Friday, March 29, 2024
Advertisement

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 1st T20I: रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हराया

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 1st T20I, लाइव क्रिकेट स्कोर: भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का पहले मैच आज यहां विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। इंडिया टीवी पर पढ़ें लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट्स।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: February 24, 2019 22:59 IST
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 1st T20I, लाइव क्रिकेट स्कोर- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 1st T20I, लाइव क्रिकेट स्कोर

ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी गेंद तक खिंचे कम स्कोर वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां भारत पर तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज करके दो मैचों की श्रृंखला में शुरुआती बढ़त बनायी। भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (36 गेंदों पर 50 रन) के अर्धशतक से पहले नौ ओवरों में 76 रन जुटाये लेकिन महेंद्र सिंह धोनी (37 गेंदों पर नाबाद 29) की मौजूदगी के बावजूद वह आखिरी के 11 ओवरों में केवल 50 रन ही बना सका और इस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने उसे सात विकेट पर 126 रन पर रोक दिया। 

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ग्लेन मैक्सवेल (43 गेंद पर 56) और डीआर्शी शार्ट (37 गेंद पर 37) के बीच तीसरे विकेट के लिये 84 रन की साझेदारी से एक समय आसान जीत की तरफ से बढ़ रहा था लेकिन भारत ने शानदार वापसी की। जसप्रीत बुमराह (16 रन देकर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के कारण ऑस्ट्रेलिया के सामने अंतिम छह गेंदों पर 14 रन बनाने का लक्ष्य था। 

उमेश यादव आखिरी ओवर करने आये। उनके सामने ऑस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाज जॉय रिचर्डसन (नाबाद सात) और पैट कमिन्स (नाबाद सात) थे। इन दोनों ने उमेश पर एक एक चौका लगाया। कमिन्स ने पांचवीं गेंद चार रन के लिये भेजी और अंतिम गेंद पर दो रन लेकर टीम का स्कोर सात विकेट पर 127 रन पर पहुंचाया। (पढ़ेंः लाइव क्रिकेट स्कोर)


यहां पढ़ें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 1st T20I, लाइव क्रिकेट स्कोर -

22:18 IST रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हराया, आखिरी ओवर में 14 रन डिफेंड नहीं कर सके उमेश यादव

22:11 IST तीसरी गेंद पर दो रन लिए।

22:11 IST चौका! दूसरी गेंद पर रिचर्डसन ने चौका जड़ा। 

22:10 IST अब गेंदबाजी के लिए आए हैं उमेश यादव। पहली गेंद पर एक रन दिया। 

22:08 IST एक के बाद एक बुमराह ने कुल्टर नाइल को भेजा पवेलियन, ऑस्ट्रेलिया को 6 गेंदों में चाहिए 14 रन। 113 के स्कोर पर बुमराह ने पहले हैंड्सकॉम्ब और फिर कुल्टर नाइल को बोल्ड किया। 

22:06 IST रोमांचक मोड़ में पहुंचा मैच, बुमराह ने हैंड्सकॉम्ब (13) को भेजा पवेलियन। ऑस्ट्रेलिया को 7 गेंदों में 14 रन चाहिए। 

22:00 IST 18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 111/5, जीत के लिए 12 गेंदों में 16 रन चाहिए। 

21:55 IST 102 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का 5वां विकेट गिरा, एश्टन टर्नर को क्रुणाल ने किया बोल्ड। 

21:52 IST ऑस्ट्रेलिया को 24 गेंदों में 26 रन चाहिए। 

21:46 IST ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका, 37 रन बनाकर डॉर्सी शॉर्ट रन आउट, दूसरा रन लेना चाहते थे दोनों खिलाड़ी लेकिन धोनी ने अपना काम किया और भारत को विकेट मिली। 

21:46 IST चौका! डीप एक्स्ट्रा कवर पर शॉर्ट ने चौका जड़ा। 15 ओऴर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 98/3

21:42 IST 89 पर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका, फिफ्टी बनाकर ग्लैन मैक्सवेल आउट। मैक्सवेल 43 गेंदों में 56 रन बनाकर चहल का शिकार बने।

21:39 IST ग्लैन मैक्सवेल ने 40 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया 

21:31 IST चौका! 12वें ओवर की पहली ही गेंद पर शॉर्ट ने चहल को चौका जड़ा। 

21:26 IST छक्का! मैक्सवेल ने लॉन्ग ऑन पर एक बहुत ही लंबा छक्का जड़ा। ऑस्ट्रेलिया आसानी से लक्ष्य की तरफ जाती हुई। 

21:20 IST चौका! 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर शॉर्ट ने मयंक को चौका जड़ा। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 51/2

21:13 IST पावर प्ले में ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर बनाए 41 रन। अब गेंदबाजी के लिए आए हैं डेब्यू कर रहे मयंक मारकंडे। 

21:11 IST छक्का! मैक्सवेल ने छठे ओवर की पहली ही गेंद पर चहल को डीप मिड विकेट पर छक्का जड़ा और उसके बाद अगली ही गेंद पर चौका। मैक्सवेल धुआंधार पारी खेल रहे हैं। 

21:10 IST चौका! डॉर्सी शॉर्ट ने बुमराह को 5वें ओवर की पांचवी गेंद पर चौका जड़ा। ऑस्ट्रेलिया 28/2

21:05 IST चौका! चौथे ओवर की तीसरी, पांचवी और छठी गेंद पर मैक्सवेल ने उमेश यादव को तीन चौके जड़ दिए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 ओवर के बाद 22/2

21:01 IST 3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9/2, तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मैक्सवेल ने चौका जड़ा। 

20:58 IST एक के बाद एक ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका, एरॉन फिंच 0 पर आउट। जसप्रीत बुमराह के तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर फिंच चकमा खा गए। LBW आउट होकर फिंच पवेलियन लौट गए। 

20:57 IST 5 के स्कोर पर भारत को मिली पहली सफलता, स्टोयनिस 1 रन बनाकर रन आउट। स्टोयनिस से ओपनिंग ऑस्ट्रेलिया के काम नहीं आई और चहल ने उमेश के थ्रो पर रन आउट कर दिया। 

20:54 IST 5 के स्कोर पर भारत को मिली पहली सफलता, स्टोयनिस 1 रन बनाकर रन आउट

20:50 IST दूसरे छोर से स्पिन गेंदबाजी। चहल आए हैं दूसरा ओवर लेकर। 

20:49 IST चौका! पहले ओवर की पांचवी गेंद पर शॉर्ट ने चौका जड़ा। इस ओवर से केवल यही चार रन आए।

20:48 IST लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया, स्टोयनिस और डॉर्सी शॉर्ट क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया ने ओपनिंग में बड़ा बदलाव करते हुए फिंच की जगह स्टोयनिस को ओपनिंग के लिए उतारा है। भारत की तरफ से बुमराह आए हैं गेंदबाजी के लिए। 

20:38 IST आस्ट्रेलिया ने भारत को सात विकेट पर 126 रन पर रोक दिया। भारत के लिए लोकेश राहुल ने सर्वाधिक 50, महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 29 और कप्तान विराट कोहली ने 24 रन बनाए।

20:31 IST छक्का! धोनी ने 32 गेंदों की पारी में पहली बार कोई बाउंड्री लगाई। 

20:22 IST भारत को 5 रन वाइड के मिलेंगे। रिचर्डसन दिशा से भटके और गेंद विकेटकीपर को छकाते हुए बाउंड्री से बाहर चली गई। 

20:18 IST 109 के स्कोर पर भारत का सातवां विकेट गिरा, उमेश यादव 2 रन बनाकर आउट। पैट कमिंस ने किया LBW आउट।

20:14 IST 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 104/6

20:09 IST 100 के स्कोर पर भारत को लगा छठा झटका, क्रुणाल पांड्या 1 रन बनाकर आउट। कुल्टर नाइल ने तीसरा विकेट अपने नाम किया। 

20:05 IST 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 95/5, भारतीय टीम काफी दबाव में है। पंत के रन आउट के बाद से शुरू हुआ विकेट गिरने का सिलसिला खत्म ही नहीं हुआ। 15वें ओवर में जांपा ने केवल एक रन ही दिया। 

20:00 IST 94 के स्कोर पर आधी भारतीय टीम पवेलियन लौटी, कार्तिक 1 रन बनाकर बोल्ड। कार्तिक आगे निकलकर खेलना चाहते थे। लेकिन कुल्टर नाइल ने उन्हें बोल्ड कर दिया। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं क्रुणाल पांड्या। 

19:57 IST 92 के स्कोर पर भारत चौथा विकेट गिरा, केएल राहुल 50 रन बनाकर आउट। केएल राहुल बड़ा शॉट मारना चाहते थे लेकिन गेंद बल्ले के नीचे किनारे से लगती हुई फिंच के हाथों में चली गई। 

19:53 IST केएल राहुल ने जड़ा टी20 करियर का 5वां अर्धशतक, भारत का स्कोर 100 के करीब

19:47 IST 80 के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा, ऋषभ पंत 3 रन बनाकर रन आउट। पंत ने आगे निकल शॉट खेला लेकिन बेहरनडॉर्फ ने शानदार फील्डिंग की और पंत को रन आउट होकर जाना पड़ा। अब एमएस धोनी आए हैं बल्लेबाजी के लिए।

19:41 IST छक्का! केएल राहुल ने 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर पारी का पहला छक्का जड़ा। भारत का स्कोर 76/2, अब गेंदबाजी के लिए आए हैं डॉर्सी शॉर्ट। 

19:40 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं ऋषभ पंत। पंत ने पहली ही गेंद पर स्ट्रेट डाउन द ग्राउंड चौका मारना चाहा। 

19:39 IST 69 के स्कोर पर भारत को लगा बड़ा झटका, विराट कोहली 24 रन बनाकर आउट। एडम जांपा ने लिया विकेट। बड़ा शॉट खेलना चाहते थे कोहली लेकिन गेंद सीधे कुल्टर नाइल के हाथों में गई। 

19:37 IST विराट और केएल राहुल के बीच 33 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 

19:36 IST 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 65/1, केएल राहुल औऱ विराट कोहली पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। 

19:29 IST चौका! केएल राहुल ने जांपा को स्ट्रेट डाउन द ग्राउंड चौका जड़ा। 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 59/1, अब पैट कमिंस आए हैं गेंदबाजी के लिए। 

19:28 IST पावर प्ले के बाद अब गेंदबाजी के लिए आए हैं एडम जांपा। 

19:26 IST चौका! पावर प्ले की आखिरी गेंद पर राहुल ने धमाकेदार शॉट जड़ा। चार रन मिले। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 49/1

19:24 IST चौका! छठे ओवर की पहली ही गेंद पर कोहली ने कुल्टर नाइल को डीप मिड विकेट पर चौका जड़ा। 

19:23 IST चौका! विराट कोहली ने 5वें ओवर की पांचवी गेंद पर डीप वैकवर्ड प्वाइंट पर चौका जड़ा। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 38/1

19:20 IST चौका! राहुल के बाद अब कप्तान कोहली ने भी बेहतरीन डाउन द ग्राउंड चौका जड़ा। भारत 32/1

19:18 IST चौका! राहुल ने एक बार फिर से एक कमाल का शॉट जड़ा। गेंद डीप एक्स्ट्रा कवर से चौके के लिए गई। 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 26/1

19:16 IST चौका! केएल राहुल के बल्ले से निकला पारी का तीसरा चौका। राहुल ने स्क्वायर ऑफ द विकेट बेतरीन चौका जड़ा। 

19:14 IST तीसरे ओवर से मात्र 3 रन और भारत ने रोहित के रूप में एक बड़ा विकेट गंवाया। स्कोर 15/1

19:13 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं कप्तान विराट कोहली। 

19:12 IST 14 के स्कोर पर भारत को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा 5 रन बनाकर आउट। बेहरनडॉर्फ की गेंद पर जांपा ने लपका एक आसान सा कैच। 

19:09 IST चौका! दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल ने फाइन लेग पर एक और चौका जड़ा। भारत का स्कोर 12/0

19:07 IST चौका! केएल राहुल ने फाइन लेग पर एक बेहतरीन चौका जड़ा। 

19:05 IST पहले ओवर से केवल एक रन आया। दूसरा ओवर लेकर आए हैं रिचर्डसन।

19:00 IST भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतर चुकी है। भारत की तरफ से रोहित शर्मा और केएल राहुल क्रीज पर आए हैं ओपनिंग के लिए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जेसन बेहरनडॉर्फ आए हैं गेंदबाजी के लिए।

18:40 IST भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत, एमएस धोनी (कीपर), दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पांड्या, उमेश यादव, मयंक मारकंडे, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

18:40 IST ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): एरोन फिंच (कप्तान), डी आर्सी शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, पीटर हैंड्सकॉम्ब (कीपर), एश्टन टर्नर, नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, झाई रिचर्डसन, जेसन बेहरेनडोर्फ, एडम ज़म्पा।

18:30 IST ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। 

18:25 IST अब से कुछ ही देर में टॉस होने वाला है। 

18:25 IST भारत के लिए मयंक मारकंडे आज अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं। कप्तान कोहली ने उन्हें डेब्यू कैप दी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पीटर हैंड्सककॉम्ब (Peter Handscomb) भी आज अपना टी20 डेब्यू कर रहे हैं। 

18:20 IST नमस्कार! स्वागत है आपका भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी20 मैच के लाइव क्रिकेट स्कोर में।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement