Friday, April 19, 2024
Advertisement

मुंबई टी20 लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर ने गेंद और बल्ले दोनों से किया कमाल

आकाश टाइगर्स ने ट्रिम्फ नाइट्स को छह विकेट पर 147 रन पर रोका और तीन गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर दिया। नाइट्स की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 90 रन बनाये।

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: May 15, 2019 8:27 IST
अर्जुन तेंदुलकर- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGE अर्जुन तेंदुलकर, बेटा सचिन तेंदुलकर 

मुंबई। अर्जुन तेंदुलकर के आलराउंड खेल के दम पर आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब ने मुंबई लीग टी20 टूर्नामेंट के पहले मैच में मंगलवार को यहां ट्रिम्फ नाइट मुंबई नार्थईस्ट को पांच विकेट से हराया। दिग्गज सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन ने मुंबई लीग में पदार्पण पर एक विकेट लिया और फिर 23 रन बनाये। 

आकाश टाइगर्स ने ट्रिम्फ नाइट्स को छह विकेट पर 147 रन पर रोका और तीन गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर दिया। नाइट्स की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 90 रन बनाये। टाइगर्स के लिये आकर्षित गोमल ने 41 और कौस्तुभ पवार ने 34 रन का योगदान दिया। 

बता दें कि अर्जुन तेदुलकर इससे पहले भारतीय अंडर-19 चारदिवसीय मैचों कि टीम का हिस्सा रह चुके हैं। जिसमे वो श्रीलंका दौरे परगए थे। जहाँ उनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा था। इसके साथ ही अर्जुन ने पिछले साल 2018 में भी इंग्लैंड जाकर टीम इंडिया के बल्लेबाजों को नेट्स में गेंदबाजी कराई थी। इस तरह पिता सचिन तेद्नुलकर के नक़्शे कदमों पर चलने वाला बेटा अर्जुन जल्द से जल्द टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए दिन रात मेहनत में जुटा हुआ है। 

उन्हें इस साल मुंबई टी20 लीग में आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब कि टीम ने 5 लाख रु. में खरीदा है। जो कि टूर्नामेंट में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में खेल रहे हैं।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement