Thursday, March 28, 2024
Advertisement

अनहोनी को होनी कर दे वो है विराट कोहली, वो कर दिखाया जो अभी तक न कोई कर सका

भारतीय कप्तान विराट कोहली किसी भी द्विपक्षीय एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में 500 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Published on: February 17, 2018 7:52 IST
Kohli- India TV Hindi
Kohli

सेंचुरियन: भारतीय कप्तान विराट कोहली किसी भी द्विपक्षीय एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में 500 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठे और आखिरी वनडे में शतक जड़कर रोहित शर्मा का रिकार्ड तोड़ा. उन्होंने इस सिरीज़ में तीन शतक समेत 500 रन बनाये हैं. शर्मा ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013-14 में छह मैचों की घरेलू सिरीज़ में 491 रन बनाये थे.

कोहली ने साउथ अफ़्रीका के साथ शुक्रवार को संपन्न हुई छह मैचों की वनडे सिरीज़ में कुल 558 रन बनाएं हैं जिनमें तीन शतक शामिल हैं. ग़ौरतलब है कि शतकों में दो नाबाद शतक हैं. कोहली ने टेस्ट सिरीज़ 2-1 से हारने के बाद वनडे सिरीज़ के पहले ही मैच में धमाकेदार शुरुआत करते हुए 112 रन ठोके थे. इसके बाद उन्होंने तीसरे (160*) और छठे मैच (129*) में नाबाद शतक लगाए.

कोहली ने 558 रन बनाने के लिए 561 गेंदों का सामना किया. उन्होंने छह पारियों में कुल 54 चौके और 6 छक्के लगाए यानी चौकों और छक्कों से ही 252 रन बनाए.

कोहली का द. अफ़्रीका के ख़िलाफ़ 6 वनडे मैचों का लेखा जोखा

मैच नंबर      रन    गेंद   चौके   छक्के
    1    112   119    10    00
    2     50     46    04    01
    3   160*   159    12    02
    4     75     83    07    01
    5     36     54    02    00
    6   129*     96    19    02

 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement