Saturday, April 20, 2024
Advertisement

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, 3rd ODI Highlights: श्रीलंका पर इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, 3rd ODI, क्रिकेट स्कोर लाइव अपडेट्स: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। तीसरे मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट्स आप इंडिया टीवी हिंदी के स्पोर्ट्स सेक्शन पर देख सकते हैं।

Manoj Shukla Written by: Manoj Shukla
Updated on: October 18, 2018 8:20 IST
England Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES England Cricket Team

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे को इंग्लैंड ने 7 विकेट से जीतकर 5 मैच की वनडे सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले मेजबानों को बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। श्रीलंका को डिकवाला और सदीरा ने मिलकर आतिशी शुरुआत दी और 5 ओवर में टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया, लेकिन डिकवाला (36) के आउट होने के बाद टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और निर्धारित 21 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 150 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की तरफ से आदिल रशिद ने सबसे अधिक चार और टॉम कुरन ने 3 विकेट लिए। 

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत काफी अच्छी रही, पहले ही ओवर में जेसन रॉय और बेयरस्टो ने 17 रन बटौर लिए थे, लेकिन बेयरस्टोर ज्यादा देर रॉय का साथ नहीं निभा सके और 4 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद जो रूट 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दो विकेट गिर जाने के बाद दबाव इंग्लैंड पर था, लेकिन रॉय ने कप्तन मोर्गर के साथ मिलकर टीम को संभाला। दोनों के बीच 46 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन 41 के निजी स्कोर पर रॉय धनंजय का शिकार बने। इसके बाद मोर्गन ने स्टोक्स के साथ पारी को संभाला और टीम को जीत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों को बीच 73 रनों की साझेदारी हुई। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

23:32 IST छक्का! बैन स्टोक्स ने छक्के से जीताया इंग्लैंड को मैच। 5 वनडे मैच की सीरीज में इंग्लैंड 2-0 से आगे। 

23:32 IST चौका! फुलटॉस गेंद पर मोर्गन ने लगाया चौका। श्रीलंका ने छोड़ दी है जीत की आस।

23:28 IST 18वें ओवर से आए 9 रन, इंग्लैंड को 12 गेंदों पर अब 9 रनों की दरकार।

23:28 IST चौका! मोर्गन ने चौके के साथ पूरा किया अपना अर्धशतक।

23:26 IST इंग्लैंड को अब जीत के लिए 24 गेंदों पर 18 रनों की जरूरत, गेंदबाजी करने आए थिसारा परेरा।

23:25 IST बैन स्टोक्स और इयोन मोर्गन के बीच हुई 50 रनों की साझेदारी, शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोनों बल्लेबाज।

23:22 IST अपना चौथा ओवर लेकर गेंदबाजी करने आए मलिंगा।  

23:18 IST छक्का! बैन स्टोक्स ने लगाया पारी का दूसरा छक्का।

23:16 IST जीत के करीब इंग्लैंड 40 गेंदों पर 38 रनों की दरकार।

23:14 IST धनंजय डी सिल्वा ने अपने तीसरे ओवर से दिए मात्र 4 रन।

23:09 IST इंग्लैंड को अब 48 गेंदों पर 44 रनों की जरूरत।

23:06 IST चौका! पॉइंट के ऊपर शॉट खेलकर मोर्गन ने लगाया पारी का 5वां चौका, पहुंचे 38 के निजी स्कोर पर।

23:05 IST महंगे साबित हो रहे मलिंग एक बार फिर अटैक पर।

23:03 IST अगर श्रीलंका को इंग्लैंड से मैच जीतना है तो उन्हें विकेट लेनी होगी।

22:58 IST:  इंग्लैंड को अब 66 गेंदों पर 60 रन की जरूरत।

22:58 IST: चौका! बैन स्टॉक्स ने चौके से खोला अपना खाता। मिड ऑन पर पंच शॉट लगाकर बटौरे चार रन।

22:54 IST: चौका! नुवान प्रदीप की गेंद पर मोर्गन ने लगाया शानदार चौका।

22:54 IST: बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए बैन स्टोक्स।

22:52 IST: आउट! डीआरएस की मदद से श्रीलंका को मिली सफलता, जेसन रॉय हुए 41 रन बनाकर आउट।

22:51 IST: इंग्लैंड को अब 72 गेंदों पर 71 रनों की जरूरत। 

22:49 IST: चौका! इस बार मोर्गन ने इन साइड आउट शॉट से बटौरे चार रन।

22:48 IST: छक्का! शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए रॉय,  धनंजय की गंद पर जड़ा शानदार छक्का।

22:47 IST: इंग्लैंड को अब 78 गेंदों पर 85 रनों की दरकार।

22:46 IST: चौका! मलिंगा की आखिर गेंद पर रॉन ने लगाया एक और चौका। मलिंगा का एक और मेहंगा ओरव।

22:43 IST: चौका! दिशा से भटके मलिंगा, रॉय ने बटौर चार रन। 

22:40 IST: चौका! बढ़ते दबाव के बीच कप्तान मोर्गन ने लगाया शानदार चौका, पहुंचे 14 के निजी स्कोर पे।

22:35 IST: चौका! डि सिल्वा की गेंद पर शानदार शॉट लगाकर कप्तन मोर्गन ने बटौरा चौका।

22:30 IST: बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए कप्तान इयोन मोर्गन।

22:28 IST: बोल्ड! इंग्लैंड को बड़ा झटका। स्पिन के लिए खेले जो रूट, ओपनोसू ने किया आउट। 

22:27 IST: चौका! जेसन रॉय ने शानदार ड्राइव से लॉन्ग ऑफ में लगाया चौका।

22:25 IST: मैदान से बाहर गए कप्तान चांदिमल, कप्तनी अब थिरारा परेरा के हाथो में।

22:22 IST: चौका! धनंजय की गेंद पर शानदार शॉट लगाकर जो रूट ने बटौरा चौका।

22:21 IST: चांदिमल की शानदार कप्तानी, दूसरे छोर से भी लगाया स्पिनर।

22:20 IST: अमीला का शानदार ओवर, दिए मात्र 2 रन।

22:18 IST: बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए जो रूट।

22:16 IST: आउट! अमीला की जाल में फंसे बेयरस्टोर, 4 रन बनाकर हुए आउट।

22:16 IST: गेंदबाजी करने आए स्पिनर अमीला।

22:15 IST: चौका! ओवर की आखिरी गेंद पर बेयरस्टो ने लगाया शानदार चौका। इंग्लैंड की शानदार शुरुआत।

22:12 IST: छक्का! मलिंग की धमी गति की गेंद को रॉय ने आसानी से पढ़ा और जड़ा शानदार छक्का।

22:09 IST: इंग्लैंड के साने 151 रनों का लक्ष्य, क्रीज पर जेसन रॉय और बेयरस्टो, गेंदबाजी करने आए लासित मलिंग।

21:58 IST: आउट! एक रन लेने के चक्कर में आखिरी गेंद पर आउट हुए अमीला।

21:57 IST: बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए अमीला। 

21:55 IST: आउट! एक बार फिर धीमी गेंदबाजी से इंग्लैंड को मिला विकेट, कुरन का शिकार बने कप्तना चांदिमल। 

21:51 IST: बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए लासित मलिंग।

21:49 IST: रन आउट! दो रन लेने के प्रयास में रन आउट हुए अखिल धनंजय।

21:48 IST: चौका! गेंदबाज की गति का इस्तेमाल करते हुए अखिल धनंजय ने थर्ड मैन पर जड़ा चौका।

21:45 IST: राशिद का शानदार स्पेल, 5 ओवर में 36 रन देकर लिए 4 विकेट।

21:44 IST: आउट! राशिद के ओवर में एक और छक्क लगाने के प्रयास में आउट हुए दासुन।

21:43 IST: चौका! राशिद की बेहद ही खराब गेंद, दासुन ने बटौरा चौका, पहुंचे 21 के निजी स्कोर पर। 

21:40 IST: छक्का! दासुन ने जड़ा एक और छक्का।

21:40 IST: अपना पांचवा ओवर लेकर आए आदिल रशिद।

21:39 IST: छक्का! 3 ओवर बाद श्रीलंका का खत्म हुआ बाउंड्री का इंतजार, दासुन शानका ने जड़ा जोरदार छक्का।

21:36 IST: इंग्लैंड ने 17वें ओवर से दिए मात्र 4 रन।

21:30 IST: आउट! टॉम कुरन की धीमी गति की गेंद पर आउट हुए धनंजया डि सिल्वा। बनाए मात्र 3 रन। टॉम कुरन को मिली दूसरी सफलता।

21:28 IST: बैन स्टोक्स का एक और शानदार ओवर, 3 ओवर में दिए मात्र 11 रन।

21:27 IST: धीमी गेंद से श्रीलंका के बल्लेबाजों को छकाते हुए बैन स्टोक्स।

21:22 IST: चौका! बांड्री पर बैन स्टोक्स का एक बार फिर शानदार प्रयास, लेकिन नहीं रोक पाए चौका। चांदिमल के खाते में जुड़ा दूसरा चौका।

21:21 IST: श्रीलंका के 100 रन हुए पूरे। 

21:18 IST: ओली स्टोन का शानदार ओवर, 14वें ओवर से आए मात्र 4 रन।

21:15 IST: हैट्रिक से चूके आदिल राशिद। अपने चौथे ओवर में मिली दो सफलता दिए तीन रन।

21:12 IST: आउट! पहली ही गेंद पर छक्का लगाने के चक्कर में आउट हुए थिसारा परेरा, श्रीलंका को बड़ा झटका।

21:10 IST: आउट! आदिल रशिद की फुलटॉस गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हुए सदीरा, वॉक्स ने पकड़ा कैच।

21:09 IST: इंग्लैंड ने आखिरी 5 ओवर में दिए 32 रन।

21:09 IST: बैन स्टोक्स का एक और शानदार ओवर, दिए मात्र 5 रन।

21:02 IST: राशिद ने अपने तीसरे ओवर में दिए 11 रन।

21:02 IST: चौका! बैन स्टोक्स का बाउंड्री पर शानदार प्रयास, लेकिन नहीं रोक पाए चौका। सदीरा ने जड़ा अपनी पारी का चौथा चौका।

21:02 IST: चौका! राशिद की गेंद पर रिवर्स स्विप से कप्तान चांदिमल ने जड़ा पहला चौका।

20:58 IST: इंग्लैंड की ओर से एक और अच्छा ओवर, 10वें ओवर से आए मात्र 5 रन।

20:58 IST: धीमी हुई श्रीलंका की बल्लेबाजी 11.04 से 7.79 हुआ रन रेट।

 20:54 IST: गेंदबाजी में एक और बदलाव, अटैक पर आए बैन स्टोक्स। 

20:54 IST: चौका! सदीरा ने आदिल रशीद को जड़ा शानदार चौका, पहुंचे 24 के निजी स्कोर पर।

20:53 IST: मैच में वापस आते हुए इंग्लैंड, 8वें ओवर से आए 5 रन। 

20:50 IST: गेंदबाजी अटैक पर वापस लौटे स्टोन।

20:48 IST: बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए कप्तान चादिमल।

20:46 IST: बोल्ड! राशिद ने ओवर की दूसरी गेंद पर कुसाल मेंडिस को किया चलता। 

20:44 IST: गेंदबाजी में एक और बदलाव, अटैक पर आए आदिल राशिद।

20:43 IST: टॉम कुरन का सफल ओवर समाप्त, ओवर में एक विकेट लेकर दिए तीन रन।

20:42 IST: बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए कुसाल मेंडिस।

20:40 IST: आउट! टॉम कुरन ने श्रीलंका को दिया पहला झटका, खतरनाक साबित हो रहे डिकवाला (36) को किया आउट।

20:36 IST: चौका! दिशा से भटके मोइन अली, लेग बाई के रूप में श्रीलंका को मिला एक और चौका।

20:35 IST: 4.4 ओवर में श्रीलंका ने पूरे किए 50 रन, डिकवाला 34 और सदीरा ने दिया 16 रन का योगदान। 

20:33 IST: गेंदबाजी करने आए मोइन अली। क्या ये श्रीलंका के बल्लेबाजों पर लगाम लगाने में कामयाब रहेंगे?

20:32 IST: इंग्लैंड के नजरिए से शानदार ओवर, आए 7 रन।

20:31 IST: धीमी गति की गेंद से टॉम कुरन डिकवाला की आतिशी पारी पर लगाम कसते हुए।

20:30 IST: ये दोनों खिलाड़ी अब तक 10 चौके लगा चुके हैं।

20:29 IST: चौका! फाइन लैग पर राशिद ने छोड़ी कैच, नतीजा वहीं चौका।

20:29 IST: गेंदबाजी में पहली बदलाव, स्टोन की जगह आए टॉम कुरन

20:27 IST: चौका! बिल्कुल आक्रामक अंदाज में डिकवाला, वॉक्स की पांचवी और छठी गेंद पर भी लगाया चौका।

20:26 IST: चौका! डिकवाला नहीं रुकने वाले, वॉक्स की चौथी गेंद पर जड़ा एक और चौका।

20:24 IST: क्रिस वॉक्स एक बार फिर आक्रमण पर।

20:23 IST: श्रीलंका की आतिशी शुरुआत 2 ओवर में 17 रन।

20:23 IST: चौका! स्टोन की आखिरी गेंद पर भी डिकवाला ने जड़ा चौका, ओवर से आए 17 रन।

20:22 IST: चौका! इस बार डिकवाला ने मिडविकेट पर बटौरा चौका।

20:20 IST: चौका! इस बार आउट साइट एज पर लगी गेंद लेकिन नतीजा वही, सदीरा के नाम दूसरा चौका।

20:19 IST: चौका! पहली ही गेंद पर लगा इन साइड एज और सदीरा के खाते में चार रन।

20:18 IST: इंग्लैंड की तरफ से दूसरा ओवर लेकर आए ओली स्टोन।

20:17 IST: चौका! स्वीपर कवर पर डिकवाला ने मारा एक और चौका।

20:16 IST: चौका! मैच की तसरी ही गेंद पर डिकवाला ने जड़ा शानदार चौका।

20:14 IST: इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वॉक्स ने की गेंदबाजी की शुरुआत, क्रीज पर डिकवाला और सदीरा मौजूद।

19:55 IST: ओवर लिमिट। 4 गेंदबाज 4 ओवर और एक गेंदबाज 5 ओवर कर सकता है।

19:54 IST: बारिश की वजह से ओवर में कटौती, 21 ओवर का खेला जाएगा मैच।

19:50 IST: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।

16:20 IST: मौसम में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है और अभी भी हालात खराब नजर आ रहे हैं

15:37 IST: बारिश फिर से शुरू हो गई है और अब मैच रद्द होने का खतरा बढ़ चला है

15:34 IST: बारिश की वजह से अब मैच में ओवरों की कटौती होगी और अब पूरे 50 ओवरों का मैच नहीं खेला जा सकेगा

15:26 IST: बारिश कबी रुक रही है, तो कभी फिर से होने लगती है, दोनों टीमों के खिलाड़ी के बाउंड्री के पास खड़ी हैं

14:54 IST: पल्लकेले से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक टॉस 3:15 और मैच 3:30 पर शुरू होगा

14:45 IST: मैदान से कवर्स को हटा लिया गया है, बारिश भी बंद हो चुकी है

14:39 IST: बारिश फिर से शुरू हो गई है और इसलिए पूरे मैदान को एक बार फिर ढक दिया गया है

14:21 IST: टॉस में पहले ही काफी देर हो चुकी है

14:16 IST: बारिश लुका-छिपी का खेल खेल रही है और टॉस में भी देरी हो चुकी है

14:06 IST: फैंस के लिए अच्छी कबर है, बारिश रुक चुकी है और मैदान से कवर्स भी हटा दिए गए हैं

13:52 IST: आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और मैच शुरू होने से पहले ही बारिश हो रही है, मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है

13:34 IST: श्रीलंका की टीम को वापसी के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना होगा

13:20 IST: इंग्लैंड की टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है

दोनों देशों के बीच ये मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका की टीम अपने घर पर भी अब तक उनती प्रभावशाली नजर नहीं आ रही है और टीम के प्रदर्शन में गिरावट नजर आ रही है। खिलाड़ी अब तक अपनी लय हासिल नहीं कर पाए हैं और टीम जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश में है।

वहीं, इंग्लैंड की टीम मौजूदा समय की दुनिया की नंबर-1 टीम है और उनके प्रदर्शन में नंबर-1 की झलक दिख भी रही है। चाहे बल्लेबाजी हो या फिर गेंदबाजी टीम हर विभाग में अच्छा कर रही है। श्रीलंका के लिए इंग्लैंड टीम को रोक पाना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है और अगर मेजबान टीम को सीरीज में वापसी करनी है तो उसे कुछ खास और अलग करने की जरूरत होगी।  

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement