Friday, March 29, 2024
Advertisement

मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब Highlights: राहुल (100*) के शतक पर भारी पोलार्ड (83) की तूफानी पारी, मुंबई ने पंजाब को तीन विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हरा दिया।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: April 11, 2019 0:27 IST
आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर, मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब MI vs KXIP Live Match, आईपीएल 2019 - India TV Hindi
Image Source : IPL आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर, मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब MI vs KXIP Live Match, आईपीएल 2019 लाइव ब्लॉग Mumbai Indians vs Kings XI Punjab

मुंबई इंडियंस ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हरा दिया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लोकेश राहुल (नाबाद 100) और क्रिस गेल (63) की बेहतरीन पारियों के दम पर 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। मुंबई ने केरन पोलार्ड की 31 गेंदों पर 10 छक्के और तीन चौकों की मदद से खेली गई 83 रनों की पारी के दम पर आखिरी गेंद पर सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शुरुआती झटकों के बाद मुंबई का जीत हासिल करने मुश्किल लग रहा था, लेकिन पोलार्ड ने एक छोर अकेले संभालते हुए तेजी से रन बटोरे और अपनी टीम को जीत दिलाई।   

लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट्स, मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब 

PUNJAB 197/4 (20.0)

MUMBAI 198/7 (20.0)  

12:12 AM राहुल (100*) के शतक पर भारी पोलार्ड (83) की तूफानी पारी, मुंबई ने पंजाब को तीन विकेट से हराया

12:06 AM 194 के स्कोर पर मुंबई को लगा सातवां झटका, पोलार्ड 31 गेंदों में 83 रन बनाकर आउट, मुंबई को 4 गेंदों में चाहिए 4 रन

12:04 AM चौका! फ्री हिट पर पोलार्ड ने चौका जड़ा। 

12:02 AM छक्का! 20वें ओवर की पहली ही गेंद फुलटॉस और नो बॉल जिस पर पोलार्ड ने छक्का जड़ दिया।

12:01 AM सैम करन के 19वें ओवर में पोलार्ड ने 17 रन बटोरे। अब मुंबई को जीत के लिए 6 गेंदों में 15 रन चाहिए। स्ट्राइक पर पोलार्ड हैं। 

11:58 PM छक्का! एक और छक्का। पोलार्ड ने सैम करन के समीकरण बिगाड़ दिए। ये बहुत ही लंबा छक्का था। 

11:57 PM छक्का! पोलार्ड के बल्ले से निकला 8वां छक्का। मैच मुंबई की मुट्ठी में है। दमदार शॉट।

11:56 PM चौका! पोलार्ड के बल्ले से निकला एक धममाकेदार चौका। रोमांचक हुआ मैच।

11:53 PM चौका! इस बार अल्जारी जोसेफ के बल्ले से बाउंड्री निकली। चार रन बटोरे जोसेफ ने। मुंबई को 13 गेंदों में चाहिए 30 रन। 

11:47 PM छक्के के साथ पोलार्ड ने 21 गेंदों में जड़ी विस्फोटक फिफ्टी, मुंबई इंडियंस का स्कोर 158/6

11:44 PM छक्का! पोलार्ड ने सैम करन को एक धमाकेदार छक्का जड़ा।

11:38 PM विकेट! एक के बाद एक मुंबई इंडियंस का छठा विकेट गिरा, क्रुणाल पांड्या 1 रन बनाकर आउट। मोहम्मद शमी ने झटका तीसरा विकेट। 

11:31 PM विकेट! 135 के स्कोर पर आधी मुंबई इंडियंस की टीम पवेलियन लौटी, हार्दिक पांड्या 19 रन बनाकर आउट। मोहम्मद शमी ने पंजाब को दिलाई बड़ी सफलता। मुंबई को जीत के लिए 29 गेंदों में 63 रन चाहिए। 

11:23 PM अश्विन के 14वें ओवर से 19 रन आए। मुंबई पूरी तरह से इस गेम में बनी हुई है। अश्विन ने पहले तीन ओवर अच्छे कराए लेकिन आखिरी ओवर में 19 रन लुटा गए। अश्विन ने 37 रन देकर 1 विकेट लिया।

11:22 PM छक्का! बैक टू बैट किरॉन पोलार्ड ने अश्विन के ओवर में दो छक्के जड़े। 

11:22 PM छक्का! किरॉन पोलार्ड की ताकत का ही नतीजा है कि गेंद बल्ले के किनारे पर लगी और 6 रन के लिए चली गई। स्टैंड में पावर फुल शॉट।

11:20 PM चौका! अश्विन की एक खराब गेंद और गैप ढूंढ़ने में कामयाब हुए हार्दिक पांड्या और चार रन बटोरे।

11:16 PM चौका! हार्दिक पांड्या आए हैं बल्लेबाजी के लिए। विल्योन के ओवर में दो लगातार चौके जड़े। 

11:14 PM विकेट! 94 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा, ईशान किशन 7 रन बनाकर आउट। इस ओवर में 18 रन आए लेकिन आखिरी गेंद पर सैम करन ने ईशान किशन को रन आउट कर दिया। पोलार्ड धमाकेदार पारी खेल रहे हैं।  

11:11 PM 94 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा, ईशान किशन 7 रन बनाकर आउट। 

11:09 PM चौका! पोलार्ड ने छक्के के बाद चौका जड़ा। ये थोड़ा रिस्की शॉट था। कैच आउट होने से बचे पोलार्ड लेकिन चार रन मिलेंगे।

11:07 PM छक्का! पोलार्ड कप्तान हैं आज मुंबई इंडियंस के.. पारी भी उन्हें कप्तानी ही खेलनी होगी। सैम करन की गेंद पर एक और प्लैट छक्का।

11:04 PM छक्का! अश्विन के 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर पोलार्ड ने फ्लैट छक्का जड़ा।

11:03 PM चौका! काफी देर बाद मुंबई के लिए बाउंड्री आई। ईशान किशन के बल्ले से कवर्स के ऊपर से चौका निकला। 

11:00 PM 10 ओवर का खेल हो चुका है। मुंबई इंडियंस का स्कोर 65/3, जीत के लिए मुंबई को 60 गेंदों में 133 रन चाहिए। 

10:50 PM 62 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा, क्विंटन डि कॉक 24 रन बनाकर आउट

10:45 PM 56 के स्कोर पर मुंबई का दूसरा विकेट गिरा, सूर्यकुमार यादव 21 रन बनाकर आउट। सैम करन ने झटका एक बड़ा विकेट। सूर्यकुमार 15 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। 

10:41 PM अश्विन ने अपने पहले (7वें) ओवर में केवल तीन रन दिए।

 

10:33 PM चौका! सूर्यकुमार यादव के बल्ले से एक और चौका। कमाल की पारी खेल रहे हैं सूर्यकुमार। हार्डस विल्यून आए हैं गेंदबाजी के लिए। 

10:31 PM चौका! अंकित राजपूत द्वारा कराए गए 5वें ओवर में सूर्यकुमार ने तीन चौके जड़े। इस ओवर से 12 रन आए। 

10:29 PM चौका! सीधे बल्ले के साथ डाउन द ग्राउंड सूर्यकुमार यादव के बल्ले से एक और शानदार चौका निकला।

10:28 PM चौका! अंकित राजपूत खासे महंगे साबितो हो रहे हैं। अपना तीसरा ओवर करा रहे हैं अंकित लेकिन सूर्यकुमार ने शानदार चौका जड़ा।

10:23 PM विकेट! 28 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा, सिद्धेश लाड को शमी ने किया बोल्ड। लाड 13 गेंदों में 15 रन बनाकर हुए आउट। 

10:17 PM चौका! बैक टू बैच दो चौके। डिकॉक के बल्ले से निकला स्वीपर कवर पर एक और बेहतरीन चौका। 

10:14 PM चौका! डिकॉक के बल्ले से निकला चौका। बेहतरीन शॉट पावर प्ले का फायदा उठाते हुए। 

10:14 PM 2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 14/0 सिद्धेश लाड ने पहले ओवर में अंकित राजपूत को एक चौका और एक छक्का जड़ा। बता दें कि सिद्धेश आज रोहित शर्मा की जगह खेल रहे हैं। 

10:10 PM लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस, क्विंटन डिकॉक और सिद्धेश लाड क्रीज पर

9:51 PM केएल राहुल ने 63 गेंदों में जड़ा पहला आईपीएल शतक, किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई को दिया 198 रनों का लक्ष्य। राहुल 64 गेंदों में 6 छक्के और 6 चौकों की मदद से 100 रन बनाकर नाबाद रहे। 

9:50 PM शतक! केएल राहुल ने 63 गेंदों में जड़ा पहला आईपीएल शतक

9:47 PM छक्का! 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर राहुल ने बुमराह को छक्का जड़ा।

9:45 PM पांड्या के 19वें ओवर से 25 रन आए जिसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल था। 

9:44 PM छक्का! केएल राहुल के बल्ले से पांड्या की गेंद पर लगातार चौथी बाउंड्री। एक शानदार फ्लैट छक्का। 

9:43 PM छक्का! केएल राहुल स्पेशल पारी। पांड्या की तीन गेंदों पर एक चौका और दो छक्के जड़ दिए हैं। 

9:42 PM चौका! छक्के के बाद राहुल ने पांड्या को जड़ा चौका। 

9:42 PM छक्का! 19वां ओवर लेकर आए हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने कवर्स के ऊपर से छक्का जड़ दिया।

9:40 PM चौका! केएल राहुल का क्लासिक शॉट और बुमराह को चार रन जड़ दिए। 

9:37 PM विकेट! 151 के स्कोर पर पंजाब का चौथा विकेट गिरा, सैम करन 8 रन बनाकर आउट। बुमराह को दो चौके जड़ने के बाद तीसरी गेंद पर भी शॉट मारना चाहते थे लेकिन इस बार मिस कर गए और अपना विकेट दे बैठे। 

9:35 PM चौका! एक के बाद एक सैम करन ने दो गेंदों पर दो चौके जड़ दिए। 

9:35 PM चौका! बल्लेबाजी के लिए आए सैम करने ने जसप्रीत बुमराह को पहली ही गेंद पर चौका जड़ा।

9:32 PM विकेट! 141 के स्कोर पर पंजाब का तीसरा विकेट गिरा, करुण नायर 5 रन बनाकर आउट। हार्दिक पांड्या ने झटका दूसरा विकेट। बड़ा शॉट मारना चाहते थे नायर लेकिन मिस कर गए और राहुल चाहर ने एक ऊंचा कैच लपका। 

9:23 PM विकेट! 131 के स्कोर पर पंजाब को लगा दूसरा झटका, डेविड मिलर 7 रन बनाकर आउट। हार्दिक पांड्या के 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट मारना चाहते थे मिलर लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए विकेट कीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों में चली गई। 

9:22 PM चौका! काफी देर बाद पंजाब के लिए बाउंड्री आई है। थर्डमैन की तरफ मिलर ने चार रन बटोरे। बाहरी किनारा लगा बल्ले का। 

9:16 PM क्रिस गेल के जाने के बाद पंजाब के रनों की गति धीमी हो गई है। राहुल चाहर ने 14वें ओवर में केवल चार रन दिए।

9:12 PM अब बल्लेबाजी के लिए डेविड मिलर आए हैं। नंबर तीन पर मिलर को भेजा है। पंजाब रनों की गति को रुकने नहीं देना चाहता है इसीलिए मिलर का बैटिंग ऑर्डर प्रमोट किया गया है।

9:09 PM विकेट! जेसन बेहरनडॉर्फ ने मुंबई को दिलाई पहली सफलता, क्रिस गेल 63 रन बनाकर आउट। गेल 36 गेंदों में 7 छक्कों और तीन चौकों की मदद से 63 रन बनाकर आउठ हुए। 116 के स्कोर पर पंजाब का पहला विकेट गिरा। 

9:07 PM क्रिस गेल के बाद केएल राहुल ने जड़ी फिफ्टी, राहुल ने 41 गेंदों में 2 छक्कों और चार चौकों की मदद से इस सीजन की अपनी चौथी फिफ्टी जड़ दी।

8:59 PM छक्का! राहुल चाहर आए 12वां ओवर लेकर लेकिन गेल ने जहां खत्म किया था वहीं से शुरू किया और एक लंबा छक्का जड़ दिया।

8:57 PM क्रिस गेल ने 41 गेंदों में जड़ी धमाकेदार फिफ्टी, पंजाब का स्कोर 100 के पार। 11वां ओवर लेकर आए क्रुणाल पांड्या के ओवर की दूसरी गेंद पर गेल ने एक लंबा छक्का जड़ा और इसी छक्के के साथ इस सीजन की दूसरी फिफ्टी जड़ दी। गेल ने अपनी फिफ्टी के दौरान 6 छक्के और तीन चौके जड़े। 

8:54 PM छक्का! 10वां ओवर राहुल चाहर ने काफी अच्छा कराया लेकिन आखिरी गेंद पर क्रिस गेल ने सीधे स्टैंड में एक  लंबा छक्का जड़ दिया। गेल 48 पर पहुंच गए हैं 30 गेंदों में।

8:48 PM चौका! एक के बाद एक छक्के के बाद लगातार दो चौके। क्रिस गेल आज विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

8:47 PM चौका! क्रिस गेल ने छक्के के बाद एक धमाकेदार चौका जड़ा। हार्दिक पांड्या की गेंद पर सामने की तरफ पूरी ताकत के साथ चार रन बटोरे।

8:45 PM छक्का! क्रिस गेल ने हार्दिक पांड्या की शॉर्ट पिच गेंद को 6 रन के लिए भेज दिया। 

8:42 PM चौका! ऐसा लग रहा है जैसे केएल राहुल की फॉर्म वापस आ गई है। क्या बेहतरीन शॉट था। एक बढ़िया गेंद पर चार रन बटोरे। 

8:41 PM 8वां ओवर लेकर आए हैं राहुल चाहर। 

8:37 PM 7वें ओवर से आए 13 रन, राहुल 35 और गेल 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

8:34 PM चौका! अगली ही गेंद पर मिड ऑफ के ऊपर से शॉट लगाकर राहुल ने लगाया शानदार चौका। यह राहुल की पारी का तीसरा चौका है।

8:33 PM छक्का! ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल ने मिड विकेट की दिशा में लगाया अपना दूसरा छक्का। राहुल अब 30 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

8:32 PM बुमराह के ओवर से आए 7 रन। पारी का 7वां ओवर डालेंगे अल्जारी जोसफ।

8:29 PM चौका! ओवर की चौथी गेंद पर राहुल ने इस बार खोले हाथ और कवर के बगल से लगाया शानदार चौका। राहुल अब 23 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

8:27 PM गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर वापस आए जसप्रीत बुमराह।

8:25 PM छक्का! आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर गेल ने इस ओवर को 23 रन का बनाया। गेल अब 25 और राहुल 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

8:24 PM चौका! ओवर की पांचवी गेंद पर इस बार गेल ने डीप एक्सट्रा कवर की दिशा में लगाया शॉट और बटोरे जार रन।

8:22 PM छक्का! अगली ही गेंद पर गेल ने इस बार मिड विकेट में लगाया छक्का। मुंबई के वानखेड़े मैदान पर आया गेल स्ट्रॉम।

8:22 PM छक्का! ओवर की दूसरी गेंद बेहरनडॉर्फ ने गेल के रडार में डाली और गेल ने उसका फायादा उठाते हुए लॉन्ग ऑन की दिशा में जड़ दिया छक्का।

8:20 PM बेहरनडॉर्फ लेकर आए पारी का 5वां ओवर।

8:19 PM अल्जारी के ओवर से आए 9 रन। राहुल 17 और गेल 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

8:18 PM छक्का! ओवर की पांचवी गेंद पर केएल राहुल ने फाइन लेग की दिशा में लगाया लाजवाब छक्का। ऐसा ही कुछ शॉट सुर्यकुमार यादव खेलना पसंद करते हैं। राहुल अब 16 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

8:15 PM गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर आए अल्जारी जोसफ।

8:13 PM चौका लगने के बाद बेहरनडॉर्फ ने की अच्छी वापसी और अगली पांच गेंदों पर दिए मात्र 3 रन। तीन ओवर के बाद पंजाब 11 रन बिना किसी नुकसान के।

8:10 PM चौका! पारी का तीसरा ओवर लेकर आए जेसन बेहरनडॉर्फ की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर केएल राहुल ने किया उनका स्वागत, स्क्वायर ऑफ द विकेट में जड़ा शानदार चौका। राहुल अब 7 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

8:08 PM मुंबई की कसी हुई गेंदबाजी जारी, बुमराह के ओवर से आए मात्र 3 रन। अभी तक दोनों ही बल्लेबाजों का हाथ खोलने का मौका नहीं मिला है।

8:05 PM पारी का दूसरा ओवर लेकर आए बूम-बूम बुमराह।

8:04 PM बेहरनडॉर्फ की लाजवाब गेंदबाजी, पहले ओवर से दिया मात्र 1 रन।

8:00 PM जेसन बेहरनडॉर्फ करेंगे मुंबई की गेंदबाजी की शुरुआत।

7:57 PM मुंबई की टीम के साथ मैदान पर उतरे पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और क्रिस गेल।

7:30 PM टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, चोटिल रोहित को आराम। पोलार्ड करेंगे कप्तानी।

प्लेइंग इलेवन

पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), क्रिस गेल, सैम कुरेन, लोकेश राहुल, करुण नायर, सरफराज खान, डेविड मिलर, मनदीप सिंह, हरडस वोजेएलिन, मोहम्मद शमी और अंकित राजपूत।

मुंबई : केरन पोलार्ड (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, सिद्देश लाड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, जेसन बेहरनडॉर्फ, अल्जारी जोसेफ और जसप्रीत बुमराह।

7:24 PM मुंबई की तरफ से डेब्यू करेंगे सिद्धेश लाड, क्या चोटिल रोहित शर्मा की जगह इन्हें मिलेगा मौका?

7:02 PM नमस्कार! थोड़ी ही देर में टॉस होने वाला है। आप हमारे साथ बने रहें। आज का मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हैं। उनका खेलना संदिग्ध है। हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 

 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement