Friday, April 19, 2024
Advertisement

इतिहास के पन्नों से: देखिए कैसे एम एस धोनी ने आज ही के दिन दी थी क्रिकेट की दुनिया में धमाकेदार दस्तक

धोनी ने 31 अक्टूबर 2005 को दुनिया को दिखाया था कि वे बल्ले से किस कदर कहर बरपा सकते हैं। 

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Published on: October 31, 2018 15:38 IST
 देखिए कैसे एम एस धोनी ने आज ही के दिन दी थी क्रिकेट की दुनिया में धमाकेदार दस्तक- India TV Hindi
Image Source : GETTY  देखिए कैसे एम एस धोनी ने आज ही के दिन दी थी क्रिकेट की दुनिया में धमाकेदार दस्तक

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज धीमी बैटिंग के लिए आलोचना का शिकार हो रहे हैं। भले ही वे अपनी विकेटकीपिंग से आलोचकों का मुंह बंद कर रहे हों लेकिन बल्ले से धोनी कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं। धोनी भले ही वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में न लिए गए हों लेकिन 2019 के आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए वे अभी भी पहली पसंद बने हुए हैं। वैसे भले ही आज धोनी का बल्ला शांत हो लेकिन आज ही के दिन लगभग 13 साल पहले धोनी क्रिकेट की दुनिया में धमाकेदार दस्तक दी थी। 

धोनी ने 31 अक्टूबर 2005 को दुनिया को दिखाया था कि वे बल्ले से किस कदर कहर बरपा सकते हैं। श्रीलंका के भारत दौरे में धोनी ने जयपुर में खेले गए तीसरे वनडे में गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। धोनी ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में नाबाद 145 गेंदों में 183 रनों की पारी खेली थी। धोनी ने अपनी पारी में 15 चौके और 10 छक्के जड़े थे। धोनी की इस पारी की बदौलत भारत ने 299 रनों की पीछा करते हुए मैच 6 विकेट से जीता था। आपको जानकर हैरानी होगी की धोनी का ये अभी भी सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। 

हालांकि तब से काफी कुछ बदल गया है। आज भले ही धोनी का बल्ला खामोश हो लेकिन ड्रेसिंग रूम में उनसे बड़ा खिलाड़ी अभी कोई नहीं है। ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ी धोनी की जगह पर निगाहें लगाए हैं लेकिन धोनी जाते-जाते ऐसे कार्तिमान स्थापित कर चुके हैं जिसे तोड़ पाना किसी के लिए भी मुश्किल होगा। 

देखें धोनी की ये धमाकेदार पारी-

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement