Saturday, April 27, 2024
Advertisement

श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका, विश्व कप 2019 Highlights: हाशिम अमला (80*) और फाफ डुप्लेसिस (96*) की शानदार बल्लेबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराया

दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका से मिले 204 रनों के लक्ष्य को एक विकेट खोकर 37.2 ओवर में हासिल कर लिया।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: June 28, 2019 22:17 IST
लाइव क्रिकेट स्कोर श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका, विश्व कप 2019- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES लाइव क्रिकेट स्कोर श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका, विश्व कप 2019

दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को रिवरसाइड मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में श्रीलंका को नौ विकेटों से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को 49.3 ओवरों में 203 रनों पर ऑल आउट कर दिया। इस आसान से लक्ष्य को उसने 37.2 ओवरों में सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान फाप डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा नाबाद 96 रन बनाए। हाशिम अमला ने नाबाद 80 रनों का योगदान दिया। डु प्लेसिस ने 103 गेंदों का सामना किया और 10 चौकों के अलावा एक छक्का मारी। अमला ने 105 गेंदें खेलीं और सिर्फ पांच चौके लगाए। इससे पहले, श्रीलंका की ओर से कुशल परेरा और अविष्का फर्नाडो ने 30-30 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से ड्वायन प्रीटोरियस और क्रिस मौरिस ने तीन-तीन विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीकी टीम विश्व कप में सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है। 

श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका लाइव क्रिकेट स्कोर​ अपडेट 

SL 203-all out (49.3)

RSA 206/1 (37.2) 

10:08 PM हाशिम अमला (80*) और फाफ डुप्लेसिस (96*) की शानदार बल्लेबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराया। दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका से मिले 204 रनों के लक्ष्य को एक विकेट खोकर 37.2 ओवर में हासिल कर लिया। 

9:58 PM चौका! डुप्लेसिस के बल्ले से निकला एक और चौका। इस बार मलिंगा की यॉर्कर बॉल को सीधा खेला और चौका बटोरा।

9:56 PM चौका! 35वें ओवर की आखिरी गेंद पर डुप्लेसिस ने चौका जड़ा। अफ्रीका को 90 गेंदों में 13 रन चाहिए। 

9:51 PM चौका! डुप्लेसिस की बढ़िया प्लेसमेंट। मलिंगा को जड़ा चौका। 

9:40 PM 32 ओवर का खेल हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 169/1 है। जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका को 18 ओवरों में 35 रन चाहिए। फाफ डुप्लेसिस (70) और हाशिम अमला (69) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

9:21 PM चौका! डुप्लेसी ने पिछली गेंद पर छक्का लगाकर गेंद खो दी थी लेकिन जैसे ही नई गेंद आई उन्होंने उस पर चौका जड़ दिया।  

9:18 PM छक्का! फिफ्टी जड़ने के बाद डुप्लेसी के बल्ले से निकला एक लंबा छक्का। अफ्रीकी पारी का ये पहला छक्का था। 

9:17 PM हाशिम अमला के बाद फाफ डुप्लेसिस ने भी जड़ी फिफ्टी, जीत के करीब दक्षिण अफ्रीका। डुप्लेसिस ने बल्ले से इस टूर्नामेंट की ये तीसरी फिफ्टी है। उन्होंने 70 गेंदों में 4 चौकों की मदद से फिफ्टी पूरी की। 

8:58 PM चौका! डुप्लेसिस के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और चौका बटोरा। उडाना को जड़ा चौका। 

8:45 PM फिफ्टी! हाशिम अमला ने जड़ी इस वर्ल्ड कप की पहली फिफ्टी। अमला ने 56 गेंदों में 5 चौकों की मदद से फिफ्टी जड़ी। फिलहाल विकेट की तलाश में है श्रीलंका।

8:35 PM चौका! 17वें ओवर की 5वीं गेंद पर डुप्लेसिस ने एक सुरंगा लकमल को एक शानदार चौका जड़ा। दक्षिण अफ्रीका एक आसान जीत के करीब जाता हुआ। 

8:22 PM चौका! हाशिम अमला काफी अच्छा खेल रहे हैं। तकमल को थर्डमैन पर जड़ा बेहतरीन चौका। शानदार टाइमिंग।

8:12 PM चौका! इस बार डुप्लेसिस ने सुरंगा लकमल को कदमों का इस्तेमाल करते हुए जड़ा चौका। 

8:08 PM चौका! 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर हाशिम अमला का करारा प्रहार और परेरा को चौका बटोरा।

8:00 PM चौका! हाशिम अमला के बाद डुप्लेसिस के बल्ले से निकला एक शानदार चौका। इस ओवर का दूसरा चौका। 

7:59 PM चौका! हाशिम अमला के बल्ले से निकला एक शानदार चौका। अमला 26 गेंदों में 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।

7:51 PM श्रीलंका ने थिसारा परेरा को अटैक पर लगाया है। अपना पहला ओवर परेरा ने मेडन कराया। श्रीलंका को अगर ये मैच जीतना है तो उसे विकेट निकालने होंगे। 

7:36 PM आउट! लसिथ मलिंगा ने श्रीलंका को दिलाई पहली सफलता, क्विंटन डिकॉक (15) यॉर्कर गेंद पर हुए बोल्ड। 31 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा।

7:31 PM चौका! तीसरे ओवर में मलिंगा ने 10 रन दिए। हालांकि चौथे ओवर में क्विंटन डिकॉक ने धनंजय डिसिल्वा को दो चौके जड़े और 8 रन बटोरे। 

7:24 PM चौका! दूसरे ओवर में धनंजय डीसिल्वा ने जरूर केवल एक रन दिया लेकिन तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर डि कॉक ने मलिंगा को चौका जड़ दिया।

7:20 PM चौका! हाशिम अमला ने लसिथ मलिंगा के पहले ही ओवर में दो चौके जौड़े। पहले ओवर से 9 रन आए। 

7:15 PM  लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका, हाशिम अमला और क्विंटन डिकॉक क्रीज पर

6:48 PM प्रिटोरियस (3/25) और मॉरिस (3/46) की घातक गेंदबाजी के आगे 203 रन पर ढेर हुई श्रीलंका की पूरी टीम

6:43 PM 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर मलिंगा ने प्वॉइंट की दिशा में बटोरे चार रन। इसी के साथ लंका का स्कोर 200 के पार पहुंचा। अगली ही गेंद पर मिड ऑफ पर आउट हुए मलिंगा। 

6:39 PM 49वां ओवर लेकर आए रबाडा की तीसरी गेंद पर उडाना हुए आउट, श्रीलंका को लगा नौवा झटका।

6:35 PM 48वें ओवर के दौरान मैदान पर हुआ बी अटैक यानी की मधुमक्खियां मैदान पर आ गई थी जिस वजह से सभी खिलाड़ी मैदान पर लेट गए।

6:26 PM चौका! ओवर की आखिरी गेंद पर इसुरु उडाना ने शानदार कवर ड्राइव लगाते हुए बटोरे चार रन।

6:24 PM 46वां ओवर लेकर आए फेलुक्वायो की तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए परेरा 21 के निजी स्कोर पर हुआ आउट। रबाडा ने मिड विकेट में पकड़ा लजवाब कैच।

5:52 PM 39वां ओवर लेकर आए ड्युमिनी की तीसरी गेंद पर जीवन मेंडिस ने जड़ा एक और चौका। इसी के साथ लंका ने पार किया 150 का आंकड़ा और बता दें, 100 से 150 रन तक पहुंचने के लिए लंका ने 104 गेंदों का सामना किया।

5:49 PM छक्का! 38वें ओवर की पांचवी गेंद पर जीवन मेंडिस ने फाइन लेग की दिशा में जड़ा इस पारी का पहला छक्का। लंका को इसी तरह के शॉट्स की जरूरत है।

5:45 PM ड्युमिनी का सफल ओवर समाप्त, ओवर से दिया मात्र एक ही रन। क्रीज पर जीवन मेंडिस 36 गेंदों पर 4 रन बनाकर मौजूद।

5:42 PM गेंदबाजी में बदलाव से द.अफ्रीका को मिली सफलता, ड्युमिनी ने पहली ही गेंद पर डी सिल्वा को 24 के निजी स्कोर पर किया आउट।

5:33 PM 35वां ओवर लेकर आए फेलुक्वायो की दूसरी ही गेंद पर डी सिल्वा ने जड़ा चौका। काफी देर बाद लंका के खाते में कोई बाउंड्री आई है।

5:17 PM 31वें ओवर की आखिरी गेंद पर जीवन मेंडिस ने ताहिर को शानदार कवर ड्राइव लगाते हुए बटोरे चार रन। 

5:09 PM 28वां ओवर लेकर आए प्रिटोरियर ने लंका को दिया एक और झटका, मेंडिस को 23 रन पर आउट कर झटकी अपनी तीसरी विकेट।

5:01 PM प्रिटोरियर ने पारी का 26वां ओवर डाला मेडन।

4:55 PM 24वें ओवर में मोरिस ने दिए सिर्फ 2 रन।   

4:49 PM 23वें ओवर में इमरान ताहिर ने की विकेट टू विकेट गेंदबाजी दिए सिर्फ 2 रन।  

4:49 PM विकेट! 22वें ओवर में क्रिस मोरिस की चौथी गेंद पर शॉट खेलने के चक्कर में हुए क्लीन बोल्ड, 11 रन बनाकर हुए पवेलियन रवाना। 

4:46 PM चौका! 22वें ओवर में क्रिस मोरिस की पहली गेंद पर मैथ्यूज ने मिड ऑन पर मारा शानदार चौका।

4:43 PM विकेट की तलाश में साउथ अफ्रीका ने स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर को थमाई गेंद, पारी के 21वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुशल मेंडिस ने मारा शानदार चौका, ताहिर के ओवर से आए 5 रन। 

4:41 PM 20वें ओवर में क्रिस मोरिस ने दिए सिर्फ चार रन, कुशल मेंडिस 13 तो एंजेलो मैथ्यूज 6 रन बनाकर नाबाद।  

4:36 PM विकेट निकालने आए 19वें ओवर में रबाडा ने दिया सिर्फ एक रन, श्रीलंका के बल्लेबाज संभलकर बल्लेबाजी करते हुए। 

4:32 PM 18वें ओवर में प्रिटोरियस की जगह गेंदबाजी करने आए क्रिस मोरिस, ओवर से दिया वाइड गेंद का सिर्फ एक रन, श्रीलंका के बल्लेबाज काफी धीमा खेलते हुए। 

4:22 PM 17वें ओवर में रबाडा ने दिए सिर्फ 2 रन, फेलुक्वायो की जगह गेंदबाजी करने आये थे रबाडा। 

4:22 PM 16वें ओवर में प्रिटोरियस ने दिया सिर्फ एक रन, साउथ अफ्रीका की तरफ से कासी हुई गेंदबाजी जारी।   

4:15 PM 15वें ओवर में फेलुक्वायो ने दिए 5 रन। 

4:11 PM 14वें ओवर में प्रिटोरियस ने की शानदार गेंदबाजी दिया सिर्फ एक रन। 

4:05 PM 13वें ओवर में फेलुक्वायो फिर से आए गेंदबाजी करने, दूसरी गेंद पर कुशल मेंडिस ने मारा शानदार चौका। ओवर से आए 4 रन। 

3:59 PM 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर प्रिटोरियस ने द.अफ्रीका को दिलाई एक और सफलता, इस बार परेरा को 30 के निजी स्कोर पर किया बोल्ड। दोनों ही सेट बैट्समैन को प्रिटोरियस ने भेजा पवेलियन।

3:48 PM चौका! पारी का 10वां ओवर लेकर आए प्रिटोरियस की चौथी गेंद पर अविष्का ने डीप मिड विकेट की दिशा में लगाया शानदार चौका और अगली ही गेंद पर एक और बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हुए अविष्का, बनाए 30 रन।

3:42 PM गेंदबाजी में एक और बदलाव, फेलुक्वायो आए अटैक पर।

3:40 PM 8वां ओवर लेकर आए प्रिटोरियस की पांचवी गेंद पर अविष्का ने खराब लाइन का फायदा उठाते हुए फाइन लेग की दिशा में चड़ा चौका और इसी केसाथ श्रीलंका का स्कोर 50 के पार पहुंचा।

3:36 PM 7वें ओवर की चौथी गेंद पर परेरा ने शानदार कवर ड्राइव लगाते हुए बटोरे चार रन। पहली गेंद पर विकेट गिरने के बाद इन दोनों खिलाड़ियों ने द.अफ्रीका के गेंदबाजों को दवाब बनाने का मौका नहीं दिया।

3:29 PM गेंदबाजी में बदालाव, ड्वेन प्रिटोरियर आए अटैक पर।

3:28 PM रबाडा के ओवर की आखिरी गेंद पर अविष्का ने स्ट्रेट ड्राइव लगाते हुए बटोरे चार रन। इस ओवर से आए कुल 10 रन। क्रीज पर अविष्का 18 रन के साथ परेरा 12 रन बनाकर मौजूद।

3:25 PM मॉरिस की अच्छी वापसी, अगली पांच गेंदों पर दिए मात्र दो ही रन। रबाडा डालेंगे पांचवा ओवर।

3:20 PM चौका! परी का चौथा ओवर लेकर आए मॉरिस की पहली ही गेंद पर ऑफ साइड में परेरा ने उठा कर लगाया शानदार चौका।

3:17 PM तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर अविष्का ने खोले अपने हाथ और प्वॉइंट के बगल से जड़ दिया चौका। अविष्का अब 12 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

3:09 PM रबाडा के पहले ओवर से आए 6 रन।

3:05PM मैच की पहली गेंद पर आउट हुए श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने, शून्य पर बने रबाडा का शिकार। दिमुथ करुणारत्ने के जाने के बाद अविष्का फर्नांडो आए मैदान पर। 

3:00PM श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने और कुशल परेरा उतरे मैदान पर, साउथ अफ्रीका की तरफ से पहला ओवर लेकर आए कगिसो रबाडा। 

2:30PM साउथ अफ्रीका कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का लिया फैसला।

श्रीलंका प्लेयिंग 11- दिमुथ करुणारत्ने (C), कुसल परेरा (W), अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, इसुरु उदाना, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल।

साउथ अफ्रीका प्लेयिंग 11- हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक (W), फाफ डु प्लेसिस (C), एडेन मार्कराम, रासी वैन डेर डूसन, जीन-पॉल ड्यूमिनी, एंडिले फेहलुकवेओ, डिएन प्रीटोरियस, क्रिस मॉरिस, कैगिसो रबाडा, इमरान ताहिर।

1:50PM टॉस, भारतीय समयानुसार टॉस दोपहर 02:30 बजे होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:- 

श्रीलंका- दिमुथ करुणारत्ने (c), कुसल परेरा (w), अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, इसुरु उडाना, लसिथ मलिंगा, नुवान प्रदीप, लाहिरु थिरिमाने, जेफ्री वंडसेर्स, सुरंगा लकमल, मिलिंद सिरिवर्दना। 

साउथ अफ्रीका- हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक (w), फाफ डु प्लेसिस (c), एडेन मार्कराम, रासी वैन डेर डूसन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवे, क्रिस मॉरिस, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, इमरान ताहिर, जीन-पॉल डुमिनी, डेविड मिलर, बेउरन हेंड्रिक्स, तबरेज़ शम्सी।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement