Monday, April 29, 2024
Advertisement

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1st ODI: धोनी (59*) जाधव (81*) की शानदार पारी, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 1st T20I: भारत ने शनिवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: March 02, 2019 21:30 IST
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1st ODI, लाइव क्रिकेट स्कोर- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1st ODI, लाइव क्रिकेट स्कोर

भारत ने शनिवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया से मिले 237 रनों के लक्ष्य को भारत ने धोनी (59*) और केदार जाधव (81*) की नाबाद पारी के दम पर चार विकेट खोकर 48.2 ओवरों में हासिल कर लिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 237 रनों का लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलियाई ने टीम ने उस्मान ख्वाजा की 76 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से खेली गई 50 रनों की पारी के दम पर खेली दम पर निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 236 रन बनाए। उनके ग्लैन मैक्सवेल ने 51 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 40 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने 37 रन का योगदान दिया। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। केदार जाधव को एक विकेट मिला।   

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 1st T20I, लाइव क्रिकेट स्कोर-

9:24 PM धोनी (59*) जाधव (81*) की शानदार पारी, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त। धोनी ने 49वें ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर लगातार दो चौके जड़कर भारत को जीत दिलाई।

9:21 PM चौका! एमएस धोनी ने जड़ा चौका। एक रन चाहिए जीत के लिए।

9:20 PM छक्का! केदार जाधव ने 48वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। भारत को अब केवल 5 रन चाहिए सीरीज में 1-0 की बढ़त लेने के लिए। 

9:17 PM जाधव के बाद एमएस धोनी ने भी जड़ी फिफ्टी, जीत के करीब भारत। धोनी की ये 71वीं वनडे फिफ्टी है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये उनकी 11वीं फिफ्टी है और लगातार चौथी फिफ्टी है। 

9:15 PM भारत को जीत के लिए 18 गेंदों में 16 रन चाहिए। 

9:08 PM चौका! केदार जाधव ने जैंपा को बेतरीन चौका जड़ा

9:05 PM चौका! केदार जाधव ने स्टोयनिस को 45वें ओवर की 5वीं गेंद पर स्क्वायर लेग पर पुल शॉट मारकर चौका बटोरा। 

8:59 PM चौका! केदार जाधव बेहद ही शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। पैट कमिंस की गेंद पर शानदार चौका जड़ा। धोनी के साथ साझेदारी 100 रनों की हो गई है।

8:53 PM केदार जाधव ने 67 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, एमएस धोनी की शानदार पारी। जाधव ने बेहद ही सूझबूझ के साथ पारी को आगे बढ़ाया। उन्होंने अभी तक 6 चौके भी जड़े हैं। 

8:45 PM चौका! केदार जाधव शानदार पारी खेलते हुए, बेहरनडॉर्फ को बेहतरीन चौका जड़ा। 

8:42 PM चौका! केदार जाधव ने 41वें ओवर की आखिरी गेंद पर पैट कमिंस को डीप मिड विकेट पर चौका जड़ा। 

8:32 PM चौका! केदार जाधव ने थर्डमैन पर चार रन बटोरे। 

8:28 PM चौका! किस्मत का साथ मिला धोनी को.. थर्डमैन पर चौका बटोरा.. गेंद बल्ले का किनारा लेकर गई थी।

8:25 PM छक्का! एमएस धोनी ने लॉन्ग ऑन पर बेहतरीन छक्का जड़ा। भारत 164/4

8:20 PM चौका! एमएस धोनी ने फाइन लेग पर चौका बटोरा।

8:16 PM जाधव और धोनी के बीच 70 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी हो गई है। 

8:15 PM चौका! एमएस धोनी ने 35वें ओवर की चौथी गेंद पर बेहरेनडॉर्फ को चौका जड़ा। 

8:09 PM चौका! केदार जाधव ने मिड विकेट के ऊपर से स्टोयनिस को चौका जड़ दिया। 

8:03 PM धोनी और जाधव के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही है। दोनों के बीच 57 गेंदों में 34 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

7:52 PM 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 125/4, जीत के लिए 20 ओवरों में 112 रन चाहिए। 

7:48 PM चौका! केदार जाधव ने 29वें ओवर की आखिरी गेंद पर डीप एक्स्ट्रा कवर पर एडम जैंपा को चौका जड़ा।

7:34 PM चौका! केदार जाधव ने जैंपा तो बेहतरीन चौका जड़ा। 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर 110/4

7:29 PM चौका! एमएस धोनी ने पैट कमिंस को फाइन लेग पर बेहतरीन चौका जड़ा। 

7:27 PM अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं केदार जाधव। 

7:23 PM भारत का चौथा विकेट गिरा, अंबाती रायडू 13 रन बनाकर आउट। भारत की पारी लड़खड़ा गई है। 99 के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। जैंपा ने रायडू को भेजा पवेलियन।

7:14 PM गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर वापस आए जैम्पा। फिंच जैम्पा को इसलिए भी लाए हैं क्योंकि धोनी क्रीज पर आए हैं।

7:12 PM  रोहित शर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए महेंद्र सिंह धोनी। कूल्टर नाइल ने डाला विकेट मेडन ओवर।

7:10 PM रोहित शर्मा के रूप में भारत को लगा तीसरा झटका, रोहित 37 पर आउट

7:08 PM कूल्टर नाइल लेकर आए पारी का 21वां ओवर। यहां से रोहित को उप कप्तान वाली पारी खेलनी होगी।

7:06 PM चौका! स्टॉयनिंस ने आखिरी गेंद डाली बाउंसर, लेकिन रायुडू ने उसे बखूबी से पुल शॉट खेलकर लगाया चौका।

7:04 PM 20वां ओवर लेकर आए मार्कस स्टॉयनिस।

7:03 PM स्टॉयनिस का ओवर समाप्त, 19वें ओवर से आए 6 रन। रोहित शर्मा 35 और रायुडू 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

7:00 PM गेंदबाजी में बदलाव, जैम्पा की जगह अटैक पर वापर आए कूल्टर नाइल और पहली ही गेंद पर अंबाति रायुडू ने ड्राइव कर लगाया चौका।

6:59 PM स्टॉयनिस के ओवर से आए 2 रन। 18 ओवर के बाद भारत 82/2

6:57 PM कोहली के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए अंबाति रायुडू।

6:52 PM आखिरी गेंद पर जैम्पा ने की कोहली को एलबीडब्लू करने की अपील, ऑस्ट्रेलिया ने लिया रिव्यू। भारत को लगा दूसरा झटका, कप्तान कोहली 44 पर आउट

6:51 PM चौका! एडम जैम्पा के ओवर की चौथी और पांचवी गेंद पर विराट कोहली ने जड़े चौके।

6:50 PM 17वां ओवर लेकर आए एडम जैम्पा।

6:40 PM कमिंस काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। इस ओवर में भी उन्होंने मात्र 3 ही रन दिए हैं।

6:38 PM पैट कमिंस लेकर आए पारी का 14वां ओवर। कोहली ओर रोहित के बीच 50 रनों की साझेदारी भी हो गई है।

6:36 PM जैम्पा की पहली चार गेंदों पर आए चार सिंगल, आखिरी गेंद पर उन्होंने कोहली को एल्बीडबल्यू की अपील की, लेकिन गेंद लेग साइड के बाहर जा रही थी जिस वजह से अंपायर ने उनकी अपील का नकारा।

6:35 PM गेंदबाजी में बदलाव, बेहरनडॉर्फ की जगह अटैक पर आए स्पिनर एडम जैम्पा।

6:32 PM भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे मौच को 35,786 दर्शक देखने पहुंचे हैं। कमिंस का किफायती ओवर, दिए मात्र 2 रन।

6:30 PM पैट कमिंस लेकर आए अपना तीसरा ओवर।

6:28 PM बेहरनडॉर्फ के ओवर से आए 6 रन। रोहित शर्मा 24 और कोहली 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

6:25 PM भारतीय बल्लेबाज हर ओवर में एक बाउंड्री तो लगा रहे हैं, लेकिव वो सिंगल निकालने में कामयाब नहीं हो पा रहे। अभी तक भारत ने 46 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने 38 रन चौके-छक्कों से बनाए हैं।

6:25 PM चौका! ओवर की पहली ही गेंद पर कोहली ने आगे बढ़कर डाउन द ग्राउंड लगाया बेहतरीन चौका। यह कोहली की पारी का तीसरा चौका है।

6:25 PM कप्तान एरॉन फिंच बेहरनडॉर्फ से लगातार छठा ओवर कराते हुए।

6:23 PM कमिंस का महंगा ओवर समाप्त, 10वें ओवर से आए 8 रन। 9 ओवर के बाद भारत 42/1

6:22 PM छक्का! ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान विराट कोहली ने पुल कर लगाया शानदार छक्का। यह भारतीय पारी का पहला छक्का है। कोहली अब 15 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

6:20 PM कमिंस लेकर आए पारी का 10वां ओवर।

6:19 PM बेहरनडॉर्फ के ओवर से आए 5 रन, 9 ओवर के बाद भारत 34/1

6:17 PM बेहरनडॉर्फ लेकर आए पारी का नौवां ओवर और रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद पर फाइन लेग पर शॉट खेलकर लगाया चौका। यह उनकी पारी का पांचवा चौका है। रोहित शर्मा ने अभी तक 22 रन बनाए हैं जिसमें 20 रन उन्होंने चौके से बनाए हैं।

6:16 PM पैट कमिंस का बेहतरीन ओवर, दिए मात्र 3 रन।

6:13 PM गेंदबाजी में बदलाव, कूल्टर नाइल की जगह आए पैट कमिंस।

6:08 PM चौका! ओवर की तीसीर गेंद पर रोहित शर्मा ने लॉन्ग ऑन की दिशा में उठा कर मारा शॉट, बटौरा अपनी पारी का चौथा चौका। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों से अब सिर्फ बाउंड्रीज में डील कर रहे हैं भारतीय बल्लेबाज।

6:07 PM लगातार अपना चौथा ओवर डालने आए बेहरनडॉर्फ।

6:06 PM छठे ओवर से आए 8 रन। भारत का स्कोर 22/1

6:05 PM चौका! ओवर की पांचवी गेंद पर कोहली ने इस बार बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में जड़ा चौका। इसी शॉट के साथ कोहली 9 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

6:03 PM चौका! छठा ओवर लेकर आए कूल्टर नाइल की दूसरी ही गेंद पर विराट कोहली ने मिड विकेट के क्षेत्र में चड़ा दन-दनाता चौका। यह शॉट कोहली बड़ी बखूबी से खेलते हैं। 

6:00 PM चौका! ओवर की आखिरी फुल पिच डिलिवरी पर रोहित ने पॉइंट के पास से निकाला एक और चौका। यह रोहित की पारी का तीसरा चौका है। इस चौके के साथ रोहित शर्मा 13 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

5:59 PM बेहरनडॉर्फ की पहली गेंद पर कोहली के बल्ले का किनारा लग कर गेंद हवा में उछली। कोहली को किसमत का साथ था जिस वजह से गेंद लॉन्ग ऑफ पर खड़े फिंच से थोड़ी दूर गिरी। हर ओवर की पहली गेंद पर कुछ ना कुछ घर ही रहा है।

5:58 PM पहली गेंद पर चौका खाने के बाद कूल्टर नाइल ने अपनी गेंदबाजी में सुधार करते हुए अगली पांच गेंदे डॉट डाली। चौथे ओवर से आए पांच रन।

5:54 PM चौथा ओवर लेकर आए कूल्टर नाइल की पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा ने जड़ा चौका। कूल्टर नाइल ने गेंद काफी बाहर डाली थी जिस वजह से रोहित को हाथ खोलने का मौका मिला। पिछले ओवर में उन्होंने पहली गेंद पर विकेट ली थी और इस बार उन्हें पहली गेंद पर चौका पड़ा है।

5:54 PM बेहरनडॉर्फ का एक और शानदार ओवर, तीसरे ओवर से आया मात्र एक रन।

5:53 PM विकेट गिरने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली पर प्रेशर होगा। अब यहां ये दोनों रन चाहे धीमी गति से बनाए, लेकिन अपना विकेट नहीं देना चाहेंगे।

5:51 PM बेहरनडॉर्फ लेकर आए पारी का तीसरा ओवर।

5:50 PM धवन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान कोहली। कूल्टर नाइल ने अगली पांच गेंदें खाली करवाकर डाला विकेट मेडन ओवर। 2 ओवर के बाद भारत 4/1

5:47 PM कूल्टर नाइल की पहली गेंद पर गोल्डन डक पर आउट हुए धवन, भारत को लगा पहला झटका।

5:45 PM पहली गेंद पर चौका पड़ने के बाद बेहरनडॉर्फ ने अच्छी वापसी करते हुए अगली पांच गेंदों पर कोई भी रन नहीं दिया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के लिए अच्छी बात यह है कि गेंद अच्छी स्विंग हो रही है। पहले ओवर से आए 4 रन।

5:41 PM बेहरनडॉर्फ ने की ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की शुरुआत और रोहित शर्मा ने पहली ही ओवर पिच डिलिवरी पर जड़ दिया चौका।

5:40 PM भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम मैदान पर उतर चुकी हैं।

4:58 PM ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए दिया 237 रनों का लक्ष्य, शमी, कुलदीप और बुमराह ने झटके 2-2 विकेट

4:54 PM चौका! एक और चौका.. लगातार दो गेंदों पर दो चौके जड़ दिए ऐलेक्स कैरी ने। 

4:53 PM चौका! 4वें ओवर की दूसरी गेंद पर कैरी के बल्ले से चौका निकला। 

4:51 PM चौका! गेंद बुमराह से मिसफील्ड हुई लेकिन गेंद तेज थी और चार रन के लिए चली गई। 

4:47 PM 48वें ओवर में बुमराह ने केवल 1 रन दिया। 

4:43 PM चौका! 47वें ओवर की आखिरी गेंद पर कुल्टर नाइल ने लॉन्ग ऑफ पर चौका जड़ा। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 216/6

4:41 PM चौका! एलेक्स कैरी ने शमी को शानदार ऑफ ड्राइव मारी और मिड ऑफ की दिशा में चार रन बटोरे।

4:36 PM चौका! अंदरूनी किनारा और कुल्टर नाइल को चौका मिला। 

4:34 PM 45 ओवर का खेल हो गया है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 196/6, एलेक्स कैरी और नाथन कुल्टर-नाइल क्रीज पर हैं। 

4:28 PM कुलदीप का 10 ओवर का स्पेल समाप्त, 10 ओवरों में कुलदीप ने 46 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।

4:18 PM चौका! कुल्टर नाइल ने एक शानदार सीधे बल्ले के साथ स्ट्रेट ड्राइव लगाकर चौका बटोरा।

4:14 PM 173 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा, शमी ने ग्लेन मैक्सवेल को किया क्लीन बोल्ड। जल्दी शॉट खेल गए मैक्सवेल और शमी ने कोई गलती नहीं। बेहद ही शानदार गेंद थी। मैक्सवेल फॉर्म में लग रहे थे लेकिन वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए। 51 गेंदों में 40 रन बनाकर चलते बने। 

4:04 PM 169 के स्कोर पर आधी ऑस्ट्रेलियाई टीम पवेलियन लौटी, शमी ने टर्नर को किया क्लीन बोल्ड। टर्नर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे लेकिन चूक गए और गेंद ने स्

स्टंप उड़ा दिए। टर्नर ने 21 रन बनाए। 

3:56 PM 36वें ओवर में शमी ने केवल 6 रन दिए। 

3:54 PM छक्का! एश्टन टर्नर ने डीप मिड विकेट पर शमी को छक्का जड़ा।

3:49 PM चौका! एश्टन टर्नर ने जडेजा को डीप मिड विकेट पर चौका जड़ा। 

3:46 PM चौका! मैक्सवेल ने कुलदीप को डीप एक्स्ट्रा कवर पर शानदार चौका जड़ा। मैक्सवेल सेट हो चुके हैं। 34वें ओवर से 6 रन आए। 

3:35 PM 133 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका, पीटर हैंड्सकॉम्ब स्टंप आउट। कुलदीप की गेंद को पढ़ नहीं पाए हैंड्सकॉम्ब और गेंद बल्ले और पैरों के बीच से होते हुए धोनी के पास पहुंची और बाकी का काम धोनी ने पूरा कर दिया। हैंड्सकॉम्ब ने 30 गेंदों में 19 रन बनाए। 

3:32 PM चौका! मैक्सवेल चौके पर चौके जड़ रहे हैं। कुलदीप को 30वें ओवर की पहली ही गेंद पर चौका जड़ा। 

3:28 PM चौका! पीटर हैंड्सकॉम्ब भी मैक्सवेल का अच्छा साथ दे रहे हैं। खूबसूरत प्लेसमेंट और चार रन। 

3:25 PM चौका! मैक्सवेल ने कमाल की टाइमिंग से चार रन बटोरे। एक्स्ट्रा कवर पर कुलदीप को चौका जड़ा। 28 ओऴर के बाद ऑस्ट्रेलिया 118/3

3:23 PM चौका! भाग्यशाली रहे मैक्सवेल 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए धोनी और रोहित शर्मा के बीच से थर्डमैन पर चार रन के लिए चली गई। 

3:18 PM कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को बांधे रखा है। 26 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 104/3

3:12 PM अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं ग्लेन मैक्सवेल। मैक्सवेल बेहद शानदार फॉर्म में हैं। आखिरी टी20 मैच में उन्होंने तूफानी शतक जड़ा था। 

3:10 PM फिफ्टी लगाकर आउट हुए उस्मान ख्वाजा, 97 के स्कोर पर कुलदीप ने ऑस्ट्रेलिया को दिया तीसरा झटका। ख्वाजा 76 गेंदों में 5 रन बनाकर चलते बने। कुलदीप की पांचवीं गेंद पर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे लेकिन विजय शंकर ने एक बेहद ही शानदार कैच लपकर उन्हें चलता किया।

3:07 PM उस्मान ख्वाजा ने जड़ी वनडे करियर की छठी फिफ्टी, 74 गेंदों में बनाए 5 रन। 

3:02 PM रविंद्र जडेजा लगातार अपना पांचवा ओवर डालते हुए।

3:01 PM केदार जाधव का सफल ओवर समाप्त, विकेट के साथ ओवर से आए मात्र 4 रन।

2:57 PM मार्कस स्टॉयनिस के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए पीटर हैंड्स कॉम्ब

2:56 PM केदार जाधव ने दिलाई भारत को दूसरी सफलता, स्टॉनिस 37 पर आउट

2:55 PM जडेजा का एक और बेहतरीन ओवर समाप्त, ओवर से आए मात्र 4 सिंगल।

2:54 PM रविंद्र जडेजा लेकर आए अपने स्पेल का चौथा ओवर।

2:53 PM जाधव के ओवर से आए 6 रन। स्टॉनिस 35 और ख्वाजा 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

2:50 PM जाधव की पहली गेंद पर हुई कैच की अपील, लेकिन गेंद बंप हुई थी तो स्टॉयनिस को नॉटआउट करार दिया गया।

2:48 PM जडेजा ने जल्दी से खत्म किया अपना तीसरा ओवर दिए मात्र 2 रन। 18 के बाद ऑस्ट्रेलिया 77/2

2:47 PM 18वां ओवर लेकर आए रविंद्र जडेजा। अभी तक जडेजा ने काफी अच्छी गेंदबाजी की है और ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजों को रोक कर रखा है।

2:46 PM जाधव का एक और शानदार ओवर, 17वें ओवर से आए मात्र 3 रन। जाधव यहां शंकर की कमजोर गेंदबाजी की भरपाई कर रहे हैं।

2:44 PM ड्रिंक्स के बाद खेल फिर से शुरु, केदार जाधव लेकर आए पारी का 17वां ओवर।

2:41 PM जडेजा ने डाला शानदार ओवर, 16वें ओवर से आया मात्र 1 रन और अब समय हो गया है ड्रिंक्स का।

2:39 PM अपना स्पेल कंटीन्यू करते हुए जडेजा। डालने आए पारी का 16वां ओवर।

2:38 PM पहले ओवर से जाधव ने दिए 6 रन। ऑस्ट्रेलिया 15 ओवर के बाद 70/1

2:37 PM गेंदबाजी में एक और बदलाव, अटैक पर आए केदार जाधव।

2:37 PM जडेजा का ओवर समाप्त, 14वें ओवर से आए 5 रन।

2:34 PM चौका! ओवर की तसीर गेंद पर रिवर्स स्वीप लगाकर ख्वाजा ने लगाया चौका। यह ख्वाजा की पारी का चौथा चौका है इसी के साथ वह 31 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

2:33 PM गेंदबाजी में एक और बदलाव, कुलदीप यादव की जगह अटैक पर आए रविंद्र जडेजा।

2:33 PM विजय शंकर का महंगा ओवर समाप्त, 13वें ओवर से आए 10 रन।

2:31 PM चौका! चौथी गेंद पर इस बार स्टॉयनिस ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में लगाया दन-दनाता चौका। शंकर की धीमी गति से आती गेंद का जमकर फायदा उठाते हुए मार्कस स्टॉयनिस। भारत को इस समय हार्दिक पांड्या की कमी महसूस हो रही है।

2:30 PM अगला ओवर लेकर आए शंकर को दूसरी ही गेंद पर स्टॉयनिस ने जड़ा एक और चौका। एक बार फिर उन्होंने गेंद को आधी पिच पर पटका और स्टॉयनिस ने बड़े ही आराम से उसे मिड विकेट की क्षेत्र में जड़ा चौका।

2:29 PM इस ओवर में कुलदीप ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को अपने पर हावी नहीं होने दिया। ओवर से आए मात्र 4 सिंगल।

2:27 PM कुलदीप लेकर आए अपना दूसरा ओवर, अब देखते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उन्हें कैसे खेलते हैं।

2:27 PM विजय शंकर के ओवर से आए 7 रन। ऑस्ट्रेलिया 11 ओवर के बाद 45/1

2:24 PM चौका! विजय शंकर ने धोनी की नहीं सुनी और चौथी गेंद उन्होंने बाहर डाली और स्टॉयनिस को हाथ खोलने का मौका है। इसी के साथ स्टॉनिस ने अपनी पारी का तीसरा चौका जड़ा।

2:23 PM ओवर से पहले विजय शंकर को समझाते दिखे महेंद्र सिंह धोनी। अगर विजय शंकर विकेट पर गेंद करेंगे तो शायद उन्हें सफलता मिले।

2:20 PM 11वां ओवर लेकर आए विजय शंकर और पिछली बार की तरह इस बार भी उन्हें वाइड से शुरुआत की।

2:20 PM कुलदीप के ओवर से आए 10 रन। स्टॉयनिस 12 और ख्वाजा 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

2:18 PM  छक्का! लगता है ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कुलदीप के लिए खास रणनीति बना कर आए हैं। अभी तक तीनों गेंदें उनके बल्लेबाजों ने आगे बढ़कर खेली है। तीसरी गेंद पर ख्वाजा ने कुलदीप के सर के ऊपर से छक्का लगाया है।

2:16 PM गेंदबाजी में एक और बदलाव, जसप्रीत बुमराह की जगह अटैक पर आए कुलदीप यादव। कप्तान कोहली विकेट की तलाश में कुलदीप को पहले 10 ओवर में ही गेंदबाजी के लिए ले आए।

2:15 PM विजय शंकर के ओवर से आए 5 रन। 9 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 28/1

2:14 PM चौका! लगातार गेंद का टप्पा पीछे रखने के बाद स्टॉयनिस ने उन्हें समझ लिया था और ओवर की चौथी गेंद पर पॉइंट की दिशा से लगाया बहुत ही प्यारा चौका। इसी चौके के साथ स्टॉयनिस 11 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

2:12 PM गेंदबाजी में पहला बदलाव, मोहम्मद शमी की जगह अटैक पर आए विजय शंकर।

2:11 PM 8वें ओवर से आए 8 रन। ख्वाजा 14 और स्टॉयनिस 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

2:10 PM चौका! पांचवी गेंद पर इस बार ख्वाजा ने पॉइंट के पास से लगाया चौका। इससे पहले भी उन्होंने इस क्षेत्र में चौका मारने का प्रयास किया था, लेकिन उस समय जडेजा ने शानदार फील्डिंग के जरिए गेंद को रोक दिया था।

2:09 PM बुमराह लेकर आए पारी का 8वां ओवर और दूसरी ही गेंद पर उस्मान ख्वाजा ने जड़ दिया शानदार चौका। यह ख्वाजा की पारी का दूसरा चौका है।

2:08 PM काफी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए दोनों ही गेंदबाज, 7वें ओवर से भी आया मात्र एक रन।

2:01 PM जसप्रीत बुमराह की आखिरी गेंद पर आया 1 रन। 6 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 14/1

2:00 PM उस्मान ख्वाजा को परेशान करते हुए बुमरहा, पहली पांच गेंदें डाली डॉट। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को जकड़ कर रख रहा है भारतीय गेंदबाजों ने।

1:59 PM जसप्रीत बुमराह लेकर आए पारी का छठा ओवर।

1:58 PM बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे हैं मोहम्मद शमी, डाला एक और मेडन ओवर। इस पारी में शमी का यह दूसरा मेडन ओवर है।

1:53 PM शमी लेकर आए पारी का पांचवा और अपने स्पेल का तीसरा ओवर।

1:52 PM चौथे ओवर से आए 5 रन। स्टॉयनिस 7 और ख्वाजा 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

1:51 PM चौका लगने के बाद बुमराह ने अपनी लाइन और लेंथ को सुधारा और अगली तीन गेंदे डॉट डाली, बुमराह को इस वजह से अच्छा गेंदबाज कहा जाता है क्योंकि वह जल्द ही अपनी गेंदबाजी में सुधार कर लेते हैं।

1:48 PM चौथा ओवर लेकर आए जसप्रीत बुमराह की दूसरी गेंद पर उस्मान ख्वाजा ने पुल लगाकर जड़ा चौका। गेंद काफी शॉर्ट थी जिस वजह से ख्वाजा को पिक करने में कोई दिक्कत नहीं हुई।

1:47 PM शमी के ओवर से आए 5 रन, तीन ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 8/1

1:46 PM चौका! शमी के ओवर की पांचवी गेंद पर मार्कस स्टॉयनिस ने डाउन द ग्राउंड मारा चौका। यह ऑस्ट्रेलियाई पारी का पहला चौका है।

1:43 PM तीसरा ओवर लेकर आए मोहम्मद शमी, आज काफी अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं शमी।

1:41 PM जसप्रीत बुमराह का सफल ओवर समाप्त, दो ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 3/1

1:40 PM फिंच के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए मार्कस स्टॉयनिस। पहली ही गेंद पर दौड़े तीन रन।

1:37 PM बुमराह ने दिलाई भारत को पहली सफलता, शून्य पर फिंच आउट

1:35 PM भारत के लिए दूसरा ओवर लेकर आए बूम-बूम बुमराह। बुमराह फिंच को कई बार आउट कर चुके हैं। इस वजह से फिंच उन्हें बड़े ध्यान से खेलना चाहेंगे।

1:34 PM भारत की अच्छी शुरुआत, शमी ने डाला मेडन ओवर।

1:33 PM पहली चार गेंदें शमी ने अच्छे टप्पे पर डाली। ऑस्ट्रेलिया अभी तक खाता भी नहीं खोल पाया है।

1:31 PM पहली ही गेंद पर शमी को थोड़ी सी स्विंग मिलती हुई।

1:29 PM ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच और उस्मान ख्वाजा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आ चुके हैं। भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे मोहम्मद शमी।

1:08 PM ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करेंगे टर्नर और भारत ने चहल को दिया आराम, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

1:00 PM ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी का निर्णय 

12:55 PM ऑस्ट्रेलिया के लिए आज डेब्यू करेंगे एश्टन टर्नर, मैथ्यू हेडन ने दी कैप।

12:53 PM: इंडिया टीवी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अब से कुछ ही देर में टॉस होने वाला है।

कम से कम चार खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखा जायेगा और अच्छा प्रदर्शन सुनिश्चित करेगा कि उन्हें विश्व कप टीम में प्रवेश मिलेगा या नहीं। लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, विजय शंकर और सिद्धार्थ कौल ये चार खिलाड़ी हैं जो ब्रिटेन जाने वाली 15 सदस्यीय टीम में दो उपलब्ध स्थान के लिये जद्दोजहद करेंगे। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement