहली ने ‘क्रिकेट डाट काम डाट एयू’ से कहा,‘‘वह काफी कौशल वाला गेंदबाज है। वह मानसिक रूप से सकारात्मक खिलाड़ी है। वर्षों से वह आपका नंबर एक गेंदबाज रहा है।’’
 
कोहली इंडियन प्रीमियर लीग में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के साथ स्टार्क के साथ खेल चुके हैं। भारतीय कप्तान ने कहा,‘‘मैं थोड़ा हैरान हूं कि उसकी इतने बड़े स्तर पर आलोचना की जा रही है।’’
 
उन्होंने कहा कि अगर उसका समर्थन नहीं किया गया तो वह दबाव में आ जायेगा और ऑस्ट्रेलिया को नुकसान ही होगा। उन्होंने कहा,‘‘अगर वह आपका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं तो आप चीजों को सही करने के लिये उसे समय दो, उस पर दबाव मत बढ़ाओ। क्योंकि आप इतने कौशल वाले खिलाड़ी को गंवाना नहीं चाहोगे जो इतनी प्रतिभा वाला है और आपके लिये मैचों में जीत दिलाता है। ’’ 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement