Thursday, March 28, 2024
Advertisement

मात्र दो छक्के लगाते ही रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, बनेंगे ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी

वनडे में रोहित ने 232 छक्के मारे हैं। टेस्ट में रोहित ने 51 छक्के मारे हैं, वहीं टी-20 में रोहित के नाम 115 छक्के दर्ज हैं।

IANS Reported by: IANS
Updated on: November 09, 2019 16:38 IST
India vs Bangladesh, Rohit Sharma, Ind vs Ban, Rohit Sharma sixes- India TV Hindi
Image Source : PTI वनडे में रोहित ने 232 छक्के मारे हैं। टेस्ट में रोहित ने 51 छक्के मारे हैं, वहीं टी-20 में रोहित के नाम 115 छक्के दर्ज हैं।  

नागपुर। भारत के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक और रिकार्ड हासिल करने के करीब हैं। बांग्लादेश सीरीज में टीम की कप्तानी कर रहे रोहित रविवार को होने वाले सीरीज के तीसरे मैच में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 400 छक्के पूरे करने से दो कदम दूर हैं। रोहित अगर और दो छक्के लगा लेंगे तो वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले क्लब में शामिल हो जाएंगे।

वनडे में रोहित ने 232 छक्के मारे हैं। टेस्ट में रोहित ने 51 छक्के मारे हैं, वहीं टी-20 में रोहित के नाम 115 छक्के दर्ज हैं।

अभी तक सिर्फ दो खिलाड़ी ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 400 छक्के लगा पाए हैं, जिनमें पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम शामिल हैं।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement