Thursday, April 25, 2024
Advertisement

आर्मी ट्रेनिंग के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने खेली वॉलीबॉल और गाया गाना, वीडिया हुआ वायरल

इसके अलावा उनका एक और वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह आर्मी युनीफॉर्म में फेमस गाना 'मैं पल दो पल का शायर हूं' गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Published on: August 04, 2019 17:39 IST
महेंद्र सिंह धोनी- India TV Hindi
Image Source : TWITTER महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेट कीपर बल्लेबाज इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर आर्मी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आर्मी में होते हुए भी धोनी खेल से अपने को दूर नहीं रख पाए। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें धोनी पैरा टेरिटोरियल बटालियन के साथ वॉलीबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें, धोनी की पोस्टिंग दक्षिण कश्मीर में हुई है।

देखें वीडियो

इसके अलावा उनका एक और वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह आर्मी युनीफॉर्म में फेमस गाना 'मैं पल दो पल का शायर हूं' गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

वर्ल्ड कप 2019 के बाद क्रिकेट के गलियारों में खबरें थी कि धोनी संन्यास ले लेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। धोनी ने भारतीय टीम से तकरीबन दो महीने का ब्रेक लिया है और वो आर्मी से 31 जुलाई से ही जुड़ गए हैं। धोनी का आर्मी के साथ यह सफर 15 अगस्त तक चलेगा।

उल्लेखनीय है, धोनी के उत्तराअधिकारी माने जा रहे ऋषभ पंत को उनकी गैरमौजूदगी में भारतीय टीम में बतौर विकेटकीपर खेलने की जगह मिली है, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में पंत उम्मीदों पर खड़ा नहीं उतर सके और वो पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement