Thursday, March 28, 2024
Advertisement

VIDEO: धोनी तुस्सी ग्रेट हो! देखें कैसे जडेजा की फुर्ती और धोनी की मुश्तैदी ने भारत को दिलाई मैक्सवेल की विकेट

जैसे की कहा जाता है बाज की नजर और चीते की चाल पर कभी संदेह नहीं करना चाहिए वैसे ही भारतीय टीम के विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी की चुस्ती फुर्ती पर भी कभी संदेह नहीं करना चाहिए। 

Lokesh Khera Written by: Lokesh Khera @lokeshkhera29
Published on: March 08, 2019 16:54 IST
MS Dhoni- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES MS Dhoni

जैसे की कहा जाता है बाज की नजर और चीते की चाल पर कभी संदेह नहीं करना चाहिए वैसे ही भारतीय टीम के विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी की चुस्ती फुर्ती पर भी कभी संदेह नहीं करना चाहिए। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी तीसरे वनडे मैच में धोनी ने एक बार फिर इस बात को साबित किया है।

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और एरॉन फिंच की जोड़ी ने रांची में जारी इस मैच में अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए इन दोनों खिलाड़ियों ने 193 रन जोड़े। फिंच के आउट होने के बाद जब मैक्सवेल आए तो उन्होंने इस मौके का फायदा उठाते हुए तेजी से रन बनाना शुरु कर दिए।

मैक्सवेल 31 गेंदों पर 3 चौके और इतने ही छक्के लगाकर 47 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। जब 42वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्ट्राइक पर खड़े शॉन मार्श ने एक रन चुराना चाहा तब जडेजा की फुर्ती और धोनी की मुश्तैदी ने मैक्सवेल को आउट किया।

दरअसल, जडेजा कवर पर फील्डिंग कर रहे थे, मार्श ने उनके बगल से तेज तर्रार शॉट मारा लेकिन गेंद जडेजा के हाथ पर लगकर थोड़ी दूर चली गई। ऐसे में मार्श ने एक रन चुराने की सोची तब जडेजा ने फुर्ती दिखाते हुए गेंद सीधा धोनी के पास फेंकी और धोनी गेंद पर मात्र हाथ लगाया और गेंद सीधा विकेट पर जा लगी और इस तरह मैक्सवेल रन आउट हो गए।

देखें वीडियो

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement