Friday, April 26, 2024
Advertisement

IPL 2019, KXIP vs MI, Highlights: केएल राहुल (71*) का नाबाद अर्धशतक, पंजाब ने मुंबई को 8 विकेट से हराया, हासिल की दूसरी जीत

IPL 2019, KXIP vs MI, Highlights: केएल राहुल (71*) का नाबाद अर्धशतक, पंजाब ने मुंबई को 8 विकेट से हराया

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: March 30, 2019 20:03 IST
IPL 2019, KXIP vs MI, Highlights: केएल राहुल (71*) का नाबाद अर्धशतक, पंजाब ने मुंबई को 8 विकेट से हर- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM IPL 2019, KXIP vs MI, Highlights: केएल राहुल (71*) का नाबाद अर्धशतक, पंजाब ने मुंबई को 8 विकेट से हराया

Punjab vs Mumbai, 9th Match - Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस ने यहां आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पहली पारी में 176 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने पूरे 20 ओवर खेले और सात विकेट गंवाकर पंजाब को 177 रनों का लक्ष्य दिया। पंजाब की ओर से शमी, विलोजेन और अश्विन ने दो-दो विकेट लिए जबकि टाई को एक विकेट मिला। 

 सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल के नाबाद 71 रनों की दमदार पारी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने शनिवार को यहां आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से शिकस्त दी। इस सीजन पंजाब की यह दूसरी जीत है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 176 रन बनाए। मेजबान टीम ने 18.4 ओवर में दो विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई की ओर से दोनों विकेट हरफनमौला खिलाड़ी क्रूणाल पांड्या ने चटकाए।

आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस, लाइव मैच

07:37 PM ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर मिलर ने पंजाब को 8 विकेट से दिलाई जीत।

07:36 PM चौका! 19वां ओवर लेकर आए बुमराह की पहली गेंद पर चौका लगाकर राहुल ने किया उनका स्वागत, पंजाब अब जीत से 2 रन दूर।

07:34 PM चौका! आखिरी गेंद ओवर पिच डाल बैठे मैक्लेनेघान, मिलर ने कवर के ऊपर से लगाया शानदार चौका। पंजाब को अब दो ओवर में 6 रनों की जरूरत है।

07:33 PM लाजवाब गेंदबाजी करते हुए मैकलैनाघन, 5 गेंदों में दिए मात्र 4 रन।

07:30 PM मिशेल मैकलैनाघन लेकर आए पारी का 18वां ओवर।

07:27 PM बुमराह के ओवर से आए 11 रन, पंजाब को अब 18 गेंदों पर 24 रनों की जरूरत है।

07:26 PM चौका! इस बार बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में राहुल ने जड़ा चौका। बुमराह के ओवर में यह दूसरा चौका है।

07:25 PM चौका! ओवर की तीसरी फुलटॉस गेंद पर ड्राइव लगाकर केएल राहुल ने जड़ा अपनी पारी का चौथा चौका। राहुल अब 59 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

07:23 PM बूम-बूम बुमराह लेकर आए पारी का 17वां ओवर, अभी तक दो ओवर में दिए हैं 6 रन।

07:21 PM ओवर की पांचवी गेंद पर चौका लगाकर केएल राहुल ने पूरा किया अपना अर्धशतक, अब पंजाब को यहां से 24 गेंदों पर 25 रनों की जरूरत है। 

07:19 PM पारी का 16वां ओवर लेकर आए मलिंगा पहली तीन गेंदों पर दिए चार रन।

07:13 PM आखिरी गेंद बाउंसर डालने के प्रयास में लाइन से भटके पांड्या और मिलर ने फाइन लेग की दिशा में जड़ दिया अपना पहला चौका। पांड्या का महंगा ओवर समाप्त, दिए 19 रन। समय टाइम आउट का।

07:12 PM हार्दिक के ओवर की चौथी गेंद पर केएल राहुल ने कवर की दिशा में लगाया शानदार चौका। इससे पहले पहली ही गेंद पर लगा चुके हैं शानदार छक्का।

07:09 PM छक्का! केएल राहुल के बल्ले से एक बेहद जरूरी शॉट निकला। काफी समय से परेशानी में दिख रहे थे लेकिन ये अद्भुत शॉट था।

07:02 PM तीसरी गेंद पर क्रुणाल मयंक पर पड़े भारी, कॉट एंड बोल्ड किया आउट।

07:02 PM क्रुणाल पांड्या लेकर आए पारी का 14वां ओवर और पहली ही गेंद पर सामने की तरफ छक्का लगाकर मयंक ने किया उनका स्वागत।

07:01 PM हार्दिक के ओवर से आए 6 रन। 13 ओवर के बाद पंजाब 109/1

06:58 PM पारी का 13वां ओवर लेकर आए हार्दिक पांड्या।

06:56 PM छक्का! 12वां ओवर डालने आए क्रुणाल पांड्या की चौथी गेंद पर सामने की तरफ मयंक ने मारा लजावाब छक्का। क्या शानदार टच में दिखाई दे रहे हैं मयंक। 15 गेंदों में बना चुके हैं 32 रन।

06:53 PM काफी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए मैक्लेनाघन, 11वें ओवर से आए मात्र 7 रन। राहुल 24 और अग्रवाल 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

06:49 PM गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर वापस आए मिशेल मैक्लेनाघन।

06:47 PM क्रुणाल पांड्या के ओवर से आए 11 रन। 10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 84/1

06:45 PM क्रुणाल पांड्या लेकर आए पारी का 10वां ओवर और दूसरी ही गेंद पर एक और चौका लगाकर मयंक अग्रवाल ने बटौरे चार रन। 

06:43 PM आखिरी गेंद पर ठीक उसी तरह का शॉट लगाकर मयंक अग्रवाल ने बटौरे चार रन। मयंक बहुत जल्दी ही 14 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। 

06:42 PM ओवर की तीसरी शॉट पिच डिलिवरी पर डीप मिड विकेट की दिशा में मयंक अग्रवाल ने लगाया अपना दूसरा चौका।

06:41 PM गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर आए मयंक मार्कंडेय।

06:39 PM चौका! ओवर की आखिरी गेंद पर क्रुणाल के ऊपर से चिप शॉट लगाकर मयंक अग्रवाल ने लगाया शानदार चौका। 8 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 61/1

06:38 PM बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए मयंक अग्रवाल।

06:36 PM आउट! ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हुए क्रिस गेल, हार्दिक ने पकड़ा आसान सा कैच।

06:35 PM गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर आए क्रुणाल पांड्या।

06:34 PM पांड्या के ओवर से आए 14 रन। गेल 40 और राहुल 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

06:33 PM छक्का! अगली फुल लेंथ डिलीवरी पर गेल ने इस बार सामने की तरफ लगाया छक्का। गेल का यह चौथा छक्का है और वो 40 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। इसी छक्के के साथ पंजाब के 50 रन भी पूरे हो गए हैं।

06:31 PM छक्का! ओवर की चौथी गेंद पर क्रिस गेल ने एक बार फिर हाथ खोले और मिड विकेट की दिशा में जड़ दिया 78 मीटर का शानदार छक्का।

06:29 PM ब्रेक के बाद खेल फिरसे शुरु। गेंद अब हार्दिक पांड्या के हाथों में है। बल्लेबाजी में कमाल दिखाने के बाद अब पांड्या चाहेंगे की वो बॉलिंग में भी कॉन्ट्रिब्यूट करें।

06:25 PM शानदार गेंदबाजी करते हुए बुमराह, छठे ओवर से दिए मात्र दो रन। समय टाइम आउट का।

06:22 PM पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आए बुमराह, पहले ओवर में दिए थे मात्र 4 रन।

06:21 PM पांचवे ओवर से आए 9 रन। गेल 27 और केएल राहुल 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

06:20 PM चौका! कवर और एक्सट्रा कवर के बीच इस बार गेल ने लगाया करारा चौका। काफी सूझ-बूझ से बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं गेल।

06:18 PM असुविधा के लिए खेद है। पारी का चौथा ओवर लेकर आए लसिथ मलिंगा की तीसरी गेंद पर क्रिस गेल ने स्ट्रेट ड्राइव की मदद से बटौरे चार रन। यह उनकी पारी का दूसरा चौका है। गेल अब 22 के निजी स्कोर पर आ गए हैं।

06:10 PM छक्का! एक और छक्का। क्रिस गेल के बल्ले से दो बैक टू बैक छक्के। मैक्कलैनघन करा रहे हैं तीसरा ओवर।

06:09 PM छक्का! शॉर्ट बॉल और क्रिस गेल ने पहुंचा दी स्टेडियम में। कमाल का शॉट था। पंजाब के लिए पहला छक्का। 101 मीटर लंबा छक्का।

06:03 PM दूसरा ओवर लेकर आए हैं लसिथ मलिंगा। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट मलिंगा के नाम हैं।

06:01 PM चौका! क्रिस गेल ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर चौके के साथ खोला खाता। 

05:56 PM 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब, केएल राहुल और क्रिस गेल क्रीज पर। पहला ओवर लेकर आए हैं मिचेल मैक्कलैनघन।

05:39 PM 175 के स्कोर पर मुंबई का सातवां विकेट गिरा, हार्दिक पांड्या 31 रन बनाकर आउट। मोहम्मद शमी ने लिया विकेट। 

05:38 PM छक्का! शमी की गेंद पर हार्दिक ने एक धमाकेदार छक्का जड़ा।

05:33 PM 162 के स्कोर पर मुंबई को लगा छठा झटका, क्रुणाल 10 रन बनाकर आउट। बड़ा शॉट खेलना चाहते थे क्रुणाल। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं मैक्कलैनाघन। 

05:31 PM चौका! एक और चौका। दो गेंदों पर दो चौके।

05:30 PM चौका! शमी की खराब फील्डिंग। क्रुणाल ने चार रन बटोरे।

05:27 PM क्रीज पर पांड्या ब्रदर्स हैं। देखना होगा मुंबई कितने रनों का लक्ष्य खड़ा कर पाती है। 

05:24 PM 18वां ओवर लेकर आए टाय की पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हुए पोलार्ड, मयंक अग्रवाल ने बाउंड्री के पास पकड़ा शानदार कैच। एंड्र्यू टाय ने नकल गेंद डाली थी जिसकी वजह से पोलार्ड टाइम नहीं कर पाए थे।

05:22 PM 17वें ओवर से आए 9 रन। मुंबई का स्कोर पहुंचा 150 के करीब, अब पोलार्ड और हार्दिक को स्कोर 180 तक पहुंचाना होगा।

05:20 PM विलोजेन की तीसरी गेंद पर मिड विकेट की दिशा में हार्दिक पांड्या ने शफल कर लगाया शानदार चौका। यह हार्दिक की पारी का दूसरा चौका है और अब वह 14 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

05:18 PM ब्रेक के बाद खेल शुरु, हार्डस विलोजेन लेकर आए 17वां ओवर।

05:14 PM लाजवाब गेंदबाजी करते हुए टाय ओवर से दिए मात्र 6 रन। समय टाइम आउट का। पोलार्ड 3 और हार्दिक 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

005:12 PM एंड्र्यू टाय लेकर आए पारी का 16वां ओवर।

05:10 PM चौका! युवराज सिंह के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पांड्या ने पहली ही गेंद पर जड़ा चौका। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लगकर कीपर के बगल से निकली। मुर्गन का सफल स्पेल समाप्त, 4 ओवर में 25 रन देकर लिए दो महत्वपूर्ण विकेट।

05:09 PM ओवर की चौथी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में शमी के हाथों कैच आउट हुए युवराज सिहं, आज नहीं चला युवराज का जादू, मुर्गन को मिली दूसरी सफलता।

05:08 PM लाजवाब गेंदबाजी करते हुए मुर्गन, अभी तक अपनी गुगली से सबको किया है परेशान।

05:06 PM मुर्गन अश्विन लेकर आए अपना आखिरी ओवर, अब तक 3 ओवर में 18 रन देकर ले चुके हैं सूर्यकुमार यादव का विकेट।

05:05 PM अश्विन लेकर आए पारी का 14वां ओवर और दिए मात्र 4 रन। अश्विन ने अपने 4 ओवर के स्पेल में दिए मात्र 26 रन, लेकिन नहीं मिला एक भी विकेट।

05:02 PM ओवर की आखिरी गेंद पर एक और बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में एलबीडब्लू आउट हुए क्विंटन डिकॉक, आउट होने से पहले बनाए 60 रन।

04:59 PM छक्का! डिकॉक ने पिकअप शॉट लगाकर लेग साइड में लगाया अपनी पारी का दूसरा छक्का। क्या लाजवाब बल्लेबाजी कर रहे हैं डिकॉक। डिकॉक अब 60 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

04:56 PM मोहम्मद शमी डालेंगे पारी का 13वां ओवर। शमी की गेंदबाजी में आज धार देखने को नहीं मिली है।

04:55 PM मुर्गन के ओवर से आए 8 रन, डिकॉक 53 और युवराज 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

04:54 PM चौका! ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर क्विंटन डि कॉक ने पूरा किया अपना अर्धशतक, यहां से अब मुंबई की टीम 200 के लक्ष्य को पाने की सोच रही होगी।

04:52 PM मुर्गन अश्विन लेकर आए पारी का 12वां ओवर।

04:50 PM चौका! युवराज इज बैक, ओवर की आखिरी फुल टॉस गेंद पर युवराज ने इस बार स्ट्रेट ड्राइव लगाकर बटौरे चार रन। युवी अब 12 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

04:49 PM चौका! ओवर की तीसरी नकल गेंद पर युवराज सिंह ने कवर के ऊपर से उठाकर लगाया शानदार चौका। इस शॉट के दौरान युवराज के हाथ से बल्ला तो फिसला लेकिन शॉट में टाइमिंग पूरी थी।

04:47 PM एंड्र्यू टाय लेकर आए पारी का 11वां ओवर, यह पंजाब के विकेट टेकर गेंदबाज है और यही उनहें यहां एक विकेट दिला सकता है।

04:47 PM शमी के ओवर से आए 11 रन। डि कॉक 45 और युवराज 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

04:45 PM छक्का! ओवर की तीसरी पटकी हुई गेंद पर डि कॉक ने पुल शॉट लगाकर बटौरे 6 रन। यह मुंबई और डि कॉक की पारी का पहला चौका है।

04:43 PM ब्रेक के बाद का खेल शुरु, मोहम्मद शमी लेकर आए पारी का 10वां ओवर।

04:40 PM दो चौके लगने के बाद भी मुर्गन के ओवर से आए 9 रन। समय अब टाइम आउट का।

04:38 PM चौका! ओवर की तीसरी गेंद पर भी डि कॉक ने जड़ा चौका। स्पिन के खिलाफ थोड़ा फसते हुए दिखाई देते हैं डि कॉक लेकिन ये दो शॉट उन्होंने बहुत ही बेहतरीन डाली है।

04:37 PM चौका! ओवर की दूसरी शॉट पिच गेंद पर डि कॉक ने लॉन्ग ऑन की दिशा में जड़ा शानदार चौका। डिकॉक अब 30 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

04:36 PM मुर्गन डालेंगे पारी का 9वां ओवर। पिछले ओवर में लिया था सूर्यकुमार यादव का विकेट।

04:36 PM अश्विन का एक और किफायती ओवर समाप्त, अपने तीसरे ओव से दिए मात्र 7 रन।

04:34 PM चौका! आठवां ओवर लेकर आए आर अश्विन के ओवर की तीसरी गेंद पर लेट कट लगाकर डिकॉक ने लगाया अपनी पारी का तीसरा चौका। डि कॉक अब 24 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

04:33 PM मुर्गन का सफल ओवर समाप्त ओवर से दिए मात्र 2 रन।

04:31 PM ओवर की दूसरी गेंद पर मुर्गन ने सूर्यकुमार यादव को किया एलबीडब्लू आउट। 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे यादव, मुंबई को लगा दूसरा झटका।

04:28 PM गेंदबाजी में बदलाव, पारी का 7वां ओवर लेकर आए मुर्गन अश्विन।

04:25 PM चौका! रोहित के बाद बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए सूर्याकुमार यादव ने हार्डस विलोजेन के ओवर की चौथी और पांचवी गेंद पर लगातार दो चौके लगाकर खोला अपना खाता।

04:23 PM छठा ओवर लेकर आए हार्डस विलोजेन ने दूसरी गेंद पर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को एलबीडब्लू आउट किया। 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे कप्तान।

04:20 PM चौका! पांचवी और छठी गेंद पर लगातार दो चौके लगाकर रोहित शर्मा ने टीम के पूरे किए 50 रन। टाय के ओवर से आए 15 रन। रोहित 32 और डि कॉक 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

04:18 PM चौका! ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने 30 यार्ड के घेरे को पार किया और बटौरा शानदार चौका। 23 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

04:17 PM गेंदबाजी में एक और बदलाव, अब अटैक पर आए पंजाब के प्रमुख गेंदबाज एंड्र्यू टाय।

04:16 PM  हार्डस विलोजेन का किफायती ओवर समाप्त, ओवर से आए 7 रन।

04:14 PM  हार्डस विलोजेन लेकर आए पारी का चौथा ओवर, पिछले मैच में अच्छी गेंदबाजी की थी इन्होंने।

04:11 PM  अश्विन का एक और सफल ओवर समाप्त, इस बार दिए 8 रन। अश्विन काफी डिफेंसिव गेंदबाजी कर रहे हैं, विकेट लेने का अभी तक उन्होंने एक भी प्रयास नहीं किया है।

04:10 PM  कप्तान अश्विन लेकर आए पारी का तीसरा ओवर और डिकॉक ने तीसरी ही गेंद पर स्क्वायर लेग की दिशा में पुल शॉट लगाकर जड़ दिया शानदार चौका। डिकॉक अब 10 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

04:08 PM शमी के ओवर से आए 13 रन, मुंबई 20 बिना किसी नुकसान के। रोहित शर्मा 14 और डि कॉक 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

04:07 PM चौका! ओवर की पांचवी गेंद पर एक बार फिर रोहित शर्मा ने खोले अपना हाथ और ड्राइव कर लगाया शानदार चौका। यह रोहित की पारी का और इस ओवर का दूसरा चौका है।

04:05 PM चौका! मोहम्मद शमी ने ओवर की दूसरी गेंद शॉट डाली और रोहित ने अपना मन पसंदीदा पुल शॉट लगाकर बटौरा चौका। इसी चौके के साथ रोहित 8 के निजी स्कोर पर पहुंचे।

04:04 PM मोहम्मद शमी लेकर आए पारी का दूसरा ओवर।

04:02 PM चौका! ओवर की आखिरी गेंद पर डि कॉक ने लगाया थर्ड मैन की दिशा में जड़ दिया मुंबई की पारी का पहला चौका।

04:01 PM पहली चार गेंदों पर अश्विन ने दोनों ही गेंदबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया है।

03:59 PM पंजाब के कप्तान आर अश्विन करेंगे गेंदबाजी की शुरुआत।

03:58 PM पंजाब की टीम के साथ मैदान पर उतरे मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक और रोहित हिट मैन शर्मा।

03:35 PM मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (कीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, मिशेल मैक्लेनाघन, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा

03:33 PM किंग्स इलेवन पंजाब (प्लेइंग इलेवन): लोकेश राहुल (कीपर), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, डेविड मिलर, मनदीप सिंह, हार्डस विलोजेन, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, एंड्रयू टाई।

03:32 PM किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पंजाब की टीम में केवल एक बदलाव हुआ है। सीवी वरुण की जगह मरगुन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। वहीं मुंबई की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

03:27 PM पिच रिपोर्ट! औसत पहली पारी का स्कोर 169 है। पिछले तीन सालों में यहां औसत उछाल वानखेड़े जैसे स्टेडियम से तुलना में कम ही रही है। बल्लेबाजी के लिए पिच काफी अच्छी है। 

03:20 PM अब से कुछ ही देर में टॉस होने वाला है। आप बने रहें हमारे साथ।

दूसरी ओर अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को छह रन से हराने वाली मुंबई इंडियंस जीत की लय कायम रखना चाहेगी। टीम ने बेंगलोर के खिलाफ आठ विकेट पर 187 रन का स्कोर बनाया था और फिर उसने बेंगलोर को पांच विकेट पर 181 रन पर रोक दिया था। टीम की इस जीत का श्रेय हार्दिक पांड्या (14 गेदों पर 32 रन) और जसप्रीत बुमराह (चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट) को जाता हैं, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करके टीम को पहली जीत दिलाई। सीजन के पहले मैच में 53 रन की पारी खेलने वाले युवराज सिंह यहां अपने घरेलू मैदान में एक बार फिर बल्ले से कमाल करना चाहेंगे। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement