Tuesday, April 16, 2024
Advertisement

भारत बनाम वेस्टइंडीज 1st T20I हाइलाइट्स: कोहली और राहुल के अर्धशतक के दम पर भारत ने विंडीज को 6 विकेट से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में खेले गए पहले टी20 मैच में कप्तान विराट कोहली को नाबाद 94 रनों के दम पर भारत ने मेहमानों को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: December 08, 2019 19:19 IST
India vs West Indies 1st T20I- India TV Hindi
Image Source : BCCI India vs West Indies 1st T20I Ball By Ball Updates From Rajiv Gandhi International Stadium Hyderabad IND vs WI Live Updates

कप्तान विराट कोहली (नाबाद 94) की बेहतरीन तूफानी पारी के दम पर भारत ने यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में विंडीज द्वारा रखे गए 208 रनों के विशाल लक्ष्य को आसान साबित कर छह विकेट से जीत दर्ज की। भारत की इस जीत में कोहली के अलावा लोकेश राहुल ने भी 62 रनों का योगदान दिया। कोहली का यह टी-20 में सर्वोच्च स्कोर भी है। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। यह भारत द्वारा टी-20 में हासिल किया गया अभी तक का सबसे बड़ा लक्ष्य है।

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 हाइलाइट्स :

10:27 PM छक्का! ओवर की चौथी गेदं पर कोहली ने एक और छक्का लगाकर भारत को जिताया मैच। कोहली ने खेली 94 रनों की नाबाद पारी।

10:25 PM 19वां ओवर लेकर आए विलियम्स की दूसरी गेंद पर कोहली ने इनसाइड आउट जड़ा 5वां छक्का।

10:24 PM 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर पोलार्ड ने उड़ते हुए पकड़ा अय्यर का लाजवाब कैच। भारत को लगा चौथा झटका।

10:21 PM मैदान पर काफी गर्मा-गर्मी देखने को मिल रही है। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों और कोहली के बीच तगड़ी स्लेजिंग देखने को मिल रही है।

10:14 PM ऋषभ पंत के रूप में भारत को लगा तीसरा झटका, 18 रन बनाकर हुए आउट

10:06 PM छक्का! ओवर की पांचवी गेंद पर इस बार पंत ने कवर्स के ऊपर जड़ा शानदार छक्का। 16वें ओवर से आए 23 रन। भारत को जीत के लिए अब 24 गेंदों पर 31 रन की जरूरत। अगला ओवर डालेंगे कॉट्रेल।

10:04 PM अगली ही गेंद पर कोहली ने जड़ दिया शानदार छक्का। इस छक्के के बाद कोहली ने किया अपने ही अंदाज में सेलीब्रेशन। विलियम्स कुछ देर से कोहली तू-तू मैं-मैं कर रहे थे। अब कोहली ने दिया जवाब।

10:02 PM 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर कोहली ने सामने की तरफ लगाया शानदार चौका। गेंद बॉलर के बिल्कुल ऊपर से गई।

10:00 PM होल्डर के 15वें ओवर से आए 15 रन। क्रीज पर कोहली 57 और पंत 7 रन बनाकर मौजूद।

09:54 PM छक्का! जहां पंत ने पिछला ओवर खत्म किया वहीं से कोहली ने अगला ओवर शुरु किया। 15वें ओवर की पहली ही गेंद पर कोहली ने छक्का लगाकर पूरा किया अपना 23वां अर्धशतक। और अगली ही गेंद पर उन्होंने जड़ दिया एक और चौका।

09:53 PM छक्का! ऋषभ पंत ने पहली ही गेंद पर जड़ दिया शानदार छक्का। भारत को अब 36 गेंदों पर 69 रन की जरूरत।

09:51 PM आउट! अगली गेंद पर एक और बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में लॉन्ग ऑफ पर कैच आउट हुए केएल राहुल, बनाए 62 रन। ऋषभ पंत आए नंबर चार पर बल्लेबाजी करने।

09:49 PM छक्का! अर्धशतक पूरा करते ही आक्रामक रूप अपनाते हुए राहुल, 14वां ओवर लेकर आए पियर की दूसरी गेंद पर उन्होंने जड़ दिया 101 मीटर लंबा छक्का।

09:47 PM छक्का! 13वें ओवर की समाप्ती केएल राहुल ने छक्के के साथ की। इस ओवर से आए 13 रन। राहुल 56 और कोहली 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

09:40 PM होल्डर के ओवर से आए 14 रन। इसी के साथ भारत ने 100 रन भी पूरे किए। भारत को अब 48 गेंदों पर 98 रनों की जरूरत है।

09:38 PM छक्का! ओवर की चौथी गेंद पर कोहली ने लगाया शानदार शॉट और बटौरे 6 रन।

09:36 PM 11वें ओवर से आए 7 रन। होल्डर डालेंगे पारी का 12वां ओवर।

09:33 PM चौका! ओवर की तीसरी गेंद पर कोहली को मिला भाग्य का साथ, गेंद कोहली के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीमा रेखा के पार गई।

09:32 PM विलियम के ओवर से आए 8 रन। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 89/1। राहुल 46 और कोहली 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। 11वां ओवर लेकर आए वाल्श।

09:28 PM चौका! केसन विलियम ने वेस्टइंडीज के लिए 10वें ओवर की शुरुआत की और दूसरे ही गेंद पर केएल राहुल ने चौका बटोरा।

09:26 PM वेस्टइंडीज के लिए किफायती रहा पारी नौवां ओवर, भारतीय बल्लेबाजों ने जुटाए सिर्फ चर रन।

09:20 PM चौका! कप्तान विराट कोहली ने पियर की चौथी गेंद पर जड़ा शानदार चौका।

09:18 PM चौका! दिनेश रामदिन की खराब विकेटकीपिंग वाइड गेंद के साथ भारत को मिला पांच रन। 

09:17 PM चौका! कप्तान कोहली ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर वाल्स के ओवर को समाप्त किया।

09:13 PM चौका! हेडन वाल्स की गेंद पर कप्तान विराट कोहली अपनी पारी पहला चौका लगाया।

09:11 PM छक्का! पियर के इस ओवर के दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने जड़ा  बेहतरीन छक्का, इसके साथ भारत ने अपने 50 रन भी पूरे किए।

09:09 PM छक्का!  शेलडन कॉटरेल के आखिरी गेंद पर केल राहुल ने जड़ा शानदार छक्का, इस ओवर में भारत के खाते में आया कुल 7 रन ।

09:03 PM आउट! पियर लेकर आए पारी का चौथी ओवर और उन्होंने दूसरी ही गेंद पर रोहित शर्मा को 8 के निजी स्कोर पर किया आउट। भारत को लगा पहला झटका। चौथे ओवर से आए 5 रन। कॉट्रेल डालेंगे अगला ओवर।

09:00 PM होल्डर के ओवर से आए 13 रन। तीसरा ओवर कॉट्रेल ने डाला और उन्होंने 11 रन दिए। क्रीज पर राहुल 16 और रोहित 8 रन बनाकर मौजूद।

08:52 PM चौका! ओवर की तीसरी गेंद पर राहुल को मिला भाग्य का साथ, गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए गई सीमा रेखा के बाहर और अगली ही गेंद पर राहुल ने प्वॉइंट की दिशा में जड़ दिया एक और चौका। इस ओवर में यह तीसरा चौका है।

08:50 PM चौका! होल्डर लेकर आए पारी का दूसरा ओवर और केएल राहुल ने प्वॉइंट की दिशा में चौका लगाकर किया उनका स्वागत।

08:49 PM कॉर्ट्रेल ने डाला पारी का पहला ओवर और दिए मात्र चार ही रन।

08:45 PM 208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित और राहुल

08:34 PM आखिरी ओवर से आए 17 रन, विंडीज ने भारत के सामने रखा 208 रन का लक्ष्य।

08:27 PM छक्का! 19वां ओवर लेकर आए चाहर की पांचवी गेंद पर होल्डर ने सामने की तरफ लगाया शानदर छक्का। इस ओवर से आए 12 रन। भुवी लेकर आए आखिरी ओवर।

08:24 PM चहल का सफल ओवर समाप्त, इस ओवर में दो विकेट लेकर उन्होंने दिए 6 रन।

08:20 PM आउट! चहल लेकर आए पारी का 18वां ओवर और उन्होंने पहली ही गेंद पर हेटमायर को बनाया अपना शिकार। इस बार रोहित ने गलती नहीं की और कैच पकड़ा।

08:16 PM चाहर लेकर आए पारी का 17वां ओवर। इस ओवर में तीन कैच छुटे। एक हेटमायर का और दो पोलार्ड का। रोहित ने दो बार अच्छी फील्डिंग की लेकिन फिर उन्होंने कैच भी छोड़ा।

08:11 PM पारी का 16वां ओवर चहल ने डाला और पहली ही गेंद पर उन्होंने हेटमायर को आउट करने का मौका बनाया लेकिन सुंदर कैच को जज नहीं कर पाए। चहल के इस ओवर से आए 11 रन।

08:06 PM अपने अनुभव को दिखाते हुए भुवी। पारी के 15वें ओवर से दिए मात्र तीन ही रन। भुवी ने अभी तक डाले तीन ओवर में 19 ही रन दिए हैं।

08:02 PM चहल के ओवर से आए 9 रन। आखिरी 6 ओवर में विंडीज की टीम कम से कम 60 रन बनाना चाहेगी। भुवी डालेंगे 15वां ओवर।

07:58 PM चहल लेकर आए पारी का 14वां ओवर। पहली तीन गेंदें पोलार्ड से डॉट करना के बाद पोलार्ड ने लगाया शानदार छक्का।

07:57 PM छक्का! 13वें ओवर की पांचवी गेंद पर हेटमायर ने जडेजा को लगाया शानदार छक्का और अगली ही गेंद पर उन्होंने जड़ दिया चौका। आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए विंडीज के खिलाड़ी।

07:51 PM गेंदबाजी में एक और बदलाव, शिवम दूबे आए गेंदबाजी करने। ओवर की दूसरी गेंद पर पोलार्ड ने लॉन्ग ऑन और मिड विकेट के बीच में जड़ दिया शानदार चौका और अगली ही गेंद पर उन्होंने जड़ दिया गगन चुंबी छक्का।

07:49 PM 11वां ओवर लेकर आए जडेजा ने पहली ही गेंद पर दिलाई सफलता, विकेट के पीछे पंत ने किंग को किया स्टंप। किंग ने बनाए 31 रन। अब विंडीज के कप्तान पोलार्ड क्रीज पर आए।

07:45 PM चहल के ओवर से आए 10 रन। इसी के साथ विंडीज का स्कोर भी पहुंचा 100 के पार।

07:43 PM Finally! कोहली ने चहल को अटैक पर लगाया लेकर दूसरी गेंद पर डेटमायर ने डीप मिड विकेट की दिशा में जड़ दिया शानदार छक्का।

07:41 PM छक्के के बाद जडेजा ने अच्छी वापसी की और अगली पांच गेंदों पर मात्र तीन ही रन दिए।

07:39 PM जडेजा लेकर आए 9वां ओवर और हेटमायर ने लॉन्ग ऑफ में छक्का लगाकर किया उनका स्वागत।

07:38 PM सुंदर के ओवर से आए 12 रन। क्रीज पर हेटमायर 6 और किंग 29 रन बनाकर मौजूद।

07:37 PM लुईस आउट हुए लेकिर किंग रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सुंदर की दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार उन्होंने दो चौके जड़ दिए हैं। वो अब 17 गेंदों पर 28 रन पर पहुंच गए हैं।

07:35 PM जडेजा के ओवर से आए 4 रन। अब भारतीय स्पिनर्स वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को रोकना चाहेंगे। पारी का 8वां ओवर डालेंगे सुंदर।

07:32 PM गेंदबाजी में बदलाव, रविंद्र जडेजा आए अटैक पर।

07:31 PM पावरप्ले का खेल समाप्त हो चुका है। विंडीज की टीम ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को खोकर पहले 6 ओवर में 66 रन बना लिए हैं।

07:30 PM आउट! ओवर की चौथी गेंद पर स्वीप लगाने के प्रयास में आउट हुए लुईस। इस आतिशी पारी में उन्होंने 17 गेंदों पर ठोके 40 रन।

07:28 PM छक्का! ओवर की दूसरी गेंद पर लुईस ने इस बार कवर्स के ऊपर से लगा दिया शानदार छक्का।

07:26 PM पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आए सुंदर। अब देखना होगा इनके ओवर में और कितने रन आते हैं।

07:25 PM छक्का! पारी का 5वां ओवर लेकर आए भुवी की पांचवी गेंद पर लुईस ने स्लाईस करते हुए लगा दिया शानदार छक्का। लुईस की पारी का यह तीसरा छक्का है और विंडीज का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है।

07:20 PM छक्का! ओवर की पांचवी गेंद पर इस बार किंग ने शॉट पिच गेंद पर जड़ दिया छक्का। चाहर के इस ओवर से आए 19 रन।

07:16 PM भुवी की अच्छी गेंदबाजी ओवर से दिए 6 रन। चौथा ओवर लेकर आए दीपक चाहर की पहली ही दो गेंदों पर आक्रमण करते हुए लुईस। पहली गेंद पर उन्होंने छक्का लगाया तो दूसरी गेंद पर प्वॉइंट की दिशा में जड़ दिया चौका। लुईस को भारत के खिलाफ खेलना पसंद है।

07:11 PM चाहर का सफल ओवर समाप्त, ओवर से दिए 8 रन। भुवी डालेंगे पारी का तीसरा ओवर।

07:05 PM चाहर ने दिलाई भारत को पहली सफलता, सिमंस 2 रन बनाकर आउट। स्लीप ने रोहित ने पकड़ा शानदार कैच। ब्रैंडन किंग आए बल्लेबाजी करने।

07:03 PM पहले ओवर से आए 13 रन। अब देखना होगा कोहली पावरप्ले में सुंदर को अगला ओवर देते हैं कि नहीं।

07:01 PM लुईस ने आते ही अपने हाथ खोले और दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर मिड विकेट की दिशा में जड़ दिया शानदार छक्का।

06:57 PM राष्ट्रगान हो चुका है और वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाजों के साथ टीम इंडिया मैदान पर उतर चुकी है। वॉशिंगटन सुंदर करेंगे गेंदबाजी की शुरुआत।

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): लेंडल सिमंस, एविन लुईस, ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटिमर, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), दिनेश रामदीन (विकेट कीपर), जेसन होल्डर, हेडन वॉट, शेल्डन कॉटरेल, केसरिक विलियम्स, ख्री पियरे

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), शिवम दूबे, वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल

06:35 PM भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद शमी, मनीष पांडे, कुलदीप यादव और संजू सैमसन को छोड़कर बाकी 11 खिलाड़ियों को जगह मिली है।

06:08 PM मैच के लिए तैयार दोनों टीमें, टॉस 6:30 बजे होगा।

भारतीय टी-20 टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चहर, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी।

वेस्टइंडीज : केरन पोलार्ड (कप्तान), फेबियन एलन, शेल्डन कॉटरेल, शिमरन हियमायेर, जेसन होल्डर, ब्रेंडन किंग, इविन लेविस, कीमो पॉल, निकोलस पूरन, खारी पीएरे, दिनेश रामदीन, शेरफाने रदरफोर्ड, लेंडल सिमंस, हेडन वॉल्श जूनियर, किसरिक विलियम्स।

 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement