Friday, April 19, 2024
Advertisement

क्रिकेट से दूर अब इस वजह से चर्चा में आ गए एमएस धोनी, देखें वो तस्वीर

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय क्रिकेट से दूर परिवार के साथ अपना समय बिता रहे हैं। हालांकि क्रिकेट से दूर होने के बावजूद भी धोनी इस समय चर्चा में हैं।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Published on: July 30, 2018 17:12 IST
एमएस धोनी- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM एमएस धोनी

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय क्रिकेट से दूर परिवार के साथ अपना समय बिता रहे हैं। हालांकि क्रिकेट से दूर होने के बावजूद भी धोनी इस समय चर्चा में हैं। दरअसल इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद धोनी अब एशिया कप की तौयारी कर रहे हैं। लेकिन फिर भी धोमी चर्चा में हैं। दरअसल चर्चा है धोनी के नए हेयरस्टाइल की। कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी भी अक्सर अपने बालों के साथ कुछ नया करते हैं। 

शुरुआत में उनके काफी लंबे बाल थे, फिर वक्त से साथ उनके हेयर कट में कई बदलाव देखने को मिले। अब इंग्लैंड में टी20 और वनडे सीरीज खेलकर लौटे धोनी ने फिर अपने हेयरकट में बदलाव किया है। इस बार धोनी ने रेट्रो लुक ट्राई किया है। सोशल मीडिया पर धोनी की दो फोटोज सामने आई हैं। 

धोनी के इस लुक को 'वि हॉक' लुक कहा जाता है। जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं उसमें धोनी के बैक से उनकी हेयरस्टाइल दिख रही है। धोनी को यह नया हेयरकट सिलेब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट और बिग सीजन-6 की पार्टिसिपेंट रह चुकी सपना भवनानी ने दिया है। उन्होंने ही धोनी की फोटोज शेयर कीं। हेयरकट से पहले सपना ने धोनी से जुड़ा एक विडियो भी पोस्ट किया था। 

देखें तस्वीरे

एमएस धोनी

Image Source : INSTAGRAM
एमएस धोनी

एमएस धोनी

Image Source : INSTAGRAM
एमएस धोनी

 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement