Friday, April 19, 2024
Advertisement

आईपीएल 2019 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस Highlights: अल्जारी जोसेफ (12/6) की घातक गेंदबाजी, मुंबई इंडियंस (136/7) ने सनराइजर्स हैदराबाद (96/10) को 40 रनों से रौंदा

लाइव क्रिकेट स्कोर, सराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट्स Live Cricket Score SRH vs MI IPL 2019 match 19 Live blog updates

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: April 06, 2019 23:49 IST
Live Cricket Score SRH vs MI IPL 2019 match 19 Live blog updates- India TV Hindi
Image Source : IPL.COM लाइव क्रिकेट स्कोर, सराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट्स Live Cricket Score SRH vs MI IPL 2019 match 19 Live blog updates

अलजारी जोसेफ की पदार्पण मैच में रिकार्डतोड़ गेंदबाजी और आखिरी ओवरों में कीरोन पोलार्ड के 26 गेंद में नाबाद 46 रन की मदद से मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के कम स्कोर वाले मैच में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 40 रन से हरा दिया। मुंबई इंडियंस के सात विकेट पर 136 रन के जवाब में हैदराबाद की टीम 17.4 ओवर में 96 रन पर आउट हो गई जो उसका न्यूनतम स्कोर भी है। अलजारी ने 3.4 ओवर में 12 रन देकर छह विकेट लेकर 11 साल पुराना पाकिस्तान और राजस्थान रायल्स के सोहेल तनवीर का रिकार्ड तोड़ा जिन्होंने 14 रन देकर छह विकेट लिये थे। मुंबई ने आज युवराज सिंह की जगह ईशान किशन और लसिथ मलिंगा की जगह वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अलजारी जोसेफ को उतारा था और यह फैसला सही साबित हुआ। मुंबई की यह पांच मैचों में तीसरी जीत और हैदराबाद की पांच मैचों में दूसरी हार है।​

आईपीएल 2019, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, लाइव क्रिकेट स्कोर:

MUMBAI 136/7 (20.0)  

HYDERABAD 96-all out​ (17.4)  ​

11:25 PM अल्जारी जोसेफ (12/6) की घातक गेंदबाजी, मुंबई इंडियंस (136/7) ने सनराइजर्स हैदराबाद (96/10) को 40 रनों से रौंदा

11:21 PM विकेट!9.. अल्जारी जोसेफ ने झटका 5वां विकेट, भुवनेश्वर कुमार 2 रन बनाकर आउट। हैदराबाद का 9वां विकेट गिरा। 

11:18 PM विकेट!8.. 90 के स्कोर पर हैदराबाद का 8वां विकेट गिरा, मोहम्मद नबी 11 रन बनाकर आउट। जसप्रीत बुमराह के खाते में पहला विकेट। 

11:10 PM विकेट!7.. एक के बाद एक हैदराबाद का सातवां विकेट गिरा, राशिद खान अल्जारी जोसेफ का चौथा शिकार बने। 88 के ही स्कोर पर गिरा विकेट। अलजारी जोसेफ अपने तीन ओवरों में 8 रन देकर चार विकेट अपने नाम कर चुके हैं। 

11:10 PM विकेट!6.. 88 के स्कोर पर हैदराबाद का छठा विकेट गिरा, दीपक हुड्डा 20 रन बनाकर अल्जारी जोसेफ का तीसरा शिकार बने। अपने स्पैल का तीसरा ओवर करा रहे हैं जोसेफ और तीसरे ओवर में भी विकेट अपने नाम किया। मुंबई की पकड़ में है गेम।

11:05 PM छक्का! बुमराह की 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर नबी ने छक्का जड़ा। 

11:00 PM आईपीएल 2019 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना पहला ही मैच खेल रहे राहुल चाहर ने शानदार स्पैल कराया। 4 ओवर में 21 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। 

10:51 PM 62 के स्कोर पर आधी हैदराबाद की टीम पवेलियन लौटी, युसुफ पठान 0 पर आउट। रोहित शर्मा की शानदार कप्तानी। राहुल चाहर को लगाया अटैक पर और सफलता मिली। 

10:46 PM विकेट!4.. 61 के स्कोर पर हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा, मनीष पांडे 16 रन बनाकर आउट। जैसन बेहरनॉर्फ की गेंद पर रोहित शर्मा ने लपका एक अविश्वसनीय कैच। मुंबई पूरी तरह से गेम में है। 

10:44 PM 10 ओवर का खेल हो गया है। हैदराबाद का स्कोर 59/3, जीत के लिए हैदराबाद को 60 गेंदों में 78 रन चाहिए। मनीष पांडे और दीपक हुड्डा क्रीज पर हैं।

10:29 PM विकेट!3.. 42 के स्कोर पर हैदराबाद का तीसरा विकेट गिरा, अल्जारी जोसेफ ने विजय शंकर को किया आउट। खराब शॉट खेलकर आउट हुए शंकर। 10 गेंदों में बनाए 5 रन। 

10:24 PM चौका! विजय शंकर के बल्ले से एक बेहतरीन चौका निकला। इससे पहले मनीष पांडे को एक जीवन दान मिला। पोलार्ड ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया।

10:22 PM 5वां ओवर कराने आए अलजारी जोसेफ ने विकेट लेने के साथ मेडन ओवर कराया। क्रीज पर मनीष पांडे और विजय शंकर हैं। 

10:19 PM विकेट!2 एक के बाद एक हैदराबाद को लगा दूसरा झटका, डेविड वॉर्नर 15 रन बनाकर बोल्ड। मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू कर रहे अलजारी जोसेफ ने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर झटका विकेट। मुंबई के लिए बड़ा विकेट।

10:15 PM विकेट!1 33 के स्कोर पर हैदराबाद को लगा पहला झटका, जॉनी बेयरस्टो 16 रन बनाकर आउट। आईपीएल 2019 में पहली बार सनराइजर्स हैदराबाद ने पावर प्ले के अंदर अपना विकेट खोया है। नए गेंदबाज राहुल चाहर ने मुंबई को एक बड़ी सफलता दिलाई। बेयरस्टो खतरनाक फॉर्म में थे। 10 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए। 

10:13 PM चौका! डेविड वॉर्नर और बेयरस्टो एक बार फिर से अपना ब्रैंड क्रिकेट खेलते हुए। गेंदबाजी के लिए आए हैं राहुल चाहर लेकिन वॉर्नर ने गुगली पर चौका जड़ा।

10:02 PM लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की धमाकेदार शुरुआत, बेयरस्टो-वॉर्नर क्रीज पर

09:42 PM हैदराबाद की कसी हुई गेंदबाजी, मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड (46*) की पारी के दम पर दिया 137 रनों का लक्ष्य। भुवी के 20वें ओवर से 19 रन आए। पोलार्ड 26 गेंदों में 46 रन बनाकर नाबाद रहे। 

09:39 PM चौका! पोलार्ड ने कवर्स के ऊपर से चौका जड़ा। आखिरी ओवर भुवी करा रहे हैं।

09:36 PM छक्का! किरॉन पोलार्ड मुंबई के लिए बहुत की सही पारी खेल रहे हैं। कौल की नो बॉल पर मिले फ्री हिट को बाउंड्री पार पहुंचा दिया।

09:34 PM छक्का! किरॉन पोलार्ड के बल्ले से निकला एक और छक्का। फुलटॉस गेंद थी लेकिन लेंथ से चूके कौल और 6 रन मिले मुंबई को।

09:33 PM छक्का! किरॉन पोलार्ड के बल्ले से निकला पहला शॉट और गेंद 6 रनों के लिए गई। 

09:32 PM विकेट!7 97 के स्कोर पर मुंबई का सातवां विकेट गिरा, राहुल चाहर 10 रन बनाकर आउट। भुवी के खाते में पहला विकेट। 

09:30 PM चौका! राहुल चहार मुंबई के लिए अच्छे रन बना रहे हैं। एक और थर्डमैन पर चौका जड़ा।

09:26 PM चौका! अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं राहुल चाहर और थर्डमैन पर चार रन बटोरे।

09:25 PM 86 के स्कोर पर मुंबई का चठा विकेट गिरा, हार्दिक पांड्या 14 रन बनाकर आउट

09:24 PM छक्का! गेंदबाजी के लिए आए राशिद खान और हार्दिक ने गेंद को दर्शक दीर्घा में पहुंचा दिया। 

09:23 PM हार्दिक और पोलार्ड ज्यादा रिस्क नहीं ले रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ हैदराबाद की गेंदबाजी भी काफी कसी हुई हो रही है। 4 ओवर बचे हैं। 

09:13 PM हार्दिक पांड्या और किरॉन पोलार्ड के ऊपर मुंबई इंडियंस की सारी उम्मीदें टिकी हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर 72/5

09:06 PM विकेट!5.. 65 के स्कोर पर आधी मुंबई इंडियंस की टीम पवेलियन लौटी, ईशान किशन 17 रन बनाकर रन आउट

08:58 PM विकेट!4.. 63 के स्कोर पर मुबंई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा, क्रुणाल पांड्या 6 रन बनाकर आउट। बड़ा शॉट मारना चाहते थे क्रुणाल लेकिन मिस कर गए और गेंद काफी हाई गई जिसे कीपर बेयरस्टो ने आसानी से लपक लिया। सिद्धार्थ कौल ने लगातार दूसरे ओवर में दूसरा विकेट अपने नाम किया है।

08:54 PM चौका! भाग्यशाली रहे ईशान किशन.. गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए थर्डमैन पर चार रनों के लिए चली गई। 

08:50 PM 10 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई इंडियंस का स्कोर 53/3 ... फिलहाल क्रीज पर क्रुणाल पांड्या और ईशान किशन मौजूद हैं। 

08:46 PM चौका! ईशान किशन के बल्ले से निकला एक बेहतरीन चौका। थर्डमैन और प्वाइंट के बीच से चार रन बटोरे।

08:41 PM विकेट!3 लड़खड़ाई मुंबई इंडियंस की पारी, क्विंटन डिकॉक 19 रन बनाकर आउट, 43 के स्कोर पर मुंबई का तीसरा विकेट गिरा। बड़ा शॉट खेलना चाहते थे डिकॉक लेकिन गेंद गई बाउंड्री लाइन पर खड़े दीपक हुड्डा के हाथों में। 

08:34 PM चौका! आईपीएल 2019 में पहली बार बॉलिंग कराने आए युसुफ पठान लेकिन डिकॉक ने उन्हें फाइन लेग पर चौका जड़ दिया।

08:28 PM विकेट!2 28 के स्कोर पर मुबई को लगा बड़ा झटका, सूर्यकुमार यादव 7 रन बनाकर आउट। संदीप शर्मा की गेंद पर LBW आउट हुए सूर्यकुमार। 28 के स्कोर पर मुंबई का दूसरा विकेट गिरा। 

08:23 PM चौका! सूर्यकुमार यादव ने लॉन्ग ऑफ पर बेहतरीन चौका जड़ा।

08:19 PM विकेट!1 21 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा 11 रन बनाकर नबी का शिकार बने

08:13 PM छक्का! डिकॉक के बल्ले से डीप स्क्वायर लेग पर बेहतरीन निकला। 

08:07 PM छक्का! भुवी के पहले ओवर में जरूर रोहित शर्मा को जीवनदान मिला लेकिन संदीप शर्मा के दूसरे ओवर में एक शानदार छक्का जड़ा।

08:00 PM बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस, रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक क्रीज पर

07:32 PM हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

 

मुंबई (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, केरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, जेसन बेहरनडॉर्फ, अल्जारी जोसेफ और जसप्रीत बुमराह।

हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मोहम्मद नबी, विजय शंकर, यूसुफ पठान, राशिद खान, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल। 

07:14 PM हैदराबाद में खेले गए दोनों मैच हाई स्कोरिंग रहे हैं। हैदराबाद ने दोनों मौकों पर 200 का आंकड़ा पार किया और जीते। जैसा कि पहले से सभी को पता है इस बार भी जॉनी बेयरस्टो और वार्नर मुख्य आकर्षक रहेंगे। 

07:05 PM अब से कुछ देर बाद टॉस होगा। हैदराबाद और मुंबई की टीमें मैदान पर पहुंच चुकी हैं। 

इसके विपरीत कोलकाता नाइट राइडर्स से पहला मैच हारने वाली सनराइजर्स ने राजस्थान रायल्स, रायल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स को हराया। दिल्ली के खिलाफ सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन चोट के कारण नहीं खेले लेकिन उसका कोई असर नहीं दिखाई दिया।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement