Thursday, March 28, 2024
Advertisement

IPL 2019, SRH vs KXIP Highlights: वॉर्नर (81) के बाद राशिद खान (21/3) और खलील (40/3) की घातक गेंदबाजी, हैदराबाद (212/6) ने पंजाब (167/8) को 45 रनों से हराया

किंग्स इलेवन पंजाब को सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 45 रनों से हार का सामना करना पड़ा है।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: April 30, 2019 0:04 IST
SRH vs KXIP लाइव क्रिकेट स्कोर IPL 2019: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल 2019 मैच - India TV Hindi
Image Source : AP SRH vs KXIP लाइव क्रिकेट स्कोर IPL 2019: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल 2019 मैच 48 लाइव अपडेट्स

IPL 2019, SRH vs KXIP लाइव क्रिकेट स्कोर: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल 2019 मैच 48 लाइव अपडेट्स

किंग्स इलेवन पंजाब को सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 45 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हैदराबाद ने डेविड वार्नर (81) की बेहतरीन पारी के दम पर पंजाब को 213 रनों का विशाल लक्ष्य दिया, लेकिन पंजाब निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर सिर्फ 167 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही हैदराबाद के 12 मैचों में छह जीत, छह हार के साथ 12 अंक हो गए हैं और वह अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। हैदराबाद की टीम चौथे स्थान पर है।

लाइव क्रिकेट स्कोर, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम किंग्स इलेवन पंजाब IPL 2019

HYDERABAD 212/6 (20.0)  

PUNJAB 167/8 (20.0)  

11:48 PM वॉर्नर (81) के बाद राशिद खान (21/3) और खलील (40/3) की घातक गेंदबाजी, हैदराबाद (212/6) ने पंजाब (167/8) को 45 रनों से हराया

11:44 PM विकेट! 165 के स्कोर पर पंजाब का आठवां विकेट गिरा, संदीप शर्मा ने मुजीब (0) को किया बोल्ड। 

11:41 PM विकेट! प्रभसिमरन 16 रन बनाकर आउट, 164 के स्कोर पर पंजाब का सातवां विकेट गिरा।

11:38 PM चौका! प्रभसिमरन के बल्ले से निकला चौका। अब मात्र औपचारिकताएं रह गई हैं। पंजाब ये मैच लगभग हार चुका है। 

11:36 PM विकेट! 160 के स्कोर पर पंजाब का छठा विकेट गिरा, 56 गेंदों में 79 रन बनाकर केएल राहुल बने खलील अहमद का शिकार। पंजाब को 10 गेंदों में 53 रन चाहिए। 

11:24 PM छक्का! केएल राहुल ने जड़ा एक हाथ से छक्का। संदीप शर्मा की गेंद पर सामने स्टैंड में लगाया छक्का। 

11:21 PM चौका! केएल राहुल ने भुवी को एक्स्ट्रा कवर्स के ऊपर जड़ा चौका।

11:18 PM छक्का! केएल राहुल ने 16वें ओवर की पहली ही गेंद पर भुवनेश्वर कुमार को जड़ा छक्का। 

11:16 PM राशिद खान का एक शानदार स्पैल समाप्त हुआ। अपने 4 ओवर के स्पैल में मात्र 21 रन देकर तीन विकेट झटके। 

11:11 PM फिफ्टी! केएल राहुल ने 38 गेंदों में जड़ा इस सीजन का 5वां अर्धशतक, लगाए तीन छक्के और तीन चौके। दूसरे छोर पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं सिमरन सिंह। 

11:09 PM विकेट! एक के बाद एक पंजाब का 5वां विकेट गिरा, 107 के स्कोर पर आधी पंजाब की टीम पवेलियन लौटी, मिलर के बाद आर अश्विन 0 पर आउट। राशिद ने लगातार दूसरी गेंद पर झटका तीसरा विकेट।

11:07 PM विकेट! 107 के स्कोर पर किंग्स इलेवन पंजाब का चौथा विकेट गिरा, डेविड मिलर 11 रन बनाकर आउट। राशिद खान ने लिया विकेट। 12.5 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 107/4, जीत के लिए चाहिए 43 गेंदों में 106 रन

10:59 PM विकेट! 95 के स्कोर पर पंजाब का तीसरा विकेट गिरा, निकोलस पूरन 10 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट। खलील की गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने लपका एक अद्भुत कैच।

10:56 PM चौका! पूरन के बल्ले से निकली एक और बाउंड्री। इस ओवर में ये तीसरी बाउंड्री जड़ चुके हैं खलील को।

10:55 PM चौका! छक्के के बाद पूरन ने जड़ा एक और चौका। खलील करा रहे हैं 11वां ओवर और पहली दो गेंदों पर जड़ी बाउंड्री। 

10:55 PM छक्का! पूरन ने जड़ा एक और छक्का। हालांकि भुवी ने कैच जरूर पकड़ा लेकिन बाउंड्री के बाहर। 

10:52 PM छक्का! निकोलस पूरन ने छक्के के साथ खाता खोला। नबी को सामने स्टैंड की तरफ जड़ा एक बेहतरीन छक्का। 

10:47 PM विकेट! 71 के स्कोर पर पंजाब का दूसरा विकेट गिरा, मयंक अग्रवाल 27 रन बनाकर आउट। राशिद ने झटका पहला विकेट। 8.4 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 71/2

10:46 PM छक्का! मयंक अग्रवाल ने राशिद खान को जड़ा एक लंबा छक्का।

10:40 PM चौका! केएल राहुल का स्कूप शॉट और संदीप को जड़ा एक शानदार चौका। 

10:36 PM चौका! राशिद खान से मिसफील्डिंग हुई और मयंक के खाते में जाएंगे चार रन। 7वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने 11 रन दिए। 

10:32 PM 6 ओवर का पावर प्ले समाप्त हो चुका है। पंजाब की टीम ने 1 विकेट खोकर 44 रन बनाए। जीत के लिए 84 गेंदों में 169 रन चाहिए। 

10:22 PM चौका! केएल राहुल ने फाइन लेग के ऊपर से जड़ा एक धमाकेदार चौका। शानदार गेंद पर लगाया एक शानदार चौका। 

10:14 PM छक्का! केएल राहुल के बल्ले से निकला पारी का पहला छक्का। स्क्वायर लेग के ऊपर से एक सुंदर शॉट।

10:13 PM विकेट! 11 के स्कोर पर पंजाब का पहला विकेट गिरा, क्रिस गेल 4 रन बनाकर आउट। खलील अहमद ने झटका बड़ा विकेट। हालांकि कैच के लिए मनीष पांडे की तारीफ करनी होगी। क्या शानदार कैच लपका।

10:07 PM चौका! केएल राहुल के बल्ले निकला चौका। दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर भुवी को जड़ा चौका। 

10:05 PM बल्लेबाजी के लिए उतरी किंग्स इलेवन पंजाब, क्रिस गेल और केएल राहुल क्रीज पर। पहले ओवर में खलील ने 7 रन दिए। 

09:46 PM वॉर्नर (81) की धमाकेदार पारी, हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को जीत के लिए दिया 213 रनों का लक्ष्य

09:43 PM चौका! अभिषेक शर्मा के बल्ले से निकला चौका।

09:39 PM विकेट! अर्शदीप ने 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर झटका विकेट, राशिद खान 1 रन बनाकर बोल्ड

09:35 PM विकेट! 198 के स्कोर आधी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पवेलियन लौटी, मोहम्मद नबी 20 रन बनाकर बोल्ड। नबी ने 10 गेंदों में 20 रन बनाए। शमी ने अपने ओवर में झटका दूसरा विकेट। 

09:33 PM विकेट! 197 के स्कोर पर हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा, केन विलियमसन 14 रन बनाकर आउट। 7 गेंदों में बनाए 14 रन। मोहम्मद शमी की गेंद पर मुरगन अश्विन ने लपका एक अद्भुत कैच। 

09:30 PM मुजीब का स्पैल खासा महंगा रहा। आखिरी ओवर में 26 रन देने के साथ अपने स्पैल में उन्होंने 66 रन दिए और कोई सफलता हाथ नहीं लगी। ये इस सीजन का सबसे महंगा स्पैल है। विलियमसन और नबी धमाकेदार अंदाज में रन बना रहे हैं।

09:28 PM छक्का! मोहम्मद नबी के बल्ले से निकला दूसरा छक्का। मुजीब के इस ओवर से आया तीसरा छक्का। 

09:27 PM छक्का! विलियमसन के बाद मोहम्मद नबी ने मुजीब को जड़ा छक्का। बॉलर के सिर के ऊपर से सीधा स्टैंड में जड़ा छक्का। 

09:25 PM छक्का! चौके के बाद विलियमसन ने मुजीब को जड़ा एक लंबा छक्का। 

09:24 PM चौका! विलियमसन के बल्ले से निकला चौका। गेंद क्रिस गेल के पैरों से लगकर गेंद गाई चार रनों के लिए। 

09:18 PM विकेट! एक के बाद एक हैदराबाद का तीसरा विकेट गिरा, मनीष पांडे के बाद अश्विन ने डेविड वॉर्नर को भेजा पवेलियन, वॉर्नर ने 56 गेंदों में 81 रन बनाए। हैदराबाद का स्कोर 163/3

09:15 PM विकेट! 160 के स्कोर पर हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा, आर अश्विन ने मनीष पांडे को किया आउट, 25 गेंदों में बनाए 36 रन। रिवर्स स्वीप खेलना चाहते थे पांडे लेकिन शमी ने लपका एक आसान सा कैच। 

09:10 PM चौका! इस बार मनीष पांडे ने फाइन लेग पर जड़ा चौका। अर्शदीप खासे महंगे साबित होते हुए।

09:09 PM चौका! अर्शदीप की लेग स्टंप पर गेंद को वॉर्नर ने भेजा चौके के लिए। फाइन लेग पर जड़ा चौका।

09:06 PM चौका! डेविड वॉर्नर का रिवर्स स्वीप और मुजीब को जड़ा एक शानदार चौका। वॉर्नर का पावर फुल शॉट।

08:59 PM छक्का! मनीष पांडे ने बॉलर एम अश्विन के सिर के ऊपर से जड़ा छक्का। सीधा स्टैंड में जड़ा एक धमाकेदार छक्का। 

08:55 PM फिफ्टी! डेविड वॉर्नर की धमाकेदार बल्लेबाजी, मात्र 38 गेंदों में जड़ा अर्धशतक लगाए 5 चौके 2 छक्के। वॉर्नर का इस सीजन का ये 8वां और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ भी उनका लगातार 8वां अर्धशतक है। व्हाट अ प्लेयर!

08:51 PM चौका! मनीष पांडे के बल्ले से निकला एक और चौका। पावर प्ले के बाद पंजाब ने रन गति पर थोड़ा अंकुश लगाया है। लेकिन हैदराबाद अभी भी 10 रन पर ओवर के हिसाब से बना रही है। 

08:40 PM चौका! मनीष पांडे ने अश्विन को जड़ा एक शानदार चौका। गैप में जड़ा शॉट।

08:34 PM विकेट! 78 के स्कोर पर हैदराबाद का पहला विकेट गिरा, साहा 13 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट। एम मुरगन की गेंद पर कीपर सिमरन सिंह ने लपका एक शानदार कैच।

08:29 PM डेविड वॉर्नर-रिद्धिमान साहा की विस्फोटक बल्लेबाजी, हैदराबाद ने पावर प्ले में बिना कोई विकेट खोकर बनाए 77 रन। वॉर्नर 24 गेंदों में 37 रन और साहा 12 गेंदों में 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब को विकेट की सख्त जरूरत है लेकिन हैदराबाद के ओपनर बिना किसी परेशानी के हिट कर रहे हैं।

08:25 PM छक्का! पावर प्ले का आखिरी ओवर लेकर आए अश्विन को पहली ही गेंद पर वॉर्नर ने छक्का जड़ दिया।

08:23 PM छक्का! शमी को 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर साहा ने छक्का जड़ा। 5 ओवर में हैदराबाद का स्कोर 66/0

08:23 PM चौका! वॉर्नर के साथ-साथ रिद्धिमान साहा भी आज फॉर्म में हैं। मोहम्मद शमी की गेंद पर कमाल का चौका जड़ा।

08:20 PM डेविड वॉर्नर की विस्फोटक बल्लेबाजी, 4 ओवर में ही हैदराबाद का स्कोर 50 के पार

08:17 PM चौका! लगातार दूसरा चौका। डेविड वॉर्नर आज कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं।

08:16 PM चौका! डेविड वॉर्नर ने कमाल का स्वीप शॉट जड़ा। मुजीब की गेंद पर चौका बटोरा।

08:15 PM चौका! तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर हैदराबाद को बाई के चार रन मिले। 

08:11 PM छक्का! इस बार साहा ने अर्शदीप को जड़ा छक्का। 

08:09 PM छक्का! दूसरा ओवर लेकर आए मुजीब को डेविड वॉर्नर ने जड़ा एक लंबा छक्का। इस ओवर से भी 10 रन आए। 

08:04 PM चौका! वॉर्नर के बल्ले से निकला एक और चौका। अर्शदीप की एक खराब गेंद पर वॉर्नर ने बटोरा चौका।

08:02 PM चौका! पहला ओवर करा रहे अर्शदीप सिंह को डेविड वॉर्नर ने फाइन लेग पर चौका जड़ा।

08:00 PM बल्लेबाजी के लिए उतरी सनराइजर्स हैदराबाद, डेविड वॉर्नर और रिद्धिमान साहा क्रीज पर

07:45 PM किंग्स इलेवन पंजाब (प्लेइंग इलेवन): लोकेश राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, डेविड मिलर, निकोलस पूरन (कीपर), प्रभसिमरन सिंह, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, मुजीब उर रहमान।

07:45 PM सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, केन विलियमसन (सी), मनीष पांडे, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, रिद्धिमान साहा (डब्ल्यू), अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, के खलील अहमद, संदीप शर्मा

07:30 PM किंग्स इलेवन पंजाब ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

 

07:20 PM नमस्कार! अब से कुछ ही देर में टॉस होने वाला है। आप लाइव अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहें। ये आईपीएल लीग मैच का आखिरी सप्ताह है। 

टीमें (संभावित) : 

हैदराबाद : केन विलियम्सन (कप्तान) भुवनेश्वर कुमार, डेविड वार्नर, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, खलील अहमद, रिकी भुई, बासिल थम्पी, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गुप्टिल, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद नबी, शहबाज नदीम, टी. नटराजन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, रिद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर, शाकिब अल हसन और बिली स्टानलेक। 

पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एंड्रयू टाई, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, डेविड मिलर, मोइसिस हेनरिक्स, निकोलस पूरन, वरुण चक्रवर्ती, सैम कुरेन, मोहम्मद शमी, सरफराज खान, हरडस विजोएन, अर्शदीप सिंह, दर्शन नालकंडे, प्रभसिमरन सिंह, अग्निवेश अयाची, हरप्रीत बराड़ और मुरुगन अश्विन। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement