Friday, March 29, 2024
Advertisement

एमसीसी ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी20 को शामिल करने का समर्थन किया

वार्न एमसीसी विश्व क्रिकेट समिति में पिछले साल चुने गये थे और उन्होंने पहली बार इसकी बैठक में हिस्सा लिया।

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: March 09, 2019 17:49 IST
एमसीसी ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी20 को शामिल करने का समर्थन किया - India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES एमसीसी ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी20 को शामिल करने का समर्थन किया 

बेंगलुरू। मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीस) की विश्व क्रिकेट समिति ने 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी20 क्रिकेट को शामिल करने का समर्थन किया है। इस समिति में दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न भी शामिल है। राष्ट्रमंडल खेलों के अगले संस्करण का आयोजन बर्मिंघम में होगा और आयोजकों ने पहले ही कहा है कि 1998 के बाद एक बार फिर इन खेलों में क्रिकेट को शामिल किया जाएगा। 

वार्न एमसीसी विश्व क्रिकेट समिति में पिछले साल चुने गये थे और उन्होंने पहली बार इसकी बैठक में हिस्सा लिया। ऑस्ट्रेलिया के इस महान खिलाड़ी ने यहां कहा, ‘‘पिछले दो वर्षों में दो विश्व कप के बाद यह समय महिला क्रिकेट के लिए बेहद ही खास है। यह विश्व क्रिकेट तथा राष्ट्रमंडल खेल महासंघ को इसके लोकप्रियता को बनाये रखने के लिए इस बहुखेल स्पर्धा में क्रिकेट को शामिल करना चाहिए। 

वार्न ने कहा, ‘‘राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट को शामिल करने से यह भी पता चलेगा कि यह खेल समावेशी, गतिशील और विकास के अवसरों को मुहैया करता है।’’ न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तान और 2017 से इस समिति की सदस्य सूजी बेट्स ने कहा, ‘‘ बर्मिंघम 2022 खेलों में महिला टी20 को शामिल करना इस खेल के लिए बड़ी बदलाव लेकर आयेगा। 

महिला टी20 को इन खेलों में शामिल करने के लिए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से संयुक्त रूप से दावेदारी पेश की। इसकी दो दिवसीय बैठक में आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन भी शामिल थे। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement