Saturday, April 27, 2024
Advertisement

IPL 2019, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स Highlights: बेयरस्टो (80*) और वॉर्नर (67) के धमाकेदार अर्धशतक के दम पर हैदराबाद ने केकेआर को 9 विकेट से दी मात

 कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 159 रन का स्कोर बनाया, जिसे हैदराबाद ने एक विकेट खेकर 15 ओवर में ही हासिल कर लिया।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: April 21, 2019 19:25 IST
लाइव क्रिकेट स्कोर IPL 2019, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स SRH vs KKR Live Match - India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM लाइव क्रिकेट स्कोर IPL 2019, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स SRH vs KKR Live Match 

ओपनर डेविड वार्नर (67) और जॉनी बेयरस्टो (नाबाद 80) के तूफानी अर्धशतकों की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 159 रन का स्कोर बनाया, जिसे हैदराबाद ने एक विकेट खेकर 15 ओवर में ही हासिल कर लिया। हैदराबाद की नौ मैचों में यह पांचवीं जीत है और वह 10 अंकों के साथ अब चौथे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, कोलकाता की 10 मैचों में यह छठी हार है और वह आठ अंकों के साथ छठे नंबर पर है। कोलकाता को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। 

लाइव क्रिकेट मैच स्कोर हैदराबाद बनाम कोलकाता आईपीएल 2019

KOLKATA 159/8 (20.0)

HYDERABAD 161/1 (15.0)  

07:12 PM छक्का! लगातार दो छक्के लगाकर बेयरस्टो ने हैदराबाद को जिताया। हैदराबाद ने 15 ओवरों में 160 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। बेयरस्टो 43 गेंदों में 80 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद की एकतरफा जीत रही। 

07:12 PM छक्का! जॉनी बेयरस्टो ने चौके के बाद मिड विकेट के ऊपर से जड़ा एक कमाल का छक्का। 

07:11 PM चौका! जॉनी बेयरस्टो की अच्छी टाइमिंग और चावला को एक शानदार चौका जड़ा।

07:00 PM विकेट! 131 के स्कोर पर हैदराबाद का पहला विकेट गिरा, डेविड वॉर्नर 38 गेंदों में 67 रन बनाकर पृथ्वीराज यारा का पहला आईपीएल शिकार बने। इससे पहले पियूष चावला ने बेयरस्टो का कैच छोड़ा था। लेकिन इस बार यारा ने उन्हें बोल्ड कर दिया। 

06:57 PM छक्का! डेविड वॉर्नर ने चौके के बाद सुनील नरायण को जड़ा छक्का। 12वें ओवर से 16 रन आए। हैदराबाद को 48 गेंदों में 30 रन चाहिए। 

06:56 PM चौका! डेविड वॉर्नर ने सुनील नरायण को सामने स्टैंड में एक धमाकेदार चौका जड़ा। इससे पहले बेयरस्टो का कैच छूटा था।

06:46 PM डेविड वॉर्नर के बाद जॉनी बेयरस्टो ने भी 28 गेंदों में जड़ी धमाकेदार फिफ्टी, बेयरस्टो की ये दूसरी फिफ्टी है। 9.3 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 106/0

06:45 PM डेविड वॉर्नर ने 28 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, बेयरस्टो की धमाकेदार बल्लेबाजी, 9.1 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 104/0

डेविड वॉर्नर का SRH के लिए हर सीजन प्रदर्शन

  • 2014: 528
  • 2015: 562
  • 2016: 848
  • 2017: 641
  • 2018: खेले नहीं
  • 2019: 501*

06:41 PM चौका! जॉनी बेयरस्टो ने करिअप्पा को पहले छक्का और उसके बाद जड़ा चौका। कमाल की बल्लेबाजी हो रही है। 

06:40 PM छक्का! जॉनी बेयरस्टो ने करिअप्पा को पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। धमाकेदार शॉट। ये दोनों ओपनर जल्दी मैच खत्म करने की तरफ हैं। 

06:33 PM 8वां ओवर लेकर आए हैं पियूष चावला। केकेआर को विकेट की तलाश है। 

आईपीएल में एक सीजन में किसी भी सलामी जोड़ी द्वारा सर्वाधिक रन:

733 वार्नर - बेयरस्टो (2019)
731 वार्नर - धवन (2016)
655 वार्नर - धवन (2017)
646 वार्नर - धवन (2015)

IPL में SRH का पावर प्ले में सबसे ज्यादा स्कोर
79 बनाम केकेआर हैदराबाद 2017
76 बनाम सीएसके हैदराबाद 2015
72 बनाम केकेआर हैदराबाद 2019*
69 बनाम आरआर हैदराबाद 2019

06:33 PM चौका! 7वां ओवर लेकर आए आंद्रे रसल और जॉनी बेयरस्टो ने तीसरी गेंद पर एक खूबसूरत चौका जड़ा।

06:28 PM छक्का! डेविड वॉर्नर के बल्ले से निकली लगातार तीसरी बाउंड्री। केसी करिअप्पा के छठे ओवर से 20 रन आए। हैदराबाद ने पावर प्ले में बिना कोई विकेट खोए 72 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 21 गेंदों में 43 और जॉनी बेयरस्टो 15 गेंदों में 25 रन बनाकर नाबाद हैं। 

06:26 PM चौका! डेविड वॉर्नर की बैक टू बैक बाउंड्री। केसी करिअप्पा को जमकर बाउंड्री लगा रहे हैं वॉर्नर। 

06:26 PM छक्का! केसी करिअप्पा आए गेंदबाजी के लिए और डेविड वॉर्नर ने एक धमाकेदार छक्का जड़ा। 

06:21 PM छक्का! इस बार डेविड वॉर्नर ने सुनील नरायण को जड़ा छक्का। डीप मिड विकेट पर करारा प्रहार। 4.4 ओवर में हैदराबाद के 50 रन पूरे हो गए हैं। 

06:17 PM छक्का! जॉनी बेयरस्टो धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। चावला को चौका लगाने के बाद स्टैंड में एक लंबा छक्का जड़ा।

06:15 PM चौका! बेयरस्टो ने मारा पियूष चावला को डीप मिड विकेट पर एक धमाकेदार चौका। 

06:10 PM चौका! तीसरो ओवर की पहली गेंद पर वॉर्नर ने गर्नी को चौका जड़ा। 

06:08 PM चौका! दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर भी जॉनी बेयरस्टो ने चौका जड़ा।

06:07 PM चौका! जॉनी बेयरस्टो को मिला जीवनदान। केसी करियप्पा ने पृथ्वीराज की गेंद पर बाउंड्री लाइन पर बेयरस्टो का हाथ में आया कैच छोड़ दिया और गेंद चार रनों के लिए चली गई। 

06:04 PM छक्का! डेविड वॉर्नर के बल्ले से निकला हैदराबाद की पारी का पहला छक्का। पृथ्वीराज को एक करारा शॉट मारा। 

06:03 PM पहले ओवर में गर्नी ने केवल 6 रन दिए। दूसरा ओवर लेकर आए हैं पृथ्वीराज यारा। आज इनका पहला मैच है। 

05:58 PM लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद, जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर क्रीज पर। पहला ओवर कराने आए हैरी गर्नी। 

05:43 PM ओवर की पांचवी गेंद पर करियप्पा ने जड़ा छक्का और आखिरी गेंद पर एक रन लेकर उन्होंने केकेआर का स्कोर 159 रन तक पहुंचाया। केकेआर ने हैदराबाद को दिया 160 रनों का लक्ष्य।

05:40 PM राशिद के ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाने के बाद तीसरी गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने के प्रयास में कीपर कैच आउट हुए चावला।

05:38 PM भुवनेश्वर कुमार का एक और सफल ओवर समाप्त, इस बार दिए 12 रन और झटका अंद्रे रसेल का महत्वपूर्ण विकेट। राशिद खान लेकर आए आखिरी ओवर।

05:37 PM ओवर की चौथी गेंद पर एक और छक्का जड़ने के बाद पांचवी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए रसेल लेग साइड में राशिद खान के हाथों कैच आउट हुए। बनाए 15 रन।

05:34 PM छक्का! ओवर की दूसरी गेंद पर भुवी यॉर्कर से चुंके और रसेल ने जड़ दिया शानदार छक्का। इस खिलाड़ी में बहुत जान है।

05:34 PM भुवनेश्वर कुमार लेकर आए 19वां ओवर, अब देखना होगा रसेल इन्हें कैसे खेलते हैं।

05:32 PM राशिद खान की लाजवाब गेंदबाजी, 18वें ओवर से आया मात्र 1 ही रन।

05:30 PM खलील के ओवर से आए 7 रन। अब गेंदबाजी करेंगे राशिद खान।

05:29 PM आउट! अगली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हुए क्रिस लिन, केन विलियमसन ने पकड़ा लाजवाब कैच। लिन ने बनाए 51 रन।

05:27 PM चौका! ओवर की चौथी गेंद पर प्वॉइंट के ऊपर से शॉट लगाकर क्रिस लिन ने जड़ा चौका। इसी के साथ उन्होंने इस सीजन में पूरा किया अपना तीसरा अर्धशतक।

05:24 PM संदीप का सफल ओवर समाप्त, ओवर से दिए मात्र 10 रन। खलील अहमद लेकर आए पारी का 17वां ओवर।

05:21 PM ओवर की तीसरी गेंद पर एक बार फिर बड़ा शॉट लगाने गए रिंकी सिंह राशिद खान के हाथों हुए कैच आउट। केकेआर की आधी टीम लौटी पवेलियन। बल्लेबाजी करने अब क्रीज पर आए आंद्रे रसेल।

05:19 PM छक्का! ओवर की दूसरी फुलटॉस गेंद पर रिंकू सिंह ने जड़ा अपनी पारी का दूसरा छक्का। इसी के साथ रिंकू और लिन के बीच 50 रन की साझेदारी भी पूरी हुई। 

05:18 PM संदीप शर्मा लेकर आए पारी का 16वां ओवर।

05:14 PM  पहली गेंद पर चौका लगने के बाद भुवी की अच्छी वापसी। 15वें ओवर से आए 7 रन। समय टाइम आउट का।

05:11 PM भुवनेश्वर कुमार लेकर आए पारी का 15वां ओवर और पहली ही गेंद पर स्वीपर कवर की दिशा में रिंकू ने चौका जड़कर किया उनका स्वागत।

05:10 PM खलील की लाजवाब गेंदबाजी ओवर से दिए मात्र 6 रन। खलील ने अभी तक 3 ओवर डालें हैं जिसमें उन्होंने 26 रन देकर दो विकेट लिए हैं। इन 26 में से 14 रन नरेन ने उनकी पहली तीन गेंदों पर बनाए थे।

05:05 PM गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर आए खलील अहमद।

05:04 PM राशिद के ओवर से आए 4 रन। इसी के साथ केकेआर का स्कोर 100 के पार भी पहुंचा। लिन 42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

05:01 PM संदीप शर्मा के ओवर से आए 14 रन। 13वां ओवर डालेंगे राशिद खान।

05:00 PM छक्का! ओवर की पांचवी गेंद पर रिंकू सिंह ने लगाया बड़ा शॉट, बाउंड्री पर खड़े नदीम ने छोड़ा कैच और रिकू को मिले 6 रन। नदीम इस गेंद को अच्छी तरह से जज नहीं कर पाए थे।

04:58 PM चौका! ओवर की दूसरी गेंद पर लिन ने खोले हाथ और डीप मिड विकेट की दिशा में जड़ दिया चौका। काफी देर से हैदराबाद के गेंदबाजों ने उन्हें बांध कर रखा था। यह लिन की पारी का तीसरा चौका है।

04:56 PM पारी का 12वां और अपना तीसरा ओवर लेकर आए संदीप शर्मा।

04:55 PM 11वें ओवर से नदीम ने दिए 5 रन। हैदराबाद ने इस मैच में काफी अच्छी वापसी की है, लेकिन उन्हें यह पता है कि अभी आंद्रे रसेल का आना बाकी है।

04:51 PM राशिद खान के ओवर से आए 5 रन। क्रीज पर लिन 31 और रिंकू 2 रन बनाकर मौजूद।

04:49 PM नदीम के ओवर से आए चार रन। अब क्रीज पर लिन का साथ देने आए रिंकू सिंह। पारी का 10वां ओवर लेकर आए राशिद खान।

04:44 PM आउट! ओवर की दूसरी गेंद पर दो रन चुराने के प्रयास में रनआउट हुए कप्तान दिनेश कार्तिक। 5 रन की इस छोटी सी पारी में दो बार कार्तिक पहले रन आउट होते-होते बचे थे। केकेआर को लगा चौथा झटका। समय टाइम आउट का।

04:42 PM नदीम लेकर आए पारी का 9वां ओवर।

04:41 PM भुवी का सफल ओवर समाप्त, ओवर से दिए मात्र 5 रन।

04:40 PM चौका! ओवर की पांचवी गेंद पर नजाकत भरा शॉट खेलते हुए दिनेश कार्तिक ने थर्ड मैन की दिशा में बटोरे चार रन। यहां से कार्तिक को ऐसी ही कप्तानी पारी खेलनी होगी।

04:36 PM आउट! गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर आए भुनेश्वर कुमार और आते ही उन्होंने नीतिश राणा को किया आउट। हैदराबाद को मिली तीसरी सफलता। राणा 11 रन बनाकर लौटे पवेलियन। बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए दिनेश कार्तिक।

04:34 PM नदीम का बेहतरीन ओवर दिए मात्र 4 रन। इस बार उन्होंने ज्यादा छोटी गेंद नहीं डाली और दोनों बल्लेबाजों को बांध कर रखा।

04:32 PM नदीम लेकर आए अपना दूसरा ओवर, पहले ओवर से दिए थे 18 रन।

04:31 PM संदीप के ओवर से आए 9 रन। केकेआर ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर ठोंके 61 रन। क्रजी पर लिन 23 और राणा 9 रन बनाकर मौजूद।

04:29 PM चौका! ओवर की चौथी गेंद पर शानदार कवर ड्राइव लगाकर नीतिश राणा ने बटोरे चार रन। राणा अब 7 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

04:27 PM पावरप्ले का आखिरी और अपना दूसरा ओवर लेकर आए संदीप शर्मा।

04:26 PM खलील का सफल ओवर समाप्त, ओवर से आए मात्र 5 रन। बल्लेबाजी करने अब क्रीज पर आए हैं नितीश राणा।

04:21 PM आउट! ओवर की दूसरी गेंद पर प्वॉइंट की दिशा में विजय शंकर के हाथों कैच आउट हुए शुभमान गिल। इस आईपीएल में खलील ने काफी प्रभावित किया है।

04:21 PM खलील अहमद लेकर आए पारी का 5वां ओवर।

04:20 PM संदीप शर्मा ने डाला शानदार ओवर, दिए मात्र 5 रन। हैदराबात को कुछ ऐसे ही ओवर की दरकार है।

04:18 PM गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर आए संदीप शर्मा।

04:14 PM आउट! ओवर की चौथी गेंद पर खलील अहमद ने खत्म किया सुनील नरेन का खेल मारा बोल्ड। नरेन ने 8 गेंदों पर बनाए 25 रन। केकेआर को लगा पहला झटका।

04:12 PM चौका! तीसरी फुल्टॉस गेंद पर नरेन ने जड़ा एक और चौका।

04:10 PM पारी का तीसरा ओवर लेकर आए खलील अहमद और पहली दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर सुनील नरेन ने किया उनका स्वागत। नरेन अब 6 गेंदों पर 21 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

04:08 PM छक्का! आखिरी गेंद पर लिन ने लॉन्ग ऑन की दिशा में जड़ा छक्का। यह काफी महंगा ओवर रहा। दूसरे ओवर से आए 18 रन। लिन 16 और नरेन 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

04:07 PM छक्का! ओवर की तीसरी गेंद पर इस बार नरेन ने खोले हाथ और मिड विकेट की दिशा में जड़ दिया चौका। काफी खराब गेंदबाजी करते हुए नदीम।

04:06 PM चौका! पारी का दूसरा ओवर लेकर आए शहबाज नदीम और क्रिस लिन ने लगाया शानदार चौका। बाउंड्री में डील करते हुए केकेआर के बल्लेबाज।

04:02 PM चौका! ओवर की आखिरी गेंद पर इस बार सुनील नरेन ने फाइन लेग के बगल से जड़े चार रन। पहले ओवर से आए 10 रन।

04:02 PM चौका! ओवर की पहली दो गेंदें डॉट करने के बाद लिन को मिला हाथ खोलने का मौका और उन्होंने इस मौके का पूरा फयदा उठाते हुए कवर के पास से लगाया चौका। खाता खोलने का यह लाजवाब तरीका है।

04:00 PM  मैदान पर हैदराबाद के खिलाड़ियों के साथ उतरे कोलकाता के सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन और सुनील नरेन। भुवनेश्वर कुमार करेंगे गेंदबाजी की शुरुआत।

03:42 PM सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो (कीपर), केन विलियमसन (कप्तान), विजय शंकर, दीपक हुड्डा, यूसुफ पठान, राशिद खान, शाहबाज नदीम, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, के खलील अहमद।

03:40 PM कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): क्रिस लिन, सुनील नारायण, शुभमन गिल, नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (कीपर /कप्तान), पीयूष चावला, केसी करियप्पा, हैरी गर्नी, यारा पृथ्वीराज।

03:32 PM सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

03:24 PM हैदराबाद में काफी गर्मी है। सनराइजर्स हैदराबाद के सामने आंद्रे रसल को रोकने की चुनौती होगी। रसल ड्रीम फॉर्म में हैं। उन्हें रोकना लगभग हर गेंदबाज के लिए मुश्किल हो रहा है। 

03:20 PM नमस्कार! स्वागत है आपका लाइव क्रिकेट स्कोर में। आज का मुकाबला काफी बड़ा होने वाला है। 

टीमें (संभावित) : 

कोलकाता : दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, जो डेनली, लॉकी फग्र्यूसन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, हैरी गर्नले, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, संदीप वॉरियर, केसी करियप्पा, शुभमन गिल, श्रीकांत मुंधे, निखिल नाइक, पृथ्वी राज और प्रसिद्ध कृष्णा। 

हैदराबाद : भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), केन विलियम्सन, डेविड वार्नर, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, खलील अहमद, रिकी भुई, बासिल थम्पी, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गुप्टिल, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद नबी, शहबाज नदीम, टी. नटराजन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, रिद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर, शाकिब अल हसन और बिली स्टानलेक। 

 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement