Saturday, April 20, 2024
Advertisement

IND vs SA sceond Test, Highlights: तीसरे दिन साउथ अफ्रीका की पहली पारी 275 रन पर सिमटी, भारत के पास 326 रनों की बढ़त

भारत बनाम साउथ अफ्रीका लाइव मैच स्कोर, क्रिकेट स्कोर टुडे अपडेट इंडिया टीवी हिंदी और हॉटस्टार पर

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: October 12, 2019 16:43 IST
India vs South Africa second test Third day live cricket score match update from Maharashtra Cricket- India TV Hindi
Image Source : AP IMAGES India vs South Africa second test Third day live cricket score match update from Maharashtra Cricket Association Pune on IndiaTV  

India vs South Africa second test third day from Maharashtra Cricket Association Pune

भारत ने पुणे में जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को उसकी पहली पारी में 275 रन पर ऑल आउट कर दिया। भारत ने अपनी पहली पारी शुक्रवार को पांच विकेट पर 601 रनों पर घोषित कर दी थी। इस लिहाज से दक्षिण अफ्रीका अभी भारत के स्कोर से 326 रन पीछे है। दक्षिण अफ्रीका के ऑल आउट होते ही स्टंप्स की घोषणा कर दी गई। दक्षिण अफ्रीका की ओर से निचले क्रम के बल्लेबाज केशव महाराज ने 132 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से सर्वाधिक 72 रन बनाए। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने चार, तेज गेंदबाज उमेश यादव ने तीन, मोहम्मद शमी ने दो और रविंद्र जडेजा ने एक विकेट हासिल किया। अश्विन ने इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, तीसरा दिन

पहली पारी

IND 601/5 decl (156.3)

RSA 275/10 (105.4)*

साउथ अफ्रीका 275 पर ऑलआउट

04:30 PM 106वें ओवर में अश्विन ने रबाडा को एलबीडब्लू आउट कर साउथ अफ्रीका की टीम को 275 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। भारत के पास अभी 326 रनों की बढ़त है।

04:14 PM अश्विन ने आखिरकार भारत को दिलाई 9वीं सफलता। महाराज 72 रन बनाकर पवेलियन लौट गए है। महाराज ने फिलेंडर के साथ मिलकर 9वें विकेट के लिए कुल 109 रन की साझेदारी हुई।

03:56 PM जडेजा की गेंद पर चौका जड़ने के साथ ही केशव महाराज और फिलेंडर के बीच 100 रन की साझेदारी हो गई है। संकट की घड़ी में दोनों बल्लेबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया है। दूसरी तरफ भारतीय गेंदबाजों की चिंता बढ़ती जा रही है।

03:50 PM 95 ओवर पूरे होने के साथ ही साउथ अफ्रीका ने 250 का आंकड़ा भी पार कर लिया है। महाराज 58 और फिलेंडर 38 रन पर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 91 रन की साझेदारी हो चुकी है।

03:35 PM अश्विन के 23वें ओवर की चौथी गेंद पर शानदार चौका जड़ महाराज ने अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक लगा दिया है। महाराज ने 98 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 50 रन पूरे किए।

03:30 PM 90 ओवर का खेल हो चुका है और अफ्रीका ने 238 रन बना लिए हैं। महाराज (44) अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। वहीं, फिलेंडर 37 रन पर खेल रहे हैं।

03:15 PM शमी के 17वें ओवर से आया महज 1 रन। 86 ओवर बाद अफ्रीका 8 विकेट पर 224 रन। महाराज 33 और फिलेंडर 34 रन पर खेल रहे हैं।

02:45 PM महाराज और फिलेंडर के बीच 54 रनों की पूरी हुई साझेदारी, सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा साउथ अफ्रीका। 

02:35 PM  चाय काल समाप्त होने के बाद केशव महाराज 21 और वेर्नोंन फिलेंडर 23 रन बनाकर आगे खेलने के लिए मैदान में उतरे। भारत की तरफ से स्ट्राइक गेंदबाज शमी के हाथ में गेंद। 

02:10 PM चाय तक साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज केशव महाराज और वेर्नोंन फिलेंडर ने डट कर भारतीय स्पिन आक्रमण का सामन किया, जिसके चलते पहली पारी में ऑल आउट होने से अभी दो विकेट रह गए हैं। इतना ही नहीं महाराज और फिलेंडॉ ने मिलकर 111 गेंदों में 35 रन की संघर्षभरी साझेदारी निभाई। 

01:35 PM भारत की तरफ से 3 विकेट उमेश, जबकि 2-2 विकेट शमी और आश्विन के नाम रहे और एक विकेट जडेजा के नाम रहा।

01:10 PM साउथ अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस के आउट होने के बाद क्रीज पर केशव महाराज बल्लेबाजी करने उतरे, साउथ अफ्रीका अभी भी भारत से 434 रन पीछे है।

साउथ अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस आउट 

12:50 PM  59वें ओवर में अश्विन की तीसरी गेंद पर साउथ अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस 64 रन बनाकर कैच आउट हुए, इसी के साथ साउथ अफ्रीका टीम की आखिरी उम्मीद भी ढह गई। 

12:24 PM  45वें ओवर में जडेजा की दूसरी गेंद पर मुथुस्वामी अपने करियर में पहली बार 7 रन बनाकर  पगबाधा आउट हुए। 

12:18 PM साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस और मुथुस्वामी लंच के बाद मैदन में उतरे भारत की तरफ से स्पिन आक्रमण जारी। 

11:36 AM लंच तक साउथ अफ्रीका के 6 विकेट गिर चुके हैं, कहीं ना कहीं मैच अब साउथ अफ्रीका के साथ से निकलता दिखाई दे रहा है। ऐसे में साउथ अफ्रीका को अगर मैच में वापसी करनी है तो एक बड़ी साझेदारी की सख्त जरूरत है। भारत की तरफ से 3 विकेट शमी, 2 विकेट उमेश तो 1 विकेट आश्विन ले चुके हैं।

फॉलोऑन बचाना काफी मुश्किल 
11:25 AM साउथ अफ्रीका के लिए फॉलोऑन बचाना काफी मुश्किल नजर आ रहा है, भारतीय गेंदबाजी के आगे साउथ अफ्रेकी बल्लेबाज नतमस्तक नजर आ रहे हैं।

11:20 AM अश्विन की शानदार ऑफ स्पिन गेंद पर क्विंटन डी कॉक हुए बोल्ड, 31 रन बनाकर पवेलियन रवाना। 

11:12 AM फाफ डु प्लेसिस ने 37वें ओवर में जडेजा की गेंद पर लगातार दो चौके जड़कर पूरा किया 21वां अर्धशतक। 

11:02 AM कप्तान कोहली ने रणनीति में किया बदलाव, स्ट्राइक गेंदबाज मोहम्मद शमी को लाए वापस। 

पनपती साझेदारी

11:00 AM डी कॉक और प्लेसिस बड़ी ही समझदारी के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं. दोनों के बीच 41 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है. डी कॉक 21 तो प्लेसिस 26 रन पर नाबाद। 

10:28 AM चौका, 26वें ओवर में इशांत शर्मा की गेंदबाजी में बल्लेबाज प्लेसिस ने मारे दो शानदार चौके, ओवर से आए 9 रन। 

डी कॉक और प्लेसिस की आखिरी जोड़ी 

10:10 AM डी ब्र्युन के आउट होने के बाद क्विंटन डी कॉक मैदान में उतरे, उन्होंने पिछले मैच में शतक मारा था। ऐसे में भारत के सामने आखिरी प्लेसिस और डी कॉक की जोड़ी खेल रही है। जिसे भारत जल्द से जल्द आउट करना चाहेगा। 

10:03 AM 21वें ओवर में उमेश यादव की अंतिम गेंद को डी ब्र्युन भांप नहीं पाए और विकेट के पीछे रिद्धिमान साहा ने उड़ते हुए शानदार कैच लपका। डी ब्र्युन 30 रन बनाकर पवेलियन रवाना।    

09:55 AM साउथ अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस मैदान में उतरे, इस तरह अगर मैच में अफ्रीका को वापसी करनी है तो इस सेशन में डी ब्र्युन और प्लेसिस को अपना विकेट बचाते हुए बल्लेबाजी करनी होगी। 

09:45 AM  मैच के तीसरे दिन शमी ने अपने दूसरे ओवर में साउथ अफ्रीका के नाईटवाच मैन एनरिच नोर्तजे को आउट किया, स्लिप में खड़े कोहली ने आसानी से कैच पकड़ा। 3 रन बनाकर हुए आउट। 

09:30 AM मैच के तीसरे दिन क्रीज पर साउथ अफ्रीका के डी ब्र्युन और नाईटवाच मैन एनरिच नॉर्टजे बल्लेबाजी करने के लिए आए। भारतीय गेंदबाज जल्द से जल्द साउथ अफ्रीका को ऑल आउट कर फॉलोऑन देना चाहेंगे। 

08:30 AM मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:- 

भारत (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (c), अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा (wk), रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी।

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, थ्यूनिस डी ब्रूयन, टेम्बा बावुमा, फाफ डु प्लेसिस (c), क्विंटन डी कॉक (wk), सेनुरन मुथुसामी, वर्नोन फिलेंडर, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनिचर नॉर्टजे।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement