Friday, April 19, 2024
Advertisement

IPL2019, RCB vs KXIP, Highlights: डी विलियर्स (82*) की तूफानी पारी के बाद उमेश यादव (36/3) की घातक गेंदबाजी से आरसीबी ने पंजाब को 17 रन से दी मात

IPL2019, RCB vs KXIP: डी विलियर्स (82*) की तूफानी पारी के बाद उमेश यादव (36/3) की घातक गेंदबाजी से आरसीबी ने पंजाब को 17 रन से दी मात

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: April 24, 2019 23:58 IST
IPL2019, RCB vs KXIP: डी विलियर्स (82*) की तूफानी पारी के बाद उमेश यादव (36/3) की घातक गेंदबाजी से आ- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM IPL2019, RCB vs KXIP: डी विलियर्स (82*) की तूफानी पारी के बाद उमेश यादव (36/3) की घातक गेंदबाजी से आरसीबी ने पंजाब को 17 रन से दी मात

एबी डिविलियर्स के आतिशी अर्धशतक और मार्कस स्टोइनिस के साथ उनकी शतकीय साझेदारी के बाद 19वें ओवर में नवदीप सैनी की शानदार गेंदबाजी से रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग में यहां किंग्स इलेवन पंजाब को 17 रन से हराकर जीत की हैट्रिक बनाई। आरसीबी ने डिविलियर्स की 44 गेंद में सात छक्कों और तीन चौकों की मदद से नाबाद 82 रन की पारी और स्टोइनिस (नाबाद 46) के साथ पांचवें विकेट के लिए 121 रन की अटूट साझेदारी से विषम परिस्थितियों से उबरते हुए चार विकेट पर 202 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने भी 43 रन की पारी खेली। स्टोइनिस ने 34 गेंद का सामना करते हुए तीन छक्के और दो चौके मारे। डिविलियर्स और स्टोइनिस की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से आरसीबी की टीम अंतिम सात ओवर में 103 रन जुटाने में सफल रही। 

आईपीएल 2019, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम किंग्स इलेवन पंजाब स्कोर, हाइलाइट्स:

BANGALORE 202/4 (20.0)

PUNJAB 185/7 (20.0)

23:42 PM ओवर की आखिरी गेंद पर मुर्गन अश्विन ने लिए दो रन और आरसीबी ने इसी के साथ 17 रन से यह मुकाबला जीता।

23:37 PM आउट! अगली दो गेंदों पर उमेश यादव ने आर आश्विन और विल्यन को किया आउट। 

23:35 PM छक्का! पारी का आखिरी ओवर लेकर आए उमेश यादव की पहली ही गेंद पर अश्विन ने जड़ा छक्का। अब पंजाब का 5 गेंदों पर 21 रन की जरूरत है।

23:33 PM आउट! ओवर की आखिरी गेंद पर सैनी ने पूरन को बनाया अपना शिकर। डी विलियर्स ने पकड़ी इस पारी की तीसरी कैच।

23:28 PM नवदीप सैनी लेकर आए पारी का 19वां ओवर और पहली ही गेंद पर झटका मिलर का विकेट, लॉन्ग ऑन पर खड़े डी विलियर्स ने पकड़ा लाजवाब कैच।

23:26 PM उमेश यादव की लाजवाब गेंदबाजी, ओवर से दिए मात्र 6 रन। पंजाब को अब 12 गेंदों पर 30 रन की जरूरत है। 

23:22 PM साउदी के ओवर से आए 11 रन। 18वां ओवर डालेंगे उमेश यादव।

23:19 PM पारी का 17वां ओवर लेकर आए टिम साउदी की पहली दो गेदों पर मिलर ने जड़े दो चौके। अब इस ओवर में पंजाब 15-16 रन बनाना चाहेगा।

23:16 PM छक्का! ओवर की पांचवी गेंद पर पुरन ने इस बार डीप मिड विकेट की दिशा में जड़ा छक्का। अब छक्को में डील कर रहे हैं पूरन। मोइन अली के ओवर से आए 13 रन।

23:15 PM छक्का! 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर पूरन ने जड़ा 82 मीटर का छक्का। यह उनकी पारी का चौथा छक्का है। इसी के साथ पंजाब का स्कोर 150 तक पहुंचा।

23:12 PM सैनी के ओवर से आए 8 रन। पंजाब को अब 30 गेंदों पर 60 रन की जरूरत है।

23:09 PM चौका! ओवर की दूसरी गेंद पर पूरन ने कवर के ऊपर से लगाया चौका। मात्र कुछ इंच की वजह से वो छक्के से चूक गए।

23:08 PM पारी का 15वां ओवर लेकर आए नवदीप सैनी।

23:06 PM सुंदर के ओवर से आए 19 रन, क्रीज पर पूरन 24 और मिलर 7 रन बनाकर मौजूद।

23:05 PM छक्का! ओवर की चौथी गेंद पर एक बार फिर पूरन ने लॉन्ग ऑन की दिशा में जड़ा छक्का। इस ओवर में अभी तक तीन छक्के आ चुके हैं।

23:04 PM पारी का 14वां ओवर लेकर आए वॉशिंगटन सुंदर की पहली दो गेंदों पर दो छक्के जड़कर पूरन ने पंजाब को अभी भी मैच में जिंदा रख रखा है। ये बाउंड्री 4 ओवर के बाद आई है।

23:03 PM आरसीबी के नजरिए से एक और शानदार ओवर, 13वें ओवर में मोइन अली ने दिए मात्र 6 रन। पंजाब को अब 42 गेंदों पर 87 रन की जरूरत है।

23:00 PM वॉशिंगटन सुंदर का शानदार ओवर, दिए मात्र 2 रन। यहां से आरसीबी मैच में वापसी कर रहा है।

22:58 PM गेंदबाजी में बदलाव, 12वां ओवर लेकर आए वॉशिंगटन सुंदर।

22:55 PM पारी का 11वां ओवर लेकर आए मोइन अली ने पहली ही गेंद पर केएल राहुल को बनाया अपना शिकार। राहुल 42 रन बनाकर लौटे पवेलियन।

22:51 PM स्टॉयनिस का सफल ओवर समाप्त, ओवर से दिए मात्र 4 रन।

22:47 PM पारी का 10वां ओवर लेकर आए स्टॉयनिस ने पहली ही गेंद पर मयंक अग्रवाल को बनाया अपना शिकार। 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे मयंक। बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए डेविड मिलर।

22:46 PM 9वें ओवर से आए 15 रन, राहुल 40 और मयंक 35 रन बनाकर मौजूद।

22:45 PM चौका! पांचवीं गेंद पर मयंक ने लॉन्ग ऑन और डीप मिड विकेट की बीच में लगाया शानदार चौका। इस क्षेत्र में मयंक शॉट लगाना काफी पसंद करते हैं। 

22:43 PM छक्का! ओवर की तीसरी ओवर पिच गेंद पर मयंक ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से लगाया छक्का। सैनी ने गेंद रोकने का प्रयास तो किया, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए।

22:42 PM युजवेंद्र चहल लेकर आए पारी का 9वां ओवर, पहले ओवर में उन्होंने दिए थे 12 रन।

22:41 PM मार्कस स्टॉयनिस के ओवर से आए 9 रन। राहुल 39 और मयंक 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

22:36 PM सैनी के ओवर से आए 9 रन। अब पंजाब को 78 गेंदों पर 126 रन की जरूरत है। क्रीज पर राहुल 36 और मयंक 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

22:34 PM चौका! ओवर की चौथी गेंद पर राहुल को मिला भाग्य का साथ, गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लगकर पहुंची सीमा रेखा के पार।

22:33 PM चौका! ओवर की दूसरी गेंद पर मयंक ने कवर के बगल से लगाया शानदार शॉट और बटोरे चार रन।

22:32 PM गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर वापस आए नवदीप सैनी।

22:30 PM चहल के ओवर से आए 12 रन। पावरप्ले में पंजाब का स्कोर पहुंचा 68 रन। क्रीज पर राहुल 32 और मयंक 10 रन बनाकर मौजूद।

22:27 PM चौका! अगली ही गेंद पर राहुल ने प्वॉइंट की दिशा में जड़ दिया चौका। राहुल अब 31 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

22:27 PM छक्का! ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल ने खोले हाथ और लॉन्ग ऑन की दिशा में जड़ दिया अपना पहला छक्का।

22:26 PM साउदी ने अच्छी वापसी की और ओवर से कोई अन्य रन नहीं दिए। पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आए युजवेंद्र चहल।

22:22 PM चौका! बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए मयंक अग्रवाल ने ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर फाइन लेग की दिशा में जड़े लगातार दो चौके। अब इन दोनों बल्लेबाजों को पंजाब की गाड़ी को आगे बढ़ाना होगा। इसी के साथ पंजाब का स्कोर पहुंचा 50 के पार।

22:21 PM टिम साउदी लेकर आए पारी का पांचवा और अपना दूसरा ओवर।

22:20 PM चौका! ओवर की पांचवी गेंद पर केएल राहुल ने लेग साइड में जड़ा चौका। इस ओवर में उमेश को सफलता तो मिली है लेकर उनकी लाइन और लेंथ बेहद ही बेकार थी।

22:17 PM अगली गेंद पर एक और बड़ा शॉट लगाने गए क्रिस गेल एबी डी विलियर्स के हाथों लॉन्ग ऑन की दिशा में हुए कैच आउट। उमेश यादव को मिली पहली सफलता, गेल 23 रन बनाकर लौटे पवेलियन।

22:15 PM छक्का! पारी का चौथा ओवर लेकर आए उमेश यादव का छक्के से किया क्रिस गेल ने स्वागत।

22:14 PM तीसरे ओवर से आए 13 रन। क्रीज पर गेल और राहुल 17-17 रन बनाकर मौजूद।

22:12 PM जिस तरीके से आरसीबी ने अपनी पारी खत्म की थी उसी तरीके से पंजाब ने अपनी शुरुआत की है। अभी तक 2.4 ओवर का खेल हो चुका है ओर पंजाब ने 32 रन बना लिए हैं।

21:44 PM मार्कस स्टॉयनिस ने अंतिम तीन गेंदों पर जड़ी लगातार तीन बाउंड्री। चौथी गेंद पर छक्का जड़ने के बाद पांचवी गेंद पर चौका और आखिरी गेंद पर जड़ा उन्होंने छक्का। आरसीबी ने आखिरी ओवर में बटोरे 27 रन। डी विलियर्स ने 82 और स्टॉयनिस ने 46 रन की नाबाद पारी खेली।

21:40 PM चौका! तीसरी गेंद पर मार्कस स्टॉयनिस ने खोले हाथ और डीप मिड विकेट की दिशा में जड़ दिया चौका।

21:39 PM छक्का! पारी का आखिरी ओवर लेकर आए विल्यून की पहली हेंद पर डी विलियर्स ने जड़ा शानदार छक्का। इसी के साथ स्टॉयनिस और उनके बीच 100 रन की साझेदारी भी पूरी हुई।

21:38 PM आरसीबी के लिए बेहतरीन ओवर, 19वें ओवर से डी विलियर्स ने बटोरे 21 रन। अब डी विलियर्स 75 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

21:35 PM छक्का! ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवी गेंद पर डी विलियर्स ने जड़े लगातार तीन छक्के। डेथ ओवर में पिटाई करना कोई डी विलियर्स से सीखे।

21:32 PM मोहम्मद शमी लेकर आए 19वां ओवर।

21:31 PM इस ओवर से आए 16 रन। आरसीबी अब यहां से 180 का स्कोर देख रही होगी। क्रीज पर डी विलियर्स 57 और स्टॉयनिस 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।

21:28 PM छक्का! अगली ही गेंद पर डी विलियर्स ने लॉन्ग ऑन की दिशा में जड़ दिया गगन चुंबी छक्का। यहां से डी विलियर्स को रोकना काफी मुश्किल है।

21:27 PM चौका! ओवर की दूसरी गेंद पर डी विलियर्स ने फाइन लेग की दिशा में जड़ा चौका और इसी के साथ डी विलियर्स ने आईपीएल 2019 में जड़ा अपना पांचवा अर्धशतक।

21:26 PM विल्यून लेकर आए पारी का 18वां ओवर।

21:25 PM अश्विन की लाजवाब गेंदबाजी, 17वें ओवर से दिए मात्र 5 रन। अब तीन ओवर तेज गेंदबाजों के बजे है जिसमें ये दोनों खिलाड़ी जम कर प्रहार कर सकते हैं।

21:22 PM मुर्गन अश्विन के ओवर से आए 11 रन। पारी का 17वां ओवर डालेंगे आर अश्विन।

21:20 PM छक्का! ओवर की चौथी शॉट पिच गेंद पर डी विलियर्स ने जड़ा अपनी पारी का दूसरा छक्का। अगर आप डी विलियर्स को इस तरह से टाइम दोगे तो वो इसका भरपूर फायदा उठाएंगे। इसी के साथ डी विलियर्स और स्टॉयनिस के बीच 50 रन की साझेदारी भी पूरी हुई।

21:18 PM मुर्गन अश्विन लेकर आए पारी का 16वां और अपने स्पेल का आखिरी ओवर।

21:17 PM अंकित राजपूत का एक और महंगा ओवर। इस बार दिए 13 रन। 4 ओवर के स्पेल में अंकति ने कुल 46 रन लुटाए हैं। क्रीज पर अब डी विलियर्स 36 और स्टॉयनिस 17 रन बनाकर मौजूद।

21:15 PM छक्का! अगली ही गेंद पर डी विलियर्स ने मिड विकेट की दिशा में जड़ा छक्का। ये बल्लेबाज पिछले काफी समय से आरसीबी के लिए ये काम करता आया है।

21:13 PM चौका! ओवर की दूसरी ही गेंद पर डी विलियर्स ने डीप मिड विकेट की दिशा में जड़ा चौका। यहां से डी विलियर्स आरसीबी की गाड़ी को तेजी से बढ़ाएंगे। डी विलियर्स अब 29 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

21:10 PM पारी का 15वां ओवर डालेंगे अंकित राजपूत। 3 ओवर में दे चुके हैं 33 रन।

21:06 PM मुर्गन अश्विन के ओवर से आए 10 रन। समय टाइम आउट का।

21:06 PM ओवर की पांचवी गेंद पर स्टॉयनिस ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में जड़ दिया छक्का। काफी देर बाद आरसीबी के लिए कोई बाउंड्री आई है। स्टॉयनिस अब 14 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

21:03 PM विजोइन के ओवर से आए 5 रन। 14वां ओवर डालेंगे मुर्गन अश्विन।

20:59 PM अश्विन का एक और शानदार ओवर, दिए मात्र 5 रन।

20:56 PM आर अश्विन लेकर आए पारी का 12वां और अपना तीसरा ओवर।

20:55 PM पंजाब के लिए एक और शानदार ओवर, मुर्गन अश्विन ने दिए मात्र 5 रन। अब आरसीबी से कोई दबाव हटा सकता है तो वो है एबी डी विलियर्स।

20:52 PM मुर्गन अश्विन लेकर आए पारी का 11वां ओवर।

20:51 PM अश्विन का शानदार ओवर, दिए मात्र 3 रन। क्रीज पर इस समय डी विलियर्स 15 और स्टॉयनिस 1 रन बनाकर मौजूद।

20:50 PM आर अश्विन लेकर आए पारी का 10वां ओवर।

20:49 PM ओवर की आखिरी धीमी गति पर फंसे अक्षदीप नाथ और मंदीप सिंह को थमा बैठे आसान सा कैच। यह लगातार तीसरा ओवर है जिसमें आरसीबी ने विकेट खोई है।

20:45 PM अश्विन का सफल ओवर समाप्त, ओवर से दिए मात्र 2 रन। पारी का 9वां ओवर डालेंगे विल्यून।

20:44 PM बोल्ड! ओवर की तीसरी गेंद पर अश्विन ने मोइन अली को किया बोल्ड। स्पिन के जाल में फंसती हुई आरसीबी की टीम। पिछले ओवर में मुर्गन ने पार्थिव को आउट किया और अब अश्विन ने मोइन अली को। आरसीबी को लगा तीसरा झटका, मोइन 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

20:41 PM मुर्गन का सफल ओवर समाप्त, ओवर से दिए मात्र 5 रन। पारी का 8वां ओवर डालेंगे आर अश्विन।

20:39 PM पार्थिव के आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए मोइन अली ने पहली ही गेंद पर जड़ दिया चौका। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन की दिशा में गई।

20:37 PM पावरप्ले के बाद अटैक पर आए मुर्गन अश्विन ने दूसरी ही गेंद पर खतरनाक दिख रहे पार्थिव पटेल को बनाया अपना शिकार। पार्थिव शॉट को जल्दी खेल बैठे जिस वजह से गेंद उनके बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगकर आर अश्विन के हाथों में गई। पार्थिव ने 24 गेंदों पर बनाए 43 रन।

20:34 PM पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आए मोहम्मद शमी और पार्थिव पटेल ने उनके ओवर में जड़ दिए 18 रन। इस ओवर में पार्थिव ने तीन चौके और एक छक्का जड़ा है।

20:28 PM 5 ओवर का खेल खत्म और आरसीबी का स्कोर 1 विकेट पर 52 रन। पार्थिव पटेल 25 और एबी 9 रन बनाकर क्रीज पर।

20:26 PM 5वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए हैं अंकित राजपूत। इस ओवर में अभी तक एक चौका और छक्का आ चुका है।

20:23 PM चार ओवर समाप्त और स्कोर 1 विकेट पर 38 रन। शमी का ये ओवर काफी सफल रहा जिसमें 1 विकेट और कुल 3 रन आए।

20:19 PM चौथे ओवर की पहली गेंद पर आरसीबी को पहला झटका लग चुका है। कोहली 13 रन पर मोहम्मद शमी का शिकार बने।

20:16 PM 3 ओवर का खेल समाप्त और टीम का स्कोर बिना किसी विकेट के 35 रन। इस ओवर से कुल 8 रन आए।

20:12 PM तीसरी गेंद नो बॉल करार दी गई और फ्री हिट मिली लेकिन ये बॉल भी नो बॉल हुई। हालांकि फ्री हिट पर पार्थिव फायदा नहीं उठा सके और गेंद स्टंप पर जा लगी।

20:11 PM तीसरा ओवर लेकर आए अंकित राजपूत और ओवर की दूसरी ही गेंद को पार्थिव ने सीमा रेखा के पार भेज दिया है।

20:10 PM दूसरे ओवर से आए 15 रन। पार्थिव और कोहली 12-12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

20:08 PM ओवर की पांचवी गेंद पर इस बार पार्थिव पटेल ने खोले हाथ और फाइन लेग की दिशा में जड़ दिया चौका। पार्थिव की पारी का यह तीसरा चौका है और अब वो 12 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

20:07 PM पारी का दूसरा ओवर लेकर आए मोहम्मद शमी की पहली ही गेंद पर विलोजेन ने छोड़ा कैच और अगली ही दो गेंदों पर कोहली ने जड़े बैक टू बैक चौके। विलोजेन का यह कैच पंजाब पर काफी भारी पड़ सकता है।

20:03 PM पहला ओवर खत्म होने के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी नुकसान के 12 रन। पार्थिव 8 और कोहली 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

20:01 PM पार्थिव पटेल ने लगातार दो चौके जड़ पारी का शानदार आगाज किया है। पार्थिव 3 गेंदों में 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

20:00 PM मैदान पर आरसीबी की सलामी जोड़ी उतर चुकी है और गेंदबाजी के लिए आए हैं अंकित राजपूत।

19:35 PM रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): पार्थिव पटेल, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, मार्कस स्टोइनिस, अक्षदीप नाथ, मोइन अली, वाशिंगटन सुंदर, टिम साउदी, नवदीप सैनी, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल

19:34 PM किंग्स इलेवन पंजाब (प्लेइंग इलेवन): लोकेश राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, डेविड मिलर, मनदीप सिंह, निकोलस पूरन, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), हार्डस विलोजेन, मुरुगन अश्विन, अंकित राजपूत, मोहम्मद शमी

19:31 PM किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का निर्णय, टीम में हुए दो बदलाव।

18:55 PM कोहली और अश्विन की कप्तानी जंग।

टीमें (संभावित) : 

बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, शिवम दूबे, नाथन कल्टर-नाइल, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिक क्लासेन , मोइन अली, कोलिन डी ग्रांडहोम, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिंद कुमार, देवदत्त पडिक्कल, गुरकीरत सिंह, प्रार्थना रे बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह। 

पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एंड्रयू टाई, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, डेविड मिलर, मोइसिस हेनरिक्स, निकोलस पूरन, वरुण चक्रवर्ती, सैम कुरेन, मोहम्मद शमी, सरफराज खान, हरडस विजोएन, अर्शदीप सिंह, दर्शन नालकंडे, प्रभसिमरन सिंह, अग्निवेश अयाची, हरप्रीत बराड़ और मुरुगन अश्विन। 

 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement