Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

विराट कोहली नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी को भारत का कप्तान बता रही थी BCCI की वेबसाइट, उड़ा मजाक तो सुधारी गलती

बीसीसीआई की वेबसाइट ने की बड़ी चूक, विराट कोहली की जगह महेंद्र सिंह धोनी को बताया कप्तान।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Published on: July 20, 2018 14:13 IST
विराट कोहली और...- India TV Hindi
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी Photo: Getty Images

भले ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हों लेकिन मैदान में महेंद्र सिंह धोनी फील्ड सजाते नजर आते हैं। धोनी जब ऐसा करते हैं तो आमतौर हर कोई यही कहता है कि धोनी ही टीम के असली कप्तान हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर हम इस पर चर्चा क्यों कर रहे हैं? तो हम आपको बता दें कि हाल ही में बीसीसीआई की वेबसाइट में एक बड़ी चूक देखने को मिली। ये चूक भारतीय कप्तान को लेकर थी। दरअसल, हुआ ये कि बीसीसीआई की वेबसाइट में टीम इंडिया का कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बताया जा रहा था। वेबसाइट में महेंद्र सिंह धोनी की प्रोफाइल में उनके नाम के नीचे कप्तान लिखा हुआ था। (Also Read: टेस्ट दौरे का पूरा कार्यक्रम)

गौरतलब है कि धोनी को कप्तानी से इस्तीफा दिए काफी समय हो गया है और ये जिम्मेदारी कोहली संभाल रहे हैं। लेकिन वेबसाइट ने धोनी को कप्तान बताकर बड़ी गलती कर दी। बीसीसीआई की वेबसाइट की ये चूक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी और साइट की गलती का जमकर मजाक बनाया जाने लगा। आपको बता दें कि ट्विटर पर तो फैंस ने जमकर मजाक बनाया ही इसके अलावा वो स्क्रीन शॉट्स लेकर वायरल करने लगे।  (Also Read: इंग्लैंड दौरे के ऐक्शन की हर खबर)

हालांकि बाद में बीसीसीआई ने अपनी गलती को सुधारा और धोनी के नाम के नीचे से कप्तान हटा दिया। भले ही वेबसाइट से धोनी के नाम के नीचे से कप्तान हटा दिया गया हो लेकिन तब तक ये खबर फैल चुकी थी। आपको बता दें कि धोनी तीसरे वनडे के दौरान भी चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने मैच खत्म होने के बाद अंपायर से गेंद मांगी थी। धोनी ने जब ऐसा किया था तो कयास लगाए जाने लगे थे कि धोनी संन्यास की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि बाद में रवि शास्त्री मे इन अटकलों पर विराम लगा दिया था।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement