Thursday, April 25, 2024
Advertisement

देखिए कैसे 4 दिन पहले इंडिया टीवी के कैमरे पर शमी की पत्नी ने उनके लिए जताई थी बेइंतहा मोहब्बत

हंसता खेलता परिवार...चेहरे पर छाई मुस्कान...एक दूसरे के लिए जीने मरने को तैयार। जब आप शमी और उनकी फैमिली को देखेंगे तो आपके मन में भी यही ख्याल आएंगे।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: March 07, 2018 19:03 IST
मोहम्मद शमी- India TV Hindi
मोहम्मद शमी

हंसता खेलता परिवार...चेहरे पर छाई मुस्कान...एक दूसरे के लिए जीने मरने को तैयार। जब आप शमी और उनकी फैमिली को देखेंगे तो आपके मन में भी यही ख्याल आएंगे। जब शनिवार को इंडिया टीवी के कैमरे पर शमी उनकी पत्नी हसीन जहां और उनकी प्यारी सी बेटी आई तो हर एक पल को भी नहीं लगा कि इस प्यार के पीछे गंदा राज छिपा है क्योंकि आज शमी की पत्नी हसीन जहां ने उनकी डर्टी पिक्चर सामने रख दी।

शमी पर आरोप है कि उनका कई लड़कियों के साथ अवैध संबंध है। शादीशुदा होने के बावजूद वो लड़कियों से गंदी गंदी चैट करते हैं। हसीन जहां के मुताबिक मोहम्मद शमी का आज से नहीं बल्कि काफी समय से लड़कियों से संबंध हैं और इस बात के पुख्ता सबूत उसके पास है। इंडिया टीवी से बात करते हुए हसीन जहां ने और भी कई खुलासे किये हैं। उसने बताया है कि उसके साथ घरेलू हिंसा हो रही थी। उसे मारा पाटी जाता है। यहां तक उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती है।

हैरानी वाली बात ये है कि शनिवार को इंडिया टीवी ने मोहम्द शमी का इंटरव्यू उनकी पत्नी हसीन जहां के साथ किया था। कैमरे के सामने हसीन, शमी की तारीफें करती नहीं थक रही थी लेकिन महज 4 दिन में शमी की ज़िंदगी पूरी तरह बदल गई। दक्षिण अफ्रीका दौरे का सबसे बड़ा हीरो सोशल मीडिया में विलेन बन गया। जिसके बाद शमी को ट्वीट करके सफाई देनी पड़ी।

मोहम्मद शमी ने लिखा 'ये जितनी भी खबर हमारी पर्सनल लाइफ के बारे में चल रही है ये सब गलत है... ये हमारे खिलाफ बहुत बड़ी साजिश है.. मुझे बदनाम और मेरा खेल खराब करने की कोशिश की जा रही है।'

इंडिया टीवी ने जब शमी के घरवालों से इस बारे में बात करने की कोशिश की तो उनकी मां ने कहा कि ये पति-पत्नी का मामला है। झगड़ा जल्द सुलझा लिया जाएगा।

जाहिर है मोहम्मद शमी के करोड़ों फैंस हैं। उन पर लगे इन आरपों से फैंस भी काफी आहत हैं। शमी का मनाना है कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है लेकिन पत्नी के आरोपों और इन सबूतों में भी काफी दम है। लिहाजा सच क्या है... ये हर कोई जानना चाहता है।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement