Thursday, April 18, 2024
Advertisement

आईपीएल 2019, मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स ने 37 रनों से जीता मुकाबला

लाइव क्रिकेट स्कोर आईपीएल 2019, मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव मैच: Live Match Score मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) क्रिकेट न्यूज मैच लाइव क्रिकेट स्कोर, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: March 25, 2019 0:04 IST
आईपीएल 2019, मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैप- India TV Hindi
आईपीएल 2019, मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स ने 37 रनों से जीता मुकाबला

ऋषभ पंत (नाबाद 78) की तूफानी पारी के बाद गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 37 रनों से हराकर पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया। दिल्ली से मिले 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की पूरी टीम 176 पर ढेर हो गई। मुंबई के लिए युवराज सिंह (53) ने शानदार पारी खेली। युवी के अलावा क्रुणाल पांड्या (32), डिकॉक (27) और पोलार्ड (21) ने अच्छी पारी खेली लेकिन वे भी मुंबई को उस स्कोर तक नहीं ले जा पाए। दिल्ली की तरफ से ईशांत शर्मा और रबाडा ने दो-दो विकेट लिए। बोल्ट, तेवतिया, कीमो पॉल और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। 

इससे पहले पंत की पारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने पहले मैच में रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट पर 213 रन का विशाल स्कोर बनाया। मुंबई की टीम आईपीएल के इतिहास में कभी भी 200 या उससे ज्यादा का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई है और मुंबई का ये 'रिकॉर्ड' बरकरार रहा। 

आईपीएल 2019 लाइव क्रिकेट मैच स्कोर, मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स: 

11:50 PM दिल्ली से मिले 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की पूरी टीम 176 पर ढेर हो गई। दरअसल मैक्कलैनघन के आउट होने के साथ ही मु्बई की पारी समाप्त हो गई। कारण था जसप्रीत बुमराह बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। 

11:45 PM 170 के स्कोर पर दिल्ली का आठवां विकेट गिरा, युवराज सिंह 53 रन बनाकर आउट

11:43 PM चौका! बोल्ट की गेंद पर मैक्कलैनघन ने डीप एक्स्ट्रा कवर पर चौका जड़ा। 

11:38 PM चौका! मिचेल मैक्कलैनघन के बल्ले से निकला एक बेहतरीन शॉट। 

11:35 PM 153 के स्कोर पर मुंबई का सातवां विकेट गिरा, बेन कटिंग 3 रन बनाकर आउट। रबाडा ने झटका विकेट।

11:29 PM छक्का! युवी के बल्ले से एक और बेहतरीन छक्का। अक्षर पटेल के इस ओवर से 16 रन आए। 

11:28 PM छक्का! युवी के बल्ले से एक बेहतरीन छक्का। छक्कों के साथ युवी का रिश्ता पुराना है। 

11:25 PM 134 के स्कोर पर मुंबई का छठा विकेट गिरा, 15 गेंदों में 32 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या आउट। ट्रेंट बोल्ट ने लिया विकेट। 

11:24 PM चौका! क्रुणाल का सीधे बल्ले से गेंदबाज के ऊपर से चौका। 13 गेंदों में 32 रन बना चुके हैं क्रुणाल।

11:22 PM चौका! क्रुणाल पांड्या लगभग हर गेंद को सीमा रेखा पार पहुंचा रहे हैं। बोल्ट की गेंद पर बेहतरीन चौका जड़ा।

11:19 PM चौका! एक और चौका। क्रुणाल पांड्या शानदार पारी खेल रहे हैं। ईशांत शर्मा की खराब गेंदबाजी का पूरा फायदा उठाते हुए क्रुणाल।

11:18 PM चौका! क्रुणाल पांड्या के बल्ले निकला चौका। 

11:16 PM छक्का! क्रुणाल पांड्या के बल्ले निकला छक्का। ईशांत शर्मा की गेंद पर बेहतरीन छक्का। 

11:14 PM चौका! क्रुणाल पांड्या के बल्ले निकला चौका।

11:08 PM आधी मुंबई की टीम पवेलियन लौटी, हार्दिक पांड्या 0 पर आउट। अक्षर पटेल ने पांड्या ने कॉट एंड बोल्ड किया। 

11:05 PM 95 के स्कोर पर मुंबई को लगा चौथा झटका, पोलार्ड 21 रन बनाकर आउट। कीमो पॉल की गेंद पर तेवतिया ने लपका बेहतरीन कैच। पोलार्ड ने 13 गेंदों में 21 रन बटोरे।

11:03 PM चौका! युवराज लय में दिख रहे हैं। क्या बेहतरीन शॉट था। कीमो पॉल की गेंद पर चौका बटोरा।

11:01 PM चौका! अक्षर पटेल का पहला ओवर बेहद महंगा साबित हुआ। 20 रन आए। आखिरी गेंद पर युवी ने चौका बटोरा।

11:00 PM छक्का! युवी के बल्ले से निकला पहला छक्का। 

10:58 PM चौका! अब पोलार्ड ने चौका बटोरा। अक्षर पटेल का पहला ओवर महंगा साबित होता हुआ। 

10:58 PM चौका! फाइन लेग पर युवी को चौका मिला। हालांकि ये शिखर धवन ने मिसफील्डिंग हुई जिसके चलते उन्हें चौका मिला।

10:54 PM चौका! युवी के लिए पहली बाउंड्री, पहला चौका आया युवी के बल्ले से। 

10:49 PM छक्का! पोलार्ड के बल्ले से निकला एक बहुत ही लंबा छक्का। 

10:46 PM चौका! गेंदबाजी के लिए आए राहुल तेवतिया लेकिन पोलार्ड ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ा।

10:42 PM अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं किरॉन पोलार्ड।

10:38 PM 45 के स्कोर पर मुंबई का तीसरा विकेट गिरा, क्विंटन डिकॉक 27 रन बनाकर आउट। ईशांत शर्मा की गेंद पर बोल्ट ने लपका कैच। 

10:36 PM चौका! डिकॉक के बल्ले से एक और चौका। 

10:35 PM चौका! डिकॉक ने फाइन लेग पर चौका बटोरा। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं युवराज सिंह। 

10:34 PM 37 के स्कोर पर मुंबई को लगा दूसरा झटका, सूर्यकुमार यादव 2 रन बनाकर रन आउट

10:32 PM रबाडा ने अपना पहला ओवर काफी किफायती कराया। केवल 4 रन दिए। 

10:25 PM 33 के स्कोर पर मुंबई को पहला झटका, कप्तान रोहित शर्मा 14 रन बनाकर आउट। चौके के बाद एक और बड़ा शॉट खेलना चाहते थे रोहित लेकिन गेंद काफी ऊंची गई और तेवतिया ने एक बेहतरीन कैच लपका। ईशांत शर्मा ने दिल्ली को पहली सफलता दिलाई। 

10:24 PM चौका! रोहित शर्मा के बल्ले से निकला दूसरा चौका। ईशांत शर्मा को फाइन लेग के ऊपर से चौका हासिल किया।

10:21 PM चौका! पहले चौका और फिर छक्का और अब चौका, क्विंटन डीकॉक मुंबई की इस चेस को तेजी से आगे बढ़ाते हुए। इस तीसरे ओवर से 17 रन आए। 

10:20 PM छक्का! पहले चौका और अब छक्का, क्विंटन डीकॉक ने ट्रेंट बोल्ट के ओवर को खासा महंगा बना दिया है।

10:20 PM चौका! क्विंटन डीकॉक के बल्ले से निकला पहला चौका। 

10:16 PM चौका! रोहित शर्मा के बल्ले का किनारा लगा और थर्डमैन पर चौका लगा।

10:11 PM पहले ओवर से 5 रन आए। 

10:08 PM 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस, रोहित शर्मा क्विंटन डि कॉक क्रीज पर। दिल्ली की तरफ से ट्रेंट बोल्ट ने शुरू की गेंदबाजी। 

09:56 PM दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया है। पंत 27 गेंदों में 78 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के जड़े। 

09:54 PM ऋषभ पंत (27 गेंदों में 78 रन) की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 214 रनों का लक्ष्य

09:50 PM छक्का! राहुल तेवतिया ने भी बुमराह को छक्का जड़ा। 

09:49 PM छक्का! ऋषभ पंत के बल्ले से निकला छक्का नंबर 7, दिल्ली का स्कोर 200 के ऊपर पहुंच गया है। बुमराह जैसे गेंदबाज पर इस तरह के शॉट खेलना मुश्किल है लेकिन पंत ने कर दिखाया। 

09:47 PM चौका! ऋषभ पंत ने पहले दो छक्के और आखिरी गेंद पर चौका बटोरा। रसिख के इस ओवर से 21 रन आए। 

09:46 PM छक्का! ऋषभ पंत क्या बल्लेबाजी कर रहे हैं। एक हाथ से छक्का जड़ा। डीप मिड विकेट पर बहुत लंबा छक्का था ये। 

09:44 PM छक्का! पंत के बल्ले से निकला एक और छक्का। रसिख को बेहतरीन छक्का जड़ा पंत ने।

09:41 PM बुमराह के 18वें ओवर से पंत ने 15 रन बटोरे। पंत इस समय तूफानी पारी खेल रहे हैं। 

09:38 PM छक्का! ऋषभ पंत ने बुमराह की यॉर्कर गेंद पर छक्का जड़ा। पंत की आतिशी पारी जारी है।

09:37 PM इससे पहले अक्षर पटेल ने बुमराह को चौका जड़ा था लेकिन इस बार विकेट नहीं बचा सके और 4 रन बनाकर आउट।

09:37 PM 165 के स्कोर पर दिल्ली का छठा विकेट गिरा, अक्षर पटेल बने बुमराह का शिकार

09:35 PM 157 के स्कोर पर दिल्ली का पांचवा विकेट गिरा, कीमो पॉल 3 रन बनाकर आउट, पंत की धुआंधार पारी

09:31 PM चौका! पंत धुआंधार पारी खेल रहे हैं। मैक्कलैनघन को बेहतरीन चौका जड़ा।

09:28 PM छक्का! ऋषभ पंत ने हार्दिक पांड्या के 16वें ओवर में 18 रन बटोरे। 

09:26 PM चौका! पहले छक्का और अब चौका, ऋषभ पंत ने हार्दिक पांड्या को धमाकेदार दो शॉट मारे हैं। 

09:26 PM छक्का! ऋषभ पंत ने हार्दिक पांड्या को बैकवर्ड स्क्वायर पर छक्का जड़ा। 

09:23 PM अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं वेस्टइंडीज के कीमो पॉल।

09:20 PM 131 के स्कोर पर दिल्ली को लगा चौथा झटका, शिखर धवन 43 रन बनाकर आउट। हार्दिक पांड्या ने लिया विकेट। 

09:18 PM छक्का! कुल मिलाकर पंत गेंद को बाउंड्री से ऊपर भेजने में कामयाब रहे। कटिंग को एक धमाकेदार छक्का जड़ा। पंत ने डीप मिड विकेट पर छक्का जड़ा। 

09:16 PM चौका! ऋषभ पंत के बल्ले से निकला पहला चौका। बेन कटिंग को पंत ने बेहतरीन चौका जड़ा। बाउंड्री से थोड़ा पीछे गिरी गेंद। 

09:14 PM हार्दिक पांड्या ने 14वां ओवर काफी किफायती कराया। केवल 2 रन दिए। 

09:11 PM अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं ऋषभ पंत।

09:09 PM 112 के स्कोर पर दिल्ली को लगा बड़ा झटका, कॉलिन इंग्राम 47 रन बनाकर आउट। दिल्ली ने अपना तीसरा विकेट खो दिया है। इंग्राम बेहतरीन पारी खेल रहे थे लेकिन बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में हार्दिक पांड्या को कैच दे बैठे। इंग्राम ने 32 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली।

09:06 PM चौका! शिखर धवन के बल्ले से चौका निकला। धवन ने थर्डमैन पर गैप में चार रन बटोरे।

09:05 PM चौका! कॉलिन इंग्राम ने फाइन लेग पर एक शानदार चौका जड़ा। 

09:04 PM बेन कटिंग लेकर आए हैं अपना पहला ओवर। 

09:01 PM चौका! शिखर धवन के बल्ले से निकला बेहतरीन चौका। दिल्ली का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है।

08:59 PM 12वां ओवर लेकर आए हैं जसप्रीत बुमराह। 

08:58 PM चौका! कॉलिन इंग्राम के बल्ले से इस ओवर में निकला तीसरा चौका। क्रुणाल पांड्या का ये ओवर खासा महंगा साबित हुआ। 11वें ओवर से 13 रन आए। 

08:57 PM चौका! कॉलिन इंग्राम के बल्ले से एक और चौका। क्रुणाल के ओवर का लंबा बनाते हुए। 

08:56 PM चौका! कॉलिन इंग्राम ने क्रुणाल को लॉन्ग ऑन पर चौका जड़ा। 

08:54 PM 10 ओवरों का खेल हो गया है। दिल्ली का स्कोर 82/2

08:53 PM छक्का! शिखर धवन बल्ले का मुंह खोलते हुए। फुल शॉट था। थर्डमैन पर बेहतरीन छक्का। 

08:52 PM जसप्रीत बुमराह ने केवल एक ओवर किया है और तीन रन ही दिए हैं। मुंबई के लिए ये अच्छे संकेत हैं। 

08:51 PM चौका! बाहरी किनारा लगा और धवन को फाइन लेग पर चौका मिला। मैक्कलैनघन आए हैं अपान तीसरा ओवर लेकर। 

08:48 PM छक्का! इंग्राम ने हार्दिक पांड्या को एक लंबा छक्का जड़ा।

08:44 PM चौका! हार्दिक पांड्या आए गेंदबाजी के लिए कॉलिन इंग्राम ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ा। 

08:42 PM रसिख सलाम ने अपना तीसरा ओवर बेहद ही किफायती कराया केवल 4 रन दिए। 

08:40 PM बड़ा ही मजेदार वाक्या देखने को मिला। दरअसल स्ट्रेटजिक टाइम आउट के बाद शिखर धवन भूल गए थे कि स्ट्राइक पर कौन था। जिसके बाद रोहित शर्मा ने उन्हें बताया कि वे ही (शिखर धवन) स्ट्राइक पर थे। दोनों की सलामी जोड़ी टीम इंडिया के लिए शानदार तरीके से मैच जिताती आई है। 

08:35 PM दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत थोड़ी खराब रही है। हालांकि अभी क्रीज पर शिखर धवन और कॉलिन इंग्राम हैं। इन दोनों बल्लेबाजों को पारी को संभाल कर खेलना होगा।

08:24 PM दिल्ली को लगा दूसरा झटका, कप्तान श्रेयस अय्यर 16 रन बनाकर आउट। अय्यर 10 गेंदों में 16 रन बनाकर मैक्कलैनघन का शिकार बने। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं कॉलिन इंग्राम। आंद्रे रसल ने हवा में छलांग लगाते हुए एक अद्भुत कैच लपका। 

08:21 PM छक्का! श्रेयस अय्यर के बल्ले से निकला पारी का पहला छक्का। 

08:20 PM श्रेयस अय्यर और शिखर धवन मौका तलाश कर बड़े शॉट खेल रहे हैं।

08:09 PM दिल्ली को लगा पहला झटका, 7 रन बनाकर पृथ्वी शॉ आउट। मैक्कलैनघन ने दिलाई मुंबई को पहली सफलता, अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं श्रेयस अय्यर। 

08:08 PM चौका! पृथ्वी शॉ के बल्ले से निकला बेहतरीन चौका। 

08:02 PM बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली कैपिटल्स, शिखर धवन-पृथ्वी शॉ क्रीज पर। पहला ओवर लेकर आए रासिख सलाम लेकिन अपने डेब्यू मैच की पहली ही गेंद नो बॉल करा बैठे। 

07:44 PM युवराज सिंह आज मुंबई इंडियंस के लिए अपना डेब्यू कर रहे हैं। 

07:43 PM मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कैप्टन), क्विंटन डी कॉक (कीपर), सूर्यकुमार यादव, क्रुनाल पांड्या, युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेनांघन, रसिख सलाम, जसप्रित बुमराह।

07:40 PM दिल्ली कैपिटल (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (कीपर), कॉलिन इंग्राम, कीमो पॉल, अक्षर पटेल, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, ट्रेंट बाउल्ट, इशांत शर्मा।

07:31 PM मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 

07:30 PM नमस्कार! स्वागत है आपका मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले के लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट्स में।

मुंबई इंडियंस के पास कप्तान रोहित के अलावा हार्दिक पांड्या, क्विंटन डीकॉक, कीरोन पोलार्ड, इशान किशन और युवराज सिंह जैसे बल्लेबाज हैं, तो दिल्ली के पास भी श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ और शिखर धवन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। लीग के इतिहास में अब तक एक बार भी फाइनल तक नहीं पहुंच पाई दिल्ली की कमान युवा खिलाड़ी अय्यर के हाथों में है। दिल्ली को अपने हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मोरिस से भी काफी उम्मीदें होंगी। मध्य ओवरों में विकेट लेने की क्षमता मोरिस को मूल्यवान खिलाड़ी बनाती है। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement