Friday, April 26, 2024
Advertisement

IPL2019, KXIP vs RR Highlights : 12 रनों से मुकाबला जीतकर पंजाब ने इस सीजन में दर्ज की अपनी पांचवी जीत

IPL2019, KXIP vs RR Highlights : 12 रनों से मुकाबला जीतकर पंजाब ने इस सीजन में दर्ज की अपनी पांचवी जीत

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: April 17, 2019 18:39 IST
IPL2019, KXIP vs RR Highlights : 12 रनों से मुकाबला जीतकर पंजाब ने इस सीजन में दर्ज की अपनी पांचवी ज- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM IPL2019, KXIP vs RR Highlights : 12 रनों से मुकाबला जीतकर पंजाब ने इस सीजन में दर्ज की अपनी पांचवी जीत

मोहाली। केएल राहुल के धीमे लेकिन उपयोगी अर्धशतक और कप्तान रविचंद्रन अश्विन के आलराउंड प्रदर्शन के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने मंगलवार को यहां राजस्थान रायल्स को 12 रन से हराकर आईपीएल में फिर से जीत की राह पकड़ी। पंजाब की तरफ से राहुल (47 गेंदों पर 52 रन) ने धीमी बल्लेबाजी की, लेकिन आखिर में वह उपयोगी साबित हुई। उन्होंने और डेविड मिलर (27 गेंदों पर 40 रन) ने तीसरे विकेट के लिये 85 रन की साझेदारी की लेकिन अगर उसकी टीम छह विकेट पर 182 रन तक पहुंच पायी तो उसका श्रेय आर अश्विन की चार गेंदों पर नाबाद 17 रन की पारी को जाता है। रायल्स की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने 15 रन देकर तीन विकेट लिये। 

आईपीएल 2019, KXIP vs RR:​

PUNJAB 182/6 (20.0)

RAJASTHAN 170/7 (20.0)

बॉलिंग और बैटिंग में दमदार प्रदर्शन के बाद आर अश्विन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

23:32 PM आउट! ओवर की पहली गेंद पर शमी ने श्रेयस गोपाल को किया आउट। खाता खोले बिना पवेलियन लौटे गोपाल।

23:31 PM आखिर में आकर आतिशी बल्लेबाजी करते हुए स्टूअर्ट बिन्नी। ओवर की चौथी और आखिरी गेंद पर जड़ा छक्का। बिन्नी ने 6 गेंदों पर जडे 23 रन।

23:28 PM ओवर की तीसरी गेंद पर अर्शदीप का शिकर बने अंजिक्य रहाणे। बनाए 26 रन।

23:25 PM शमी के ओवर से आए 13 रन। राजस्थान को 12 गेंदों पर अब 37 रन की जरूरत।

23:22 PM बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए स्टूअर्ट बिन्नी ने ओवर की तीसरी गेंद पर चौका और पांचवी गेंद पर छक्का लाकर मैच का रोमांच बढ़ा दिया है।

23:19 PM 18वां ओवर लेकर आए शमी ने पहली ही गेंद पर आर्चर को बनाया अपना शिकार, लॉन्ग ऑन पर राहुल ने पकड़ा शानदार कैच। आर्चर ने बनाए एक रन।

23:18 PM मुर्गन का सफल ओवर समाप्त, ओवर से दिए मात्र 6 रन।

23:14 PM मुर्गन अश्विन लेकर आए पारी का 17वां ओवर और तीसरी गेंद पर एशनट टर्नर को बनाया अपना शिकार। बिना खाता खोले पवेलियन लौटे टर्नर।

23:12 PM ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए त्रिपाठी लॉन्ग ऑफ पर मयंक अग्रवाल के हाथों कैच आउट हुए। अश्विन को मिली दूसरी सफलता। त्रिपाठी ने बनाए 50 रन।

23:09 PM ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर राहुल त्रिपाठी ने पूरा किया अपना अर्धशतक। इस सीजन में पहली बार उन्हें ओपनिंग करने का मौका मिला है और उसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया है।

23:07 PM अश्विन लेकर आए पारी का 16वां ओवर।

23:06 PM मुर्गन का एक और शानदार ओवर, इस बार दिए मात्र 5 रन। राजस्थान को अब 30 गेंदों पर 61 रन की जरूरत।

23:03 PM पारी का 15वां और अपना तीसरा ओवर डालेंगे मुर्गन अश्विन। पहले दो ओवर में दिए हैं 13 रन।

23:00 PM मंदीप सिंह ने डाला लाजवाब ओवर, 14वें ओवर से आए 8 रन। समय टाइम आउट का। राजस्थान को अब 36 गेंदों पर 66 रन की जरूरत।

22:57 PM मुजीब के चोटिल होने के बाद उनका आखिरी ओवर लेकर आए मंदीप सिंह।

22:56 PM शमी का एक और महंगा ओवर, इस बार दिए 12 रन।

22:54 PM चौका! ओवर की तीसरी गेंद पर उसी दिशा में त्रिपाठी ने जड़ा चौका। लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए त्रिपाठी। 

22:53 PM चौका! अंजिक्य रहाणे ने शमी का चौके से किया स्वागत। पहली ही गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में जड़ा चौका।

22:52 PM अश्विन का सफल ओवर समाप्त, ओवर से दिए मात्र दो रन। पारी का तीसरा ओवर लेकर आए मोहम्मद शमी।

22:51 PM बोल्ड! ओवर की चौथी गेंद पर स्वीप शॉट लगाने गए सैमसन हुए बोल्ड, अश्विन को मिली पहली सफलता। सैमसन ने बनाए 23 रन।

22:48 PM आर अश्विन लेकर आए पारी का 12वां ओवर।

22:47 PM पंजाब के लिए एक और शानदार ओवर, मुर्गन ने दिए मात्र 4 सिंगल। सैमसन 24 और त्रिपाठी 38 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

22:44 PM 11वां ओवर लेकर आए मुर्गन अश्विन।

22:43 PM अश्विन ने डाला किफायती ओवर, दिए मात्र 4 रन।

22:41 PM शमी के पहले ओवर से आए 12 रन, पारी का 10वां ओवर डालेंगे आर अश्विन।

22:39 PM बैक टू बैक चौके लगाते हुए सैमसन, अगली ही गेंद पर लेट कट लगाते हुए थर्ड मैन की दिशा में लगाया चौका। सैमसन 19 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

22:38 PM चौका! ओवर की तीसरी गेंद पर फ्लिक शॉट लगाकर सैमसन ने फाइन लेग की दिशा में बटोरे चार रन। 

22:36 PM पारी का 9वां ओवर लेकर आए मोहम्मद शमी।

22:32 PM ओवर की आखिरी गेंद पर चौका रोकने के प्रयास में मुजीब उर रहमान हुए चोटिल। अभी भी मैदान पर गिरे हुए है वो।

22:29 PM गेंदबाजी में एक और बदलाव, अटैक पर आए आर अश्विन।

22:28 PM मुर्गन के ओवर से आए 9 रन। त्रिपाठी 26 और सैमसन 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

22:27 PM चौका! ओवर की तीसरी गेंद पर लेट कट लगाकर राहुल त्रिपाठी ने बटोरे चार रन। त्रिपाठी अब 25 के निजी स्कोर पर आ गए हैं।

22:26 PM गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर आए मुर्गन अश्विन।

22:24 PM मुजीब के ओवर से आए 3 रन। पावरप्ले में राजस्थान ने बनाए 54 रन।

22:22 PM मुजीब लेकर आए अपना आखिरी ओवर, संजू सैमसन बल्लेबाजी करने आए।

22:20 PM चौका! ओवर की चौथी गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में राहुल त्रिपाठी ने लगाया शानदार चौका। राहुल इस पारी का लाभ उठाना चाहेंगे।

22:16 PM पारी का 5वां ओवर लेकर आए अर्शदीप ने पहली ही गेंद पर बटलर को बनाया अपना शिकर, 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे जोस बटलर।

22:12 PM मुजीब के ओवर से आए 10 रन।

22:12 PM पारी का चौथा ओवर लेकर आए मुजीब उर रहमान।

22:10 PM  राजस्थान की पारी की शुरुआत करने आए जोस बटलर और राहुल त्रिपाठी ने पहले तीन ओवर में बनाए 28 रन।

21:44 PM ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दो लगातार छक्के लगाकर अश्विन ने राजस्थान के सामने रखा 192 रनों का लक्ष्य। आखिरी ओवर से आए 18 रन।

21:40 PM चौका! ओवर की दूसरी गेंद पर बैकवर्ड प्वॉइंट की दिशा में अश्विन ने लगाया चौका।

21:39 PM आर्चर के ओवर से आए 3 रन, पारी का आखिरी ओवर लेकर आए धवल कुर्लकर्णी ने पहली ही गेंद पर मिलर को बनाया अपना शिकार। पंजाब को लगा छठा झटका।

21:35 PM ओवर की तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए पूरन बने जोफ्रा आर्चर के दूसरे शिकार। राजस्थान को मिली चौथी सफलता।

21:32 PM आर्चर लेकर आए पारी का 19वां ओवर।

21:31 PM ओवर की आखिरी गेंद पर मिलर ने कवर के ऊपर से लगाया चौका। उनादकट के ओवर से आए 9 रन। मिलर 39 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

21:27 PM पारी का 17वां ओवर लेकर आए जयदेव उनादकट ने पहली ही गेंद पर राहुल को बनाया अपना शिकार, प्वाइंट की दिशा में शॉट लगाने के प्रयास में हुए कैच आउट। बनाए 52 रन।

21:24 PM आर्चर के ओवर से आए 12 रन। राहुल 52 और मिलर 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

21:23 PM चौका! ओवर की तीसरी गेंद पर रूम बनाकर कवर और मिड ऑफ के बीच में से शॉट लगाकर राहुल ने बटोरे चार रन। इसी के साथ राहुल का अर्धशतक भी पूरा हुआ।

21:20 PM नॉ बॉल! ओवर की दूसरी ही गेंद पर आर्चर ने किया मिलर को बोल्ड, लेकिन ये नॉ बॉल थी। मिलर को मिला एक जीवनदान।

21:19 PM पारी का 17वां ओवर लेकर आए जोफ्रा आर्चर।

21:17 PM इस सिचुएशन में भी गोपाल ने दिए मात्र 4 रन। क्या लाजवाब ओवर डाला है श्रेयस ने।

21:16 PM गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर वापस आए श्रेयस गोपाल।

21:14 PM यह इस पारी का सबसे महंगा ओवर है। 15वें ओवर से आए 20 रन। क्रीज पर राहुल 45 और मिलर 30 रन बनाकर मौजूद।

21:12 PM छक्का! छक्कों की बरसात करते हुए दोनों खिलाड़ी, पांचवी गेंद पर इस बार राहुल ने रूम बनाकर स्क्वायर लेग की दिशा में जड़ा छक्का। इस ओवर का यह तीसरा छक्का है।

21:11 PM छक्का! ओवर की तीसरी गेंद पर स्क्वायर लेग की दिशा में मिलर ने लगाया छक्का। यॉर्कर डालने के प्रयास में उनादकट फुलटॉस डाल बैठे।

21:09 PM छक्का! 15वां ओवर लेकर आए जयदेव उनादकट की पहली गेंद पर लैप शॉट लगाकर राहुल ने बटोरे चार रन। इसी के साथ मिलर और राहुल के बीच 50 रन की साझेदारी भी पूरी हुई।

21:08 PM सोढ़ी का महंगा ओवर हुआ समाप्त, 14वें ओवर से आए 19 रन। राहुल अब 32 और मिलर 23 रन बनाकर मौजूद।

21:06 PM छक्का! इस बार मिलर ने खोले अपने हाथ और ओवर की चौथी गेंद पर लॉन्ग ऑफ की दिशा में जड़ा छक्का। मिलर अब 21 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

21:05 PM छक्का! ओवर की तीसरी गेंद पर राहुल ने मिड विकेट की दिशा में लगाया 81 मिटर का छक्का। लगाता है सोढ़ी पर प्रहार करना चाहते हैं राहुल।

21:04 PM सोढ़ी लेकर आए पारी का 14वां और अपना आखिरी ओवर।

21:00 PM गोपाल के ओवर से आए 8 रन। समय टाइम आउट का।

20:58 PM चौका! ओवर की दूसरी गेंद पर स्वीप शॉट की मदद से डेविड मिलर ने बटोरे चार रन। यह उनकी पहली बाउंड्री है। 

20:57 PM श्रेयस गोपाल लेकर आए अपना तीसार ओवर। अभी तक दो ओवर में दे चुके हैं 20 रन।

20:56 PM उनादकट की अच्छी वापसी ओवर से दिए मात्र 7 रन। राहुल 23 और मिलर 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

20:53 PM चौका! शायद तेज गेंदबाज का इंतजार कर रहे थे राहुल, ओवर की दूसरी ही गेंद पर मिड ऑफ के ऊपर से लगाया चौका। यह 28 गेंदों में राहुल की पहली बाउंड्री है।

20:52 PM गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर वापस आए जयदेव उनादकट।

20:51 PM सोढ़ी के ओवर से आए 5 रन। यह लगातार तीसरा ओवर है जिसमें राजस्थान के गेंदबाजों ने एक भी बाउंड्री नहीं दी है। अब पूरा दबाव पंजाब के बल्लेबाजों पर है। क्रीज पर राहुल 17 और मिलर 4 रन बनाकर मौजूद।

20:49 PM सोढ़ी लगातार अपना तीसरा ओवर डालते हुए।

20:47 PM गोपाल के ओवर से आए 7 रन। यहां से राहुल का चार्ज लेना होगा वो अभी 23 गेंदों पर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं और उनके खाते में एक भी बाउंड्री नहीं है।

20:44 PM श्रेयस गोपाल लेकर आए पारी का 10वां और अपना दूसरा ओवर। बल्लेबाजी करने आए डेविड मिलर।

20:43 PM सौढ़ी का सफल ओवर समाप्त, ओवर से आए मात्र 5 रन।

20:41 PM आउट! ओवर की चौथी गेंद पर एक बार फिर बड़ा शॉट लगाने गए मयंक लॉन्ग ऑन पर हुए कैच आउट। जोफ्रा आर्चर ने पकड़ा शानदार कैच। मयंक ने बनाए 26 रन।

20:38 PM पारी का 9वां ओवर डालेंगे सोढ़ी।

20:36 PM गोपाल के ओवर से आए 13 रन। समय टाइम आउट का।

20:35 PM छक्का! अगली ही गेंद पर सामने की तरफ शॉट लगाकर मयंक अग्रवाल ने बटोरे 6 रन। यह उनकी छोटी सी पारी का दूसरा छक्का। मयंक ने अभी तक 8 गेंदों पर 22 रन बना चुके हैं।

20:34 PM चौका! ओवर की तीसीर गेंद पर कवर के बगल से मयंक ने लगाया शानदार शॉट, स्टूअर्ट बिनी की खराब फील्डिंग की वजह से उन्हें मिले चार रन।

20:32 PM गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर आए श्रेयस गोपाल।

20:31 PM सोढ़ी के ओवर से आए 11 रन और इसी के साथ पंजाब के पूरे हुए 50 रन।

20:30 PM चौका! ओवर की चौथी गेंद पर अपना ट्रेड मार्क शॉट खेलते हुए मयंक अग्रवाल, सामने की तरफ गेंदबाज के ऊपर से लगाया छक्का। इस आईपीएल में लाजवाब बल्लेबाजी कर रहे हैं मयंक।

20:28 PM पारी का 7वां ओवर लेकर आए ईश सोढ़ी।

20:28 PM आर्चर का सफल ओवर समाप्त, ओवर से दिए मात्र 5 रन। बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए मयंक अग्रवाल।

20:26 PM आउट! ओवर की चौथी गेंद पर जोफ्रा आर्चर के जाल में फंसे गेल, संजू सैमसन के हाथों कैच आउट हुए।

20:23 PM कुलकर्णी ने दिए 13 रन, पावरप्ले का आखिरी ओवर डालेंगे जोफ्रा आर्चर।

20:22 PM छक्का! अगली ही गेंद पर अपर कट लगाकर गेल ने लगाया छक्का। गेल को ऐसे रचनात्मक शॉट लगाते हुए कम ही देखा जाता है। गेल अब 29 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। 

20:20 PM चौका! ओवर की चौती गेंद पर पॉइंट की दिशा में गेल ने शॉट लगाकर बटौरे चार रन। कुलकर्णी ने उन्हें रूम नहीं दिया, लेकिन गेल ने खुद रूम बनाकर बटोरे चार रन।

20:19 PM धवल कुलकर्णी लेकर आए पारी का 5वां और अपना तीसरा ओवर।

20:18 PM आर्चर के ओवर से आए मात्र 2 रन, गेल 18 और राहुल 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

20:17 PM कसी हुई गेंदबाजी करते हुए आर्चर, पहली चार गेंदों पर दिए मात्र 2 रन।

20:14 PM कुलकर्णी के ओवर से आए 5 रन और पारी का चौथा ओवर लेकर आए जोफ्रा आर्चर। इनसे राजस्थान को विकेट की उम्मीद रहेगी।

20:13 PM चौका! ओवर की पांचवी बाहर जाती गेंद को गेल ने मात्र दिशा दिखाकर थर्ड मैन की दिशा में बटोरे चार रन। गेल अब 17 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

20:10 PM धवल कुलकर्णी लेकर आए पारी का तीसरा ओवर। पहले ओवर से दिए थे मात्र 2 रन।

20:09 PM उनादकट के ओवर से आए 12 रन, गेल 13 और राहुल 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

20:08 PM छक्का! बैट टू बैक छक्के लगाते हुए गेल, इस बार उन्होंने लॉन्ग ऑन की दिशा में लगाया छक्का। गेल अब 13 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

20:07 PM छक्का! ओवर की चौथी गेंद पर गेल ने मिड विकेट की दिशा में जड़ा छक्का। आर्चर ने साधारण सा प्रयास किया।

20:05 PM पारी का दूसरा ओवर लेकर आए जयदेव उनादकट।

20:04 PM पहले ओवर में कुलकर्णी ने रोहुल और गेल को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया और दिए मात्र 2 रन।

20:00 PM राजस्थान की टीम के साथ मैदान पर उतरे पंजाब के सलामी बल्लेबाज, धवल कुलकर्णी करेंगे गेंदबाजी की शुरुआत।

19:37 PM राजस्थान की टीम।

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन)I: अजिंक्या रहाणे, जोस बटलर, एस सैमसन, आर त्रिपाठी, ए टर्नर, एस बिन्नी, जे आर्चर, एस गोपाल, जे उनादकट, डी कुलकर्णी, आई सोढ़ी

19:35 PM पंजाब की प्लेइंग इलेवन।

किंग्स इलेवन पंजाब (प्लेइंग इलेवन): लोकेश राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, डेविड मिलर, मनदीप सिंह, निकोलस पूरन (विकेट कीपर), रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान, अर्शदीप सिंह

19:33 PM टॉस से पहले मोइसेस हेनरिक्स​ चोटिल हो गए। आज वो डेब्यू नहीं कर पाएंगे।

19:33 PM राजस्थान ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी करने का निर्णय

19:27 PM अर्शदीप सिंह और मोइसेस हेनरिक्स​ आज पंजाब के लिए डेब्यू करेंगे।

19:25 PM दोनों कप्तानों में से अश्विन है बेहतर कप्तान।

टीमें (संभावित) : 

पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एंड्रयू टाई, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, डेविड मिलर, मोइसिस हेनरिक्स, निकोलस पूरन, वरुण चक्रवर्ती, सैम कुरेन, मोहम्मद शमी, सरफराज खान, हरडस विजोएन, अर्शदीप सिंह, दर्शन नालकंडे, प्रभसिमरन सिंह, अग्निवेश अयाची, हरप्रीत बराड़ और मुरुगन अश्विन।

राजस्थान : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस. मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, जयदेव उनादकट, वरुण एरॉन, ओशेन थॉमस, शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, शुभम रंजाने, मनन वोहरा, एश्टन टर्नर, रियान पराग।

 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement