Saturday, April 27, 2024
Advertisement

IPL 2019, KXIP vs KKR Highlights: शुभमन गिल (65*) की शानदार अर्धशतकीय पारी, केकेआर ने पंजाब को उसके घर में 7 विकेट से हराया

केकेआर की यह 13 मैचों में छठी जीत है जिससे उसके 12 अंक हो गये हैं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिये उसे न सिर्फ मुंबई इंडियन्स के खिलाफ अगले मैच में जीत दर्ज करनी होगी बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद की हार की भी दुआ करनी होगी।

India TV Sports Desk Reported by: India TV Sports Desk
Updated on: May 03, 2019 23:42 IST
लाइव क्रिकेट स्कोर, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स KXIP vs KKR लाइव मैच- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM लाइव क्रिकेट स्कोर, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स KXIP vs KKR लाइव मैच

क्रिस लिन की तूफानी पारी तथा शुभमन गिल के धैर्य और आक्रामकता से सजे अर्धशतक के दम पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने शुक्रवार को यहां किंग्स इलेवन पंजाब को 12 गेंद शेष रहते हुए सात विकेट से हराकर आईपीएल 2019 के प्लेआफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जीवंत रखी। लिन ने 22 गेंदों पर 46 रन की तूफानी पारी खेलकर केकेआर को शानदार शुरुआत दिलायी। दूसरे सलामी बल्लेबाज गिल ने एक छोर संभाले रखकर 49 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 65 रन की नाबाद पारी खेली। जिससे केकेआर ने 18 ओवर में तीन विकेट पर 185 रन बनाकर जीत दर्ज की। आंद्रे रसेल ने 14 गेंदों पर 24, रोबिन उथप्पा ने 14 गेंदों पर 22 रन और कप्तान दिनेश कार्तिक ने नौ गेंदों पर नाबाद 21 रन का योगदान दिया। इससे पहले पंजाब ने बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर सैम कुरेन (24 गेंदों पर नाबाद 55) की जीवनदान मिलने के बाद खेली गयी अर्धशतकीय पारी तथा निकोलस पूरण (27 गेंदों पर 48 रन) की धुआंधार बल्लेबाजी की बदौलत खराब शुरुआत से उबरकर छह विकेट पर 183 रन बनाये थे। मयंक अग्रवाल ने 26 गेंदों पर 36 रन का योगदान दिया। केकेआर की यह 13 मैचों में छठी जीत है जिससे उसके 12 अंक हो गये हैं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिये उसे न सिर्फ मुंबई इंडियन्स के खिलाफ अगले मैच में जीत दर्ज करनी होगी बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद की हार की भी दुआ करनी होगी। किंग्स इलेवन पंजाब 13 मैचों में आठवीं हार से प्लेआफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गया है।  (बॉल-बाई-बॉल लाइव क्रिकेट कमेंट्री के लिए यहां क्लिक करें)

IPL 2019 क्रिकेट स्कोर, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 

PUNJAB 183/6 (20.0)

KOLKATA 185/3 (18.0) 

11:31 PM टाई ने 3 ओवर में दिए 41 रन। पंजाब का प्लेऑफ में पहुंचना हुआ काफी मुश्किल, केकेआर को अब मुंबई इंडियंस से रविवार को पाना होगा पार। 

11:25 PM छक्का! नेट रन रेट को सुधारने के लिए केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने छक्के के बाद फिर जड़ा शानदार चौका और हासिल की जीत। t

11:20 PM टाई ने पारी के 17वें ओवर में दिए 9 रन, शुभमन गिल 64 रन पर नाबाद। 

11:14 PM सैम करन ने अपने तीसरे और पारी के 16वें ओवर में दिए 6 रन। 3 ओवर में दे चुके हैं 22 रन। केकेआर की मैच में स्थिति मजबूत, 24 गेंदों में चाहिए सिर्फ 27 रन।  

11:10 PM तीन ओवर में 15 रन देकर एक विकेट ले चुके है शमी। 16वां ओवर डालने आए सैम करन। क्रीज पर आए केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक। 

11:08 PM शमी ने अपनी चालाकी से रसेल को बाउंसर गेंद पर फंसाया, इस तरह आईपीएल सीजन 12 में पांचवी बार बाउंसर गेंद पर शिकार बने आंद्रे रसेल।

11:04 PM  शमी लेकर आए पारी का 15वां ओवर उनके सामने रसेल है चुनौती। 

11:03 PM टाई ने 2 ओवर में 32 रन दे चुके हैं। कप्तान अश्विन को मैच जीतन है तो गेंदबाजी में करना होगा बदलाव। 

10:57 PM छुटा कैच! पंजाब के गमयंक अग्रवाल ने छोड़ा आंद्रे रसेल का कैच, केकेआर को मिला चौका। 

10:57 PM पारी के 13वें और अश्विन के चौथे ओवर में जड़ें 18 रन। अपने चार ओवर के स्पेल में अश्विन ने दिए 38 रन, लिया एक विकेट। 

10:55 PM  शुभमन गिल ने जड़ा धमाकेदार अर्धशतक, 36 गेंदों में पूरा किए 50 रन। इस सीजन का तीसरा अर्धशतक किया पूरा। घरेलू मैदान पर गिल का कहर जारी। 

10:53 PM छक्का! अश्विन की गेंदबाजी पर मोहाली में शुभमन गिल की आतिशी पारी जारी, मारे दो शानदार छक्के।

10:52 PM चौका! उथप्पा के आउट होने के बाद ताकत का प्रदर्शन करने उतरे रसेल ने अपनी मसल पॉवर से मारा चौका। सैम करन के दूसरे ओवर से गए 8 रन।

10:45 PM  केकेआर को लगा दूसरा झटका, रॉबिन उथप्पा 14 गेंद में 22 रन बनाकर हुए आउट, अश्विन ने कैरम बॉल पर फंसाया।

10:40 PM चौका! शुभमन ने फिर दिखाई क्लास, मिड ऑफ और कवर के बीच में गिल ने मारा शानदार चौका। 

10:39 PM अश्विन ने किया गेंदबाजी में बदलाव लगातार स्पिन पर प्रहार होता देख सैम करन के हाथों में थमाई गेंद। 

10:37 PM मुर्गन अश्विन पर रॉबिन का हमला पहले चौका फिर छक्का और अंत में चौका मारकर लिया सिंगल। 9वें ओवर में केकेआर ने बनाए 16 रन। रॉबिन उथप्पा 11 गेंद में 20 तो गिल 21 गेंद में 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। 

10:35 PM छक्का! रॉबिन उथप्पा बदला गियर ने मुर्गन अश्विन की गेंद पर चौका जड़ने के बाद लगाया लम्बा छक्का।

10:33 PM पारी का आँठवा और अपना दूसरा ओवर डालने आए कप्तान आर. अश्विन। दिए सिर्फ चार रन। 

10:29 PM पारी के सांतवे ओवर में मुर्गन अश्विन ने दिए सात रन। 

10:25 PM क्रिस लिन 22 गेंद 46 रन बनाकर टाई की स्लोवेर गेंद का बने शिकार। टाई ने पहले ओवर में खर्च किए 15 रन और एक विकेट किया अपने नाम।  

10:18 PM छक्का! एंड्रू टाई के पहला ओवर लेकिन क्रिस लिन की धमाकेदार बल्लेबाजी जारी, छक्का मारने के बाद अगली गेंद पर जड़ा चौका।

10:18 PM  पांचवा ओवर फेकने आए कप्तान आर. अश्विन की गेंद पर लीं ने जड़ा शानदार छक्का। अश्विन के पहले ओवर से आए 12 रन।

10:18 PM अर्शदीप लगातार महंगे साबित होते हुए, पहले ओवर में 10 रन देने के बाद पारी के चौथे व अपने दूसरे ओवर में दिए 14 रन।  क्रिस लिन ( 14 गेंद 28 रन ) और शुभमन गिल ( 11 गेंद 10 रन ) बनाकर क्रीज पर 

10:15 PM चौका! अर्शदीप के दूसरे ओवर में क्रिस लीं ने मारे तीन लगातार चौके, ओपनर बल्लेबाज लय पकड़ते हुए। 

10:09 PM चौका! शमी की गेंद पर गिल का क्लासिक शॉट, मिड ऑन पर मारा शानदार चौका। शमी ने अपने दूसरे ओवर में दिए सात रन। 

10:05 PM छक्का! डॉट गेंदों के बढ़ते दबाव के बाद क्रिस लिन ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर मिड विकेट में मारा 94 मीटर छक्का। अर्शदीप सिंह के पहले ओवर से आए 10 रन। 

10:03 PM शमी ने पहले ओवर में दिए सिर्फ तीन रन।

09:59 PM  184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर, ओपनिंग में क्रिस लिन के साथ आये शुभमन गिल। पहला ओवर शमी के हाथ में।

09:45 PM सैम करन (24 गेंदों में 55* रन) की तूफानी फिफ्टी, पंजाब ने केकेआर को दिया 184 रनों का लक्ष्य। सैम करने ने अपनी पारी के दौरान 2 छक्के और 7 चौके जड़े। 

09:43 PM चौका! सैम करने ने आखिरी गेंद पर भी जड़ा चौका। इस ओवर से आए 22 रन।

09:42 PM चौका! इसी चौके के साथ सैम करन ने 23 गेंदों में जड़ी तूफानी फिफ्टी।

09:41 PM छक्का! सैम करन की बढ़िया टाइमिंग और गर्नी को पहले चौका और उसके बाद छक्का जड़ दिया। शानदार शॉट।

09:41 PM चौका! सैम करन का एक बेहद ही शानदार शॉट और गर्नी को जड़ा धमाकेदार चौका। करन का पावरफुल शॉट।

09:36 PM चौका! सैम करन के बल्ले से निकला एक और चौका। 

09:35 PM चौका! सैम करन ने पंजाब की पारी को एक छोर से संभाले रखा है। फाइन लेग पर लगाया चौका।

09:34 PM विकेट! 151 के स्कोर पर पंजाब का छठा विकेट गिरा, आर अश्विन 0 पर बोल्ड। आंद्रे रसल ने किया बोल्ड।

09:29 PM विकेट! 149 के स्कोर पर पंजाब का 5वां विकेट गिरा, मंदीप सिंह 25 रन बनाकर आउट। हैरी गर्नी की गेंद पर रॉबी उथप्पा ने लपका एक आसान सा कैच।

09:25 PM चौका! सैम करने ने 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर जड़ा चौका। इस ओवर से 15 रन आए। 

09:22 PM छक्का! सैम करने के बल्ले से निकला पहला छक्का। नरायण को आगे बढ़कर लॉन्ग ऑन पर 93 मीटर लंबा छक्का जड़ा। 

09:19 PM चौका! सैम करन ने आंद्रे रसल की गेंद पर जड़ा एक धमाकेदार चौका। गैप में मारा गया शॉट। 

09:15 PM छक्का! मंदीप सिंह ने बॉलर के सिर के ऊपर से बैकफुट पर सामने की तरफ छक्का जड़ा। बेहद ताकतवर शॉट था। 

09:09 PM विकेट! 111 के स्कोर पर किंग्स इलेवन पंजाब का चौथा विकेट गिरा, मयंक अग्रवाल 36 रन बनाकर रन आउट। रिंकू सिंह का सीधा थ्रो और सुनील नरायण ने गिल्लियां उखाड़ दीं। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं सैम करन। 

09:03 PM चौका! मंदीप सिंह के बल्ले से निकला चौका। शॉर्ट थर्डमैन पर जड़ा एक बहुत ही खूबसूरत चौका।

08:54 PM विकेट! 91 के स्कोर पर किंग्स इलेवन पंजाब का तीसरा विकेट गिरा, निकोलस पूरन 27 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट। नितीश राणा ने तोड़ी साझेदारी।

08:52 PM छक्का! गेंदबाजी के लिए आए नितीश राणा और मयंक अग्रवाल ने लॉन्ग ऑफ पर सामने की तरफ जड़ा छक्का। 

08:49 PM छक्का! निकोलस के बल्ले से निकला एक और धमाकेदार छक्का। चावला की खराब गेंद को मिड विकेट के ऊपर से जड़ा छक्का। 

08:48 PM चौका! इस बार मयंक अग्रवाल के बल्ले से निकला चौका। चावला की गेंद पर सामने की तरफ चौका जड़ा। 

08:40 PM चौका! इस पूरन के बल्ले से निकला चौका। गैप में शॉट था। हालांकि नितीश राणा का एक अच्छा प्रयास था लेकिन चौका नहीं बचा पाए। 

08:38 PM छक्का! गेंदबाजी के लिए पियूष चावला और पूरन ने सामने स्टैंड की तरफ एक बहुत ही ऊंचा छक्का जड़ा। जबसे बल्लेबाजी के लिए आए हैं पूरन तब से धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे हैं। 15 गेंदों में 33 रन बना चुके हैं। 

08:35 PM चौका! पूरन ने थर्डमैन पर बटोरा चौका। हालांकि रसल की ये गेंद अच्छी थी लेकिन पूरन को भाग्य का सहारा मिला और चौका बटोरा। 

08:33 PM छक्का! निकोलस पूरन के बल्ले से निकला एक और छक्का। आंद्रे रसल की सामने की तरफ जड़ा एक फ्लैट छक्का। 

08:30 PM छक्का! निकोलस पूरन ने हैरी गर्नी को लॉन्ग ऑन के ऊपर से जड़ा एक लंबा छक्का। 

08:25 PM चौका! बल्लेबाजी के लिए आए निकोलस पूरन ने संदीप को जड़ा चौका।

08:22 PM विकेट! 22 के स्कोर पर किंग्स इलेवन पंजाब को लगा दूसरा झटका, क्रिस गेल 14 रन बनाकर आउट। संदीप वॉरियर ने ही झटका दूसरा विकेट। किंग्स इलेवन पंजाब की खराब शुरुआत। 

08:14 PM चौका! बल्लेबाजी के लिए आए हैं मयंक अग्रवाल। लेकिन पहली ही गेंद पर उन्होंने एक शानदार चौका जड़ा। 

08:13 PM विकेट! 13 के स्कोर पर पंजाब को लगा पहला झटका, केएल राहुल 2 रन बनाकर आउट। संदीप वॉरियर की गेंद पर गलत शॉट खेल गए राहुल और क्रिस लिन ने एक आसान सा कैच लपक लिया। बता दें कि संदीप वॉरियर का ये पहला आईपीएल विकेट है। 

08:10 PM दूसरे ओवर में हैरी गर्नी ने केवल दो रन खर्च किए। 

08:04 PM चौका! क्रिस गेल के बल्ले से निकला एक और चौका। पहले ओवर की आखिरी दोनों गेंदों पर गेल ने जड़ा चौका। 

08:04 PM चौका! क्रिस गेल के बल्ले से निकला पारी का पहला चौका। 

08:00 PM बल्लेबाजी के लिए किंग्स इलेवन पंजाब, क्रिस गेल और केएल राहुल क्रीज पर। केकेआर की तरफ से पहला ओवर करा रहे हैं संदीप वॉरियर।

07:40 PM कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): क्रिस लिन, शुभमन गिल, रॉबिन उथप्पा, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कीपर/कप्तान), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, पीयूष चावला, संदीप वारियर, हैरी गर्नी।

07:35 PM किंग्स इलेवन पंजाब (प्लेइंग इलेवन): लोकेश राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), सैम कुरेन, सिमरन सिंह (कीपर), मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, एंड्रयू टाई।

07:30 PM कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

 

07:10 PM नमस्कार! स्वागत है आपका लाइव क्रिकेट स्कोर में। आज का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच है। जीतने वाली टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहेगी तो वहीं हारने वाली टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी। 

पिछले मैच में उसने मुंबई इंडियंस को हराया लेकिन प्लेआफ में क्वालीफाई करने की उम्मीदें बरकरार रखने के लिये उसे आखिरी दो मैच भी जीतने होंगे।  मुंबई के खिलाफ केकेआर के शीर्षक्रम के बल्लेबाजों शुभमान गिल (75), क्रिस लिन (54) और आंद्रे रसेल (नाबाद 80) ने एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन करके दो विकेट पर 232 रन बनाये । केकेआर ने वह मैच 34 रन से जीता। इस सत्र में रसेल शानदार फार्म में रहे हैं और 12 मैचों में 207.69 के स्ट्राइक रेट से 486 रन बना चुके हैं। केकेआर को उनसे एक बार फिर इस तरह की पारी की अपेक्षा होगी। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement