Friday, April 26, 2024
Advertisement

शीला दीक्षित के देहांत पर क्रिकेट जगत ने भी जताया शोक, सहवाग, गंभीर और कैफ हुए भावुक

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का यहां एक निजी अस्पताल में हृदयरोग के कारण निधन हो गया।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Published on: July 21, 2019 8:57 IST
शीला दीक्षित- India TV Hindi
Image Source : PTI शीला दीक्षित, पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली 

वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का यहां एक निजी अस्पताल में हृदयरोग के कारण निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं। वह लगातार तीन बार (1998-2013) दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के अनुसार, उन्हें कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी सासें थम गईं। शनिवार की सुबह उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था। 

अस्पताल की ओर से कहा गया, "उनकी स्थिति अस्थायी रूप से स्थिर हो गई। उन्हें एक और दौरा पड़ा, जिससे उनकी हृदयगति रुक गई और तमाम प्रयासों के बावजूद शाम 3:55 बजे उनका निधन हो गया।" 

जिसको लेकर देश में सिर्फ राजनीतिक ही नहीं बल्कि क्रिकेट जगत ने भी शोक जताया। उनके निधन पर खेल जगत की कई हस्तियों ने भी दुख जताया है।

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा, 'शीला दीक्षित की निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति दिल से संवेदनाएं हैं।

वहीं पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने भी शीला दीक्षित के निधन पर ट्वीट किया, 'शीला दीक्षित जी के आकस्मिक निधन से शोक में हूं, उन्होंने दिल्ली के लिए अपनी जान लगा दी, लोगों के लिए हमेशा लड़ती रहीं।

वहीं मोहम्मद कैफ ने कहा कि शीला दीक्षित के निधन से काफी दुखी हूं। इस मुश्किल घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement