Friday, April 26, 2024
Advertisement

केकेआर बनाम डीसी आईपीएल 2019 Highlights: शिखर धवन (97) और ऋषभ पंत (46) की शानदार पारी, दिल्ली ने केकेआर को 7 विकेट से हराया

लाइव आईपीएल स्कोर, केकेआर बनाम दिल्ली लाइव ब्लॉग आईपीएल 2019 मैच 26, कोलकाता नाइट बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव अपडेट्स टीवी चैनल

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: April 12, 2019 23:55 IST
लाइव आईपीएल स्कोर, केकेआर बनाम दिल्ली लाइव ब्लॉग आईपीएल 2019 मैच 26, कोलकाता नाइट बनाम दिल्ली कैपिटल- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM लाइव आईपीएल स्कोर, केकेआर बनाम दिल्ली लाइव ब्लॉग आईपीएल 2019 मैच 26, कोलकाता नाइट बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव अपडेट्स टीवी चैनल

लाइव आईपीएल स्कोर, केकेआर बनाम दिल्ली लाइव ब्लॉग आईपीएल 2019 मैच 26, कोलकाता नाइट बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव अपडेट्स टीवी चैनल

शिखर धवन ने विश्व कप टीम के लिये चयन से ठीक पहले अपने टी20 करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली जिससे दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को यहां कोलकाता नाइटराइडर्स को सात विकेट से हराकर आईपीएल अंकतालिका में शीर्ष चार में जगह बनायी। सलामी बल्लेबाज धवन इस प्रारूप में अपने पहले शतक से चूक गये लेकिन उन्होंने 63 गेंदों पर 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन की लाजवाब पारी खेली। बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने एक अन्य वामहस्त बल्लेबाज ऋषभ पंत (31 गेंदों पर 46 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिये 105 रन की साझेदारी की जिससे दिल्ली ने 18.5 ओवर में तीन विकेट पर 180 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।   

लाइव आईपीएल स्कोर, कोलकाता नाइट बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2019

KOLKATA 178/7 (20.0)

DELHI 180/3 (18.5)

11:40 PM शिखर धवन (97) और ऋषभ पंत (46) की शानदार पारी, दिल्ली ने केकेआर को 7 विकेट से हराया। शिखर धवन अंत में 63 गेंदों में 97 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं दूसरी तरफ इनग्राम 6 गेंदों में 14 रन बनाकर नाबाद रहे। धवन मात्र 3 रनों से अपनी पहली आईपीएल सेंचुरी बनाने से चूक गए।

11:36 PM चौका! बाहरी किनारा कॉलिन इनग्राम के बल्ले का बाहरी किनारा और चार रन मिले। 

11:29 PM विकेट! 162 के स्कोर पर दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा, 30 गेंदों में 46 रन बनाकर पंत आउट। नितीश राणा आए गेंदबाजी के लिए और पंत ने पहली ही गेंद पर उठाकर मारा लेकिन गेंद गई कुलदीप के हाथों में। 

11:26 PM छक्का! पंत के बल्ले से निकला एक लंबा छक्का। आंद्रे रसल करा रहे हैं 17वां ओवर। पंत और धवन के बीच 65 गेंदों में 103 रन की साझेदारी हो चुकी है।

11:24 PM चौका! कमाल का ये शॉट था। ऋषभ पंत आज संयम भरी पारी खेल रहे हैं। 

11:23 PM शिखर धवन अपनी पहली आईपीएल सेंचुरी की तरफ हैं। 56 गेंदों में 90 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली को जीत के लिए 24 गेंदों में 31 रन चाहिए। 

11:11 PM चौका! शिखर धवन के बल्ले से निकला एक और कमाल का शॉट। आज धवन अपनी पिछली सभी खराब पारियों का बदला ले रहे हैं। 

11:08 PM चौका! ऋषभ पंत ने पियूष चावला के 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर भी स्वीप शॉट लगाकर चार रन बटोरे। 

11:06 PM चौका! ऋषभ पंत ने एक बेहतरीन चौका जड़ा। चावला करा रहे हैं 14वां ओवर। 

11:04 PM चौका! शिखर धवन की बढ़िया टाइमिंग और एक शानदार शॉट। बल्ले के बीचो बीच में गेंद लगी और कवर्स की तरफ से चौका बटोरा। 

11:01 PM चौका! वर्ल्ड कप से पहले शिखर धवन का इस तरह की फॉर्म में आना भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है। लौकी फर्ग्यूसन को क्या शानदार चौका जड़ा।

10:53 PM छक्का! टिपिलकल ऋषभ पंत शॉट.. कुलदीप को सामने की तरफ एक बड़ा शॉट मारा। 

10:50 PM चौका! शिखर धवन ने कार्लोस ब्रैथवेट को लगातार दो चौके जड़े। 

10:50 PM शिखर धवन ने 32 गेंदों में जड़ा 34वां आईपीएल अर्धशतक, दिल्ली का स्कोर 100 के करीब

10:44 PM 9वें ओवर में कुलदीप ने केवल तीन रन दिए हैं। कुलदीप ने अब तक दो ओवरों में केवल 8 रन ही दिए हैं। 9 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 75/2, जीत के लिए 66 गेंदों में 104 रन चाहिए।

10:40 PM चौका! ऋषभ पंत ने जड़ा एक धमाकेदार चौका। डीप मिड विकेट पर जड़ा शानदार चौका।

10:35 PM पावर प्ले में दिल्ली ने 57 रन बनाए और दो विकेट भी खो दिए। अब सातवां ओवर लेकर आए हैं कुलदीप यादव। 

10:29 PM विकेट! 57 के स्कोर पर दिल्ली का दूसरा विकेट गिरा, श्रेयस अय्यर 6 रन बनाकर रसल का शिकार बने। विकेट के पीछे कार्तिक ने लपका एक आसान का कैच। गेंद बल्ले को छूकर निकल गई। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं ऋषब पंत। 

10:25 PM चौका! धवन आज फॉर्म में नजर आ रहे हैं। फर्ग्यूसन को एक धमाकेदार चौका जड़ा। अब तक 19 गेंदों में 36 रन बना चुके हैं। 

10:24 PM चौका! श्रेयस अय्यर की बढ़िया टाइमिंग। मिड ऑन की तरफ एक खूबसूरत शॉट लगाकर चार रन बटोरे।

10:20 PM चौका! शिखर धवन ने रसल के पहले ही ओवर में तीसरा चौका हासिल कर लिया। धवन के बल्ले से निकला खूबसूरत शॉट।

10:18 PM चौका! बैक टू बैक दो चौके। शिखर धवन ने रसल को लगातार दो चौके जड़ दिए। 

10:18 PM चौका! गेदंबाजी के लिए आए आंद्रे रसल। लेकिन शिखर धवन ने पहली ही गेंद पर थर्डमैन पर चौका जड़ा।

10:16 PM विकेट! 32 के स्कोर पर दिल्ली को लगा पहला झटका, पृथ्वी शॉ 14 रन बनाकर आउट। प्रसिद्ध कृष्णा ने लिया विकेट। शॉ ने 7 गेंदों में 14 रनों की पारी खेली। 

10:14 PM रिव्यु! प्रसिद्द कृष्णा की अंदर आती गेंद पर कोलकाता का बेकार गया रिव्यू, बाल-बाल बचे शिखर धवन। 

10:08 PM छक्का! पृथ्वी को देख शिखर ने भी बदला गियर, प्रसिद्द कृष्णा की गेंद पर पहले जड़ा छक्का फिर मारा चौका। 

10:08 PM छक्का! पारी का दूसरा ओवर फेंकने आये लोकी फेर्गुसन के ओवर में पृथ्वी ने जड़ें दो छक्कें, दिल्ली की दमदार शुरुआत। 

10:07 PM छक्का! लोकी फेर्गुसन की बाहर जाती गेंद पर पृथ्वी ने पॉइंट की दिशा में मारा शानदार छक्का। 

09:59 PM प्रसिद्द कृष्णा ने डाला पहला शानदार ओवर, शिखर धवन ने खेली लगातार पांच डॉट गेंदे।

09:59 PM प्रसिद्द कृष्णा की पहली गेंद पर प्रथ्वी शॉ ने सिंगल लेकर खोला खाता।

09:58 PM 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली। शॉ और धवन क्रीज पर

09:44 PM शुभमन गिल (65) और रसल (45) की शानदार पारी, केकेआर ने दिल्ली को दिया 179 रनों का लक्ष्य। अंत में चावला (6 गेंदों में 14 रन) और कुलदीप दो रन बनाकर नाबाद रहे। 

09:41 PM चौका! पियूष चावला ने जड़ा एक बेहतरीन चौका। 

09:40 PM विकेट! 171 के स्कोर पर केकेआर का सातवां विकेट गिरा, ब्रैथवेट 6 रन बनाकर आउट। कीमो पॉल ने झटका दूसरा विकेट। 

09:36 PM चौका! अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं पियूष चावला लेकिन पहली ही गेंद पर मोरिस को चौका जड़ा। 

09:35 PM विकेट! 161 के स्कोर पर केकेआर का छठा विकेट गिरा, आंद्रे रसल 21 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट। क्रिस मोरिस ने दिल्ली के लिए एक बड़ा विकेट दिला दिया है। रसल दिल्ली के लिए ज्यादा नुकसान नहीं दे पाए। 

09:32 PM महंगा साबित हुआ रबाडा के स्पैल का आखिरी ओवर। रसल ने 16 रन बटोरे। हालांकि आखिरी गेंद पर मैदान में भी गिर गए। दरअसल गेंद बल्ले से लगकर रसल के शरीर में जा लगी। रबाडा ने अपने स्पैल में 42 रन देकर दो विकेट झटके। 

09:30 PM छक्का! रबाडा अपना आखिरी ओवर करा रहे हैं। लेकिन रसल ने एक बार फिर से हाई सिक्स लगाया। रसल तूफानी पारी खेलना शुरू कर चुके हैं।

09:27 PM छक्का! क्रिस मोरिस को फुलटॉस गेंद पर आंद्रे रसल ने मारा लम्बा छक्का। कमर से उपर होने के बावजूद एक बार फिर नहीं मिली नो बॉल। खराब अम्पायरिंग जारी!

09:21 PM छक्का! आंद्रे रसल का तूफानी अंदाज़ जारी, चौके के बाद रबाडा को मारा लॉन्गऑन पर लम्बा छक्का।

09:19 PM चौका! आंद्रे रसल की मसल पॉवर जारी, कार्तिक का विकेट गिरने के तुरंत बाद मारा चौका।

09:16 PM विकेट! रबाडा की गेंद पर केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक हुए आउट, 2 रन बनाकर पवेलियन रवाना, तीन गेंद खेलकर कार्तिक शिखर धवन को आसन सी कैच दे बैठे।

09:10 PM 115 के स्कोर पर केकेआर को लगा चौथा झटका, शुबमन गिल 65 रन बनाकर आउट

09:10 PM चौका! किमो पॉल की पहली गेंद पर शुबमन गिल ने नजाकत भरा मारा चौका 

09:07 PM चौका! अक्षर पटेल की खराब गेंद और गिल ने छक्के के बाद जड़ा एक शानदार चौका। 

09:06 PM छक्का! रसल के बाद शुभमन गिल ने अक्षर पटेल को जड़ा एक बेहतरीन छक्का। गिल शानदार पारी खेल रहे हैं। 

09:05 PM चौका! आंद्रे रसल के बल्ले से निकला पहला चौका। 

09:01 PM विकेट! 93 के स्कोर पर केकेआर को लगा तीसरा झटका, नितीश राणा 11 रन बनाकर बोल्ड। क्रिस मोरिस ने किया बोल्ड। इससे पहले राणा ने मोरिस को छक्का जड़ा था लेकिन अगली ही गेंद पर अपना विकेट खो बैठे। 

09:00 PM छक्का! नितीश राणा के बल्ले से काफी देर बाद बाउंड्री निकली। मिड विकेट के ऊपर से छक्का। 

08:59 PM फिफ्टी! शुभमन गिल ने 34 गेंदों में जड़ी दूसरी आईपीएल फिफ्टी, केकेआर का स्कोर 100 के करीब। 

08:57 PM छक्का! शुभमन गिल ने आगे बढ़कर अक्षर पटेल की गेंद को सामने की तरफ एक धमाकेदार छक्का जड़ा। काफी देर बाद केकेआर के लिए बाउंड्री आई है।

08:54 PM श्रेयस अय्यर ने ईशांत शर्मा का स्पैल खत्म करा दिया है। ईशांत का शानदार स्पैल रहा। उन्होंने 13 डॉट बॉल और केवल 21 रन देकर एक विकेट भी अपने नाम किया। 

08:47 PM 10 ओवर का खेल हो चुका है। केकेआर का स्कोर 72/2 है। फिलहाल शुभमन गिल और नितीश राणा क्रीज पर हैं। 

08:43 PM अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं नितीश राणा। रबाडा ने 9वें ओवर में केवल दो रन दिए और उथप्पा का विकेट अपने नाम किया। 

08:38 PM आउट! ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए रॉबिन उथप्पा, विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने पकड़ा सूपर मैन कैच। आउट होने से पहले उथप्पा ने बनाए 28 रन। रबाडा ने लिया विकेट। 

08:36 PM कगीसो रबडा डालेंगे पारी का 9वां ओवर, पहले ओवर में दिए थे 12 रन।

08:35 PM अक्षर का एक और किफायती ओवर, इस बार दिए मात्र 4 रन। लाजवाब गेंदबाजी करते हुए अक्षर।

08:33 PM पॉल के ओवर से आए 17 रन, पारी का 8वां ओवर डालेंगे अक्षर पटेल।

08:31 PM चौका! ओवर की चौथी गेंद पर गिल ने पॉइंट की दिशा में लाजवाब शॉट लगाते हुए चार रन बटोरे, गिल की पारी का यह पांचवी चौका है और वो अब 30 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। 

08:30 PM छक्का! फ्री हिट का फायदा उठाते हुए उथप्पा ने सामने की तरफ जड़ा लाजवाब छक्का। केकेआर की पारी का यह पहला छक्का है।

08:28 PM गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर आए किमो पॉल। ओवर की दूसरी ही गेंद उन्होंने नॉ बॉल डाली अब उथप्पा करेंगे फ्री हिट का सामना।

08:27 PM पटेल की लाजवाब गेंदबाजी, आखिरी ओवर से दिया मात्र 1 रन।

08:25 PM पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आए अक्षर पटेल।

08:24 PM ईशांत शर्मा के ओवर से आए 11 रन, गिल 21 और उथप्पा 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

08:22 PM चौका! ओवर की तीसरी गेंद पर इस बार गिल ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में जड़ा। गिल अब 4 चौकों की मदद से 19 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

08:20 PM चौका! केकेआर के बल्लेबाजों ने चौकों की मानों बरसात सी कर दी है। पांचवा ओवर लेकर आए ईशांत शर्मा की पहली गेंद पर गिल ने जड़ा चौका।

08:15 PM पारी का चौथी ओवर लेकर आए रबडा और उथप्पा ने दूसरी और चौथी और छठी गेंद पर चौका जड़ इस ओवर से बटोरे 12 रन।

08:15 PM चौका! ईशांत शर्मा ने पहली पांच गेंदें अच्छे टप्पे पर डाली थी, लेकिन आखिरी गेंद उन्होंने थोड़ी शॉट रखी और गिल ने उसका फायदा उठाते हुए डीप मिड विकेट की दिशा में जड़ दिया चौका। गिल अब 11 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

08:13 PM ईशांत शर्मा लेकर आए पारी का तीसरा ओवर।

08:11 PM मॉरिस के ओवर से आए 11 रन। गिल 6 और उथप्पा 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

08:09 PM चौका! ओवर की तीसरी गेंद पर इस बार रॉबिन उथप्पा ने खोले अपने हाथ और मिड विकेट के पास लगाया शानदार चौका। पहले ओवर में जो दबाव ईशांत शर्मा ने बनाया था वो सब खत्म हो गया।

08:07 PM चौका! शुभमन गिल ने पहली ही गेंद पर स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट लगाकर बटोरे चार रन। इसी चौके के साथ शुभमन गिल और केकेआर का खाता खुला।

08:06 PM ईशांत शर्मा की शानदार गेंदबाजी, पहला ओवर विकेट मेडन डाला। पारी का दूसरा ओवर डालेंगे क्रिस मॉरिस।

08:02 PM पहली ही गेंद पर केकेआर को लगा झटका, जोए डेनली को ईशांत ने किया बोल्ड। ईशांत शर्मा की एक बेहद शानदार गेंद थी। 

08:00 PM बल्लेबाजी के लिए उतरी केकेआर, जोए डेनली और शुभमन गिल क्रीज पर

07:30 PM दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस पहले गेंदबाजी का फैसला

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (कीपर), कॉलिन इनग्राम, क्रिस मॉरिस, अक्षर पटेल, राहुल तेवतिया, कीमो पॉल, कगीसो रबाडा, इशांत शर्मा।

07:15 PM आज का मैच केकेआर के लिए इस लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि उनके प्रिंस ऑफ कोलकाता यानी सौरव गांगुली दिल्ली टीम की तरफ से डगआउट में बैठेंगे। दादा दिल्ली की टीम के एडवाइजर हैं। 

07:10 PM नमस्कार! स्वागत है आपका लाइव क्रिकेट स्कोर में। आज का मुकाबला केकेआर और दिल्ली के बीच में खेला जाएगा। मुकाबले के लाइव अपडेट्स के लिए आप बने रहें हमारे साथ।

 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement