Friday, April 19, 2024
Advertisement

VIDEO: धोनी की बेटी जीवा ने बनाई गोल रोटियां, वीडियो देखे बिना नहीं रह पाएंगे आप

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी की प्यारी सी बेटी जीवा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। जीवा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर आप उनके क्यूट फोटो और वीडियो देख सकते हैं। जीवा सोशल मीडिया पर किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: November 25, 2017 11:59 IST
ziva dhoni is trying her best at making rotis- India TV Hindi
ziva dhoni is trying her best at making rotis

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी की प्यारी सी बेटी जीवा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। जीवा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर आप उनके क्यूट फोटो और वीडियो देख सकते हैं। जीवा सोशल मीडिया पर किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 96 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।​

हाल ही में जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। जिसमें वह अपने छोटे-छोटे हाथों से रोटियां बनाना सीख रही हैं। जीवा गोल-गोल रोटियां बेलते हुए बहुत प्यारी लग रही हैं। जीवा के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं कि आखिर वो गोल-गोल रोटियां कैसे बना ले रही हैं। ​

वैसे धोनी और उनकी पत्नी साक्षी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और वह कई मौकों पर अपनी बेटी जीवा धोनी की कुछ वीडियो और फोटोज शेयर करते हैं।​

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement