Friday, March 29, 2024
Advertisement

WC19 AUS vs SL हाइलाइट्स: फिंच (153) के शतक के बाद स्टार्क (4/55), रिचर्डसन (3/47) की घातक गेंदबाजी, श्रीलंका को 87 रनों से हराकर टॉप पर ऑस्ट्रेलिया

लाइव क्रिकेट स्कोर श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव मैच स्कोर, श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट स्कोर टुडे, केनिंग्टन ओवल क्रिकेट लाइव स्कोर अपडेट

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: June 15, 2019 23:39 IST
लाइव क्रिकेट स्कोर श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव मैच स्कोर, श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट स्कोर- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES लाइव क्रिकेट स्कोर श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव मैच स्कोर, श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट स्कोर टुडे, केनिंग्टन ओवल क्रिकेट लाइव स्कोर अपडेट

ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी विश्व कप-2019 में एक बार फिर खराब स्थिति से वापसी करते हुए मैच अपने नाम किया। इस बार ऑस्ट्रेलिया ने द ओवल मैदान पर खेले गए मैच में बेहतरीन शुरुआत के साथ जीत की ओर बढ़ती दिख रही श्रीलंका को 87 रनों से हरा दिया। इस जीत ने आस्ट्रेलिया को 10 टीमों की अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंचा दिया है। आस्ट्रेलिया के पांच मैचों में आठ अंक हो गए हैं। 

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया हाइलाइट्स

AUS 334/7 (50.0)

SL 247/10 (45.5)

10:34 PM 46वें ओवर की पांचवी गेंद पर कमिंस ने प्रदीप को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को 87 रन से दिलाई जीत। इसी जीत के साथ प्वॉइंट टेबल में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर पहुंच गई है।

9:57 PM 39वें ओवर की पहली ही गेंद पर स्टार्क ने कुसल मेंडिस को 30 के निजी स्कोर पर किया आउट।

9:51 PM  37वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्टार्क ने परेरा को किया आउट। एक ओवर में झटके दो विकेट।

9:46 PM 36वें ओवर की चौथी गेंद पर मैथ्यूज और 37वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिरिवरदना को आउट कर ऑस्ट्रेलिया ने मैच में वापसी की।

9:37 PM 35वें ओवर से श्रीलंका ने बटोरे 11 रन। जीत के लिए अब 90 गेंदों पर 131 रन की जरूरत।

9:28 PM क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए मैथ्यूज ने चौके से खोला अपना खाता।

9:25 PM 33वें ओवर की पहली ही गेंद पर केन रिचर्डसन का शिकार बने करुणारत्ने, बनाए 97 रन।

9:23 PM 32वें ओवर की आखिरी गेंद पर मेंडिस ने डाउन द ग्राउंड लगाया शानदार छक्का और पहुंचे 17 के निजी स्कोर पर।

9:20 PM श्रीलंका को 114 गेंदों पर में 157 रन की जरूरत। करुणारत्ने 96 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

9:05 PM श्रीलंका ने जिस तरह से शुरुआत की थी उसके हिसाब से अब रनों की गति में काफी गिरावट आई है। पिछले 5 ओवर में श्रीलंका ने 22 रन बनाए हैं और एक विकेट खोया है।

8:50 PM अगली ही गेंद पर थिरामाने बने बेहरनडॉर्फ के शिकार, श्रीलंका को लगा दूसरा झटका, थिरामाने 16 रन पर आउट। कुसेल मेंडिस आए बल्लेबाजी करने।

8:49 PM 24वें ओवर की चौथी गेंद पर थिरामाने ने प्वॉइंट की दिशा में लगाया शानदार चौका और पहुंचे 16 के निजी स्कोर पर।

8:29 PM 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर करुणारत्ने ने प्वॉइंट की दिशा में जड़ा अपना 9वां चौका और पहुंचे 73 के निजी स्कोर पर।

8:26 PM विकेट गिरने के बाद श्रीलंका की रन गति में गिरावट आई है, पिछले दो ओवर में उन्होंने मात्र तीन ही रन बनाए हैं।

8:16 PM 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर इस स्टार्क ने कुसल परेरा को 52 के निजी स्कोर पर किया बोल्ड।

8:00 PM 12वें ओवर की चौथी गेंद पर डीप मिड विकेट कि दिशा में चौका जड़ करुणारत्ने ने पूरा किया अपना अर्धशतक।

7:57 PM 11वें ओवर से मैक्सवेल ने दिए 4 रन। क्रीज पर करुणारत्ने 46 और परेरा 43 रन बनाकर मौजूद।

7:50 PM 10वां ओवर लेकर आए केन रिचर्डसन की तीसरी गेंद पर डीप मिड विकेट की दिशा में परेरा ने जड़ा अपना 5वां चौका और पहुंचे 41 के निजी स्कोर पर।

7:48 PM  चौका! ओवर की आखिरी गेंद पर परेरा ने इस बार फाइन लेग में बटोरा चौका। बेहरनडॉर्फ के ओवर से आए 18 रन।

7:44 PM 9वां ओवर लेकर आए बेहरनडॉर्फ की पहली ही गेंद पर परेरा ने जड़ा शानदार छक्का।

7:41 PM चौका! पहली ही गेंद पर करुणारत्ने ने फाइन लेग की दिशा में जड़ा शानदार चौका।

7:39 PM 7वें ओवर से आए 13 रन, केन रिचर्डसन लेकर आए पारी का आठवां ओवर।

7:37 PM 7वें ओवर की चौथी और गेंद पर करुणारत्ने ने फाइन लेग की दिशा में जड़े लगातार दो चौकेऔर पहुंचे 36 के निजी स्कोर पर। इसी के साथ श्रीलंका का स्कोर 50 के पार पहुंचा।

7:27 PM कमिंस ने दिए चार रन। जेसन बेहरनडॉर्फ डालेंगे अगला ओवर।

7:23 PM स्टार्क की अच्छी वापसी, तीसरे ओवर से दिए मात्र दो रन। कमिंस डालेंगे अगला ओवर।

7:18 PM चौका! आखिरी गेंद पर भी परेरा ने मिड विकेट में चौका जड़कर दिलाई सनत जैसुर्या की याद।

7:17 PM चौका! ओवर की चौथी गेंद पर इस बार परेरा ने मिड विकेट की दिशा में लगाया शानदार चौका।

7:14 PM चौका! ओवर की आखिरी गेंद पर इस बार करुणारत्ने ने उसी दिशा में शॉट लगाकर बटोरे चार रन। पहले ओवर में श्रीलंका ने बनाए 12 रन। पैट कमिंस डालेंगे दूसरा ओवर।

7:12 PM चौका! ओवर की तीसरी गेंद पर कुसल परेरा ने प्वॉइंट के बगल से लगाया शानदार शॉट और बटोरे चार रन।

7:09 PM मैदान पर उतरे श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजी, स्टार्क करेंगे गेंदबाजी की शुरुआत।

6:40 PM श्रीलंका ने आखिरी कुछ ओवरों  में ऑस्ट्रेलिया के रनों पर लगाम लगाई और उनकी गाड़ी 334 रन पर ही रोक दी। मैक्सवेल 46 रन के साथ स्टार्क 5 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।

6:11 PM ओवर की आखिरी गेंद मैक्वेल के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर के ऊपर से गई और मैक्सवेल को मिले चार रन। 45वें ओवर से आए 22 रन। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पहुंचा 300 के पार।

6:09 PM ओवर की चौथी गेंद और पांचवी गेंद पर इस बार मैक्सवेल ने मिड विकेट की दिशा में जड़े चौका।

6:07 PM 44वां ओवर लेकर आए प्रदीप की पहली ही गेंद पर मैक्सवेल ने रूम बनाकर जड़ा चौका और अगली ही गेंद पर इसी दिशा में उन्होंने जड़ दिया छक्का। शुरु हुआ मैक्सवेल शो।

6:04 PM 44वें ओवर की तीसरी गेंद पर मलिंगा ने अपने ही अंदाज में स्मिथ को किया बोल्ड, श्रीलंका को मिली चौथी सफलता स्मिथ 73 रन बनाकर लौटे पवेलियन।

5:58 PM 43वें ओवर की चौथी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए फिंच 153 के निजी स्कोर पर हुए आउट। ऑस्ट्रेलिया को लगा तीसरा झटका। मैक्सवेल आए बल्लेबाजी करने।

5:53 PM ओवर की आखिरी गेंद पर स्मिथ ने लॉन्ग ऑन की दिशा में जड़ा शानदार छक्का। स्मिथ अब 69 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं, वहीं फिंच 152 रन बनाकर खेल रहे हैं।

5:50 PM 42वें ओऴर की पहली ही गेंद पर चौका जड़ फिंच ने पूरे किए अपने 150 रन।

5:33 PM 38वें ओवर की पांचवी गेंद पर स्क्वायर कट लगाकर फिंच ने बटोरे चार रन। फिंच अब रनों की रफ्तार को तेजी से बढ़ाना चाहेंगे।

5:24 PM  36वें ओवर की तीसरी गेंद स्मिथ के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए थर्डमैन पर सीमा रेखा के बाहर गई और स्मिथ को मिले चार रन। इसी के स्था ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 तक पहुंचा।

5:17 PM 35वें ओवर की तीसरी गेंद पर फिंच ने एक और शानदार कवर ड्राइव जड़ बटोरे चार रन।

5:11 PM 33वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर फिंच ने पूरा किया अपना शतक। ऑस्ट्रेलिया पहुंचा 200 के करीब।

5:04 PM  32वां ओवर लेकर आए मलिंगा की पहली गेंद पर कवर ड्राइव की मदद से स्टीव स्मिथ ने बटोरे चार रन। यह उनकी पारी का चौथा चौका है और वो 34 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

5:01 PM 31वां ओवर लेकर आए सिरिवरदना की पहली ही गेंद पर स्मिथ ने स्क्वायर ऑफ द विकेट जड़ दिया शानदार चौका।

4:54 PM इस ओवर से आए 20 रन, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पहुंचा 150 के पार।

4:52 PM छक्का! अगली दो गेंद धनंजय ने फिंच के स्लॉट में डाली और फिंच ने जड़ दिए लगातार दो छक्के। यह दोनों ही छक्के फिंच ने सामने की ओर लगाए हैं। फिंच अब 89 के स्कोर पर पहुंचे।

4:51 PM  29वें ओवर की पहली ही गेंद पर फिंच ने फाइन लेग की दिशा में बटोरे चार रन। फिंच की पारी का यह 8वां चौका है और वो 77 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

4:50 PM 28वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्मिथ ने अपने हाथ एक बार फिर खोले और इस बार प्वॉइंट के बगल से जड़ दिया शानदार चौका।

4:44 PM 26वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्मिथ ने मिड विकेट की दिशा में लगाया अपना पहला चौका।  स्मिथ अब 9 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं वहीं फिंच 69 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

4:37 PM 24वां ओवर लेकर आए प्रदीप की आखिरी गेंद पर फिंच ने जड़ा शानदार छक्का। ऑस्ट्रेलियाई पारी और फिंच दोनों का ही यह पहला छक्का है। फिंच अब 66 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। धनंजय डालेंगे अगला ओवर।

4:33 PM आउट! 23वें ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए ख्वाजा बने धनंजय का दूसरा शिकार, बनाए 10 रन। स्टीव स्मिथ आए बल्लेबाजी करने।

4:25 PM 21वें ओवर से धनंजय ने दिए मात्र दो ही रन। नुवान प्रदीप डालेंगे अगला ओवर।

4:20 PM 20वें ओवर की दूसरी गेंद ख्वाजा के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए थर्ड मैन पर बाउंड्री पर गई। ख्वाजा को मिला पहला चौका।

4:13 PM 18वां ओवर लेकर आए परेरा की पहली ही गेंद पर एक रन लेकर फिंच ने पूरा किया अपना अर्धशतक।

4:11 PM आउट! ओवर की चोथी गेंद पर कट शॉट मारने के प्रयास में बोल्ड हुए डेविड वॉर्नर, बनाए मात्र 26 रन। वॉर्नर आज अच्छे टच में नहीं दिखाई दे रहे थे। उस्मान ख्वाजा आए बल्लेबाजी करने।

4:06 PM 16वें ओवर से थिसारा परेरा ने दिए तीन रन। फिंच अर्धशतक के करीब। धनंजय डालेंगे अगला ओवर।

4:03 PM 15वां ओवर धनंजय ने डाला और दिए मात्र तीन ही रन। थिसारा परेरा डालेंगे 16वां ओवर।

4:00 PM 14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 73 बिना नुकसान के। क्रीज पर फिंच 44 और वॉर्नर 24 रन बनाकर मौजूद।

3:48 PM उडाना के ओवर से आए 4 रन। परेरा डालेंगे पारी का 12वां ओवर।

3:43 PM परेरा के पहले ओवर से आए 9 रन। 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पहुंचा 50 के पार। उडाना डालेंगे अलगा ओवर।

3:40 PM गेंदबाजी में एक और बदलाव, थिसारा परेरा लेकर आए पारी का 10वां ओवर और फिंज ने दूसरी और तीसरी गेंद पर ड्राइव की मदद से बटोरे लगातार दो चौके। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 के पार पहुंचा।

3:38 PM उडाना की अच्छी शुरुआत, अपने पहले ओवर से दिया मात्र एक ही रन।

3:35 PM गेंदबाजी में बदलाव, इसुरु उडाना डालेंगे 9वां ओवर।

3:34 PM 8वें ओवर से प्रदीप ने भी दिए 10 रन। पिछले दो ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 20 रन बटोरे है। इसे देखकर पता लगता है कि अब वो रनों की रफ्तार बढ़ाने के मूड़ में हैं।

3:30 PM 7वां ओवर लेकर आए प्रदीप की पहली ही गेंद पर वॉर्नर ने कवर प्वॉइंट की दिशा में लगाया एक शानदार शॉट और बटोरे चार रन।

3:29 PM मलिंगा के ओवर से आए 10 रन।

3:28 PM चौका! ओवर की पांचवी गेंद पर फिंच को मिला एक और चौका। लॉन्ग ऑफ पर खड़े थिसारा परेरा की मिसफील्ड की वजह से श्रीलंका को नुकसान हुआ।

3:26 PM चौका! ओवर की दूसरी ही गेंद पर फिंज ने स्ट्रेट ड्राइव की मदद से बटोरा एक और चौका। यह उनकी सी छोटी सी पारी का चौथा चौका है।

3:25 PM प्रदीप के ओवर से भी आए तीन रन। वॉर्नर 21 गेंदों में 8 और फिंच 15 गेंदों पर 15 रन बनाकर मौजूद। मलिंगा डालेंगे अपना चौथा ओवर।

3:21 PM मलिंगा के ओवर से आए तीन रन। 5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 20 बिना किसी नुकसान के। प्रदीप लेकर आए छठा ओवर। चोटिल उडाना मैदान पर वापस फील्डिंग करने आए।

3:16 PM प्रदीप के ओवर से आए 5 रन। क्रीज पर फिंच 13 और वॉर्नर 4 रन बनाकर मौजूद। मिलिंगा डालेंगे पारी का 5वां ओवर।

3:14 PM चौका! ओवर की चौथी गेंद पर फिंच ने लॉन्ग ऑन की दिशा में लगाया एक और शानदार चौका। बाउंड्री रोकने के प्रयास में चोटिल हुए इसरु उडाना। उडाना चोट के कारण फील्ड के बाहर गए।

3:11 PM मलिंगा का मेडन ओवर समाप्त, अगला ओवर डालेंगे नुवान प्रदीप।

3:08 PM मलिंगा डालेंगे पारी का तीसरा ओवर।

3:06 PM ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एरॉन फिंच और डेविड वॉर्नर ने पहले दो ओवर में तीन चौकों की मदद से 12 रन बना लिए हैं। इस दौरान फिंच ने दो और वॉर्नर ने एक चौका लगाया है।

2:36 PM ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, जेसन बेहरेनडोर्फ।

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल परेरा (विकेटकीपर), लाहिरु थिरिमाने, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, थिसारा परेरा, मिलिंडा सिरिवर्दाना, इसुरु उदाना, लसिथ मलिंगा, नुवान प्रदीप।

2:35 PM श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

12:00 PM टॉस, भारतीय समयानुसार दोपहर 02:30 बजे होगा। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडार्फ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा।

श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), अविश्का फनार्डो, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, इसुरु उदाना, मिलिंदा श्रीवर्दना, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, कुशल परेरा (विकेटकीपर), कुशल मेंडिस, जैफ्री वैंडरसे, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप। 

 

 

 

 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement