Thursday, April 25, 2024
Advertisement

महेंद्र सिहं धोनी की आलोचना करने पर फैन्स ने लगा दी सचिन तेंदुलकर की क्लास

धोनी के एक प्रशंसक ने लिखा, "सचिन तेंदुलकर 95 से 100 तक पहुंचने के लिए 20 गेंदें लेते थे चाहे मैच किसी भी स्थिति में क्यों न हो और वह धोनी की इच्छाशक्ति पर सवाल कर रहे हैं। वाह मतलब वाह। मतलब हिप्पोक्रेसी की भी हद होती है भईया।"  

IANS Reported by: IANS
Published on: June 25, 2019 19:01 IST
सचिन तेंदुलकर- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES सचिन तेंदुलकर

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)| अफगानिस्तान के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी की धीमी पारी पर पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने निराशा जताई थी। सचिन द्वारा की गई धोनी की आलोचना दिग्गज विकेटकीपर के प्रशंसकों को रास नहीं आई और उन्होंने सचिन को भी नहीं बख्शा। धोनी ने 28 रन बनाने के लिए 52 गेंदों का सामना किया था जिसकी सचिन ने आलोचना की थी और कहा था कि धोनी की धीमी पारी में सकारात्मकता नहीं थी।

धोनी के एक प्रशंसक ने लिखा, "सचिन तेंदुलकर 95 से 100 तक पहुंचने के लिए 20 गेंदें लेते थे चाहे मैच किसी भी स्थिति में क्यों न हो और वह धोनी की इच्छाशक्ति पर सवाल कर रहे हैं। वाह मतलब वाह। मतलब हिप्पोक्रेसी की भी हद होती है भईया।"

धोनी के एक और प्रशंसक ने सचिन को ही नहीं उनके बेटे को भी आड़े हाथों लिया और लिखा, "धोनी क्रिकेट के राजा हैं। सचिन ने सिर्फ अपने लिए क्रिकेट खेली और अब अपने बेटे को भारतीय टीम में जगह दिलाने में लगे हुए हैं। वंशवाद की हद हो गई।"

सचिन ने समाचार चैनल इंडिया टुडे से बात करते हुए धोनी की पारी के बारे में कहा था, "मुझे थोड़ी निराशा हुई है, यह कई बेहतर हो सकती थी। मैंने धोनी और केदार जाधव की साझेदारी से काफी खुश हूं। यह काफी धीमी थी। हमने 34 ओवर स्पिन गेंदबाजी की और सिर्फ 119 रन बनाए। यह वैसा क्षेत्र है जहां हम बिल्कुल भी सहज नहीं लगे। कोई सकारात्मक इच्छा नहीं थी।"

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement