Friday, March 29, 2024
Advertisement

IPL 2019 DC vs SRH Eliminator Highlights: पृथ्वी शॉ (56) के बाद ऋषभ पंत (21 गेंदों में 49 रन) की विस्फोटक पारी, हैदराबाद को 2 विकेट से हराकर क्वालीफायर 2 में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

लाइव स्कोर अपडेट्स हिंदी, दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, आईपीएल 2019 Eliminator DC vs SRH - लाइव क्रिकेट स्कोर, दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद Eliminator Live Score

India TV Sports Desk Reported by: India TV Sports Desk
Updated on: May 08, 2019 23:56 IST
लाइव स्कोर अपडेट्स हिंदी, दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, आईपीएल 2019 Eliminator- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM लाइव स्कोर अपडेट्स हिंदी, दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, आईपीएल 2019 Eliminator

सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव के अर्धशतक और ऋषभ पंत की तूफानी पारी से दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के बेहद रोमांचक एलिमिनेटर में बुधवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को दो विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। सनराइजर्स के 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम ने पृथ्वी (56) और पंत (49) की पारियों की बदौलत 19.5 ओवर में आठ विकेट पर 165 रन बनाकर जीत दर्ज की। पृथ्वी ने 38 गेंद का सामना करते हुए छह चौके और दो छक्के मारे जबकि पंत की 21 गेंद की पारी में पांच छक्के और दो चौके शामिल रहे। हैदराबाद की ओर से राशिद खान (15 रन पर दो विकेट), खलील अहमद (24 रन पर दो विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (42 रन पर दो विकेट) ने उम्दा गेंदबाजी की लेकिन टीम को हार से नहीं बचा पाए। फाइनल में जगह बनाने के लिए अब दूसरे क्वालीफायर में 10 मई को दिल्ली की भिड़ंत चेन्नई सुपरकिंग्स से होगी। 

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद Eliminator Score Updates

HYDERABAD 162/7 (20.0)

DELHI 165/8 (19.5)  

11:24 PM पृथ्वी शॉ (56) के बाद ऋषभ पंत (21 गेंदों में 49 रन) की विस्फोटक पारी, हैदराबाद को 2 विकेट से हराकर क्वालीफायर 2 में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स। 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर कीमो पॉल ने चौका जड़कर दिल्ली को जिताया। 

11:20 PM विकेट! 161 के स्कोर पर दिल्ली का 8वां विकेट गिरा, अमित मिश्रा 1 बनाकर आउट। दिल्ली को जीत के लिए 2 गेंदों में दो रन चाहिए। ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड नियम के चलते आउट हुए अमित मिश्रा। 

11:10 PM विकेट! 158 के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स का सातवां विकेट गिरा, ऋषभ पंत 21 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट। भुवी ने लिया विकेट। दिल्ली को जीत के लिए 7 गेंदों में 5 रन चाहिए। 

11:07 PM छक्का! ऋषभ पंत ने जड़ा एक लंबा छक्का। 19 गेंदों में 49 पर पहुंच गए हैं पंत।

11:05 PM विकेट! 151 के स्कोर पर दिल्ली का छठा विकेट गिरा, रदरफोर्ड 9 रन बनाकर आउट। भुवी ने 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर झटका विकेट। 

11:04 PM बासिल थंपी के 18वें ओवर से 22 रन आए। पंत ने ये मैच एकतरफा कर दिया है। 

11:01 PM छक्का! 18वें ओवर की चौथी गेंद पर पंत ने जड़ा छक्का। लगातार चौथी गेंद पर बाउंड्री। चार गेंदों में 20 रन बना चुके हैं पंत।

11:00 PM चौका! 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर पंत ने जड़ा चौका। पंत के बल्ले से लगातार तीसरी बाउंड्री निकली। 

10:59 PM छक्का! 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर पंत ने जड़ा छक्का। 

10:59 PM चौका! 18वें ओवर की पहली ही गेंद पर बासिल थंपी को स्ट्रेट डाउन द ग्राउंड चौका जड़ा। 

10:57 PM छक्का! रदरफोर्ड ने भुवनेश्वर कुमार को जड़ा एक लंबा छक्का। लॉन्ग ऑफ पर जड़ा छक्का।

10:49 PM छक्का! ऋषभ पंत ने रिस्क उठाते हुए जड़ा एक जबरदस्त छक्का। 

10:47 PM राशिद खान का एक बेहद ही शानदार स्पैल समाप्त हुआ। आपना आखिरी (पारी का 15वां ओवर) राशिद ने मेडन कराया और दो विकेट झटके। अपने स्पैल में उन्होंने 15 रन देकर दो विकेट झटके। 

10:45 PM विकेट! 111 के स्कोर पर आधी दिल्ली की टीम पवेलियन लौटी, अक्षर पटेल 0 पर आउट। राशिद खान ने 14वें ओवर में झटका दूसरा विकेट। मुश्किल स्थिति में दिल्ली की टीम।

10:42 PM विकेट! 111 के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स का चौथा विकेट गिरा, कॉलिन मुनरो 14 रन बनाकर आउट। राशिद खान की गेंद पर LBW आउट हुए मुनरो दिल्ली ने रिव्यू भी गंवाया। 

10:39 PM छक्का! बेसिल थंपी की खराब गेंद पर कॉलिन मुनरो ने जड़ा एक शानदार छक्का। सीधा स्टैंड में गेंद को डिलीवर किया।

10:37 PM चौका! कॉलिन मुनरो भाग्यशाली रहे और गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए फाइन लेग पर चौके के लिए चली गई। 

10:30 PM छक्का! ऋषभ पंत के बल्ले से निकला एक धमाकेदार छक्का। नबी की गेंद को सीधे तीसरे स्टैंड में भेजा।

10:28 PM विकेट! एक के बाद एक दिल्ली कैपिटल्स का तीसरा विकेट गिरा, पृथ्वी शॉ 38 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट। खलील अहमद ने 11वें ओवर में झटके दो बड़े विकेट। खलील की स्लोअर बॉल को पढ़ नहीं पाए शॉ और गेंद गई सीधे विजय शंकर के हाथों में।

10:23 PM विकेट! 84 के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा विकेट गिरा, श्रेयस अय्यर 8 रन बनाकर आउट। खलील अहमद की गेंद पर कीपर साहा ने विकेट के पीछे लपका कैच। गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए गई और अय्यर सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। 

10:14 PM चौका! कप्तान श्रेयस अय्यर आए हैं बल्लेबाजी के लिए और राशिद खान को जड़ा एक शानदार चौका। 

10:13 PM फिफ्टी! पृथ्वी शॉ ने 30 गेंदों में जड़ा शानदार अर्धशतक, लगाए 6 चौके और 2 छक्के। ये उनका आईपीएल का चौथा अर्धशतक है। 8 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 70/1, जीत के लिए 72 गेंदों में 93 रन चाहिए।

10:08 PM विकेट! 66 के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स को लगा पहला झटका, शिखर धवन 17 रन बनाकर स्टंप आउट। दीपक हुड्डा की वाइड गेंद पर आगे निकलकर खेलना चाहते थे धवन लेकिन लेकिन चूक गए और साहा ने स्टंप आउट कर दिया। 

10:06 PM छक्का! पृथ्वी शॉ ने कदमों का इस्तेमाल करके सामने की तरफ लगाया एक धमाकेदार छक्का। हुड्डा की गेंद पर जड़ा छक्का। 

10:04 PM 7वां ओवर लेकर आए हैं बासिल थंपी। थंपी ने अपने ओवर में केवल 2 रन ही दिए

09:59 PM पावर प्ले में दिल्ली कैपिटल्स ने बिना कोई विकेट खोकर बनाए 55 रन, धवन और शॉ की धमाकेदार बल्लेबाजी

09:56 PM 5 ओवर का खेल हो चुका है और दिल्ली ने बिना कोई विकेट खोए 49 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ (22 गेंदों में 34 रन) और शिखर धवन (8 गेंदों में 14 रन) बनाकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

09:50 PM लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स, पृथ्वी शॉ और शिखर धवन की धमाकेदार बल्लेबाजी

09:20 PM गप्टिल के 36 रन के दम पर हैदराबाद ने दिल्ली के सामने रखा 163 रन का लक्ष्य, ईशांत-पॉल ने लिए 2-2 विकेट

09:14 PM आउट! ओवर की चौथी गेंद पर एक और बड़ा शॉट लगाने गए नबी अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट हुए। नबी ने बनाए 20 रन।

09:13 PM किमो पॉल ने वाइड यॉर्कर से फ्री हिट को बचाया।

09:12 PM छक्का! ओवर की तीसरी गेंद किमो पॉल ने नॉ बॉल डाली और नबी ने जड़ दिया छक्का। अब देखते हैं फ्री हिट का वो किस तरह से फायदा उठाएंगे।

09:10 PM किमो पॉल लेकर आए पारी का आखिरी ओवर।

09:08 PM बोल्ड का सफल ओवर समाप्त, लेकिन इस ओवर से लुटा गए 14 रन। हैदराबाद का स्कोर 150 के पार पहुंचा।

09:07 PM आउट! अगली गेंद पर एक और बड़ा शॉट खेलने गए विजय शंकर डीप मिड विकेट की दिशा में हुए आउट। 11 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए शंकर।

09:04 PM पारी का 19वां ओवर लेकर आए ट्रेंट बोल्ड की पहली दो गोंदों पर शंकर ने जड़ दिए 10 रन। पहले चौका और अगली गेंद पर कवर के ऊपर से जड़ा छक्का।

09:03 PM पॉल के ओवर से आए 10 रन।

09:02 PM चौका! ओवर की पांचवी गेंद पर शंकर ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में जड़ दिया चौका। इन दोनों बल्लेबाजों को हैदराबाद को शायद थोड़ा जल्दी भेजना था।

08:59 PM कीमो पॉल लेकर आए 18वां ओवर और दूसरी ही गेंद पर नबी ने सामने की तरफ जड़ दिया अपना तीसरा चौका।

08:57 PM छक्का! ओवर की आखिरी गेंद पर विजय शंकर ने खोले अपने हाथ और डी मिड विकेट की दिशा में जड़ दिया छक्का। हैदराबाद अब अपने रनों की गति को बढ़ा रहा है। क्रीज पर शंकर 10 और नबी 9 रन बनाकर मौजूद।

08:55 PM चौका! 17वां ओवर लेकर आए अक्षर पटेल की पहली ही गेंद पर नबी ने लगाया चौका। ईशांत की आखिरी गेंद पर भी उन्होंने प्वॉइंट की दिशा में चौका बटोरा था।

08:52 PM ओवर की चौथी गेंद पर चौका खाने के बाद ईशांत ने अगली ही गेंद पर विलियमस को किया किया बोल्ड हैदराबाद को लगा चौथा झटका, केन विलियमसन 28 रन बनाकर लौटे पवेलियन।

08:48 PM पारी का 16वां ओवर लेकर आए ईशांत शर्मा।

08:47 PM रदरफर्ड का बेहतरीन ओवर समाप्त, इस ओवर से आए 11 रन।

08:42 PM गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर आए रदरफर्ड।

08:41 PM किमो पॉल का सफल ओवर समाप्त, ओवर से आए 5 रन।

08:37 PM आउट! ओवर की तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने गए मनीष पांडे रदरफर्ड के हाथों कैच आउट हुए। हैदराबाद को लगा तीसरा झटका। 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे पांडे। बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए विजय शंकर।

08:34 PM किमो पॉल लेकर आए पारी का 14वां ओवर।

08:32 PM मिश्रा ने अपने आखिरी ओवर से दिए 6 रन। 4 ओवर के स्पेल में कुल 16 रन देकर उन्होंने झटका गप्टिल का महत्वपूर्ण विकेट।

08:29 PM अक्षर के ओवर से आए 7 रन। मनीष पांडे और केन विलियमसन को अब यहां से तेजी से रन बनाने होंगे, नहीं तो उनके हाथों से मैच फिसता नजर आ रहा है।

08:27 PM 12वां ओवर डालने आए अक्षर पटेल की तीसरी गेंद पर मनीष पांडे ने प्वॉइंट की दिशा में जड़ दिया चौका। काफी देर बार हैदराबाद के लिए कोई बाउंड्री आई है।

08:25 PM मिश्रा को इस ओवर में एक और विकेट मिल जाती अगर पंत विलियमसन का कैच पकड़ लेते तो। मिश्रा के इस ओवर से आए 4 रन। पांडे 21 और विलियमसन 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

08:23 PM अमित मिश्रा लेकर आए अपना तीसरा ओवर, पिछले दो ओवर में उन्होंने 6 रन देकर लिया है एक विकेट।

08:21 PM दिल्ली के स्पिनर्स ने हैदराबाद के बल्लेबाजों पर अपना शिकंजा कस लिया है। पावरप्ले के बाद अगले चार ओवर में एक भी बाउंड्री नहीं आई है और अक्षर पटेल के इस ओवर से आए मात्र 4 रन।

08:19 PM गेंदबाजी में बदलाव, अक्षर पटेल डालेंगे पारी का 10वां ओवर।

08:18 PM अमित मिश्रा का एक और शानदार ओवर, पहली गेंद पर दो रन देने के बाद उन्होंने अगली 5 गेंदें मनीष पांडे से खाली करवाई। मनीष अब क्रीज पर 21 गेंदों पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

08:16 PM पॉल अपने इस ओवर में लाइन से भटके और तीन वाइड गेंदें डाली, लेकिन पूरे ओवर से मात्र 7 ही रन दिए। मिश्रा जी डालेंगे पारी का 9वां ओवर।

08:10 PM मिश्रा का सफल ओवर समाप्त, ओवर से दिए मात्र 4 ही रन। कीमो पॉल डालेंगे 8वां ओवर।

08:07 PM आउट! ओवर की तीसरी गेंद पर एक और बड़ा शॉट खेलने गए गप्टिल किमो पोल के हाथों डीप मिडविकेट की दिशा में कैच आउट हुए। गप्टिल ने बनाए 36 रन। यह मिश्रा की दिल्ली के लिए 100वीं विकेट है।

08:04 PM गेंदबाजी में एक और बदलाव, अमित मिश्रा आए अटैक पर।

08:01 PM छठे ओवर से आए 10 रन। समय टाइम आउट का।

08:01 PM ओवर की पांचवी गेंद पर मनीष पांडे को मिला एक बार फिर किसमत का सहारा और फाइन लेग की दिशा में टॉप एज की मदद से मिला एक और चौका।

07:59 PM अच्छी लाइन एंड लेंथ पर गेंदबाजी कर रहे हैं ईशांत शर्मा, इस साल आईपीएल में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है।

07:57 PM चौका! पारवरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आए ईशांत शर्मा की पहली गेंद पर मनीष पांडे को मिला चौका। कप्तान अय्यर की मिस फील्डिंग की वजह से मनीष के खाते में जुड़े चार रन।

07:55 PM छक्का! ओवर की पांचवी गेंद पर गप्टिल ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में जड़ दिया एक और छक्का। गप्टिल की पारी का यह चौथा चौका है और वो अब 34 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

07:54 PM गेंदबाजी में बदलाव, अक्षर पटेल लेकर आए पारी का 5वां ओवर।

07:53 PM ईशांत का सफल ओवर समाप्त, ओवर से दिए मात्र 6 रन। इस आईपीएल में ईशांत पावरप्ले में अभी तक 8 विकेट चटका चुके हैं।

07:51 PM चौका! ओवर की चौथी गेंद पर लाइन से भटके ईशांत और गप्टिल ने फाइन लेग की दिशा में जड़ दिया चौका। आज गप्टिल आतिशी पारी खेलने वाले हैं।

07:46 PM आउट! चौथा ओवर लेकर आए ईशांत शर्मा ने पहली ही गेंद पर साहा को किया आउट। 8 रन बनाकर पवेलिनय लौटे साहा अय्यर ने पकड़ा लाजवाब कैच।

07:44 PM छक्का! ओवर की पांचवी और छठीं गेंद पर गप्टिल ने जड़ दिए लगातार दो छक्के। आज ये खिलाड़ी नहीं रुकने वाला है। गप्टिल अब 10 गेंदों पर 23 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

07:42 PM ट्रेंट बोल्ड लेकर आए अपना दूसरा ओवर।

07:41 PM दूसरे ओवर से भी आए 8 रन। गप्टिल 9 और साह 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

07:40 PM छक्का! ओवर की पांचवी गेंद पर गप्टिल ने लॉन्ग ऑन पर जड़ा 86 मीटर का छक्का। गेंद काफी देर तक हवा में रही थी, ये है असली गप्टिल शो।

07:36 PM ईशांत शर्मा डालेंगे पारी का दूसरा ओवर।

07:35 PM चौका! ओवर की आखिरी गेंद पर साहा ने प्वॉइंट की दिशा में जड़ा पहला चौका। पहले ओवर से आए 8 रन।

07:30 PM पहली ही गेंद पर ट्रेट बोल्ड ने की साहा को एलबीडब्लू आउट की अपील की और अंपायर ने आउट करार दिया। लेकिन डीआरस से बचे साह।

07:30 PM मैदान पर हैदराबाद की टीम के साथ उतरे हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेंट बोल्ट करेंगे गेंदबाजी की शुरुआत।

07:00 PM दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (कीपर), मार्टिन गप्टिल, मनीष पांडे, केन विलियमसन (कप्तान), विजय शंकर, मोहम्मद नबी, दीपक हुड्डा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, बासिल थम्पी।

दिल्ली कैपिटल (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, कॉलिन मुनरो, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (कीपर), शेरफन रदरफोर्ड, अक्षर पटेल, कीमो पॉल, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा, ट्रेंट बोल्ट

दिल्ली के लिए अधिकतर खिलाड़ियों का प्लेऑफ में खेलने का अनुभव नहीं है, ऐसे में बड़े मैच में दबाव से दिल्ली को पहले निपटना होगा। टीम की सबसे अच्छी बात यह रही है कि टीम संतुलित है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा फील्डिंग में टीम ने अच्छा किया है। दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने निरंतरता दिखाते हुए खूब रन बटोरे हैं। धवन ऐसे खिलाड़ी हैं जो हैदराबाद के खिलाफ खिताब जीत चुके हैं। बड़े मैचों में उनका अनुभव और मौजूदा फॉर्म दिल्ली को मजबूत करेगी। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement