Friday, April 26, 2024
Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2019 Highlights: रियान पराग (47) के बाद जोफ्रा आर्चर (12 गेंदों में 27 रन) का धमाकेदार कैमियो, राजस्थान ने केकेआर को 3 विकेट से हराया

लाइव मैच स्कोर आईपीएल 2019, केकेआर vs आरआर मैच 43: लाइव स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: April 26, 2019 0:09 IST
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2019 Highlights- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2019 Highlights

लाइव मैच स्कोर आईपीएल 2019, केकेआर vs आरआर मैच 43: लाइव स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

युवा रियान पराग और जोफ्रा आर्चार की विषम परिस्थितियों में उम्दा पारियों की बदौलत राजस्थान रायल्स ने गुरुवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स को तीन विकेट से हराकर प्ले आफ की उम्मीदों को जीवंत रखा। केकेआर की यह लगातार छठी हार है। केकेआर के 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रायल्स ने पराग (31 गेंद में 47 रन, पांच चौके, दो छक्के) और आर्चर (12 गेंद में नाबाद 27, दो चौके, दो छक्के) के बीच सातवें विकेट की 44 रन की साझेदारी की बदौलत 19 . 2 ओवर में सात विकेट पर 177 रन बनाकर जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने भी 34 रन की पारी खेली। 

लाइव क्रिकेट स्कोर आईपीएल 2019,  केकेआर बनाम आरआर

KOLKATA 175/6 (20.0)

RAJASTHAN 177/7 (19.2)  

11:52 PM रियान पराग (47) के बाद जोफ्रा आर्चर (12 गेंदों में 27 रन) का धमाकेदार कैमियो, राजस्थान ने केकेआर को 3 विकेट से हराया। जयदेव उनादकट के आखिरी ओवर की पहली दो गेंदों पर आर्चर ने पहले चौका और फिर छक्का जड़ा। 

11:50 PM चौका! जोफ्रा आर्चर ने 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर चौका जड़ा। 5 गेंदों में चाहिए 5 रन।

11:46 PM 167 के स्कोर पर राजस्थान का सातवां विकेट गिरा, रेयान पराग 47 रन बनाकर हुए हिट विकेट आउट, जीत के लिए चाहिए 7 गेंदों में 9 रन। पराग 31 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। बड़ा शॉट मारना चाहते थे पराग लेकिन अपना बल्ला ही विकेट में मार बैठे और हिट विकेट हो गए। 

11:44 PM छक्का! रियान पराग ने 19वें ओवर की चौथी गेंद पर जड़ा छक्का। राजस्थान को चाहिए 8 गेंदों में 9 रन।

11:40 PM छक्का! रियान पराग ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर जड़ा छक्का। राजस्थान को जीत के लिए 12 गेंदों में 18 रन चाहिए। 

11:39 PM चौका! पराग ने प्रसिद्ध कृष्णा को फाइन लेग पर चौका जड़ा। 

11:35 PM चौका! पराग ने जड़ा एक और बेहतरीन चौका। राजस्थान को 18 गेंदों में 31 रन चाहिए। 

11:33 PM छक्का! जोफ्रा आर्चर के बल्ले से निकला एक शानदार छक्का। 22 गेंदों में चाहिए 39 रन। 

11:28 PM विकेट! 123 के स्कोर पर राजस्थान का छठा विकेट गिरा, 9 गेंदों में 18 रन बनाकर श्रेयस गोपाल आउट। प्रसिद्ध कृष्णा ने लिया विकेट। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं जोफ्रा आर्चर।

11:23 PM चौका! श्रेयस गोपाल ने लगाई चौकों की हैट्रिक। नितीश राणा के 15वें ओवर से आए 13 रन। राजस्थान को जीत के लिए 30 गेंदों में 54 रन चाहिए। 

11:22 PM चौका! श्रेयस गोपाल के बल्ले से निकली दो बैक टू बैक बाउंड्री।

11:21 PM चौका! नितीश राणा करा रहे हैं 15वां ओवर और श्रेयस गोपाल ने जड़ दिया एक बेहतरीन चौका। 

11:19 PM चौका! इस बार श्रेयस गोपाल के बल्ले से निकला एक बढ़िया चौका। 

11:15 PM चौका! रेयान पराग ने आंद्र रसल को एक रचनात्मक शॉट खेलकर चौका बटोरा। 

11:12 PM पियूष चावला ने एक शानदार स्पेल कराया। अपने 4 ओवर के स्पैल में 20 रन देकर तीन विकेट झटके।

11:09 PM विकेट! 98 के स्कोर पर आधी राजस्थान की टीम पवेलियन लौटी, 11 रन बनाकर स्टुअर्ट बिन्नी आउट। राजस्थान को जीत के लिए 45 गेंदों में 78 रन चाहिए।

11:07 PM चौका! रेयान पराग के बल्ले से निकला चौका। बल्ले का टॉप ऐज लगा और फाइन लेग पर चौका बटोरा। 

11:00 PM छक्का! स्टुअर्ट बिन्नी ने छक्के के साथ अपना खाता खोला। मिड विकेट के ऊपर से स्लॉग स्वीप मारकर छक्का बटोरा। 

10:59 PM विकेट! 78 के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स का चौथा विकेट गिरा, बेन स्टोक्स 11 रन बनाकर आउट। पियूष चावला की गेंद पर आंद्रे रसल ने बाउंड्री पर लपका एक अविश्वसनीय कैच। रसल का ये बेहद ही अद्भुत कैच था। इसी के साथ बेन स्टोक्स का आईपीएल 2019 का सफर खत्म हो गया। ये उनका आखिरी आईपीएल मैच था। अब ने वापस इंग्लैंड लौट जाएंगे। 

10:56 PM चौका! इस बार रेयान पराग के बल्ले से निकला एक मिनी हैलीकॉप्टर शॉट और चौका बटोरा। 

10:54 PM चौका! बेन स्टोक्स इस आईपीएल का अपना आखिरी मैच खेल रहे हैं और आज थोड़ा लय में भी बल्लेबाजी करना चाहेंगे। फिलहाल पृथ्वीराज को एक शानदार चौका जड़ा। 

10:42 PM विकेट! सुनील नरेन ने झटका दूसरा विकेट, स्टीव स्मिथ 2 रन बनाकर क्लीन बोल्ड, 63 के स्कोर पर राजस्थान का तीसरा विकेट गिरा

10:40 PM चौका! स्टीव स्मिथ के बल्ले का बाहरी किनारा और और स्लिप को छकाते हुए गेंद सीमा रेखा पार चार रनों के लिए चली गई। 

10:37 PM विकेट! 57 के स्कोर पर राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा, संजू सैमसन 22 रन बनाकर आउट। पियूष चावला ने किया बोल्ड। 

10:35 PM राजस्थान रॉयल्स ने पावर प्ले में रहाणे (34) का विकेट खोकर 55 रन बनाए। स्टीव स्मिथ और सैंजू सैमसन क्रीज पर हैं। 

10:29 PM विकेट! सुनील नरेन ने केकेआर को दिलाई पहली सफलता, अजिंक्य रहाणे 34 रन बनाकर LBW आउट। रहाणे ने 21 गेंदों में 34 रनों की धमाकेदार पारी खेली। 53 के स्कोर पर राजस्थान का पहला विकेट गिरा। 

10:26 PM चौका! पांचवां ओवर करा रहे हैं पृथ्वीराज यारा को अजिंक्य रहाणे ने पहले छक्का और फिर लगातार दो चौके जड़े।

10:21 PM लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स, रहाणे-सैमसन की धमाकेदार बल्लेबाजी

9:50 PM आखिरी गेंद पर कार्तिक ने लिया एक रन। कार्तिक के नाबाद 97 रन के दम पर केकेआर ने राजस्थान को दिया 176 रन का लक्ष्य

9:50 PM पारी का 5वीं गेंद पर कार्तिक ने जड़ा अपनी पारी का 9वां छक्का। कार्तिक अब 96 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

9:48 PM ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर कार्तिक ने बटोरे 10 रन। पहले चौका और फिर लगाया छक्का। कार्तिक अब 90 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

9:46 PM पारी का आखिरी ओवर लेकर आए जयदेव उनादकट।

9:43 PM छक्का! ओवर की पांचवी और छठी गेंद पर कार्तिक ने लगाए बैक टू बैक छक्के। कार्तिक अपनी पारी में अब तक 7 छक्के लगा चुके हैं।

9:41 PM जोफ्रा आर्चर लेकर आए पारी का 19वां ओवर।

9:39 PM 18वें ओवर से आए 14 रन। कार्तिक यहां से टीम के स्कोर को 170 तक पहुंचाना चाहेंगे।

9:36 PM चौका! अगली ही गेंद पर कार्तिक ने फाइन लेग की दिशा में जड़ा एक और शानदार चौका। कार्तिक यहां कप्तानी पारी खेल रहे हैं।

9:34 PM 18वां ओवर लेकर आए जयदेव उनदाकट की पहली गेंद पर फाइन लेग की दिशा में चौका मारने के बाद एक और बड़ा शॉट खेलने गए ब्रेथवेट रहाणे के हाथों कैच आउट हुए। ब्रेथवेट ने बनाए 5 रन।

9:31 PM ओवर की आखिरी गेंद ओशेन थॉमस ने नो बॉल डाली और फ्री हिट का फायदा उठाते हुए कार्तिक ने लॉन्ग ऑन की दिशा में जड़ दिया छक्का। कार्तिक अब 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 57 के निजी स्कोर पर आ गए हैं।

9:29 PM ओवर की पाचंवी गेंद पर एक और बड़ा शॉट लगाने गए रसेल रियान प्रयाग के हाथों हुए कैच आउट। आखिरकार राजस्थान ने रसेल का कैच पकड़ ही लिया। रसेल 14 रन बनाकर हुए आउट।

9:25 PM ओवर की तीसरी गेंद पर एक बार फिर राजस्थान ने छोड़ा रसेल का कैच। 

9:22 PM उनादकट के ओवर से आए 15 रन। पारी का 16वां ओवर लेकर आए उशेन थॉमस।

9:19 PM छक्का! ओवर की चौथी गेंद पर कार्तिक ने खोले अपने हाथ और फ्लिक शॉट लगाकर बटोरे 6 रन। कार्तिक अब 48 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

9:17 PM 16वां ओवर लेकर आए जयदेव उनादकट की पहली ही गेंद पर रसेल ने लेग साइड में जड़ा अपना पहला छक्का। यहां से रसेल का हर एक रन बिन्नी को बहुत चुबेगा।

9:15 PM ओवर की आखिरी गेंद पर स्टूअर्ट बिन्नी ने छोड़ा आंद्रे रसेल का कैच। अगर यह कैच बिन्नी पकड़ लेते तो राजस्थान इस मैच पर अपनी पकड़ और मजबूत कर लेती। अब यह कैच राजस्थान पर कितना भारी पड़ता है यह देखने वाली बात होगी। आर्चर ने दिए 4 रन। केकेआर का स्कोर पहुंचा 100।

9:11 PM जोफ्रा आर्चर लेकर आए पारी का 15वां ओवर।

9:08 PM चौका! अगली तीन गेंदें डॉट करने के बाद कार्तिक ने लगाया शानदार चौका। इस ओवर से आए 10 रन। कार्तिक अब 41 और रसेल 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

9:04 PM छक्का! ओवर की दूसरी ही गेंद पर कप्तान कार्तिक ने प्वॉइंट के ऊपर से लगाया शानदार छक्का। यह उनकी पारी का दूसरा छक्का है। कार्तिक अब 26 गेंदों पर 37 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

9:03 PM गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर वापस आए वरुण एरॉन। अभी तक ले चुके हैं दो विकेट।

9:02 PM 13वां ओवर लेकर आए ओशेन थॉमस ने दिए मात्र 5 रन। क्या अब यहां से रसेल शो देखने को मिलेगा?

8:56 PM ओवर की तीसरी गेंद पर दो रन लेने के प्रयास में कार्तिक ने नरेन को कराया रन आउट। नरेन 11 रन बनाकर लौटे पवेलियन। वाह! कार्तिक ने यह एक रन भी शॉट रन लिया था। बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए आंद्रे रसेल।

8:53 PM छक्का! पारी का 12वां ओवर लेकर आए जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर कार्तिक ने फाइन लेग की दिशा में जड़ दिया छक्का। पिछली 7 गेंदों पर 31 रन आ चुके हैं।

8:53 PM छक्का! ओवर की आखिरी गेंद पर नरेन ने खोले हाथ और डीप मिड विकेट में जड़ दिया छक्का। इस ओवर से केकेआर ने बटोरे 25 रन।

8:50 PM पारी का 11वां ओवर लेकर आए श्रेयस गोपाल की पिटाई करते हुए दिनेश कार्तिक पहली चार गेंदों पर ठोक दिए 18 रन। पहली गेंद पर छक्का लगाने के बाद कार्तिक ने लगाए लगातार तीन चौके।

8:48 PM उनादकट ने अपने इस ओवर में नरेन को शॉट पिच गेंदों से काफी परेशान किया, नरेन के खिलाफ अकसर गेंदबाज यही रणनीति अपनाते हैं। 10वें ओवर से आए 3 रन। कार्तिक 3 और नरेन 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

8:44 PM गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर आए जयदेव उनादकट।

8:42 PM चौका! ओवर की आखिरी गेंद पर कट शॉट लगाकर नरेन ने बटोरे चार रन और खोला अपना खाता। इस स्टेज पर नरेन को बल्लेबाजी करने के लिए भेजना पता नहीं केकेआर के लिए कितना अच्छा फैसला है।

8:39 PM आउट! ओवर की तीसरी गेंद पर प्वॉइंट की दिशा में शॉट लगाने गए नितीश राणा वरुण एरॉन के हाथों हुए कैच आउट। तीनों ही विकेट में वरुण का रोल रहा है। राणा 21 रन बनाकर लौटे पवेलियन। बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए सुनील नरेन।

8:36 PM चौका लगने के बाद प्रयाग ने की अच्छी वापसी और अगली पांच गेंदों पर दिए मात्र 3 रन। प्रयाग के ओवर से आए 7 रन। गोपाल डालेंगे पारी का 9वां ओवर।

8:34 PM चौका! रियान प्रयाग लेकर आए पारी का 8वां ओवर और नितीश राणा ने पहली ही गेंद पर प्वॉइंट के ऊपर से चौका लगाकर किया उनका स्वागत।

8:33 PM गोपाल ने अपने ओवर में दिए मात्र 3 रन। क्रीज पर राणा 15 और कार्तिक शून्य पर मौजूद।

8:29 PM लाजवाब ओवर, जोफ्रा आर्चर ने 6ठें ओवर से दिया मात्र एक रन। श्रेयस गोपाल लेकर आए पारी का 7वां ओवर।

8:24 PM ओवर की आखिरी गेंद पर वरुण एरॉन ने राजस्थान को दिलाई एक और सफलता, गिल को उसी अंदाज में पवेलिन भेजा जिस अंदाज में उन्होंने लिन को भेजा था। इन स्विंग गेंद पर बोल्ड हुए गिल। 14 रन बनाकर लौटे पवेलियन। पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आए जोफ्रा आर्चर। बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए दिनेश कार्तिक।

8:21 PM चौका! ओवर की चौथी शॉट पिच गेंद पर शुभमन गिल ने बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में जड़ा एक और करारा चौका। गिल की पारी का यह दूसरा चौका है और वो अब 14 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

8:19 PM थॉमस के ओवर से आए 10 रन। अपना तीसरा और पारी का 5वां ओवर लेकर आए वरुण एरॉन।

8:17 PM चौका! ओवर की पांचवी गेंद पर लाइन से भटके ओशेन थॉमस और राणा ने इसका फायदा उठाते हुए फाइन लेग की दिशा में जड़ दिया चौका। राणा अब 11 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

8:16 PM चौका! पारी का चौथा ओवर लेकर आए ओशेन थॉमस की पहली ही गेंद पर शुभमन गिल ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में जड़ा चौका। यह उनकी पारी का पहला चौका है।

8:15 PM एरॉन के ओवर से आए मात्र 3 रन। क्या लाजवाब गेंदबाजी कर रहे हैं आज एरॉन।

8:11 PM वरुण एरॉन लेकर आए तीसरा ओवर, पहले ओवर में चटकाया था क्रिस लिन का बड़ा विकेट। आज यहां तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलने वाली है।

8:10 PM दूसरे ओवर से आए 7 रन। राणा 5 और गिल 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

8:08 PM चौका! ओवर की तीसरी गेंद पर नितीश राणा ने स्क्वायर ऑफ द विकेट शॉट लगाकर बटोरे चार रन। राणा ने मात्र गेंद को टाइम ही किया था।

8:06 PM पारी का दूसरा ओवर लेकर आए ओशेन थॉमस।

8:05 PM चौका! बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए नितीश राणा के पैड पर लगकर गेंद सीमा रेखा के पार गई। यहां केकेआर का खाता तो खुल गया है, लेकिन खिलाड़ी अभी भी शून्य पर ही है।

8:03 PM ओवर की तीसरी गेंद पर वरुण ने दिलाई राजस्थान को पहली सफलता। क्रिस लिन को किया बोल्ड। शून्य पर आउट हुए क्रिस लिन।

8:00 PM राजस्थान की टीम के साथ मैदान पर उतरे केकेआर के सलामी बल्लेबाज। आज क्रिस लिन के साथ पारी की शुरुआत करेंगे शुभमन गिल। गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे वरुण एरॉन।

7:38 PM ये है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): क्रिस लिन, सुनील नरेन, शुभमन गिल, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, पीयूष चावला, यार पृथ्वीराज, प्रिसिध कृष्णा

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), बेन स्टोक्स, रियान पराग, स्टुअर्ट बिन्नी, श्रेयस गोपाल, जोफले आर्चर, जयदेव उनादकट, ओसाने थॉमस, वरुण आरोन

7:31 PM राजस्थान ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का निर्णय। राजस्थान की टीम में हुए दो बदलाव, ओशाने थॉमस और वरुण एरॉन की हुई टीम में एंट्री।

टीमें : 

कोलकाता : दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, जो डेनली, लॉकी फग्र्यूसन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, हैरी गर्नले, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, संदीप वॉरियर, के.सी. करियप्पा, शुभमन गिल, श्रीकांत मुंधे, निखिल नाइक, पृथ्वी राज और प्रसिद्ध कृष्णा।

राजस्थान : अजिंक्य रहाणे, कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस. मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, जयदेव उनादकट, वरुण एरॉन, ओशेन थॉमस, शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, शुभम रंजाने, मनन वोहरा, एश्टन टर्नर, रियान पराग। 

 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement