Friday, April 19, 2024
Advertisement

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर के साथ नजर आए सचिन के बेटे! फोटो वायरल

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे भले ही अपनी क्रिकेट को लेकर चर्चा में न हों लेकिन और वजहों से वे हमेशा चर्चा में रहते हैं।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: August 08, 2018 16:43 IST
डेनियल वेट-अर्जुन...- India TV Hindi
डेनियल वेट-अर्जुन तेदुलकर

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे भले ही अपनी क्रिकेट को लेकर चर्चा में न हों लेकिन और वजहों से वे हमेशा चर्चा में रहते हैं। दरअसल हाल ही में अर्जुन का एक फोटो इंग्लैंडी की महिला क्रिकेटर के साथ वायरल हो रहा है। ये महिला क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि डैनियल वेट हैं। इस तस्वीर में अर्जुन और डैनियल साथ में बैठे नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि अर्जुन तेंडुलकर ने हाल में भारतीय अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। अर्जुन श्रीलंका के खिलाफ यूथ टेस्ट में खेले थे। 

वहीं डैनियल वेट की बात करें तो ये काफी जाना पहचाना नाम है। डैनियल वेट ने करीब 4 साल पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था। वह फिलहाल किआ सुपर लीग टी20 टूर्नमेंट में खेल रही हैं जो इंग्लैंड में आयोजित होता है। 

आपको बता दें कि इससे पहले भी अर्जुन तेंदुलकर के कई फोटो इंग्लिश महिला क्रिकेटर्स के साथ वायरल होते रहे हैं। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement