Thursday, April 25, 2024
Advertisement

Asia cup 3rd Match, Highlights: अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 91 रन से हराकर किया एशिया कप से बाहर

श्रीलंका की हार से अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीम ने अगले दौर में जगह बनाई।

Amit Kumar Written by: Amit Kumar @amitkemit
Updated on: September 18, 2018 0:27 IST
Afghanistan Team- India TV Hindi
Image Source : AP Afghanistan Team

एशिया कप में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने श्रीलंका को चौंकाते हुए 91 रन से हरा दिया। इस हार के साथ ही श्रीलंका की टीम एशिया कप से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। वहीं, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने इसके साथ ही अगले दौर में जगह बना ली है। 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 41.2 ओवरों में महज 158 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका की तरफ से उपुल थरंगा ने सबसे ज्यादा (36), तिसारा परेरा ने (28) रनों की पारी खेली।

अफगानिस्तान की तरफ से मुजीब उर रहमान, गुल्बादीन नाएब, मोहम्मद नबी, राशिद खान ने 2-2 विकेट हासिल किए। इससे पहले रहमत शाह (74) की अगुआई में बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान ने शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे अपने पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ 50 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 249 रन बनाए। रहमत के अलावा सलामी बल्लेबाज एहसानुल्लाह जनत ने 45, हशमतुल्लाह शाहिदी ने 37 रनों की उपयोगी पारियां खेंली।

इस मैच में श्रीलंका के न सिर्फ गेंदबाज भटके दिखे बल्कि उसकी फील्डिंग भी कमजोर रही जहां उसने कुछ आसान कैच टपकाए। श्रीलंका की तरफ से थिसारा परेरा ने पांच विकेट लिए। अकिला के हिस्से दो सफलताएं आईं। मलिंगा, चामिरा और शेहन जयासूर्या को एक-एक विकेट मिला।  

Live Cricket Score and Updates of Asia Cup 2018, Match 3, Sri Lanka vs Afghanistan

00:14 IST 40वें ओवर की तीसरी गेंद पर गुल्बदीन नाएब ने श्रीलंका की आखिरी उम्मीद तिसारा परेरा को भी आउट कर अफगानिस्तान की जीत कर दी

00:04 IST 39वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद नबी ने अकिला दनंजया को क्लीन बोल्ड कर श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा दिया

23:54 IST 36वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुजीब ने श्रीलंका को सातवां झटका दे दिया, मुजीब ने शनाका को क्लीन बोल्ड किया

23:52 IST आउट! मोहम्मद नबी ने एंजेले मैथ्यूज को 22 के स्कोर पर किया आउट, 35 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 143/6 

23:46 IST चौका! राशिद खान के 33वें ओवर की दूसरी गेंद पर थिसारा परेरा ने फाइन लेग पर चौका जड़ा।

23:38 IST चौका! अफताभ की शॉर्ट पिच गेंद पर थिसारा परेरा ने केवल बल्ला दिखा दिया और गेंद फाइन लेग पर बाउंड्री के बाहर चली गई।

23:32 IST चौका! एंजेले मैथ्यूज ने काफी देर बाद एक शानदार शॉट खेला। थोड़ा आगे निकलकर मिड विकेट की तरफ से चौका जड़ दिया। आफताभ के 31वें ओवर से 7 रन आए।

23:20 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं थिसारा परेरा

23:16 IST आउट! 8 रन के स्कोर पर शेहान जयसूर्या हुए रन आउट, 27.1 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 108/5 , अफगानिस्तान ने मुजीब को अटैक पर लगाया और नतीजा पहली ही गेंद पर निकला।

23:00 IST श्रीलंका का स्कोर 100 के करीब है। सारी जिम्मेदारी अब कप्तान मैथ्यूज के कंधों पर है।

22:52 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं शेहन जयसूर्या

22:51 IST आउट! गुलबदीन ने उपुल थरंगा को 36 के स्कोर पर किया आउट, 20.1 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 88/4 

22:50 IST अफगानिस्तान ने गुलबदीन को अटैक पर लगाया है।

22:48 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं एंजेले मैथ्यूज

22:46 IST आउट! राशिद खान ने कुसल परेरा को 17 के स्कोर पर किया आउट, 19.5 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 86/3​ अपने पहले ही ओवर राशिद खान ने झटका विकेट, कुसल परेरा 17 रन बनाकर बोल्ड। स्वाइप करना चाहते थे परेरा लेकिन राशिद की गेंद को पढ़ नहीं सके। 

22:43 IST अफगानिस्तान ने 20वें ओवर में अपने सनसनी स्पिनर राशिद खान को अटैक पर लगाया है।

22:41 IST चौका! कुसल परेरा ने नबी के 19वें ओवर में डीप स्क्वायर लेग पर शानदार चौका जड़ा।

22:39 IST चौका! कुसल परेरा ने फाइन लेग पर अफताभ आलम की गेंद पर शानदार चौका जड़ा।

22:26 IST चौका! उपुल थरंगा ने नाइब के ओवर में शानदार कवर ड्राइव लगाई। ये एकदम क्लासिक बल्लेबाजी का नजारा रहा।

22:21 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं कुसल परेरा।

22:17 IST श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, धनंजया धनंजया डि सिल्वा 23 रन बनाकर रन आउट

22:08 IST चौका! धनंजया डि सिल्वा अच्छे मूड में हैं। गलबदीन नाइब के दूसरे ओवर में धनंजया ने बॉलर के सिर के ऊपर से चौका जड़ दिया।

22:03 IST पावर प्ले में श्रीलंका ने एक विकेट खोकर 42 रन बनाए। नाइब के 10वें ओवर में धनंजया डि सिल्वा ने शानदार छक्का जड़ा।

21:57 IST अब गेंदबाजी के लिए आए हैं गुलबदीन नाइक

21:56 IST चौका! उपुल थरंगा ने काफी समय बाद चौका जड़ा है। कलाइयों का अच्छा इस्तेमाल करते उन्हें गेंद को गैप में चौके के लिए भेज दिया। मुजीब के इस 9वें ओवर से 5 रन आए। श्रीलंका का स्कोर 33/1

21:51 IST मुजीब ने अभी तक अच्छी गेंदबाजी की है। अपने 4 ओवरों में उन्हें अब तक 15 रन देकर 1 विकेट झटका है। 

21:48 IST उपुल थरंगा और धनंजया डि सिल्वा सधी हुई बल्लेबाजी कर रहे हैं। अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को बांधे रखा है।

21:33 IST चौका! धनंजया डि सिल्वा ने तीसरे ओवर की 5वीं गेंद पर आगे बढ़कर गेंद बाउंड्री से बाहर भेज दी। मुजीब के इस ओवर से 6 रन आए।

21:28 IST चौका! इसी चौके के साथ श्रीलंका का खाता खुल गया। उपुल थरंगा ने आफताभ आलम की तीसरी ही गेंद पर चौका जड़ दिया।

21:20 IST आउट! मुजीब जाद्रान ने कुसल मेंडिस को 0 के स्कोर पर किया आउट, 0.2 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 0/1, पारी की दूसरी ही गेंद पर श्रीलंका ने अपना विकेट खो दिया।

21:20 IST लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम, कुसल मेंडिस और उपुल थरंगा क्रीज पर

20:52 IST 249 पर ढेर हुई अफगानिस्तान की टीम, श्रीलंका को दिया 250 रनों का लक्ष्य, थिसारा परेरा ने झटके 5 विकेट

20:50 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं मुजीबउर रहमान

20:49 IST आउट! थिसारा परेरा ने राशिद खान को 13 के स्कोर पर किया बोल्ड, 49.4 ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर 249/9 

20:47 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं आफताभ आलम

20:45 IST आउट! थिसारा परेरा ने नाइब को 4 के स्कोर पर किया आउट, 49.1 ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर 242/8 

20:42 IST चौका! राशिद खान ने मलिंगा के 49वें ओवर की चौथी पर भी चौका जड़ दिया।

20:40 IST चौका! राशिद खान ने मलिंगा के 49वें ओवर की दूसरी ही गेंद पर फाइन लेग पर चौका जड़ दिया।

20:38 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं राशिद खान

20:37 IST आउट! थिसारा परेरा ने नजीबुल्लाह जाद्रान को 12 के स्कोर पर किया आउट, 47.5 ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर 227/7 

20:30 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं गुलबदीन नईब

20:29 IST आउट! लसिथ मलिंगा ने मोहम्मद नबी को 15 के स्कोर पर किया आउट, 46.3 ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर 222/6 

20:26 IST छक्का! 46वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद नबी ने लॉन्ग ऑफ पर दुष्मंथा चमीरा को छक्का जड़ दिया। अफगानिस्तान का स्कोर 219/5

20:17 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं नजीबुल्लाह जाद्रान

20:16 IST आउट! थिसारा परेरा ने शाहिदी को 37 के स्कोर पर किया बोल्ड, 44.2 ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर 203/5 

20:14 IST मलिंगा ने 44वें ओवर में 4 रन खर्च किए। 44 ओवरों में अफगानिस्तान का स्कोर 200 हो गया है। 

20:03 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं मोहम्मद नबी।

20:02 IST आउट! दुष्मंथा चमीरा ने रहमत शाह को 72 के स्कोर पर किया आउट, 41.1 ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर 190/4 

19:59 IST चौका! रहमत शाह का लक भी उनका साथ दे रहा है। मलिंगा के ओवर में फाइन लेग की तरफ चौका हासिल किया। हालांकि ये मिसफील्ड थी। पहले मैच में 4 विकेट लेने वाले मलिंगा विकेट के लिए तरस रहे हैं। अब तक 7 ओवरों में 44 रन दे चुके हैं मलिंगा।

19:53 IST चौका! रहमत शाह ने अच्छी टाइमिंग का नजारा पेश करते हुए धनंजया की गेंद पर चौका जड़ दिया। 

19:43 IST मलिंगा ने 38वें ओवर की तीसरी गेंद पर मौका बनाया लेकिन दासुन शनाका ने कैच छोड़ दिया।

19:40 IST रहमत शाह काफी सेट नजर आ रहे हैं। अफगानिस्तान का स्कोर 170 के पार हो गया है।

19:34 IST चौका! मलिंगा अटैक पर आए लेकिन शुरुआत चौके के साथ हुई। शाहिदी ने काफी फाइन खेला और उन्हें एक चौका मिला। 

19:31 IST चौके के साथ रहमत शाह ने जड़ी फिफ्टी, अफगानिस्तान का स्कोर 150 के पार। रहमत ने 63 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 50 रनों की पारी खेली। 

19:30 IST थिसारा परेरा आए हैं अटैक पर। पहली ही गेंद पर उन्होंने बल्लेबाजों को चकमा दिया। अफगानिस्तान का स्कोर 150 हो गया है।

19:23 IST 33वें ओवर में धनंजया डि सिल्वा ने 5 रन खर्च किए।

19:17 IST 32वें ओवर में डि सिल्वा ने 5 रन खर्च किए। रहमत शाह 42 और शहीदी 11 रन बनाकर डटे हुए हैं।

19:15 IST 31वें ओवर में चमीरा ने 6 रन खर्च किए।

19:10 IST चौका! 31वें ओवर की तीसरी गेंद पर शाहिदी ने चमीरा को चौका जड़ा। 

19:02 IST चौका! रहमत शाह पूरी तरह सेट हो चुके हैं। उन्होंने चमीरा के द्वारा कराए जा रहे 28वें ओवर की दूसरी गेंद पर मिड विकेट की तरफ चौका जड़ा। 

18:59 IST दुष्मंथा चमीरा आए हैं गेंदबाजी के लिए। पहले 5 ओवरों में दे मेडन ओवर के साथ 13 खर्च किए हैं।

18:56 IST चौका! रहमत शाह ने शेहान को 28वें ओवर की पहली ही गेंद पर शानदार कवर की तरफ चौका जड़ा। 

18:55 IST अकिला धनंजया ने अपने 7वें और पारी के 27वें ओवर में केवल 3 रन खर्च किए। अफगानिस्तान का स्कोर 113/3

18:54 IST अब हाशमतुल्लाह शाहिदी आए हैं बल्लेबाजी के लिए।

18:53 IST आउट! शेहान जयसूर्या ने कप्तान असगर अफगान को 1 के स्कोर पर किया LBW आउट, 26 ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर 110/3 

18:48 IST अब बल्लेबाजी के लिए कप्तान असगर अफगान

18:47 IST श्रीलंका को इस विकेट का बेसब्री से इंतजार था। एक बार फिर से अकिला ने श्रीलंका को सफलता दिलाई। श्रीलंका ने रिव्यू लिया और अंपायर को आउट देना पड़ा।

18:46 IST आउट! धनंजया ने एहसानुल्लाह को 45 के स्कोर पर किया आउट, 24.4 ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर 107/2 

18:41 IST चौका! इसी चौके के साथ अफगानिस्तान का स्कोर 100 के पार हो गया है। 24वें ओवर की तीसरी गेंद पर एहसानुल्लाह ने थर्डमैन की तरफ चौका जड़ा।

18:39 IST धनंजया ने 23वें ओवर में 2 रन खर्च किए।

18:37 IST अकिला धनंजया को एक बार फिर से अटैक पर लगाया है। पहले 4 ओवरों में उन्होंने 17 रन देकर 1 विकेट झटका था।

18:36 IST 22वें ओवर में भी श्रीलंका को कोई विकेट नहीं मिला और जयसूर्या ने केवल 1 रन खर्च किया। अफगानिस्तान 97/1

18:33 IST 21वें ओवर में मलिंगा ने 2 रन खर्च किए। अफगानिस्तान 96/1

18:30 IST श्रीलंका ने लसिथ मलिंगा को अटैक पर लगाया है। मलिंगा ने पहले तीन ओवरों में 20 रन खर्चे थे।

18:29 IST शेहान जयसूर्या ने 20वें ओवर में 2 रन खर्च किए। 20 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 94/1

18:27 IST अब गेंदबाजी के लिए शेहान जयसूर्या आए हैं।

18:26 IST चौका! एहसानुल्लाह ने परेरा के 19वें ओवर की 5वीं गेंद पर पुल शॉट जड़कर शानदार चौका जड़ा। 19वें ओवर से 9 रन आए। अफगानिस्तान का स्कोर 92/1

18:24 IST चौका! काफी देर बाद एहसानुल्लाह ने अफगानिस्तान को बाउंड्री दिलाई। 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर परेरा को सीधा चौका जड़ा।

18:23 IST 18वें ओवर से 7 रन आए। 

18:18 IST परेरा ने 17वें ओवर में केवल 1 रन दिया। 17 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 76/1, एहसानुल्लाह और शाह क्रीज पर हैं।

18:11 IST धनंजया डि सिल्वा के 16वें ओवर में अफगान बल्लेबाजों ने 4 रन बटोरे। 16 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 75/1

18:09 IST अब गेंदबाजी के लिए धनंजया डि सिल्वा आए हैं।

18:08 IST 15वें ओवर में परेरा ने 7 रन खर्च किए। अफगानिस्तान का स्कोर 71/1

18:05 IST एक बार फिर से गेंदबाजी के लिए थिसारा परेरा आए हैं। पहले दो ओवरों में 12 खर्च कर चुके हैं। 

18:04 IST अकिला धनंजया ने 14वें ओवर में केवल 2 रन खर्च किए। अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने संभलकर खेलना शुरू कर दिया है।

18:00 IST 13वां ओवर चमीरा ने कराया। इस ओवर से केवल 2 रन आए।

17:56 IST धनंजया के 12वें ओवर से 8 रन आए।

17:55 IST 13वें ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाने के बाद शहजाद चौथी गेंद को रिवर्स स्वीप करना चाहते थे लेकिन LBW आउट हो गए। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं रहमत शाह, शाह ने 25 वनडे मैच खेले हैं।

17:53 IST विकेट! अफगानिस्तान को लगा पहला झटका, मोहम्मद शहजाद 34 रन बनाकर आउट

17:52 IST छक्का! मोहम्मद शहजाद ने धनंजया के 12वें ओवर की पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ की तरफ शानदार छक्का मारा।

17:45 IST धनंजया के 10वें ओवर से अफगानिस्तान ने 2 रन बटोरे। पावर प्ले में अफगानिस्तान ने बिना कोई विकेट खोए 45 रन बनाए लिए हैं। मोहम्मद शहजाद और एहसानुल्लाह जनत क्रीज पर डटे हुए हैं। 

17:42 IST परेरा के 9वें ओवर से अफगानिस्तान ने 8 रन बटोरे। स्कोर 43/0

17:40 IST चौका! मोहम्मद शहजाद ने 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर थिसारा परेरा को शानदार चौका जड़ा। परेरा की बाउंसर को शहजाद ने पुल कर चौका बटोरा।

17:37 IST अकिला धनंजया के पहले ही ओवर से केवल तीन रन आए। 8 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 35/0

17:35 IST श्रीलंका ने 8वें ओवर में स्पिनर को लगाया है। अकिला धनंजया आए हैं अटैक पर। 

17:34 IST परेरा के 7वें ओवर से 7 रन आए। अफगानिस्तान का स्कोर 32/0

17:32 IST चौका! एहसानुल्लाह जनत ने परेरा के पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर कवर प्वाइंट की दिशा में काफी खूबसूरत शॉट खेला।

17:31 IST श्रीलंका की तरफ से थिसारा परेरा आए हैं गेंदबाजी के लिए। इनके खाते में 157 वनडे विकेट हैं। 

17:30 IST पारी का छठा ओवर दुष्मंथा चमीरा ने मेडन कराया है। मोहम्मद शहजाद इस ओवर में एक भी रन नहीं बना पाए। 6 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 28/0

17:25 IST चौका! एहसानुल्लाह जनत ने मलिंगा के 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक और थर्डमैन की तरफ चौका जड़ा। 5वें ओवर से 10 रन आए। 

17:23 IST चौका! शहजाद ने मलिंगा के 5वें ओवर की चौथी गेंद पर थर्डमैन की तरफ चौका जड़ा। हालांकि उन्हें इस पर जीवनदान भी मिल गया। धनंजया ने कैच लपकने की काफी कोशिश की लेकिन वे चौका नहीं रोक पाए।

17:19 IST चौथे ओवर में चमीरा ने केवल 7 रन खर्च किए। इसमें एक चौका भी आया। 4 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 18/0

17:17 IST चौका! शहजाद ने चमीरा के दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर चौका जड़ा। 

17:15 IST चौका! एहसानुल्लाह ने मलिंगा के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला। तीसरे ओवर से 5 रन आए। 

17:11 IST दुष्मंथा चमीरा ने दूसरा ओवर मेडन कराया। जनत एक भी रन नहीं बना सके। 2 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर अभी भी 6 रन हैं। अब एक बार फिर से मलिंगा आए हैं बॉलिंग के लिए।

17:07 IST मलिंगा के साथ दुष्मंथा चमीरा ने गेंदबाजी का जिम्मा संभाला हुआ है। इन्हें सुरंगा लकमल की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। मलिंगा के पहले ओवर से 6 रन आए।

17:04 IST चौका! शहजाद ने मलिंगा की दूसरी ही गेंद पर थर्डमैन की तरफ चौका जड़ दिया।

17:01 IST बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगानिस्तान के टीम, क्रीज पर मोहम्मद शहजाद और जनत, श्रीलंका की तरफ से लसिथ मलिंगा ने शुरू की गेंदबाजी।

16:45 IST अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद शहजाद (कीपर), एहसानुल्लाह जनत, रहमत शाह, गुलबदिन नाइब, हाशमतुल्लाह शाहिदी, असगर अफगान (कप्तान), नजीबुल्लाह जद्रान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, अफताब आलम, मुजीब उर रहमान।

16:39 IST आपको बता दें कि अगर श्रीलंका आज मैच हार जाती है तो उसका सफर एशिया कप 2018 में खत्म हो जाएगा। श्रीलंका की टीम में तीन बदलाव हुए हैं। अकीला धनंजया, शेहान जयसूर्या और दुष्मंथा चमीरा को जगह मिली है जबकि अमीला अपोन्सो, दिलरुवान परेरा और सुरंगा लकमल को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। 

16:35 IST श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): उपुल थरंगा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा (कीपर), धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), दशून शनाका, थिसारा परेरा, शीहान जयसूर्या, अकिला धनंजय, लसिथ मलिंगा, दुष्मंथा चमीरा।

16:31 IST अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। 

16:26 IST अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमत शाह पिछली 17 पारियों में केवल एक बार सिंगल फिगर के स्कोर पर आउट हुए हैं। 

16:25 IST श्रीलंका ने एक दूसरे के खिलाफ अब तक खेले गए दोनों वनडे में अफगानिस्तान को हराया है- एशिया कप 2014 में 129 रन और विश्वकप 2015 में चार विकेट से हराया था।

16:22 IST अब से कुछ ही देर में महत्वपूर्ण टॉस होने वाला है।

16:20 IST नमस्कार! एशिया कप 2018 के तीसरे मुकाबले के लाइव क्रिकेट स्कोर में आपका स्वागत है। आज श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला होने वाला है। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement