Tuesday, April 16, 2024
Advertisement

बैडमिंटन: ओलम्पिक चैम्पियन कैरोलिना मारिन ने जीता जापान ओपन

स्पेनिश खिलाड़ी मारिन करियर में तीसरी बार विश्व चैम्पियनशिप का खिताब जीतने के एक महीने बाद कोर्ट पर लौटी थीं। 

IANS Reported by: IANS
Published on: September 16, 2018 19:36 IST
कैरोलिना मारिन- India TV Hindi
कैरोलिना मारिन

मेड्रिड: ओलम्पिक और तीन बार की विश्व बैडमिंटन चैम्पियन स्पेन की कैरोलिना मारिन ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-19, 17-21, 21-11 से हराकर रविवार को जापान ओपन का महिला एकल खिताब अपने नाम कर लिया। मारिन ने एक घंटे 15 मिनट में यह मैच जीता। 

स्पेनिश खिलाड़ी मारिन करियर में तीसरी बार विश्व चैम्पियनशिप का खिताब जीतने के एक महीने बाद कोर्ट पर लौटी थीं। 

महिला एकल के अलावा मौजूदा विश्व चैम्पियन जापान के केंटो मोमोटा ने थाईलैंड के खोसित फेटप्रदब को एकतरफा मुकाबले में 21-14, 21-11 से मात देकर पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीता। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement