Friday, April 19, 2024
Advertisement

IPL 2019, MI vs KKR Highlights: IPL 2019, MIvKKR: रोहित (55*) और सूर्यकुमार (40*) की धमाकेदार बल्लेबाजी, मुंबई ने कोलकाता को 9 विकेट से हराया, केकेआर बाहर, मुंबई टॉप पर

लाइव क्रिकेट स्कोर, मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइट राइडर्स Live Score, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई Mumbai vs Kolkata, 56th Match - Live Cricket Score

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: May 05, 2019 23:39 IST
लाइव क्रिकेट स्कोर, मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइट राइडर्स Live Score, वानखेड़े स्टेडियम, मुंब- India TV Hindi
Image Source : IPL.COM लाइव क्रिकेट स्कोर, मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइट राइडर्स Live Score, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई Mumbai vs Kolkata, 56th Match - Live Cricket Score

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइट राइडर्स Live Score, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई Mumbai vs Kolkata, 56th Match

लसिथ मलिंगा की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन तथा कप्तान रोहित शर्मा के सधी हुई अर्धशतकीय पारी से मुंबई इंडियन्स ने रविवार को यहां कोलकाता नाइटराइडर्स को 23 गेंद शेष रहते हुए नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर आईपीएल 2019 के लीग चरण में शीर्ष स्थान हासिल करके पहले क्वालीफायर में खेलने का हक पाया। मुंबई की जीत से सनराइजर्स हैदराबाद 12 अंक होने के बावजूद बेहतर रन गति के कारण क्वालीफाई करने में सफल रहा जबकि दिल्ली कैपिटल्स 18 अंक हासिल करने पर भी तीसरे स्थान पर खिसक गया। केकेआर का हार के साथ ही इस सत्र का सफर खत्म हो गया। केकेआर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 133 रन ही बना पायी। मुंबई ने 16.1 ओवर में एक विकेट पर 134 रन बनाकर शान से अंकतालिका में पहला स्थान हासिल किया। 

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइट राइडर्स

KOLKATA 133/7 (20.0)

MUMBAI 134/1 (16.1)

11:17 PM रोहित शर्मा (55*) और सूर्यकुमार यादव (40*) की धमाकेदार बल्लेबाजी, मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 9 विकेट से हराया, केकेआर बाहर, मुंबई टॉप पर पहुंची

11:10 PM चौका! रोहित शर्मा के बल्ले से निकला एक खूबसूरत चौका। ट्रेडमार्क रोहित शर्मा शॉट।

11:06 PM फिफ्टी! रोहित शर्मा ने 44 गेंदों में जड़ा इस सीजन का दूसरा अर्धशतक, आसान जीत के करीब मुंबई इंडियंस। 30 गेंदों में चाहिए 13 रन। 

11:05 PM चौका! शॉट ऑफ द मैच... सूर्यकुमार यादव के बल्ले से निकला एक बेहद ही खूबसूरत चौका। 

11:03 PM चौका! 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा के बल्ले से निकला एक बेहद ही शानदार चौका।

11:00 PM छक्का! सूर्यकुमार यादव के बल्ले से निकला एक बेहद ही शानदार छक्का। सुनील नरायण को 14वें ओवर की पहली ही गेंद पर जड़ा छक्का।

10:49 PM चौका! सूर्यकुमार यादव के के बाद रोहित शर्मा के बल्ले से निकला चौका। सुनील नरायण के इस ओवर में आया दूसरा चौका।

10:48 PM चौका! इस बार सूर्यकुमार यादव के बल्ले से निकला चौका। सुनील नरायण को जड़ा चौका।

10:44 PM चौका! रोहित शर्मा फ्लो में बल्लेबाजी कर रहे हैं। आंद्रे रसल को डीप मिड विकेट पर जड़ा चौका।

10:42 PM चौका! सूर्यकुमार यादव के बल्ले से निकला तीसरा चौका। 9 ओवर का खेल हो चुका है। मुंबई इंडियंस का स्कोर 69/1, रोहित शर्मा (23 गेंदों में 26) और सूर्यकुमार यादव (9 गेंदों में 11 रन) बनाकर नाबाद क्रीज पर हैं। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 66 गेंदों में 65 रन चाहिए और उसके हाथ में अभी 9 विकेट बचे हैं। 

10:35 PM विकेट! 46 के स्कोर पर मुंबई को लगा पहला झटका, क्विंटन डिकॉक 30 रन बनाकर आउट

09:41 PM आउट! ओवर की पांचवी और आखिरी गेंद पर बुमराह को मिली लगातार दो सफलता। रॉबिन 40 और रिंकू 4 रन बनाकर हुए आउट।

09:38 PM बुमराह लेकर आखिरी ओवर।

09:37 PM मैक्लेनेघन के ओवर से आए 7 रन। आखिरी ओवर में केकेआर ज्यादा से ज्यादा रन बटोरना चाहेगी।

09:32 PM मैक्लेनेघन लेकर आए 19वां ओवर।

09:30 PM मलिंगा के ओवर से आए 9 रन। इसी के साथ मलिंगा का स्पेल भी हुआ समाप्त, 4 ओवर में 35 रन देकर मलिंगा ने लिए 3 विकेट।

09:27 PM आउट! ओवर की अगली गेंद पर एक और बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हुए राणा, बनाए 26 रन।

09:25 PM 18वां ओवर लेकर आए मलिंगा और राणा ने उनकी पहली गेंद पर छक्का लगाकर किया उनका स्वागत। राणा को पिछले कई मैच में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। शायद इसी का गुस्सा निकाल रहे हैं वो।

09:24 PM छक्का! ओवर की आखिरी गेंद पर रॉबिन ने जड़ा छक्का। यह उनकी पारी का तीसरा छक्का है। 17वें ओवर से आए 9 रन।

09:21 PM बुमराह लेकर आए 17वां ओवर।

09:19 PM गेंदबाजी में अपने अनुभव को पूरी तरह से झोंकते हुए मलिंगा। 16वें ओवर से दिए मात्र 6 रन।

09:16 PM मलिंगा लेकर आए 16वां ओवर।

09:14 PM हार्दिक के इस ओवर से आए 16 रन। क्रीज पर रॉबिन 27 और राणा 15 रन बनाकर मौजूद।

09:12 PM छक्का! ओवर की तीसरी गेंद पर राणा ने इस बार थर्ड मैन की दिशा में जड़ा छक्का। राणा अब यहां रसेल का काम कर रहे हैं। केकेआर को ऐसी ही पारी की जरूरत है।

09:11 PM हार्दिक पंड्या लेकर आए 15वां ओवर और नीतिश राणा ने लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाकर किया उनका स्वागत। यह राणा की इस पारी की पहली ही गेंद थी।

09:09 PM छक्का! अगली ही गेंद पर रॉबिन ने लेग साइड में जड़ा एक और छक्का। इन दो शॉट्स से उनका कॉन्फीडेंस काफी बढ़ेगा। रॉबिन अब क्रीज पर 29 गेंदों पर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।

09:09 PM चौका! ओवर की पांचवी गेंद पर रॉबिन उथप्पा ने बैकवर्ड प्वॉइंट की दिशा में लगाया चौका।

09:07 PM जसप्रीत बुमराह लेकर आए पारी का 14वां ओवर।

09:03 PM आउट! ओवर की पांचवी गेंद पर मलिंगा ने रसेल को भेजा पवेलियन। रसेल गोल्डन डक पर हुए आउट। केकेआर के डग आउट में सन्नाटा।

08:59 PM आउट! ओवर की चौथी गेंद पर दिनेश कार्तिक बने मलिंगा के शिकार, क्रुणाल पंड्या ने पकड़ा लाजवाब कैच। कार्तिक ने बनाए 3 रन। क्रीज पर अब आए आंद्रे रसेल।

08:56 PM छक्का! गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर आए मलिंगा और रॉबिन उथप्पा ने छक्के से किया उनका स्वागत।

08:54 PM क्रुणाल का एक और किफायती ओवर समाप्त, ओवर से दिए मात्र 4 रन।

08:53 PM क्रुणाल पंड्या लेकर आए पारी का 12वां ओवर।

08:51 PM इस स्तर पर बेहद ही बेकरा बल्लेबाजी करते हुए रॉबिन उथप्पा, 11वां ओवर मिशेल मैक्लेनेघन ने डाला मेडन। उथप्पा क्रीज पर 17 गेंदों पर 7 रन बनाकर मौजूद।

08:49 PM गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर वापस आए मिशेल मैक्लेनेघन।

08:48 PM क्रुणाल पंड्या ने 10वें ओवर से दिए 4 रन। ये पंड्या ब्रदर्स की जोड़ी मुंबई इंडियंस की नैया को पार लगा ही देगी। 

08:43 PM हार्दिक का एक और सफल ओवर समाप्त, इस बार भी दिए दो रन। हार्दिक ने अभी तक दो ओवर में 4 रन देकर दो बड़े विकेट लिए हैं।

08:40 PM आउट! ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक को मिली एक और सफलता, इस बार लिन को किया आउट। लिन 41 रन बनाकर लौटे पवेलियन। पिछले दो ओवर में कुछ खास रन नहीं आए थे जिस वजह से लिन को जोखिमभरा शॉट खेलना पड़ा।

08:38 PM हार्दिक पंड्या लेकर आए अपना दूसरा ओवर।

08:37 PM क्रुणाल पंड्या का एक और अच्छा ओवर। इस बार दिए मात्र 4 रन। पावरप्ले में लिन की आक्रमाक्ता के बाद अब मुंबई के गेंदबाजों ने केकेआर पर फिर से लगाम लगा दी है।

08:35 PM क्रुणाल पंड्या लेकर आए पारी का 8वां ओवर।

08:34 PM हार्दिक का सफल ओवर समाप्त, ओवर से आए मात्र 2 रन। बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए रॉबिन उथप्पा।

08:29 PM गेंदबाजी में बदलाव, हार्दिक पंड्या लेकर आए पारी का 7वां ओवर और पहली ही गेंद पर उन्होंने गिल को किया आउट। 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे गिल।

08:26 PM चहर के ओवर से आए 12 रन। समय टाइम आउट का।

08:25 PM छक्का! ओवर की चौथी गेंद पर इस बार लिन ने इन साइड आउट शॉट लगाते हुए बटोरे छह रन। लिन अब 38 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

08:24 PM छक्का! ओवर की दूसरी गेंद पर ही लिन ने सामने की तरफ लगाया 86 मीटर का छक्का। यह लिन की पारी का तीसरा छक्का है।

08:23 PM गेंदबाजी में एक और बदलाव, पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आए राहुल चहर।

08:22 PM बुमराह के ओवर से आए 9 रन।

08:17 PM मलिंगा के ओवर से आए 13 रन। क्रीज पर लिन 19 और गिल 8 रन बनाकर मौजूद। पारी का 5वां ओवर डालेंगे जसप्रीत बुमराह।

08:16 PM छक्का! ओवर की पांचवीं गेंद पर लिन ने फाइन लेग की दिशा में जड़ा 66 मीटर का छक्का। क्या गजब की बल्लेबाजी कर रहे हैं लिन।

08:14 PM चौका! ओवर की तीसरी गेंद पर लिन ने स्क्वायर ऑफ द विकेट पर जोर दार प्रहार करते हुए बटोरे चार रन। लिन तेजी से रन बनाने के चक्कर में है अब।

08:13 PM गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर आए लासिथ मलिंगा।

08:11 PM छक्का! मैक्लेनेघन का ये ओवर भी शांत सा गुजर रहा था, पहली पांच गेंदों पर उन्होंने मात्र 4 ही रन दिए थे, लेकिन लिन ने उनकी आखिरी गेंद पर लॉन्ग ऑन की दिशा में जड़ दिया छक्का। यह केकेआर की पारी का पहला छक्का है।

08:08 PM तीसरा ओवर लेकर आए मिशेल मैक्लेनेघन।

08:07 PM पंड्या ने भी अपना ओवर अच्छे से निकाला, दिए मात्र 2 रन। क्रुणाल के ओवर में ऐसा लग रहा था कि लिन झटपटा रहे हैं, क्या अगले ओवर में कुछ आतिशबाजियां देखने को मिलेगी?

08:06 PM क्रुणाल पंड्या लेकर आए पारी का दूसरा ओवर।

08:04 PM मैक्लेनेघन की कसी हुई गेंदबाजी पहले ओवर से आए मात्र 3 रन। केकेआर को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो इन दोनों बल्लेबाजों को लंबा खेलना होगा।

08:00 PM मुंबई की टीम के साथ मैदान पर उतरे केकेआर के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और क्रिस लिन। मिशेल मैक्लेनेघन करेंगे गेंदबाजी की शुरुआत।

07:30 PM मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (कीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, किरोन पोलार्ड, मिशेल मैक्लेनाघन, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): शुबमन गिल, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (कीपर / कप्तान), नितीश राणा, सुनील नारायण, रिंकू सिंह, हैरी गुर्नी, संदीप वारियर, प्रसिद्ध कृष्णा।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement