Thursday, April 25, 2024
Advertisement

चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस Highlights: रोहित शर्मा (67) की दमदार पारी के बाद लसिथ मलिंगा (37/4), क्रुणाल पांड्या (7/2) और जसप्रीत बुमराह (10/2) की घातक गेंदबाजी, मुंबई इंडियंस ने चेन्नई को 46 रन से हराया

मुंबई इंडियन्स ने आईपीएल मैच में शुक्रवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स को 46 रन से हराया।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: April 26, 2019 23:52 IST
आईपीएल स्कोर चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, क्रिकेट लाइव स्कोर, इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल 2- India TV Hindi
Image Source : IPL.COM आईपीएल स्कोर चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, क्रिकेट लाइव स्कोर, इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल 2019 मैच लाइव क्रिकेट स्कोर

लाइव क्रिकेट स्कोर, चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस Live Match Updates

मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को 46 रनों से हरा दिया। यह चेन्नई की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में अपने घर एम. ए. चिदम्बरम स्टेडियम में इस सीजन की पहली हार है। मुंबई ने चेन्नई के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन अपने नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बिना उतरी चेन्नई 17.4 ओवरों में 109 रनों पर ही ढेर हो गई। यह चेन्नई की इस सीजन में अपने घर में पहली हार है। इससे पहले उसने अपने घर में पांच मैच खेले थे और सभी में जीत हासिल की थी। चेन्नई को अपने कप्तान की कमी निश्चित तौर पर खली। मध्यक्रम में टीम के पास ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं था जो टीम को संभाल सके। यह चेन्नई का अपने घर में आईपीएल का सबसे कम स्कोर भी है। यह इस सीजन में इन दोनों टीमों का दूसरा मैच था और दोनों में मुंबई जीत हासिल करने में सफल रही है।

IPL 2019 चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव क्रिकेट स्कोर

MUMBAI 155/4 (20.0)  

CHENNAI 109-all out (17.4)

11:34 PM रोहित शर्मा (67) की दमदार पारी के बाद लसिथ मलिंगा (37/4), क्रुणाल पांड्या (7/2) और जसप्रीत बुमराह (10/2) की घातक गेंदबाजी, मुंबई इंडियंस ने चेन्नई को 46 रन से हराया

11:29 PM विकेट! 103 के स्कोर पर चेन्नई का 9वां विकेट गिरा, हरभजन सिंह 1 रन बनाकर आउट। मलिंगा ने लिया विकेट। 

11:24 PM विकेट! 101 के स्कोर पर चेन्नई सुपरकिंग्स का आठवां विकेट गिरा, दीपक चहर 0 पर आउट। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने लपका एक अद्भुत कैच। 

11:19 PM विकेट! 99 के स्कोर पर चेन्नई सुपरकिंग्स का सातवां विकेट गिरा, डीजे ब्रावो 20 रन बनाकर मलिंगा का शिकार बने। मलिंगा ने कॉट एंड बोल्ड किया। चेन्नई को जीत के लिए 24 गेंदों में 57 रन चाहिए। 

11:16 PM छक्का! इस बार मिचेल सैंटनर ने लगाया छक्का। मलिंगा की गेंद पर जड़ा एक धमाकेदार छक्का। 

11:11 PM चौका! डीजे ब्रावो ने राहुल चहर को जड़ा चौका। चेन्नई को अगर ये मैच जीतना है तो ब्रावो को एक अच्छी पारी खेलनी होगी। 

11:05 PM चौका! डीजे ब्रावो ने हार्दिक पांड्या की नो बॉल पर मिले फ्री हिट पर चौका बटोरा।

10:56 PM विकेट! 66 के स्कोर पर चेन्नई का छठा विकेट गिरा, मुरली विजय 38 रन बनाकर आउट, जसप्रीत बुमराह ने झटका पहला विकेट। सूर्यकुमार यादव ने लपका एक कमाल का कैच। 

10:46 PM विकेट! 60 के स्कोर पर आधी चेन्नई की टीम पवेलियन लौटी, ध्रुव शोरे 5 रन बनाकर आउट, अनुकूल रॉय ने झटका पहला आईपीएल विकेट। बड़ा शॉट मारना चाहते थे शोरे लेकिन टाइमिंग नहीं कर पाए। 

10:40 PM 9 ओवर का खेल हो चुका है। चेन्नई का स्कोर 53/4 है। क्रीज पर ध्रुव शोरे और मुरली विजय हैं। चेन्नई तो जीत के लिए 66 गेंदों में 103 रन चाहिए। 

10:33 PM विकेट! 45 के स्कोर पर चेन्नई का चौथा विकेट गिरा, केदार जाधव 6 रन बनाकर क्लीन बोल्ड। क्रुणाल पांड्या ने झटका विकेट।

10:27 PM 6 ओवर के पॉवर प्ले में चेन्नई ने तीन बड़े विकेट खोकर 40 रन बना लिए हैं। 

10:26 PM चौका! पावर प्ले के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर मुरली विजय ने जसप्रीत बुमराह को चौका जड़ा। हालांकि ये क्रुणाल से मिसफील्ड के कारण चेन्नई को चौका मिला। 

10:19 PM विकेट! एक के बाद एक चेन्नई सुपरकिंग्स को लगा तीसरा झटका, अंबाती रायडू 0 पर क्लीन बोल्ड। क्रुणाल पांड्या की गेंद को पूरी तरह मिस कर गए रायडू और अपना विकेट दे बैठे। बल्लेबाजी के लिए केदार जाधव आए हैं। 

10:15 PM विकेट! 22 के स्कोर पर चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा, सुरेश रैना 2 रन बनाकर आउट। हार्दिक पांड्या ने भेजा पवेलियन। हालांकि पांड्या के इस चौथे ओवर में मुरली विजय ने एक चौका और एक छक्का जड़ा। 

10:10 PM लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की खराब शुरुआत। शेन वॉटसन के रूप में लगा पहला झटका। मलिंगा ने दिलाई मुंबई को पहली सफलता। 

09:40 PM रोहित शर्मा (67) की अर्धशतकीय पारी, मुंबई ने चेन्नई को दिया 156 रनों का लक्ष्य, मिचेल सैंटनर (13/2) की घातक गेंदबाजी

09:40 PM छक्का! हार्दिक पांड्या के बल्ले से निकला एक धमाकेदार छक्का। ब्रावो को जड़ा एक लंबा छक्का। 

09:39 PM चौका! इस बार हार्दिक का ताकतवर शॉट। डाउन द ग्राउंड जड़ा चौका। 

09:36 PM चौका! पोलार्ड के बल्ले से निकला एक पॉवरफुल शॉट। 

09:34 PM 19वें ओवर में चहर ने केवल 10 रन ही दिए। मुंबई का स्कोर 138/4

09:32 PM चौका! पोलार्ड के बल्ले से निकला चौका। काफी देर बाद मुंबई के लिए बाउंड्री आई। 

09:24 PM मिचेल सैंटनर ने अपने 4 ओवर के स्पैल में मात्र 13 रन दिए और दो विकेट झटके। 

09:20 PM विकेट! 122 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा, रोहित शर्मा 67 रन बनाकर आउट। सैंटनर ने झटका दूसरा विकेट। डाउन द ग्राउंड बड़ा शॉट खेलना चाहते थे रोहित लेकिन टाइमिंग सही नहीं कर पाए। 

09:18 PM छक्का! रोहित शर्मा के बल्ले से निकला एक धमाकेदार छक्का। ताहिर के स्पैल के आखिरी ओवर से आए 16 रन। 16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 121/3, ताहिर ने अपने स्पैल में 37 रन देकर एक विकेट झटका। 

09:16 PM चौका! एक के बाद एक रोहित शर्मा ने ताहिर को जड़ा दूसरा चौका। बड़ा शॉट मारना चाहते थे रोहित लेकिन गेंद गैप में गई। 

09:14 PM चौका! काफी देर बाद मुंबई के लिए बाउंड्री आई। रोहित शर्मा ने इमरान ताहिर को जड़ा चौका। 

09:08 PM विकेट! 101 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा, क्रुणाल पांड्या 1 रन बनाकर आउट। इमरान ताहिर की गेंद पर बड़ा शॉट मारना चाहते थे क्रुणाल लेकिन गेंद गई सैंटनर के हाथों में। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं हार्दिक पांड्या। 

09:03 PM फिफ्टी! रोहित शर्मा ने 37 गेंदों में जड़ा इस सीजन का पहला अर्धशतक, 12.4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 100/2, रोहित का ये अर्धशतक 16 पारियों के बाद आया है। वैसे रोहित शर्मा का पिछला अर्धशतक पिछले साल चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ही आया था।  

09:01 PM विकेट! 99 के स्कोर पर मुंबई को लगा दूसरा झटका, ईवन लुइस 32 रन बनाकर आउट। सैंटनर को बड़ा शॉट मारना चाहते थे लुइस लेकिन गेंद गई डीजे ब्रावो के हाथों में। 

08:59 PM चौका! रोहित शर्मा का पुल शॉट और गेंद गई चार रनों के लिए। इसी के साथ रोहित 49 पर पहुंच गए हैं। 

08:52 PM चौका! रोहित शर्मा ने मिचेल सैंटनर को डीप बैकवर्ड प्वाइंट पर चौका जड़ा। 

08:41 PM चौका! लुइस ने छक्के के बाद डाउन द ग्राउंड लगाया चौका। 

08:40 PM छक्का! इस बार ईवन लुइस के बल्ले के निकला एक धमाकेदार छक्का। इमरान ताहिर को जड़ा एक लंबा छक्का। 

08:39 PM भज्जी ने अपने चार ओवर के स्पैल में 23 रन दिए। आखिरी ओवर में 14 रन लुटाए भज्जी। 

08:36 PM छक्का! रोहित के बल्ले से निकला एक और छक्का। भज्जी के सिर के ऊपर से जड़ा छक्का। 

08:35 PM छक्का! इस बार रोहित शर्मा ने हरभजन सिंह को छक्का जड़ दिया। लॉन्ग ऑन पर रोहित का करारा प्रहार था। 

08:33 PM पावर प्ले में मुंबई इंडियंस ने एक विकेट खोकर बनाए 45 रन, भज्जी की कसी हुई गेंदबाजी। भज्जी ने 3 ओवरों में 9 रन दिए हैं। 

08:25 PM चौका! मुंबई इंडियंस के लिए चहर का 5वां ओवर अच्छा रहा इस ओवर से 16 रन आए। रोहित ने आखिरी गेंद पर फाइन लेग पर चौका जड़ा। 

08:23 PM चौका! एक के बाद एक लुइस को मिला दूसरा चौका। भाग्य का सहारा मिला। कहीं मारना चाहते थे और गेंद बल्ले का किनारा लेकर फाइन पर चौके के लिए चली गई। 

08:23 PM चौका! लुइस इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे हैं। ये शानदार पुल शॉट था और चौका बटोरा।

08:21 PM हरभजन सिंह काफी अच्छा ओवर करा रहे हैं। अपने दूसरे ओवर में केवल एक रन दिया। 4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 25/1

08:15 PM विकेट! दीपक चहर ने चेन्नई को दिलाई पहली सफलता, 15 रन बनाकर क्विंटन डिकॉक आउट। डिकॉक पूरी तरह से शॉट मिस कर गए और गेंद बल्ले का किनारा लेकर काफी ऊंची चली गई और विकेटकीपर अंबाती रायडू ने एक आसान सा कैच लपका। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं ईवन लुईस। 

08:12 PM चौका! छक्के के बाद डिकॉक ने जड़ा एक दमदार चौका। डीप एक्स्ट्रा कवर पर लगाया शानदार शॉट।

08:11 PM छक्का! तीसरे ओवर की पहली गेंद पर डिकॉक ने चहर को लगाया एक लंबा छक्का। खराब गेंद पर बढ़िया शॉट। 

08:10 PM भज्जी ने अपने पहले ओवर में केवल 4 रन दिए। 

08:06 PM पहले ओवर से 9 रन आए हैं। दूसरा ओवर लेकर आए हैं हरभजन सिंह। 

08:01 PM चौका! पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा ने दीपक चाहर को जड़ा चौका। 

08:00 PM बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस, रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक क्रीज पर। पहला ओवर लेकर आए हैं दीपर चहर।

07:42 PM मुंबई (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, इविन लुइस, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, अंकुल रॉय, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह और केरन पोलार्ड।

07:40 PM चेन्नई (प्लेइंग इलेवन): सुरेश रैना (कप्तान), मुरली विजय, अंबाती रायडू, शेन वॉटसन, केदार जाधव, ध्रुवा शौरे, ड्वायन ब्रावो, मिशेल सैंटनर, हरभजन सिंह, दीपक चाहर और इमरान ताहिर।

07:32 PM टॉस! चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, धोनी की जगह रैना करेंगे CSK की कप्तानी

 

07:23 PM ब्रेकिंग न्यूज! एमएस धोनी मैदान पर नहीं दिखे। एमएस धोनी आज मैच नहीं खेलेंगे। धोनी की तबियत खराब है और उनकी जगह सुरेश रैना आज कप्तानी करेंगे। धोनी को बुखार है। 

07:18 PM आज मुंबई इंडियंस की टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं। अनुकुल रॉय अपना मुंबई इंडियंस डेब्यू कर सकते हैं। 

07:15 PM नमस्कार! स्वागत है आपका लाइव क्रिकेट स्कोर में। अब से कुछ ही देर में टॉस होने वाला है। टॉस रिपोर्ट के लिए आप हमारे साथ बने रहें। 

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई ने हालांकि चेन्नई के खिलाफ पहले चरण के मैच में 37 रनों से जीत हासिल की थी। चेन्नई ने चेपक में पांच मैच खेले हैं और सभी में उसे जीत मिली है। अगर दोनों टीमों के बीच आईपीएल मुकाबलों की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच कुल 27 मैच खेले गए हैं जिनमें से मुंबई ने 15 में जीत हासिल की है जबकि चेन्नई को 12 में विजय मिली है। चेन्नई ने अपने आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी थी। इस मैच में सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन की फॉर्म में वापसी हुई थी जो मौजूदा विजेता के लिए शुभ संकेत हैं। वाटसन ने 53 गेंदों पर 96 रन बनाए थे। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement