Friday, April 26, 2024
Advertisement

सफल चेज में कोहली से भी बड़े खिलाड़ी हैं एम एस धोनी, ऐसे ही नहीं कहते उन्हें बेस्ट फिनिशर

इसी रन चेज के साथ धोनी सफल चेज में सबसे ज्यादा औसत के मामले में विराट कोहली से आगे निकल गए हैं। सफल चेज में कम से कम 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ियो में धोनी की औसत 99.85 की है जबकि विराट कोहली की औसत 99.04 की है।  

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Published on: January 15, 2019 17:17 IST
MS Dhoni And Virat Kohli- India TV Hindi
Image Source : AP IMAGE MS Dhoni And Virat Kohli

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड के मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच को भारत ने 6 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। यह मैचा काफी रोमांचक रहा, धोनी ने इस मैच में एक बार फिर बताया कि क्यों वह अभी भी टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

धोनी ने इस रन चेज में 54 गेंदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेली, इस पारी में धोनी ने चौका तो एक भी नहीं लगाया, लेकिन उनके नाम दो छक्के जरूर रहे। एक छक्का उन्होंने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर लगाया। 

इसी रन चेज के साथ धोनी सफल चेज में सबसे ज्यादा औसत के मामले में विराट कोहली से आगे निकल गए हैं। सफल चेज में कम से कम 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ियो में धोनी की औसत 99.85 की है जबकि विराट कोहली की औसत 99.04 की है।

विराट कोहली रन, शतक और अर्धशतक के मामले में भले ही धोनी से आगे है, लेकिन औसत के मामले में धोनी उनसे आगे हैं। कोहली ने सफल रन चेज में 80 मैचों में 21 शतक और 19 अर्धशतक के साथ 4853 रन बनाए हैं।

वहीं बात महेंद्र सिंह धोनी की करें तो धोनी ने 111 मैचों में 2 शतक और 18 अर्धशतक की मदद से 2696 रन बनाए हैं।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement