Friday, March 29, 2024
Advertisement

राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स Highlights: रायडू (57) धोनी (58) की धमाकेदार पारी के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया, बतौर कप्तान धोनी की 100वीं आईपीएल जीत

लाइव स्कोर, राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम आईपीएल 2019 लाइव क्रिकेट मैच

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: April 12, 2019 0:08 IST
लाइव स्कोर, राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम आईपीएल 2019 लाइव क्रिकेट मैच- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM लाइव स्कोर, राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम आईपीएल 2019 लाइव क्रिकेट मैच

लाइव स्कोर, राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम आईपीएल 2019 लाइव क्रिकेट मैच

मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के बेहद रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से हरा दिया। चेन्नई के गेंदबाजों ने पहले राजस्थान को 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 151 रनों पर सीमित कर दिया। राजस्थान के गेंदबाजों ने चेन्नई को इस लक्ष्य को भी हासिल करने के लिए काफी मेहनत कराई लेकिन चेन्नई ने छह विकेट खोते हुए आखिरी गेंद पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।। 

लाइव क्रिकेट स्कोर, राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम, आईपीएल 2019

RAJASTHAN 151/7 (20.0) 

CHENNAI 155/6 (20.0)  

11:47 PM रायडू (57) धोनी (58) की धमाकेदार पारी के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया, बतौर कप्तान धोनी की 100वीं आईपीएल जीत। आखिरी गेंद पर सैंटनर ने छक्का मारकर चेन्नई को जीत दिलाई। इस ओवर में नो बॉल को लेकर विवाद भी हुआ जिसके बाद धोनी को मैदान में आना पड़ा। धोनी पहली बार इतने गुस्से में दिखे। आखिरी ओवर में चेन्नई को 18 रन चाहिए थे लेकिन सैंटनर ने एक शानदार शॉट से मैच खत्म कर दिया। 

11:40 PM 144 के स्कोर पर चेन्नई का छठा विकेट गिरा, एमएस धोनी 43 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट, चेन्नई को 3 गेंदों में 8 रन चाहिए

11:37 PM छक्का! जडेजा ने 2वें ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। लेकिन जडेजा छक्का जड़कर गिर भी गए। ये जडेजा का अद्भुत शॉट था। 

11:35 PM चौका! 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर धोनी ने फाइन लेग पर चौका बटोरा। चेन्नई को जीत के लिए 6 गेंदों में 18 रन चाहिए। 

11:30 PM एमएस धोनी ने 39 गेंदों में जड़ी शानदार फिफ्टी। इस सीजन की दूसरी फिफ्टी है। 

11:24 PM 119 के स्कोर पर चेन्नई का पांचवां विकेट गिरा, अंबाती रायडू 57 रन बनाकर आउट, चेन्नई को चाहिए 14 गेंदों में 33 रन। बेन स्टोक्स ने लिया विकेट। जडेजा आए हैं बल्लेबाजी के लिए। 

11:21 PM चौका! धोनी के बल्ले से निकला एक धमाकेदार चौका। 

11:16 PM पिछले दो ओवर राजस्थान के लिए अच्छे रहे। चेन्नई को तीन ओवरों में 39 रन चाहिए। 

11:08 PM चौके के साथ रायडू ने जड़ा इस सीजन का पहला अर्धशतक, मजबूत स्थिति में चेन्नई सुपरकिंग्स। रायडू ने 41 गेंदों में बेहद सही समय पर फिफ्टी जड़ी। 

11:05 PM छक्का! रायडू के बल्ले से निकला लॉन्ग ऑन पर बेहतरीन छक्का।

10:56 PM छक्का! बेन स्टोक्स लेकर आए हैं अपना पहला ओवर और दूसरी ही गेंद पर रायडू ने छक्का जड़ा।

10:53 PM छक्का! धोनी आज पहली ही गेंद से स्पिनर्स के खिलाफ बड़े शॉट खेल रहे हैं। गोपाल को डाउन द ग्राउंड छक्का जड़ा। 

10:45 PM चौका! अंबाती रायडू ने सीधे स्ट्रेट डाउन द ग्राउंड छक्का जड़ा। पराग के 11वें ओवर से 14 रन आए। 

10:44 PM छक्का! धोनी का फ्लैट छक्का। इतना फ्लैट की सीधे बाउंड्री रोप पर जाकर लगा। धोनी आज अलग ही मोड में बल्लेबाजी कर रहे हैं।

10:42 PM 10 ओवर का खेल हो गया है। चेन्नई का स्कोर 50/4 और जीत के लिए 60 गेंदों में 102 रन चाहिए। धोनी (13) और रायडू (25) क्रीज पर हैं। 

10:39 PM छक्का! धोनी के बल्ले से निकला एक लंबा छक्का। ये छक्का बहुत ताकत से मारा गया। एक लंबा छक्का सीधे स्टैंड में जा गिरा। 

10:32 PM एक छोर से धोनी और दूसरे छोर से अंबाती रायडू क्रीज पर हैं। चेन्नई की सारी उम्मीदें इसी जोड़ी से हैं। रहाणे की अच्छी कप्तानी। रेयान पराग के ओवर निकलवा रहे हैं।

10:24 PM विकेट! लड़खड़ाई चेन्नई की पारी, 24 के स्कोर पर चौथा विकेट गिरा, केदार जाधव 1 रन बनाकर आउट। जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बेन स्टोक्स ने एक अद्भुत कैच लपका। कट करना चाहते थे जाधव लेकिन स्टोक्स ने हवा में छलांग लगाते हुए अविश्वसनीय कैच लपका। पावर प्ले में चेन्नई ने 24 रन के स्कोर पर चार विकेट खो दिए हैं।

10:16 PM छक्का! अंबाती रायडू के बल्ले से निकला एक धमाकेदार छक्का। आगे बढ़कर मारा गया छक्का। 

10:13 PM विकेट! एक के बाद एक चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा, फाफ डु प्लेसिस 7 रन बनाकर आउट। जयदवे उनादकट ने लिया विकेट। 15 के स्कोर पर चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा। राहुल त्रिपाठी ने एक शानदार कैच लपका। 

10:00 PM विकेट! लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की खराब शुरुआत, 5 के स्कोर पर खोए दो विकेट, रैना 4 रन बनाकर आउट

9:50 PM विकेट! चेन्नई को लगा पहला झटका, पहले ही ओवर में धवल कुलकर्णी ने शेन वॉटसन को किया बोल्ड। कुलकर्णी ने पहला ओवर मेडन कराया और एक विकेट अपने नाम किया।

9:48 PM लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई। 

9:33 PM चेन्नई की कसी हुई गेंदबाजी, राजस्थान ने चेन्नई को जीत के लिए दिया 152 रनों का लक्ष्य। आखिरी ओवर में राजस्थान ने 18 रन बटोरे। श्रेयस गोपाल 7 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद रहे। 

9:32 PM चौका! जोफ्रा आर्चर के चौके के साथ राजस्थान के 150 रन पूरे। 

9:31 PM छक्का! श्रेयस गोपाल ने चौके के बाद जड़ा छक्का। 6 गेंदों में 18 रन बना चुके हैं गोपाल। 

9:30 PM चौका! श्रेयस गोपाल अच्छी पारी खेल रहे हैं। सामने की तरफ चौका जड़ा। 

9:24 PM विकेट! 126 के स्कोर पर राजस्थान का सातवां विकेट गिरा, बेन स्टोक्स 28 रन बनाकर बोल्ड। दीपक चाहर ने झटका बड़ा विकेट. 

9:20 PM बेन स्टोक्स धीमा खेल रहे हैं। हालांकि चेन्नई के गेंदबाजों ने उन्हें मौके भी नहीं दिए हैं। देखना दिलचस्प होगा। बाकी के ओवरों में राजस्थान कितने रन बना लेते हैं।

9:11 PM चौका! स्टोक्स ने ताहिर की गेंद पर स्क्वायर थर्डमैन पर चौका जड़ा। 

9:07 PM विकेट! 103 के स्कोर पर राजस्थान का छठा विकेट गिरा, रेयान पराग 16 रन बनाकर आउट। शार्दुल ठाकुर ने लिया दूसरा विकेट। गेंद बल्ले का किनारा लेकर धोनी के दस्तानों में चली गई। 

9:00 PM चौका! पराग के बल्ल से निकला एक और चौका। 

8:59 PM चौका! इमरान ताहिर की लूज डिलीवरी और रेयान पराग ने चौका जड़ा। 26 गेंद के बाद बाउंड्री आई।

8:56 PM राजस्थान की सारी उम्मीदें बेन स्टोक्स पर टिकी होंगी। हालांकि स्टोक्स के लिए अब तक का सीजन अच्छा नहीं रहा है। स्टोक्स का साथ देने के लिए क्रिज पर हैं 17 वर्षीय रेयान पराग। 

8:51 PM विकेट! 78 के स्कोर पर आधी राजस्थान की टीम पवेलियन लौटी, स्टीव स्मिथ 15 रन बनाकर आउट। रविंद्र जडेजा ने झटका दूसरा विकेट।

8:41 PM विकेट! 69 के स्कोर पर राजस्थान का चौथा विकेट गिरा, राहुल त्रिपाठी 10 रन बनाकर आउट। जडेजा की गेंद पर केदार जाधव ने लपका एक बेहद ही शानदार कैच। राजस्थान का स्कोर 69/4

8:40 PM चौका! राजस्थान के लिए काफी देर बाद कोई बाउंड्री आई। राहुल त्रिपाठी ने जडेजा को चौका जड़ा।

8:39 PM 8वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने केवल 6 रन दिए। दूसरे छोर से रविंद्र जडेजा ओवर करा रहे हैं। 

8:32 PM पावर प्ले में राजस्थान ने 54 रन बनाए और रहाणे, बटलर व सैमसन का विकेट खो दिया। अभी क्रीज पर राहुल त्रिपाठी और स्टीव स्मिथ हैं। 

8:29 PM विकेट! लड़खड़ाई राजस्थान की पारी, संजू सैमसन 6 रन बनाकर आउट, 53 के स्कोर पर राजस्थान का तीसरा विकेट गिरा। सैंटनर ने लिया विकेट। स्वीप शॉट खेलना चाहते थे सैमसन। लेकिन मिस कर गए और ध्रुव शोरे ने लड़खड़ाते हुए कैच लपक लिया।

8:20 PM विकेट! 47 के स्कोर पर राजस्थान को लगा बड़ा झटका, जोस बटलर 10 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट। लगातार तीन चौके खाने के बाद शार्दुल ने स्लोअर वन पर बटलर का विकेट झटक लिया। बटलर काफी अग्रेसिव लग रहे थे। 

8:20 PM चौका! बटलर के बल्ले से निकली चौकों की हैट्रिक।

8:19 PM चौका! बैक टू बैक दो चौके। दो खिलाड़ियों के बीच से बटलर ने चौका जड़ा।

8:18 PM चौका! शार्दुल ठाकुर आए हैं चौथा ओवर लेकर लेकिन बटलर ने एक धमाकेदार चौका जड़ा।

8:16 PM चौका! बल्लेबाजी के लिए आए हैं संजू सैमसन। पहली ही गेंद पर चौके के साथ खाता खोला। 

8:14 PM विकेट! 31 के स्कोर पर राजस्थान को लगा पहला झटका, अजिंक्य रहाणे 14 रन बनाकर आउट। दीपक चाहर ने लिया पहला विकेट। चाहर की गेंद पर धोनी ने काफी सोच विचार के बाद रिव्यू लिया और रहाणे को LBW आउट होकर पवेलियन जाना पड़ा। 

8:10 PM चौका! रहाणे की शानदार टाइमिंग। स्वीपर कवर पर चार रन बटोरे। खूबसूरत शॉट था। 

8:08 PM चौका! बैक टू बैक दो चौके। अजिंक्य रहाणे ने एक और चौका बटोरा।

8:07 PM चौका! दूसरा ओवर कराने आए मिचेल सैंटनर। अजिंक्य रहाणे ने शानदार चौका जड़ा।

8:05 PM दीपक चाहर ने पहले ओवर में 11 रन दिए। जिसमें बटलर के बल्ले से निकला एक छक्का भी शामिल था।

8:00 PM बल्लेबाजी के लिए उतरी राजस्थान की टीम, जोस बटलर और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर। पहला ओवर करा रहे हैं दीपक चाहर।

7:35 PM चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (कीपर / कप्तान), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, मिशेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर

7:30 PM चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला. चेन्नई की टीम में दो बदलाव किए हैं। मिचेल सैंटनर और शार्दुल ठाकुर वापस प्लेइंग इलेवन में आए हैं।

7:25 PM संजू सैमसन की खबर! राजस्थान रॉयल्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर संजू सैमसन को लेकर जानकारी दी है। संजू की जांघ में खिंचाव था, इसलिए टीम चाहती है कि उन्हें एक या दो गेम के लिए आराम दिया जाए। उनके कुछ टेस्ट होंगे उसके बाद उनके प्लेइंग कंडीशन पर फैसला लिया जाएगा। 

 

7:15 PM चेन्नई के लिए अभी तक केवल एक ही बात की चिंता है वो है शेन वॉटसन और अंबाती रायडू की फॉर्म की। हालांकि धोनी इन सबके बावजूद धोनी विनिंग कॉम्बीनेशन ढूंढ़ ही लेते हैं। 

7:10 PM नमस्कार! स्वागत है आपका राजस्थान बनाम चेन्नई के मुकाबले में। आज का मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है। चेन्नई ने अभी तक लगभग एकतरफा मुकाबले में जीत हासिल की हैं। 

 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement