Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

क्या आज क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं एमएस धोनी? मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने किया खुलासा

बता दें गुरुवार सुबह से ही एमएस धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं। सोशल मीडिया पर चर्चाएं हैं कि एमएस धोनी आज (गुरुवार) शाम संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: September 12, 2019 17:33 IST
क्या आज क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं एमएस धोनी? मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने किया खुलासा- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES क्या आज क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं एमएस धोनी? मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने किया खुलासा

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के संन्यास को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा है कि इस तरह की खबरें गलत हैं। उन्होंने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम के ऐलान के वक्त ये बात कही। चयनकर्ता प्रसाद ने कहा कि धोनी के संन्यास को लेकर किसी तरह की कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा, "एमएस धोनी के संन्यास को लेकर कोई अपडेट नहीं है। ये खबर पूरी तरह गलत है।"

बता दें गुरुवार सुबह से ही एमएस धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं। सोशल मीडिया पर चर्चाएं हैं कि एमएस धोनी आज (गुरुवार) शाम संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर लोग ट्वीट कर बता रहे हैं कि एमएस धोनी अपने संन्यास के ऐलान को लेकर शाम 7 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। हालांकि एमएसके प्रसाद ने इन बातों को खारिज किया है। 

दरअसल धोनी के संन्यास की अफवाहें विराट कोहली के एक ट्वीट के बाद फैली हैं। विराट कोहली ने गुरुवार को अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर ट्वीट की है जिसमें वो धोनी के सजदे में झुके हुए हैं। उन्होंने लिखा, 'ये मैच मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। खास रात। इस शख्स ने मुझे फिटनेस टेस्ट की तरह भगाया।'

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement