Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस Highlights: मुंबई इंडियंस (198/7) के काम नहीं आई हार्दिक पांड्या (34 गेंदों में 91 रन) की विस्फोटक पारी, केकेआर ने 34 रनों से जीता मुकाबला

आंद्रे रसेल (नाबाद 80 रन और दो विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में मुंबई इंडियंस को 34 रनों से हराकर लीग में प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: April 29, 2019 12:36 IST
आईपीएल 2019 लाइव क्रिकेट स्कोर, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस - India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM आईपीएल 2019 लाइव क्रिकेट स्कोर, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस 

आंद्रे रसेल (नाबाद 80 रन और दो विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में मुंबई इंडियंस को 34 रनों से हराकर लीग में प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल इतिहास में यह 100वीं जीत है। वहीं, मुंबई के खिलाफ कोलकाता की यह चार साल बाद पहली जीत है। दो बार की चैंपियन कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 232 रन का स्कोर बनाया और फिर मुंबई को निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 198 रनों पर रोक दिया। कोलकाता की 12 मैचों में यह पांचवीं जीत है। टीम के अब 10 अंक हो गए हैं वह अंकतालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। टीम के पास अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम हैं। कोलकाता को इस सीजन में लगातार छह मैच हारने के बाद यह पहली जीत मिली है। वहीं, मुंबई को 12 मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। टीम 14 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। 

IPL 2019, KKR vs MI लाइव क्रिकेट स्कोर:

KOLKATA 232/2 (20.0)

MUMBAI 198/7 (20.0)

11:44 PM मुंबई इंडियंस (198/7) के काम नहीं आई हार्दिक पांड्या (34 गेंदों में 91 रन) की विस्फोटक पारी, केकेआर ने 34 रनों से जीता मुकाबला

11:41 PM विकेट! 196 के स्कोर पर मुंबई का सातवां विकेट गिरा, क्रुणाल पांड्या 24 रन बनाकर आउट। पियूष चावला ने लिया विकेट। मुंबई का स्कोर 196/7

11:40 PM छक्का! क्रुणाल पांड्या के बल्ले से निकला छक्का। अब मैच मात्र औपचारिकता रह गया है। 

11:36 PM विकेट! 185 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का छठा विकेट गिरा, हार्दिक पांड्या 34 गेंदों में 91 रन बनाकर आउट। हार्दिक पांड्या ने अपनी पारी के दौरान 9 छक्के 6 चौके लगाए। हैरी गर्नी ने लिया विकेट। 

11:33 PM चौका! हार्दिक पांड्या के बल्ले से छक्के के बाद निकला चौका। 

11:32 PM छक्का! हार्दिक पांड्या के बल्ले से निकला एक और छक्का। पांड्या की पारी का 9वां छक्का।

11:27 PM छक्का! हार्दिक पांड्या ने 17वां ओवर की दूसरी गेंद पर हैलीकॉप्टर शॉट मारकर छक्का जड़ा। 

11:26 PM चौका! 17वां ओवर लेकर आए सुनील नरायण को उन्हीं के सर के ऊपर से चौका जड़ दिया। 

11:22 PM चौका! एक के बाद एक हार्दिक पांड्या के बल्ले से निकला लगातार दूसरा चौका। 16वें ओवर से 20 रन आए हैं। हार्दिक पांड्या 25 गेंदों में 68 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

11:21 PM चौका! इस बार हार्दिक पांड्या ने जड़ा एक धमाकेदार चौका।

11:21 PM चौका! हार्दिक पांड्या को मिला चौका। चावला की एक तेज गेंद कीपर के पीछे से निकल गई चार रनों के लिए। 

11:13 PM छक्का! क्रुणाल पांड्या ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से जड़ा छक्का। 

11:13 PM चौका! छक्के के बाद पांड्या ने जड़ा चौका। 

11:12 PM छक्का! हार्दिक पांड्या ने छक्के के साथ मात्र 17 गेंदों में जड़ी तूफानी फिफ्टी, लगाए 7 छक्के और एक चौका। 

11:07 PM चौका! 6 छक्कों के बाद हार्दिक पांड्या के बल्ले से निकला पहला चौका। हैरी गर्नी की खराब गेंदबाजी। इस ओवर से 13 रन आए। 

11:05 PM छक्का! हैरी गर्नी आए हैं गेंदबाजी के लिए लेकिन हार्दिक पांड्या रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जड़ा एक विस्फोटक छक्का। 

11:02 PM छक्का! हार्दिक पांड्या ने 12वें ओवर की पहली गेंद पर और आखिरी गेंद पर भी जड़ा छक्का। 

11:00 PM छक्का! हार्दिक पांड्या का बल्ला खामोश नहीं बैठा है। जब से आए हैं तब से हर गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की सोच रहे हैं और सफलता भी मिली।

10:57 PM छक्का! इस बार हार्दिक पांड्या ने मिड विकेट की तरफ जड़ा लंबा छक्का। 

10:56 PM चौका! पोलार्ड ने सुनील नरायण को बेहतरीन प्लेसमेंट से चौका जड़ा। 

10:56 PM छक्का! हार्दिक पांड्या के बल्ले से निकला एक और लंबा छक्का। पियूष चावला को जड़ा लगातार दूसरा छक्का। 

10:47 PM विकेट! 58 के स्कोर पर मुंबई का चौथा विकेट गिरा, सूर्यकुमार यादव 26 रन बनाकर आउट। आंद्रे रसल ने झटका दूसरा विकेट। 

10:46 PM छक्का! काफी ऊंची गेंद थी और सूर्यकुमार यादव ने 6 रन हासिल किए। 

10:39 PM चौका! रसल के 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने चौका बटोरा।

10:35 PM विकेट! 41 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा, ईवन लुईस 15 रन बनाकर आउट। आंद्रे रसल ने झटका विकेट। आज रसल का दिल लग रहा है। पहले बल्ले और अब गेंद से मुंबई इंडियंस को परेशानी दे रहे हैं। 

10:32 PM पावर प्ले में मुंबई इंडियंस ने दो विकेट खोकर 41 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव और ईवन लुईस नाबाद क्रीज पर हैं। जीत के लिए मुंबई को 84 गेंदों में 192 रन चाहिए। 

10:30 PM चौका! इस बार ईविन लुईस के बल्ले से निकला चौका। कमाल का शॉट था।

10:27 PM चौका! सूर्यकुमार यादव की लाजवाब टाइमिंग और हासिल किया एक बेहतरीन चौका।

10:25 PM छक्का! सूर्यकुमार यादव ने छक्के के साथ खोला खाता। अच्छा शॉट था ये।

10:19 PM विकेट! रोहित शर्मा के रूप में लगा मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, 21 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा। हैरी गर्नी ने लिया विकेट। 

10:10 PM विकेट! 9 के स्कोर पर मुंबई को लगा पहला झटका, क्विंटन डिकॉक 0 पर आउट। सुनील नरायण ने लिया विकेट। 

10:08 PM बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस, रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक क्रीज पर

09:47 PM गिल (76) और क्रिस लिन (54) के बाद आंद्रे रसल (80*) की विस्फोटक पारी, केकेआर (232/2) ने मुंबई को दिया 233 रनों का लक्ष्य। रसल 40 गेंदों में 8 छक्के और 4 चौकों की मदद से 80 रन बनाकर नाबाद रहे। 

09:47 PM छक्का! आंद्रे रसल ने लसिथ मलिंगा को 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर जड़ा फ्लैट छक्का। 

09:43 PM चौका! तीसरी गेंद पर तीसरी बाउंड्री। आंद्रे रसल ने इस बार लसिथ मलिंगा को 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर थर्डमैन पर जड़ा चौका।

09:42 PM चौका! आंद्रे रसल ने लसिथ मलिंगा को 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जड़ा। 

09:41 PM छक्का! आंद्रे रसल ने लसिथ मलिंगा को 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर जड़ा एक लंबा छक्का।

09:38 PM 19वें ओवर में बुमराह ने 15 रन खर्च किए। 

09:37 PM छक्का! आंद्रे रसल की बेहतरीन टाइमिंग और जड़ा प्लैट छक्का। 

09:36 PM चौका! आंद्रे रसल ने बुमराह की नो बॉल पर मिले फ्री हिट पर चौका जड़ा। 

09:34 PM फिफ्टी! आंद्रे रसल ने 30 गेंदों में जड़ी विस्फोटक फिफ्टी। लगाए 5 छक्के और तीन चौके। 18.2 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 199/2

09:31 PM 18वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने 20 रन लुटा दिए। आंद्रे रसल 28 गेंदों में 49 रन बनाकर खेल रहे हैं।

09:31 PM छक्का! हार्दिक पांड्या के इस ओवर में रसल ने जड़ा तीसरा छक्का। 

09:29 PM छक्का! एक के बाद एक रसल के बल्ले से निकला दूसरा छक्का। हार्दिक पांड्या को जड़ा दूसरा छक्का। 

09:29 PM छक्का! हार्दिक पांड्या कराने आए 17वां ओवर और आंद्रे रसल ने डीप मिड विकेट पर जड़ दिया एक और कमाल का शॉट।

09:25 PM छक्का! कार्तिक ने चौके के बाद बुमराह को जड़ा एक करारा छक्का। कार्तिक सुपर फॉर्म में हैं। 

09:24 PM चौका! इस बार दिनेश कार्तिक ने जसप्रीत बुमराह को जड़ा एक धमाकेदार चौका। ताकतवर शॉट।

09:21 PM चौका! आंद्रे रसल ने हार्दिक पांड्या के 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका बटोरा। हार्दिक ने इस ओवर में 7 रन देकर एक विकेट झटका। 

09:19 PM विकेट!158 के स्कोर पर केकेआर का दूसरा विकेट गिरा, शुभमन गिल 45 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट। हार्दिक पांड्या ने लिया विकेट। गिल ने अपनी पारी में 4 छक्के और 6 चौके जड़े। 15.2 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 158/8

09:12 PM चौका! शुभमन गिल के बाद आंद्रे रसल ने जड़ा मलिंगा को एक और धमाकेदार चौका। 

09:11 PM चौका! शुभमन गिल के बल्ले से निकला लगातार दूसरा चौका। मलिंगा की खराब गेंद पर जड़ा दूसरा चौका।

09:10 PM चौका! शुभमन गिल ने मलिंगा को जड़ा एक करारा चौका। क्या धमाकेदार शॉट था।

09:07 PM छक्का! आंद्रे रसल ने लगातार दूसरी गेंद पर जड़ा छक्का। राहुल चहर ने अपने स्पैल के आखिरी ओवर में 20 रन दिए। वहीं पूरे स्पैल में 54 रन देकर एक विकेट झटका।

09:06 PM छक्का! आंद्रे रसल के बल्ले से निकला पहला छक्का। गिल के बाद रसल ने भी चहर को टार्गेट किया और छक्का जड़ा।

09:04 PM छक्का! शुभमन गिल की धमाकेदार टाइमिंग। राहुल चहर को जड़ा एक और खूबसूरत छक्का। 

09:02 PM हार्दिक पांड्या ने 13वें ओवर में केवल 4 रन दिए। 

08:55 PM छक्का! शुभमन गिल की क्लीन हिटिंग जारी है। बॉलर के सिर के ऊपर से क्या बेहतरीन छक्का जड़ा। सीधा स्टैंड में जड़ा छक्का। 

08:54 PM चौका! आंद्रे रसल के बल्ले से निकला पहला चौका। राहुल चहर को डीप मिड विकेट पर जड़ा चौका। 

08:49 PM फिफ्टी! शुभमन गिल ने 32 गेंदों में जड़ी धमाकेदार फिफ्टी। ये उनके आईपीएल करियर का तीसरा और इस सीजन का दूसरा अर्धशतक है। गिल ने 4 चौके और दो छक्के जडे हैं। 

08:44 PM विकेट! राहुल चहर ने मुंबई को दिलाई पहली सफलता, क्रिस लिन 29 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट, 9.3 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 96/1, पहले विकेट के लिन ने शुभमन गिल के साथ लिन ने 96 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की।

08:40 PM छक्का! शुभमन गिल के बल्ले से निकला एक बेहद ही खूबसूरत छक्का। 

08:39 PM क्रिस लिन ने 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर भी जड़ा एक धमाकेदार चौका। 

08:36 PM चौका! ओवर की तीसरी गेंद पर लिन ने कवर्स के ऊपर से लगाया एक और चौका।

08:35 PM बरिंदर सरेन लेकर आए 9वां ओवर, पहले ओवर से दिए थे 14 रन।

08:34 PM पंड्या के ओवर से आए 13 रन। अब यहां रोहित शर्मा किसे गेंदबाजी करवाते हैं ये देखने वाली बात होगी।

08:33 PM छक्का! अगली ही गेंद पर लिन ने जड़ दिया एक और छक्का। लिन अब 44 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

08:31 PM क्रुणाल पंड्या लेकर आए पारी का 8वां ओवर और दूसरी ही गेंद पर लिन  ने कवर्स के ऊपर से लगाया छक्का। आज अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं लिन।

08:30 PM चहर के ओव से आए 13 रन। लिन 34 और गिल 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

08:29 PM बाउंड्री में डील करते हुए क्रिस लिन ओवर की चौथी गेंद पर कवर की दिशा में जड़ा चौका तो अगली ही गेंद पर उन्होंने लेग साइड में छक्का लगाया। केकेआर को इन दोनों खिलाड़ियों ने अच्छी शुरुआत दी है।

08:27 PM राहुल चहर लेकर आए पारी का 7वां ओवर।

08:24 PM चौका! ओवर की आखिरी गेंद पर लिन ने सामने की तरफ तेज तर्रार शॉट लगाते हुए बटोरे चार रन। इसी के साथ केकेआर के भी 50 रन पूरे हुए।

08:23 PM चौका! ओवर की चौथी गेंद पर गिल ने फाइन लेग की दिशा में जड़ा शानदार चौका। गिल अब 26 के निजी स्कोर पर पहुंच चुके हैं।

08:20 PM मलिंगा लेकर आए पावरप्ले का आखिरी ओवर।

08:19 PM चौका लगने के बाद बुमराह ने अच्छी वापसी की। 5वें ओवर से आए 8 रन।

08:17 PM चौका! ओवर की तीसरी गेंद पर लिन ने किया अपनी ताकत का प्रदर्शन और बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में जड़ दिया चौका। यह उनकी पारी का तीसरा चौका है।

08:16 PM गेंदबाजी में बदलाव, बुमराह लेकर आए पारी का पांचवा ओवर।

08:15 PM क्रुणाल के ओवर से आए 12 रन। लिन 12 और गिल 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

08:14 PM चौका! ओवर की पांचवी गेंद पर इस बार लिन ने फाइन लेग की दिशा में शॉट खेलकर बटोरे चार रन। पिछले ओवर में क्रुणाल ने दो ही रन दिए थे इस वजह से लिन इस ओवर में उन पर प्रहार कर रहे हैं।

08:13 PM चौका! पारी का चौथा ओवर लेकर आए क्रुणाल पंड्या की दूसरी गेंद पर क्रिस लिन ने जड़ा चौका।

08:12 PM मलिंगा ने भी डाला शानदार ओवर, दिए मात्र 3 ही रन। पहले ओवर में 14 रन आने के बाद केकेआर की गाड़ी पर ब्रेक लगा है।

08:08 PM क्रुणाल के ओवर से आए मात्र 2 रन। तीसरा ओवर डालेंगे लासिथ मलिंगा।

08:05 PM क्रुणाल पंड्या लेकर आए पारी का दूसरा ओवर।

08:05 PM पहले ओवर में केकेआर ने बनाए 14 रन।

08:04 PM छक्का! ओवर की चौथी गेंद पर गिल ने मिड विकेट पर ठोंका छक्का। क्या शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं गिल। 

08:03 PM  चौका! शुभमन गिल ने बरिंदर सरन की पहली दो गेंदों पर चौका लगाकर केकेआर को आतिशी शुरुआत दिलाई।

07:30 PM मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

टीमें (संभावित) : 

मुंबई : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मारकंडे, राहुल चाहर, अनूकुल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विंटन डी कॉक, एविन लुइस, केरन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेनघन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरन, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम, जसप्रीत बुमराह। 

कोलकाता : दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, जो डेनली, लॉकी फग्र्यूसन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, हैरी गर्नले, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, संदीप वॉरियर, के.सी. करियप्पा, शुभमन गिल, श्रीकांत मुंधे, निखिल नाइक, पृथ्वी राज और प्रसिद्ध कृष्णा।

 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement