Saturday, April 20, 2024
Advertisement

आईपीएल 2019, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस Highlights: एबी डिविलियर्स (41 गेंदों में 70 रन) की पारी बेकार, मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को उसके घर में 5 रनों से हराया

पहले युजवेंद्र चहल (38 रन पर 4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी और फिर बाद में एबी डिविलियर्स की तूफानी बल्लेबाजी भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत नहीं दिला सकी। 

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: March 29, 2019 0:01 IST
लाइव क्रिकेट मैच स्कोर, आईपीएल 2019 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस Live स्कोर अपडेट्स- India TV Hindi
Image Source : IPL लाइव क्रिकेट मैच स्कोर, आईपीएल 2019 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस Live स्कोर अपडेट्स

पहले युजवेंद्र चहल (38 रन पर 4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी और फिर बाद में एबी डिविलियर्स की तूफानी बल्लेबाजी भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत नहीं दिला सकी। डिविलियर्स ने 41 गेंदों में 70 रनों की नाबाद पारी खेली। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ आठ विकेट पर 187 रन का स्कोर बनाया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई को उसके दोनों ओपनर क्विंटन डी कॉक (23) और कप्तान रोहित शर्मा (48) ने पहले विकेट के लिए 6.3 ओवर में 54 रन की साझेदारी कर अच्छी शुरुआत दी। युजवेंद्र चहल ने डी कॉक को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। डी कॉक ने 20 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। डी कॉक के आउट होने के बाद मुंबई ने 87 के स्कोर पर रोहित के रूप में अपना दूसरा विकेट गंवाया। रोहित ने 33 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया। मुंबई को तीसरा झटका युवराज सिंह (23) के रूप में 124 के स्कोर पर लगा। युवराज ने 14वें ओवर में युजवेंद्र के पहले तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाए और फिर इसके बाद वह चौथी गेंद पर सीमा रेखा पर कैच आउट हो गए। मुंबई ने अंतिम तीन ओवर में 40 रन बटोरे। हार्दिक पांड्या ने 14 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 32 रन की नाबाद पारी खेलकर मुंबई को 20 ओवर में आठ विकेट पर 187 रन तक पहुंचाया। सूर्यकुमार यादव ने 38 रन बनाए। कीरोन पोलार्ड ने पांच, क्रुणाल पांड्या ने एक, मिशेल मैक्लेनेगन ने एक, मयंक मारकंडे ने छह रन बनाए। बेंगलोर की ओर से चहल के चार विकेटों के अलावा उमेश यादव और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट लिए।

 

यहां पढ़ें लाइव क्रिकेट मैच स्कोर अपडेट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस Live Score:

11:56 PM एबी डिविलियर्स (41 गेंदों में 70 रन) की पारी बेकार, मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को उसके घर में 5 रनों से हराया

11:45 PM छक्का! शिवम दूबे के बल्ले से निकला पहला छक्का। पहली ही गेंद पर मलिंगा को लगाया बड़ा शॉट।

11:44 PM जसप्रीत बुमराह ने 19वें ओवर में गेम बना दिया है। केवल 5 रन दिए और एक विकेट झटका। अब क्रीज पर शिवम दूबे हैं। आरसीबी को चाहिए 17 रन।

11:41 PM 169 के स्कोर पर आरसीबी का पांचवा विकेट गिरा, कॉलि डी ग्रैंडहोम 2 रन बनाकर आउट। आरसीबी का स्कोर 169/5

11:36 PM एबी डिविलियर्स की तूफानी बैटिंग, आरसीबी को जीत के लिए 12 गेंदों में चाहिए 22 रन

11:34 PM छक्का! एक और छक्का। एबी डिविलियर्स का तूफान मुंबई को ले उड़ सकता है। 

11:34 PM छक्का! एबी डिविलियर्स के बल्ले से कवर्स के ऊपर से हार्दिक पांड्या को छक्का जड़ा। जब तक डिविलियर्स हैं तब तक आरसीबी मैच में बनी हुई है।

11:31 PM चौका! एबी डिविलियर्स ने हार्दिक पांड्या को 18वें ओवर की पहली ही गेंद पर डीप मिड विकेट पर चौका जड़ा।

11:29 PM जसप्रीत बुमराह ने 17वां ओवर बेहद शानदार कराया। केवल एक रन दिया और एक बड़ा विकेट भी हासिल किया।

11:28 PM एबी डिविलियर्स ने बनाया 29वां अर्धशतक। 31 गेंदों में 4 छक्के और तीन चौके जड़े।

11:26 PM 147 के स्कोर पर आरसीबी का चौथा विकेट गिरा, 5 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने हेटमायर

11:22 PM छक्का! डिविलियर्स के बल्ले से मलिंगा की गेंद पर निकले बैक टू बैक दो छक्के। एक रन दूर हैं अपने अर्धशतक से।

11:21 PM छक्का! एबीडी..एबीडी..एबीडी... आज डिविलियर्स का तूफान आया हुआ है। डिविलियर्स ने 4 हजार आईपीएल रन भी पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले तीसरे विदेशी खिलाड़ी हैं।

11:20 PM चौका! एबी डिविलियर्स के बल्ले से निकला चौका। काफी लकी रहे डिविलियर्स। बल्ले का किनारा लेते हुए गेंद फाइन लेग की तरफ चार रनों के लिए चली गई। मलिंगा ने LBW की अपील की थी।

11:14 PM चौका! एबी डिविलियर्स ने हार्दिक पांड्या को बैक टू बैक दो चौके जड़े। जब तक डिविलियर्स क्रीज पर हैं मुंबई की मुश्किलें कम नहीं होने वाली हैं। 

11:12 PM चौका! डिविलियर्स के बल्ले से निकला एक रिस्की चौका। सूर्यकुमार यादव ने पूरी कोशिश की।

11:10 PM पहले कोहली ने बुमराह को लगातार तीन चौके जड़े थे। लेकिन अब बुमराह ने उन्हें आउट कर अपना चैलेंज पूरा कर लिया है। बुमराह ने कोहली को 6 साल बाद आईपीएल में आउट किया है और ये दूसरी बार है जब कोहली बुमराह के शिकार बने। विराट ने 32 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली। 

11:07 PM विकेट! आरसीबी को लगा झटका, विराट कोहली 46 रन बनाकर लौटे पवेलियन। 116 के स्कोर पर आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा। जसप्रीत बुमराह ने लिया विकेट।

11:05 PM विराट कोहली ने पूरे किए 5000 (पांच हजार) आईपीएल रन। सुरेश रैना के बाद ये कारनामा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं विराट कोहली। कोहली ने 165 पारियों में पांच हजार आईपीएल रन पूरे किए हैं। 

11:00 PM छक्का! एबी डिविलियर्स के बल्ले से निकला एक धमाकेदार छक्का। मलिंगा को डीप स्क्वायर लेग पर शानदार छक्का मारा।

 

10:53 PM छक्का! एबी डिविलियर्स के बल्ले से निकला पहला छक्का। डिविलियर्स अभी तक थोड़ा परेशान दिखे हैं लेकिन अब देखना दिलचस्प होगा।

10:52 PM चौका! 11वें ओवर की पहली ही गेंद पर कोहली ने बॉलर के सिर के ऊपर से चार रन बटोरे। क्या बेहतरीन शॉट था।

10:50 PM एबी डिविलियर्स और विराट कोहली धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। हालांकि कोहली एक तरह से सैट हैं लेकिन डिविलियर्स को अभी भी बाउंड्री की तलाश है। 10 ओवर का खेल हो गया है। आरसीबी का स्कोर 82/2, जीत के लिए 60 गेंदों में 106 रन चाहिए। 

10:41 PM अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं एबी डिविलियर्स। एक तरफ हैं विराट कोहली तो दूसरी तरफ हैं मिस्टर 360.. 

10:39 PM 67 के स्कोर पर आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा, पार्थिव पटेल 31 रन बनाकर बोल्ड। मयंक ने किया बोल्ड। 

10:31 PM छक्का! पार्थिव पटेल ने पहले चौका और अब एक लंबा छक्का जड़ा। 

10:31 PM चौका! पार्थिव पटेल के बल्ले से निकला चौका। गेंदबाजी के लिए आए क्रुणाल पांड्या।

10:30 PM चौका! 5वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर विराट कोहली ने हार्दिक को बैक टू बैक दो चौके जड़े। कमाल के शॉट थे।

10:24 PM चौका! चौकों की हैट्रिक, कोहली आज अग्रेसिव क्रिकेट खेल रहे हैं।

10:24 PM चौका! बैक टू बैक दो चौके। भाग्य का सहारा मिला कोहली को। थर्डमैन पर चौका बटोरा।

10:24 PM चौका! विराट कोहली ने बुमराह को जड़ा चौका। 

10:23 PM अब आएगा मजा! विराट कोहली आए हैं बल्लेबाजी के लिए। दुनिया का नंबर एक बल्लेबाज और सामने है दुनिया का नंबर एक गेंदबाज। 

10:22 PM 27 के स्कोर पर आरसीबी का पहला विकेट गिरा, मोईन अली 13 रन बनाकर रन आउट। रोहित शर्मा ने किया रन आउट।

10:18 PM छक्का! मोईन अली के बल्ले से निकला आरसीबी के लिए पहला छक्का। तीसरे ओवर से 17 रन आए। 

10:18 PM चौका! इस बार मोईन अली को थर्डमैन पर चौका मिला। भाग्यशाली रहे मोईन अली। 

10:16 PM चौका! पार्थिव पटेल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। मैक्कलैनघन को एक शानदार चौका जड़।

10:14 PM मलिंगा ने केवल 3 रन दिए। मुंबई के लिए अच्छी खबर हो सकती है।

10:10 PM पहला ओवर मिचेल मैक्कलैनघन ने कराया था लेकिन अब दूसरा ओवर लेकर आए हैं लसिथ मलिंगा।

10:09 PM चौका! पार्थिव पटेल के बल्ले से शानदार चौका।

10:05 PM लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी, मोईन अली और पार्थिव पटेल क्रीज पर

09:52 PM हार्दिक पांड्या का धमाकेदार कैमियो (14 गेंदों में 32* रन), मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को दिया 188 रनों का लक्ष्य

09:50 PM छक्का! पांड्या ने 104 मीटर का लंबा छक्का जड़ दिया। 

09:47 PM छक्का! हार्दिक पांड्या ने एक कमाल का छक्का जड़ा। 

09:45 PM 172 के स्कोर पर मुंबई का आठवां विकेट गिरा, मयंक मार्कंडे 6 रन बनाकर आउट। सिराज ने 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर लिया विकेट। 

09:39 PM छक्का! हार्दिक पांड्या के बल्ले से निकला धमाकेदार छक्का। नवदीप सैनी करा रहे हैं अपना आखिरी ओवर।

09:37 PM चौका! हार्दिक पांड्या ने 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर चौका बटोरा। 

09:34 PM चौका! हार्दिक पांड्या के बल्ले से निकला पहला चौका। मुंबई की सारी उम्मीदें हार्दिक पर टिकी हैं। 

09:33 PM चौका! अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं मयंक मार्कंडे। पहली ही गेंद पर फाइन लेग पर चौका बटोरा।

09:32 PM विकेट! 147 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का सातवां विकेट गिरा, मिचेल मैक्कलैनाघन 1 रन बनाकर बोल्ड। सिराज ने किया बोल्ड। 

09:28 PM 146 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का चठा विकेट गिरा, क्रुणाल पांड्या 1 रन बनाकर आउट। बड़ा शॉट मारना चाहते थे लेकिन नवदीप सैनी ने बाउंड्री पर एक अद्भुत कैच लपका। उमेश के खाते में दूसरा विकेट। 

09:23 PM 145 के स्कोर पर आधी मुंबई इंडियंस की टीम पवेलियन लौटी, पोलार्ड चहल का चौथा शिकार बने। चहल के स्पैल का ये आखिरी ओवर था और इसमें उन्होंने दो (कुल चार) विकेट झटके। पोलार्ड 5 रन बनाकर आउट।

09:18 PM 142 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा, सूर्यकुमार यादव 24 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट। चहल के खाते में तीसरा विकेट। 

09:12 PM चौका! सूर्यकुमार यादव के बल्ले से एक और चौका। थर्डमैन पर चार रन बटोरे।

09:11 PM चौका! सूर्यकुमार यादव ने फाइन लेग पर चौका बटोरा। 

09:07 PM विकेट! 124 के स्कोर पर मुंबई का तीसरा विकेट गिरा, युवराज सिंह 12 गेंदों में 23 रन बनाकर लौटे पवेलियन। युवराज सिंह ने लगातार तीन छक्के जड़ने के बाद अपना विकेट खो दिया। लेकिन एक धमाकेदार पारी खेलकर युवी वापस लौटे। तीन छक्के मारने के बाद युवी ने चौथा छक्का भी जड़ना चाहा लेकिन इस बार थोड़ा चकमा खा गए और सिराज ने फिर से एक बेहतरीन कैच लपका। 

09:06 PM छक्का! छक्कों की हैट्रिक! विंटेज युवराज सिंह ने चहल को लगातार तीन छक्के जड़ दिए। 

09:05 PM छक्का! एक और छक्का। विंटेज युवराज सिंह की फिर वापसी। चहल को लगातार दो छक्के जड़े।

09:04 PM छक्का! अब बारी है युवराज सिंह की। चहल की 14वें ओवर की पहली ही गेंद पर एक लंबा छक्का। 

09:02 PM चौका! सूर्यकुमार यादव ने पहले छक्का और उसके बाद अगली ही गेंद पर चौका जड़ा। 13 रन आए इस ओवर से ।

09:02 PM छक्का! सूर्यकुमार यादव के बल्ले से निकला पहला मौका। मोईन अली को एक धमाकेदार छक्का।

08:59 PM विराट कोहली ने मोईन अली को गेंद थमाई है। 

08:55 PM अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं युवराज सिंह।

08:53 PM विकेट! मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, रोहित शर्मा 48 रन बनाकर आउट, 87 के स्कोर पर मुबंई का दूसरा विकेट गिरा। बड़ा शॉट खेलना चाहते थे रोहित शर्मा लेकिन उमेश यादव के पेस से मात खा गए और गेंद बल्ले पर सही से नहीं आई। सिराज ने एक बेहद शानदार कैच लपका। सिराज का ये कैच वीवी परफेक्ट कैच अवॉर्ड का हकदार हो सकता है। फिलहाल रोहित मात्र 2 रनों से अपनी हाफ सेंचुरी से चूक गए। रोहित ने 33 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली।

08:49 PM चौका! सूर्यकुमार यादव ने उमेश के 11वें ओवर की पहली ही गेंद पर धमाकेदार शॉट मारा और चार रन बटोरे।

08:46 PM चौका! रोहित शर्मा आज धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। ग्रैंडहोम को एक शानदार चौका जड़ा। 

08:43 PM चौका! रोहित के बल्ले से स्वीप शॉट। शानदार चौका।

08:43 PM डिकॉक को आउट करते ही युजवेंद्र चहल के बेंगलुरू के इस मैदान पर 50 आईपीएल विकेट पूरे हो गए हैं।

08:41 PM चौका! पार्थिव पटेल चकमा खा गए। सूर्यकुमार यादव के बल्ले के बाहरी किनारा लेते हुए गेंद चार रन के लिए चली गई। 

08:38 PM ग्रेंडहोम की लाजवाब गेंदबाजी, ओवर से दिए मात्र 4 रन। विकेट गिरने का दबाव रोहित शर्मा पर दिख रहा है। अगर विकेट ना गिरता तो वो अपना स्वभाविक खेल ही खेलते।

08:36 PM गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर आए कॉलिन डी ग्रैंडहोम।

08:35 PM चहल का सफल ओवर हुआ समाप्त, ओवर से दिए मात्र 4 रन। बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए सुर्यकुमार यादव।

08:32 PM ओवर की तीसरी गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुए डिकॉक, मुंबई को लगा पहला झटका। 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे डिकॉक।

08:31 PM गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर आए युजवेंद्र चहल।

08:27 PM ओवर की आखिरी गेंद पर इस बार रोहित शर्मा ने खोले अपने हाथ और डीप एकस्ट्रा कवर की दिशा में जड़ दिए चार रन। इसी चौके के साथ मुंबई के पूरे हुए 50 रन।

08:25 PM चौका! ओवर की तीसरी गेंद पर डिकॉक ने डीप मिडविकेट की दिशा में जड़ा चौका। कॉलिन डि ग्रैंड होम ने छोड़ा कैच। डिकॉक अब 20 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

08:23 PM पावरप्ले का आखिरी और अपना तीसरा ओवर लेकर आए नवदीप सैनी।

08:22 PM चौका! ओवर की आखिरी गेंद पर डाउन द ग्राउंड रोहित शर्मा ने जड़ा अपनी पारी का 5वां चौका। इसी चौके के साथ रोहित 27 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। पांचवे ओवर से आए 11 रन।

08:20 PM छक्का! ओवर की तीसरी गेंद पर आगे बढ़कर लॉन्ग ऑन की दिशा में डि कॉक ने जड़ा शानदार छक्का। काफी देर से आरसीबी के गेंदबाजों ने उन्हें शांत रखा हुआ था।

08:18 PM गेंदबाजी में बदलाव, उमेश यादव की जगह अटैक पर आए मोहम्मद सिराज।

08:17 PM छक्का लगने के बाद सैनी ने अपनी लेंथ में सुधार किया और अगली तीन गेंदों पर नहीं दिया एक भी रन। चौथे ओवर से आए 7 रन।

08:15 PM छक्का! ओवर की तीसरी शॉट पिच गेंद पर रोहित शर्मा ने डीप मिड विकेट की दिशा में जड़ दिया शानदार छक्का। रोहित का यह फेवरेट शॉट है।

08:14 PM नवदीप सैनी लेकर आए अपना दूसरा ओवर, पहले ओवर से दिए थे मात्र 9 रन।

08:13 PM असुविधा के लिए खेद है, तीन ओवर के बाद मुंबई ने बिना विकेट खोए बनाए 25 रन। रोहित 17 और डिकॉक 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

08:04 PM आरसीबी के लिए दूसरा ओवर डालेंगे नवदीप सैनी।

08:03 PM पहले ओवर से आए 9 रन। रोहित 8 और डि कॉक 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

08:02 PM चौका! ओवर की पांचवी गेंद एक बार फिर उमेश यादव ने रोहित शर्मा के पैरों पर डाली और रोहित शर्मा ने इस बार डीप स्क्वायर लेग की दिशा में जड़ दिया शानदार चौका।

08:01 PM चौका! ओवर की तीसरी गेंद पर लाइन से भटके उमेश यादव और रोहित शर्मा ने फाइन लेग की दिशा में जड़ दिया शानदार चौका। इसी चौके के साथ शर्मा जी ने अपना खाता खोला।

08:00 PM उमेश यादव करेंगे आरसीबी के लिए गेंदबाजी की शुरुआत।

07:58 PM आरसीबी की टीम के साथ मैदान पर उतरे मुंबई के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और क्विंटन डि कॉक।

07:43 PM दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

07:40 PM मुंबई इंडियंस की टीम में हुए दो बदलाव, बैन कटिंग की जगह टीम में आए लासिथ मलिंगा और रासिख सलाम की जगह मयंक मार्कंडे को जगह मिली।

07:35 PM रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का निर्णय, आरसीबी में कोई बदलाव नहीं।

07:30 PM समय टॉस का, दोनों कप्तान मैदान पर आते हुए।

07:25 PM पिच रिपोर्ट! पिच पर थोड़ी घास है। इसका मतलब है कि तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी लेकिन ये पिच हाई स्कोरिंग है। इसलिए बल्लेबाजी के लिए भी काफी अच्छी पिच है। 

07:22 PM मुंबई इंडियंस में बेन कटिंग की जगह लसिथ मलिंगा की वापसी हो सकती है।

07:05 PM थोड़ी देर में टॉस होने वाला है। आप बने रहें हमारे साथ। 

07:00 PM नमस्कार! स्वागत है आपका लाइव क्रिकेट स्कोर में। आज मुंबई इंडियंस रॉय लैलेंजर्स बेंगलुरू को उसके घर में हराने के इरादे से उतरेगी। 

लेकिन, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंकाई बोर्ड से आग्रह किया था कि वह मलिंगा को मुंबई के लिए जितना हो सके, उतना मैच खेलने की इजाजत दे और अब श्रीलंकाई बोर्ड ने भारतीय बोर्ड के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। मु़ंबई को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 37 रन से करारी हार झेलनी पड़ी थी। दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 27 गेंदों पर 78 रन की नाबाद पारी खेलकर मुंबई को से मैच से बाहर कर दिया था। कप्तान रोहित शर्मा चाहेंगे कि उनके गेंदबाज पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़कर अपनी लय हासिल करें और टीम को शुरूआती सफलता दिलाएं। 

 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement