Friday, April 19, 2024
Advertisement

शाहरुख का 'वानखेड़े' क्नेक्शन, अब शाहरुख खान की टीम से खेलेगा अपूर्व वानखेड़े

मई 2012 को कोलकाता नाइट राइडर्स के को ऑनर और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने वानखेड़े स्टेडियम में एंट्री बैन कर दी थी। शाहरुख को वानखेड़े स्टेडियम के ऑफिशियल के साथ बदसलूकी करने की वजह से 5 साल के लिए बैन कर दिया गया था।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: January 30, 2018 17:12 IST
शाहरुख खान- India TV Hindi
शाहरुख खान

मई 2012 को कोलकाता नाइट राइडर्स के को ऑनर और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने वानखेड़े स्टेडियम में एंट्री बैन कर दी थी। शाहरुख को वानखेड़े स्टेडियम के ऑफिशियल के साथ बदसलूकी करने की वजह से 5 साल के लिए बैन कर दिया गया था। ये घटना केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले के बाद हुई थी। इस घटना के 5 साल बाद अब शाहरुख ने 'वानखेड़े' को खरीद लिया है।

कौन हैं अपूर्व वानखेड़े ?

दरअसल हम यहां बात कर रहे हैं अपूर्व वानखेड़े की। जी हां आईपीएल की 11वें सीजन की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने विदर्भ के 25 साल के बल्लेबाज अपूर्व विजय वानखेड़े को अपने साथ जोड़ा। कोलकाता ने अपूर्व को उनकी बेस प्राइज 20 लाख रुपए में खरीदा।अपूर्व वानखेड़े

अपूर्व वानखेड़े

अपूर्व घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं। उन्होंने 10 फर्स्ट क्लास मैचों में 330 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ 107 रन है। इससे पहले वो आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं। संयोग देखिए 5 साल पहले वानखेड़े स्टेडियम से शाहरुख खान को बैन किया गया था और अब अपूर्व वानखेड़े नाम का खिलाड़ी उनकी टीम से खेलेगा।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement