Saturday, April 20, 2024
Advertisement

IPL 2019, DC vs RCB Highlights : दिल्ली ने 16 रन से आरसीबी को मात देकर प्वॉइंट्स टेबल में किया टॉप

IPL 2019, DC vs RCB: दिल्ली ने 16 रन से आरसीबी को मात देकर प्वॉइंट्स टेबल में किया टॉप

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: April 28, 2019 20:02 IST
IPL 2019, DC vs RCB: दिल्ली ने 16 रन से आरसीबी को मात देकर प्वॉइंट्स टेबल में किया टॉप- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM IPL 2019, DC vs RCB: दिल्ली ने 16 रन से आरसीबी को मात देकर प्वॉइंट्स टेबल में किया टॉप  

दिल्ली कैपिटल्स ने जीत की लय जारी रखते हुए रविवार को यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में इंडियन प्रीमियर लीग के अपने 12वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 16 रन से शिकस्त देकर प्ले आफ में स्थान पक्का कर लिया। इस जीत से दिल्ली के 12 मैच में 16 अंक हो गये हैं जिससे वह 2012 के बाद पहली बार प्ले आफ में पहुंचने में सफल रही। तालिका में दिल्ली बेहतर नेट रन रेट की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स (16 अंक) से ऊपर शीर्ष पर पहुंच गयी और मुंबई इंडियंस (14) तीसरे स्थान पर है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर आंकड़ों के हिसाब से क्वालीफाई कर सकती है लेकिन इसकी संभावना असंभव जैसी ही है। 

IPL 2019, DC vs RCB Highlights :

DELHI 187/5 (20.0)

BANGALORE 171/7 (20.0)  

19:32 PM दिल्ली ने 16 रन से आरसीबी को मात देकर प्वॉइंट्स टेबल में किया टॉप।

19:31 PM छक्का! मार्कस स्टॉयनिस ने चौथी गेंद पर जड़ा छक्का। अब दिल्ली को 2 गेंदों पर 18 रन की जरूरत।

19:29 PM आउट! ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुए वॉशिंगटन सुंदर। अय्यर ने पकड़ा कैच।

19:26 PM ईशांत ने अपने ओवर से दिए मात्र 4 रन। आरसीबी को अब 6 गेंदों पर 26 रन की जरूरत। रबाडा डालेंगे आखिरी ओवर।

19:25 PM ईशांत शर्मा के ओवर की चौथी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कीपर कैच आउट हुए गुरकीरत। पंत ने आज अच्छी कीपिंग की है।

19:21 PM रबाडा की लाजवाब गेंदबाजी, ओवर से दिए मात्र 6 रन। आरसीबी को अब 12 गेंदों पर 30 रन की जरूरत।

19:17 PM कगीसो रबाडा लेकर आए पारी का 18वां ओवर।

19:16 PM ईशांत के ओवर से आए 16 रन। आरसीबी को अब 18 गेंदों पर 36 रन की जरूरत।

19:15 PM ईशांत शर्मा की धुनाई करते हुए गुरकीतर चौथी गेंद पर छक्का लगाने के बाद पांचवी गेंद पर फाइन लेग में लगाया चौका। 

19:13 PM ईशांत शर्मा लेकर आए पारी का 17वां ओवर और गुरकीरत ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में जड़ दिया चौका। आरसीबी को अब 23 गेंदों पर 48 रन की जरूरत।

19:08 PM लामिछाने के ओवर से आए 10 रन। समय टाइम आउट का।

19:07 PM छक्का! ओवर की दूसरी गेंद पर स्टॉयनिस ने डाउन द ग्राउंड लगाया लाजवाब छक्का। इस खिलाड़ी को अंत तक टिकना जरूरी है।

19:06 PM संदीप लामिछाने लेकर आए 16वां ओवर।

19:05 PM मिश्रा के ओवर से आए 11 रन। क्रीज पर गुरकीरत 8 और स्टॉयनिस 9 रन बनाकर मौजूद।

19:03 PM चौका! ओवर की चौथी गेंद पर स्टॉयनिस ने डाउन द ग्राउंड लगाया शानदार चौका। मात्र टाइमिंग से स्टॉयनिस ने बटोरे चार रन।

19:02 PM पारी का 15वां ओवर लेकर आए अमित मिश्रा।

19:01 PM 14वां ओवर लेकर आए अक्षर पटेल ने दिए 4 रन। आरसीबी को अब 36 गेंदों पर 73 रन की जरूरत।

18:57 PM आउट! ओवर की आखिरी गेंद पर मिश्रा ने शिवम डूबे को भी बनाया अपना शिकार। आरसीबी ने पिछले 8 रन में यह अपनी तीसरी विकेट खोई है। 

18:54 PM आउट! पारी का 13वां ओवर लेकर आए अमित मिश्रा ने हेनरिक क्लासेन को किया आउट। ऋषभ पंत ने पकड़ा शानदार कैच। क्लासेन ने बनाए 3 रन।

18:51 PM आउट! ओवर की तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने गए डी विलियर्स बाउंड्री पर अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट हुए। डी विलियर्स ने बनाए 17 रन, आरसीबी को लगा तीसरा झटका। बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए हेनरिक क्लासेन।

18:46 PM रदरफर्ड लेकर आए पारी का 12वां ओवर।

18:45 PM छक्का! ओवर की आखिरी गेंद पर एक बार फिर डूबे ने खोले अपने हाथ और डीप मिड विकेट की दिशा में जड़ दिया छक्का। अगर ऐसे ही आरसीबी की गाड़ी चलती रही तो जीत उनसे ज्यादा दूर नहीं है।

18:42 PM 10वें ओवर से आए 8 रन। क्रीज पर डी विलियर्स और डूबे 13-13 रन बनाकर मौजूद। संदीप लामिछाने डालेंगे 11वां ओवर।

18:41 PM ओवर की पांचवी गेंद पर शिवम डूबे ने लॉन्ग ऑन की दिशा में जड़ा लाजवाब छक्का। वहां खड़े फील्डर कॉलिन इंग्राम ने प्रयास तो किया लेकिन वो गेंद नहीं रोक पाए।

18:39 PM अक्षर पटेल लेकर आए पारी का 10वां ओवर।

18:31 PM विकेट! आरसीबी को लगा दूसरा बड़ा झटका, विराट कोहली 23 रन बनाकर आउट। अक्षर पटेल ने झटका बड़ा विकेट। 68 के स्कोर पर आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा।

18:25 PM पावर प्ले में आरसीबी ने एक विकेट खोकर 64 रन बनाए। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं एबी डिविलियर्स।

18:24 PM विकेट! कगीसो रबाडा ने दिलाई दिल्ली को पहली सफलता, पार्थिव पटेल 39 रन बनाकर आउट। इससे पहले पार्थिव ने रबाडा को चौका जड़ा था। लेकिन इस बार रबाडा अपने जाल में फंसाने में कामयाब रहे। पार्थिव 20 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रनों की विस्फोटक पारी खेली। 

18:16 PM चौका! विराट कोहली ने लॉन्ग पर चौका हासिल किया। ये मिसफील्ड थी। 

18:16 PM छक्का! विराट कोहली के बल्ले से निकला एक धमाकेदार छक्का। ईशांत शर्मा को लॉन्ग ऑन पर जड़ा छक्का। 

18:11 PM चौका! पार्थिव के बाद कोहली ने भी पकड़ी रिदम। रबाडा को स्ट्रेट डाउन द ग्राउंड चौका जड़ा। 

18:09 PM चौका! रबाडा आए हैं चौथा ओवर लेकर और पार्थिव पटेल ने पहली ही गेंद पर जड़ा एक खूबसूरत चौका।

18:08 PM चौका! पार्थिव पटेल बेहद ही शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। लामिछाने को जड़ा तीसरा चौका।

18:05 PM चौका! पार्थिव के बल्ले से निकला लगातार दूसरा चौका। आरसीबी की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है।

18:05 PM चौका! तीसरा ओवर लेकर आए संदीप लामिछाने और पार्थिव पटेल ने चौका जड़ा।  

18:01 PM बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी, विराट कोहली और पार्थिव पटेल क्रीज पर। पहले ओवर में ईशांत शर्मा ने 10 रन दिए। दूसरा ओवर लेकर आए हैं अक्षर पटेल।

17:40 PM छक्का! आखिरी गेंद पर रदरफर्ड ने जड़ा छक्का। दिल्ली ने आखिरी ओवर से बटोरे 20 रन। आरसीबी को जीत के लिए 188 रन बनाने होंगे।

17:39 PM चौका! ओवर की चौथी गेंद अक्षर पटेल के बल्ले का बाहरी किनारा लगकर सीमा रेखा के पार पहुंची।

17:36 PM नवदीप सैनी लेकर आए पारी का आखिरी ओवर और पहली दो गेंदों पर लुटा बैठे 8 रन। पहली गेंद पर बाय के रूप में चार रन मिले तो दूसरी गेंद पर रदरफर्ड के बल्ले का बाहरी किनारा लगकर गेंद फाइन लेग पर सीमा रेखा के बाहर पहुंची।

17:34 PM चौका! ओवर की आखिरी गेंद पर स्वीपर कवर की दिशा में अक्षर पटेल ने बटोरे चार रन। 19वें ओवर से आए 16 रन। दिल्ली के लिए ये काफी अच्छा ओवर है।

17:33 PM छक्का! ओवर की चौथी गेंद पर इस बार रदरफर्ड ने खोले अपने हाथ और डीप मिड विकेट की दिशा में जड़ दिया छक्का। यह उनकी पारी का दूसरा छक्का है।

17:31 PM चौका! 19वां ओवर लेकर आए उमेश यादव की दूसरी गेंद पर अक्षर पटेल ने फाइन लेगी की दिशा में जड़ा चौका।

17:29 PM 18वें ओवर से आए 10 रन। इसी के साथ दिल्ली का स्कोर पहुंचा 150 के पार।

17:27 PM छक्का! 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर रदरफर्ड ने मिड विकेट की दिशा में लगाया शानदार छक्क। इस बल्लेबाज ने अपने शॉट्स से सबको प्रभावित किया है।

17:23 PM ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर दो बाउंड्री बटोरने के बाद एक और बड़ा शॉट खेलने गए इंग्राम (11) फाइन लेग की दिशा में वॉशिंगटन के हाथों कैच आउट हुए। दिल्ली की आधी टीम लौटी पवेलियन।

17:20 PM सुंदर का सफल ओवर समाप्त, ओवर से आए 4 रन। नवदीपर सैनी डालेंगे अगला ओवर।

17:18 PM दिल्ली को लगा एक और झटका, पारी का 16वां ओवर लेकर आए वॉशिंगटन सुंदर की तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुए कप्तान अय्यर। बनाए 52 रन। आरसीबी ने मैच में बड़े ही शानदार तरीके से वापसी की है।

17:14 PM ओवर की पांचवी गेंद पर एलबीडब्लू आउट हुए ऋषभ पंत। बनाए मात्र 7 रन। बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए कॉलिन इंग्राम।

17:09 PM पारी का 15वां ओवर लेकर आए चहल की पहली और तीसरी गेंद पर अय्यर ने मिड विकेट और लॉन्ग ऑन के बीच जड़ा छक्का। इसी के साथ अय्यर ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया।

17:08 PM ओवर की पहली पांच गेंदों पर एक-एक रन लेने के बाद पंत ने आखिरी गेंद पर मिड विकेट की दिशा में जड़ा लाजवाब चौका। अगर दिल्ली को 180 के टोटल तक पहुंचना है तो पंत को अंत तक बल्लेबाजी करनी होगी।

17:05 PM पारी का 14वां ओवर लेकर आए वॉशिंगटन सुंदर।

17:02 PM चहल का सफल ओवर समाप्त, ओवर से दिए मात्र 3 रन।

16:59 PM आउट! ओवर की दूसरी गेंद पर स्वीप शॉट लगाने के प्रयास में वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच आउट हुए धवन। 50 रन बनाकर लौटे पवेलियन।

16:57 PM चहल लेकर आए पारी का 13वां ओवर।

16:56 PM डूबे के ओवर से आए 5 रन। इसी ओवर के बीच धवन ने 36 गेंदों पर पूरा किया अपना अर्धशतक, दिल्ली का स्कोर पहुंचा 100 के पार। धवन के इस सीजन का यह 5वां और लगातार तीसरा अर्धशतक है।

16:53 PM पारी का 12वां ओवर लेकर आए शिवम डूबे।

16:51 PM स्टॉयनिस के ओवर से आए 9 रन। धवन 48 और अय्यर 30 रन बनाकर मौजूद।

16:49 PM चौका! पारी का 11वां ओवर लेकर आए स्टॉयनिस की दूसरी ही गेंद पर धवन ने चहलकर्मी करते हुए फाइन लेग की दिशा में लगाया चौका। धवन की पारी का यह पांचवा चौका है।

16:46 PM इस ओवर से भी आए 7 रन। इसी बीच अय्यर और धवन के बीच 50 रन की साझेदारी भी पूरी हुई।

16:45 PM वॉशिंगटन सुंदर लेकर आए 10वां ओवर, पहले ओवर में दिए थे 9 रन।

16:43 PM आरसीबी के लिए एक और शानदार ओवर, 9वें ओवर से आए 7 रन। धवन 41 और अय्यर 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

16:42 PM चौका! ओवर की चौथी गेंद पर धवन ने डीप मिड विकेट की दिशा में लगाया चौका, धवन अब 40 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। दिल्ली के लिए धवन ने इस साल अच्छा परफॉर्म किया है।

16:39 PM नवदीप सैनी लेकर आए पारी का 9वां ओवर।

16:38 PM स्टॉयनिस की कसी हुई गेंदबाजी, ओवर से दिए मात्र 5 रन। अगर आरसीबी को मैच में पकड़ बनानी है तो उन्हें यहां से एक विकेट निकालना होगा।

16:34 PM युजवेंद्र चहल का एक और महंगा ओवर इस बार दिए 10 रन। चहल अभी तक दो ओवर में 25 रन दे चुके हैं। पारी का 8वां ओवर लेकर आए मार्कस स्टॉयनिस।

16:32 PM छक्का! ओवर की तीसरी ओवरपिच गेंद पर अय्यर ने लॉन्ग ऑन और मिड विकेट के बीच लगाया शानदार छक्का। लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए ये दोनों बल्लेबाज।

16:31 PM ब्रेक के बाद खेल शुरु, युजवेंद्र चहल डालेंगे 7वां ओवर।

16:28 PM उमेश यादव के ओवर से आए 7 रन। धवन 30 और अय्यर 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। समय टाइम आउट का।

16:25 PM चौका! पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आए उमेश यादव की दूसरी ही गेंद पर धवन ने कदमों का इस्तेमाल करते हुए डाउन द ग्राउंड लगाया चौका। धवन अब 28 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

16:25 PM सैनी के ओवर से आए 11 रन।

16:23 PM चौका! ओवर की पांचवी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने मिड विकेट और लॉन्ग ऑन के बीच लगाया शानदार शॉट और बटोरे चार रन। इस सीजन में अय्यर ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है।

16:20 PM छक्का! पांचवा ओवर लेकर आए नवदीप सैनी की पहली ही गेंद पर धवन ने फ्लिक शॉट की मदद से लगाया छक्का। धवन की पारी का यह दूसरा छक्का है और वो अब 23 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

16:19 PM उमेश यादव का सफल ओवर समाप्त, ओवर से दिए 11 रन। 

16:16 PM आउट! अगली ही गेंद पर कीपर कैच आउट हुए पृथ्वी शॉ। दिल्ली को लगा पहला झटका। अच्छे दिख रहे शॉ 18 रन बनाकर लौटे पवेलियन। बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए श्रेयस अय्यर।

16:13 PM चौका! ओवर की दूसरी ही गेंद पर शॉट ने स्क्वायर ऑफ द विकेट लगाया चौका। क्या लाजवाब शॉट था ये।

16:12 PM पहला ओवर डालने के बाद कोहली ने उमेश यादव का एंड बदला और अब उन्हें चौथा ओवर सौंपा है।

16:11 PM चौका! ओवर की आखिरी गेंद पर इस बार शॉ ने खोले अपने हाथ और लॉन्ग ऑन की दिशा में जड़ दिया चौका। तीसरे ओवर से आए 15 रन। शॉ 14 और धवन 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

16:10 PM चौका! ओवर की चौथी गेंद पर इस बार धवन ने स्क्वायर लेग की दिशा में लगाया चौका। धवन आज स्पिनर्स पर जमकर बरसेंगे।

16:09 PM पारी का तीसरा ओवर लेकर आए युजवेंद्र चहल की पहली ही गेंद पर धवन ने डाउन द ग्राउंड लगाया 76 मीटर का छक्का। लगता है धवन स्पिनर्स पर शुरुआत से ही दबाव बनाना चाहते हैं।

16:07 PM दूसरे ओवर से आए 10 रन। शॉ 10 और धवन 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

16:06 PM बैक टू बैक चौके लगाते हुए पृथ्वी शॉ। पृथ्वी ने चौथी गेंद पर कदमों का इस्तेमाल करते हुए सामने की तरफ लगाया चौका और अगली गेंद पर उन्होंने प्वॉइंट की दिशा में बटोरे चार रन।

16:05 PM पारी का दूसरा ओवर लेकर आए वॉशिंगटन सुंदर।

16:02 PM चौका! ओवर की चौथी गेंद पर धवन ने चौका लगाकर खोला अपना खाता। क्या गब्बर आज कमाल दिखा पाएंगे?

16:00 PM आरसीबी की टीम के साथ मैदान पर उतरे दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और शिखर धवन। गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे उमेश यादव।

15:49 PM 

15:37 PM दिल्ली कैपिटल (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, कॉलिन इनग्राम, एक्सर पटेल, कगीसो रबाडा, संदीप लामीचाने, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा

15:37 PM रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): पार्थिव पटेल (विकेट कीपर), विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, मार्कस स्टोइनिस, हेनरिक क्लासेन, शिवम दूबे, गुरकीरत सिंह मान, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल

15:29 PM इस सीजन में विराट कोहली ने 11 में से 8 टॉस हारे हैं। देखें है आज क्या होता है। दिल्ली ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय। बैंगलोर आज तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेगी।

15:26 PM दोनों कप्तानों की जंग।

टीमें (संभावित) : 

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, अवेश खान, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, कॉलिन मुनरो, क्रिस मौरिस, कगिसो रबादा, संदीप लामिछाने, ट्रेंट बाउल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, कोलिन इंग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, शिवम दूबे, नाथन कल्टर-नाइल, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिक क्लासेन , मोइन अली, कोलिन डी ग्रांडहोम, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिंद कुमार, देवदत्त पडिक्कल, गुरकीरत सिंह, प्रार्थना रे बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह। कीमो पॉल, जलज सक्सेना, बंडारू अयप्पा। 

 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement