Thursday, March 28, 2024
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, Highlights: सांसे रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली ने केकेआर को सुपर ओवर में हराया, रबाडा की घातक गेंदबाजी

सुपर ओवर में कगीसो रबाडा ने खतरनाक गेंदबाजी की और मुकाबले दिल्ली को जिता दिया। सुपर ओवर में दिल्ली में 11 रन बनाए। जिसके बाद केकेआर की टीम केवल 7 रन ही बना पाई।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: March 31, 2019 0:32 IST
लाइव क्रिकेट मैच स्कोर, दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, लाइव ब्लॉग IPL 2019 DC vs KKR- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM लाइव क्रिकेट मैच स्कोर, दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, लाइव ब्लॉग IPL 2019 DC vs KKR

दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर तक गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के एक रोमांचक मुकाबले में शनिवार को यहां फिरोजशाह कोटला मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स को तीन रन से शिकस्त दी। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 185 रन बनाए। जवाब में मेजबान टीम ने निर्धारित ओवर में छह विकेट खोकर इतने ही रन बनाए जिसके कारण मुकाबला सुपर ओवर में गया। दिल्ली ने सुपर ओवर में 10 रन बनाए जिसके जवाब में कोलकाता केवल सात रन ही बना पाई। इस सीजन दिल्ली की यह दूसरी जीत है।  

लाइव आईपीएल 2019 क्रिकेट मैच स्कोर दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

KOLKATA 185/8 (20.0)  

DELHI 185/6 (20.0)*

सुपर ओवर- 

केकेआर की बैटिंग- बल्लेबाजी के लिए आए आंद्रे रसल और दिनेश कार्तिक, दिल्ली की तरफ से गेंदबाजी कराएंगे कगीसो रबाडा

  1. पहली गेंद- रसल ने चार रन बटोरे। रबाडा की यॉर्कर को लो फुलटॉस बनाकर चार बटोरे। 
  2. दूसरी गेंद- रबाडा ने कोई रन नहीं दिया। बेहतरीन यॉर्कर थी। 
  3. तीसरी गेंद- बोल्ड! रबाडा ने रसल को किया क्लीन बोल्ड। 
  4. चौथी गेंद- रॉबिन उथप्पा आए हैं बल्लेबाजी के लिए। एक रन दिया रबाडा ने। एक बार फिर से खतरनाक यॉर्कर। 
  5. पांचवीं गेंद- रबाडा ने केवल एक रन दिया। 
  6. छठी गेंद- एक रन दिया रबाडा ने। दिल्ली ने तीन रन से जीता सुपर ओवर मुकाबला।

केकेआर को जीत के लिए 11 रन बनाने हैं। दिल्ली ने 10 रन बनाए। 

दिल्ली की बैटिंग- 

  1. पहली गेंद- एक रन लिया पंत ने। 
  2. दूसरी गेंद- चार बटोरे लिए श्रेयस अय्यर ने फाइन लेग पर।
  3. तीसरी गेंद- विकेट! श्रेयस अय्यर आउट। पीयूष चावला ने लिया कैच। 
  4. चौथी गेंद- दो रन लिए ऋषभ पंत
  5. पांचवी गेंद- दो रन लिए ऋषभ पंत ने। 
  6. छठी गेंद- एक रन लिया ऋष पंत।

11:58 PM सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी कर रही है दिल्ली कैपिटल्स। बल्लेबाजी के लिए आए हैं श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत। गेंदबाजी के लिए आए हैं प्रसिद्ध कृष्णा।

11:54 PM  दिल्ली के काम नहीं आई पृथ्वी शॉ (99) की धमाकेदार पारी, सुपर ओवर का होगा मुकाबला। आखिरी गेंद पर दो रन चाहिए थे लेकिन कुलदीप ने केवल एक रन ही दिया। आईपीएल 2019 का पहला मुकाबला होगा जिसका नतीजा सुपर ओवर में निकलेगा। 

11:52 PM दिल्ली के काम नहीं आई पृथ्वी शॉ (99) की धमाकेदार पारी, सुपर ओवर का होगा मुकाबला

11:49 PM 184 के स्कोर पर दिल्ली का पांचवा विकेट गिरा, हनुमा विहारी 2 रन बनाकर आउट, दिल्ली को 1 गेंद में दो रन चाहिए

11:43 PM शतक से चूके पृथ्वी शॉ, 55 गेंदों में 99 रन बनाकर आउट, जीत की दहलीज पर दिल्ली कैपिटल्स। लोकी फर्ग्यसन ने लिया विकेट। बाउंसर थी लेकिन बल्ले से लगने के बाद काफी हाई गई। कार्तिक ने एक आसान कैच लपका। 

11:38 PM अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं कॉलिन इंग्राम। पृथ्वी शॉ शतक से दो रन दूर। 

11:37 PM 170 के स्कोर पर दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा, ऋषभ पंत 11 रन बनाकर लौटे पवेलियन। कुलदीप यादव ने लिया विकेट। 

11:31 PM चौका! मिसफील्ड और पृथ्वी शॉ को मिला चौका। 5 गेंदों में 15 रन आए गए हैं। 

11:31 PM चौका! एक और चौका। पृथ्वी शॉ हर तरह का शॉट खेल रहे हैं। गेम पूरी तरह से दिल्ली के हाथों में।

11:29 PM चौका! पृथ्वी शॉ के बल्ले से निकला 10वां चौका।

11:26 PM 16 ओवर का खेल हो गया है। दिल्ली का स्कोर 152/2, पृथ्वी शॉ 46 गेंदों में 81 और ऋषभ पंत 10 गेंदों में 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली को 24 गेंदों में 34 रन चाहिए जीत के लिए।

11:24 PM चौका! एक और चौका। इस ओवर में पृथ्वी शॉ दो चौके हासिल कर चुके हैं। फर्ग्यूसन की गति का फायदा उठाते हुए।

11:22 PM चौका! पृथ्वी शॉ के बल्ले से एक शानदार चौका। 

11:19 PM चौका! पृथ्वी शॉ एक अद्भुत पारी खेल रहे हैं। पियूष चावला को एक्स्ट्रा कवर पर चौका जड़ा।

11:14 PM चौका! ऋषभ पंत के बल्ले से निकला पहला चौका। कमाल की शॉट था। 

11:07 PM चौका! पृथ्वी शॉ ने राणा की पहली ही गेंद पर गैप ढूंढ़ते हुए चार रन बटोरे।

11:06 PM अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं ऋषभ पंत। गेंदबाजी के लिए आए हैं नितीश राना।

11:05 PM दिल्ली को लगा दूसरा झटका, 32 गेंदों में 43 रनों की पारी खेलकर श्रेयस अय्यर आउट। इस बार गिल ने कोई गलती नहीं की और एक अद्भुत कैच लपका। 

11:03 PM चौका! कैच ड्रॉप, आंद्रे रसल की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन गेंद बाउंड्री के पास खड़े शुभमन गिल के हाथों में गई और कैच छूट गया साथ ही गेंद बाउंड्री के बाहर भी चली गई। 

11:01 PM चौका! पृथ्वी शॉ क्या कमाल की बैटिंग कर रहे हैं। आंद्रे रसल की गेंद पर बेहतरीन शॉट मारा और चार रन बटोरे।

11:00 PM पृथ्वी शॉ ने 30 गेंदों में जड़ी धमाकेदार फिफ्टी, अपनी पारी के दौरान शॉ ने चार चौके और तीन छक्के जड़े। कुलदीप के 11वें ओवर से 20 रन आए। 

10:58 PM छक्का! इस बार पृथ्वी शॉ ने कुलदीप यादव को एक शानदार फ्लैट छक्का जड़ा।

10:57 PM छक्का! श्रेयस अय्यर के बल्ले से निकला एक धमाकेदार छक्का। कुलदीप यादव को डीप मिड विकेट पर छक्का जड़ा।

10:55 PM 10 ओवर का खेल हो चुका है। दिल्ली का स्कोर 82/1, पृथ्वी शॉ 25 गेंदों में 36 और श्रेयस अय्यर 26 गेंदों में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:50 PM पृथ्वी शॉ के बाद अब श्रेयस अय्यर भी सेट नजर आ रहे हैं। दिल्ली के लिए एक अच्छी साझेदारी हो रही है। 

10:44 PM छक्का! अब पृथ्वी शॉ ने कुलदीप यादव को सामने स्टैंड में छक्का जड़ा।

10:43 PM चौका! श्रेयस अय्यर के बल्ले से निकला पहला शॉट। कुलदीप यादव को चौका जड़ा।

10:41 PM पृथ्वी शॉ की शानदार बैटिंग, दिल्ली का स्कोर 50 के पार। 7 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 51/1, पृथ्वी शॉ 20 गेंदों में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

10:34 PM छक्का! पृथ्वी शॉ ने पहले चौका और अब आंद्रे रसल की गेंद पर छक्का जड़ा।

10:34 PM चौका! पृथ्वी शॉ ने आंद्रे रसल की गेंद पर एक सामने की तरफ शानदार चौका मारा। 

10:22 PM विकेट! 27 के स्कोर पर दिल्ली को लगा पहला झटका, शिखर धवन 16 रन बनाकर आउट। पियूष चावला ने लिया विकेट। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं श्रेयस अय्यर।

10:21 PM छक्का! पहले चौका फिर छक्का। शिखर धवन पूरी तरह से तैयार थे। 

10:20 PM चौका! शिखर धवन के बल्ले से एक और धमाकेदार चौका।

10:18 PM चौका! शिखर धवन के बल्ले से निकला एक शानदार चौका। 

10:15 PM 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली, शिखर धवन और पृथ्वी शॉ क्रीज पर। पहला ओवर प्रसिद्ध कृष्णा ने कराया। दूसरा ओवर लेकर आए लोकी फर्ग्यूसन। 

09:56 PM दिनेश कार्तिक (50) और आंद्रे रसल (62) की तूफानी पारी, केकेआर ने दिल्ली को दिया 186 रनों का लक्ष्य। केकेआर ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 185 रन बनाए। अंत में कुलदीप यादव 10 रन बनाकर नाबाद रहे। 

09:54 PM चौका! पियूष चावला के बल्ले से निकला चौका। बल्ले का किनारा लगा औऱ चार रन मिले। 

09:51 PM चौका! कुलदीप यादव ने रबाडा की गेंद पर शानदार चौका हासिल किया।

09:48 PM फिफ्टी मारकर आउट हुए दिनेश कार्तिक, 170 के स्कोर पर केकेआर का सातवां विकेट गिरा। अमित मिश्रा ने लिया विकेट। 

09:48 PM छक्का! दिनेश कार्तिक क्या कमाल की पारी खेल रहे हैं। मिश्रा को एक लंबा छक्का लगाया। इसी के साथ दिनेश कार्तिक ने मात्र 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

09:45 PM छक्का! पियूष चावला ने छक्के के साथ अपना खाता खोला। एक बड़े छक्का लगाया। 

09:43 PM 156 के स्कोर पर केकेआर को लगा बड़ा झटका, आंद्रे रसल 28 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट। क्रिस मोरिस ने लिया विकेट। गेंद काफी हाई गई थी। राहुल तेवतिया ने एक अच्छा कैच लपका। 

09:41 PM चौका! क्रिस मोरिस ने वाइड यॉर्कर गेंद कराई लेकिन आंद्रे रसल ने इसे भी चार रन में तब्दील कर दिया।

09:40 PM चौका! आंद्रे रसल ने क्रिस मोरिस को एक कमाल का चौका जड़ा। 

09:37 PM आंद्रे रसल ने 23 गेंदों में जड़ी तूफानी फिफ्टी, केकेआर बड़े स्कोर की तरफ। लगाए 6 छक्के और दो चौके। 

09:36 PM चौका! ऐसा लग रहा है जैसे रसल हर गेंद पर बाउंड्री लगा रहे हैं। रबाडा को एक कमाल का चौका जड़ा।

09:33 PM छक्का! आंद्रे रसल का एक और लंबा छक्का। लगभग स्टेडियम के बाहर थी गेंद। 16वें ओवर से 20 रन आए। 

09:31 PM छक्का! आंद्रे रसल एक बार फिर से अपनी पावर दिखाते हुए। स्टैंड में एक बहुत ही लंबा छक्का जड़ा। 

09:29 PM चौका! दिनेश कार्तिक ने शानदार गैप में चौका जड़ा।

09:27 PM छक्का! क्रिस मोरिस को रसल ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर भी एक सीधे स्टैंड में लंबा छक्का जड़ा। 

09:26 PM चौका! क्रिस मोरिस फिट होकर फिर से गेंदबाजी करा रहे हैं। हालांकि चौका लेग बाई का चौका मिला रसल को। 

09:25 PM क्रिस मोरिस को पैर में कुछ दिक्कत है। फिजियो को बुलाया है मैदान में। 15वें ओवर की 5वीं गेंद कराने ही जा रहे थे लेकिन अपना रन-अप रोक के फिजियो को बुलाया। दिल्ली के लिए ये बड़ा झटका हो सकता है। मोरिस का ये पहला ही मैच है।

09:11 PM 14वें ओवर की तीसरी गेंद हर्षल पटल ने वॉल की। बीमर थी जो सीधे आंद्रे रसल के कंधे से नीचे हाथ में जाकर लगी। जिससे वे मैदान पर गिर गए। हालांकि ज्यादा अब वे ठीक हैं। 

09:03 PM चौका! दिनेश कार्तिक ने गैप में एक शानदार चौका जड़ा। 

09:01 PM छक्का! बेक टू बैक दो छक्के! आंद्रे रसल ने संदीप लामिछाने के स्पैल के आखिरी (12वें) ओवर में 17 रन बटोर लिए। 

09:00 PM छक्का! आंद्रे रसल के खाते में 6 रन। पैर आगे निकाला और एक धमाकेदार छक्का।

08:59 PM चौका! संदीप लामिछाने को डीप मिड विकेट पर एक करारा शॉट।

08:56 PM छक्का! आंद्रे रसल के बल्ले से निकला पहला छक्का। लॉन्ग ऑफ की तरफ अमित मिश्रा को एक फ्लट छक्का। 

08:54 PM अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं आंद्रे रसल।

08:52 PM विकेट! 59 के स्कोर पर आधी केकेआर की टीम पवेलियन लौटी, शुभमन गिल 2 रन बनाकर लौटे पवेलियन। शॉट खेलने के बाद शुभमन गिल रन दौड़ रहे थे। शॉट अच्छा था। उन्हें लगा ये चौका होगा लेकिन रबाडा ने एक अद्भुत फील्डिंग का नजारा पेश करते हुए गेंद बाउंड्री से कुछ इंछ पहले रोक ली। और गेंद थ्रो कर दी। बाकी का काम संदीप लामिछाने ने पूरा कर दिया। ये एक अद्भत टीम एफर्ट था। 

08:45 PM चौका! अमित मिश्रा के 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर कार्तिक ने थर्डमैन पर चौका बटोरा। गेंद पंत के पैरों के बीच से चार रनों के लिए चली गई।

08:39 PM छक्का! हर्षल पटेल की छोटी गेंद और दिनेश कार्तिक ने एक धमाकेदार छक्का जड़ा। इसी के साथ केकेआर का स्कोर 50 रन हो गया है।

08:36 PM लड़खड़ाई केकेआर की पारी, नितीश राना 1 रन बनाकर आउट, 44 के स्कोर पर केकेआर का चौथा विकेट भी गिरा। हर्षल पटेल के खाते में दूसरा विकेट। 

 

08:35 PM चौका! अब बल्लेबजी के लिए आए हैं दिनेश कार्तिक। कार्तिक ने पहली ही गेंद पर रबाडा को चौका जड़कर अपना खाता खोला। 

08:33 PM 40 के स्कोर पर केकेआर का तीसरा विकेट गिरा, क्रिस लिन 20 रन बनाकर लौटे पवेलियन। रबाडा की गेंद पर ऋषभ पंत ने एक बेहद ही अद्भुत कैच लपका। 

08:28 PM 36 के स्कोर पर केकेआर को लगा दूसरा झटका, रॉबिन उथप्पा 11 रन बनाकर LBW आउट। हर्षल पटेल ने लिया विकेट। 

08:27 PM चौका! उथप्पा ने थर्डमैन की दिशा में शानदार चौका जड़ा। 

08:25 PM हर्षल पटेल आए हैं चठा ओवर लेकर। आईपीएल 12 का पहला मैच खेल रहे हैं पटेल।

08:24 PM चौका! क्रिस लिन के बल्ले से एक और चौका। मोरिस मोरिस के 5वें ओवर से केकेआर ने 9 रन बटोरे। 

08:22 PM चौका! क्रिस लिन ने क्रिस मोरिस को चौका जड़ा दिया। मिड ऑफ और कवर्स के बीच से।

08:20 PM चौका! अब बल्लेबाजी के लिए आए है रॉबी उथप्पा। संदीप की पहली ही गेंद पर चौका बटोरा।

08:17 PM 16 के स्कोर पर संदीप लामिछाने ने दिलाई दिल्ली को पहली सफलता, निखिन नायक 7 रन बनाकर लौटे पवेलियन। LBW आउट हुए निखिल। केकेआर ने रिव्यू भी गंवाया। 

08:12 PM दिल्ली की बेहद कसी हुई गेंदबाजी हो रही है। पहला ओवर रबाडा ने कराया और अगला ओवर संदीप लामिछाने ने। संदीप लामिछाने ने केवल एक रन ही दिया। वहीं तीसरा ओवर लेकर आए क्रिस मोरिस ने 2 रन दिए। 

08:01 PM बल्लेबाजी के लिए उतरी केकेआर, निखिल नायक और क्रिस लिन क्रीज पर

07:32 PM दिल्ली ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

07:20 PM आज के मैच में दिल्ली की टीम में ईशांत शर्मा का खेलना मुश्किल लग रहा है। ईशांत की जगह पर क्रिस मोरिस खेल सकते हैं। 

07:20 PM नमस्कार! लाइव क्रिकेट स्कोर में आपका स्वागत है। अब से कुछ ही देर में टॉस होने वाला है। 

 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement